Hot News

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के इन इलाकों में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है. इसकी वजह से 3 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के अधिकतर इलाकों में इस दौरा मौसम शुष्क रह सकता है. अगले 48 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी. 7 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

राजस्थान के इन इलाकों में हुई बारिश

भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, अलवर सहित कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर और धौलपुर में शनिवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे. वहीं, अलवर में रात को तेज हवा के साथ बारिश हुई. झुंझुनूं के खेतड़ी और अलवर के तिजारा के कई इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर बिछती नजर आई. वहीं दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर के कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

कहां कितनी बारिश दर्ज की गई

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश-ओलावृष्टि के कारण तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. धौलपुर , भरतपुर में शनिवार शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. सड़कों पर पानी भर गया. अलवर शहर में तेज हवा के साथ बारिश हुई. जयपुर के मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार सुबह साढे आठ बजे तक चूरू में 28 मिलीमीटर, चूरू तहसील में 28 मिमी, झुंझुनूं के चिड़ावा में 18 मिमी, मलसीसर में 14 मिमी, भुहाना में 13 मिमी, अलवर के तिजारा में 10 मिमी, चूरू के तारानगर/रैनी में 10 मिमी, पिलानी में नौ मिमी, चूरू के राजगढ़/सादुलपुर में आठ मिमी, अलवर के कोटकासिम, टपूकड़ा में सात मिमी, चूरू के भद्र में सात मिमी, हनुमानगढ़ के डूंगरगढ़ में सात मिमी, बीकानेर में 6.6 मिमी और अन्य कई स्थानों पर एक मिमी से तीन मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

The post Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के इन इलाकों में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top