Hot News

झारखंड DGP के इस आदेश के बाद मचा हड़कंप, अब ऐसे पुलिस कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रांची : झारखंड में पुलिस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अब ऐसे अफसरों और कर्मियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जो दागी प्रवृत्ति के हैं. उन्होंने इस संबंध में सभी डीआइजी को पत्र लिखा है. डीजीपी ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि वैसे पुलिस अफसर जिसका संबंध भू-माफियाओं व अपराधियों से है. जो अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हों. ऐसे पुलिस अफसरों व कर्मियों को चिह्नित कर एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट भेजें.

दागी अफसरों की वजह से होती है पुलिस की छवि प्रभावित

दरअसल डीजीपी के पास शुक्रवार को हंटरगंज के थाना प्रभारी मनीष कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित मामला आया था. डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. उनका मानना है कि दागी अफसरों की वजह से पुलिस की छवि और कार्यशैली दोनों प्रभावित होती है. ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होने से पुलिस कर्मी आम लोगों से बहतर व्यवहार करेंगे.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

किन लोगों पर होगी कार्रवाई

  • वैसे पुलिस अफसर जिन पर आम लोगों या स्त्रीओं से दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई हुई हो
  • जिनके संबंध भू-माफिया या अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति से रहे हैं.
  • जिनका व्यवहार सीनियर पुलिस अफसरों से ठीक नहीं रहा हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी हो
  • वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं और बेवजह अवकाश में जाने के बाद देर से लौटते हैं
  • वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो आदतन शराब का सेवन करते हैं. जिन पुलिस अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हों

झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें

The post झारखंड DGP के इस आदेश के बाद मचा हड़कंप, अब ऐसे पुलिस कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top