Hot News

TSPC की धमकी के बाद आक्रमण गंझू समेत 4 की गिरफ्तारी की पुष्टि, एसपी बोले- कल पकड़े गये सभी

Chatra Police Arrest Akraman Ganjhu: झारखंड के उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) की धमकी के बाद पुलिस ने उसके (TSPC के) प्लाटून कमांडर सह जोनल कमांडर आक्रमण गंझू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. चतरा के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रविवार को यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि टीएसपीसी के सेकेंड लाइन के कमांडर आक्रमण गंझू, उसकी पत्नी नीलम देवी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा है कि इनके पास से कई हथियार बरामद हुए हैं. चतरा, पलामू, लातेहार और हजारीबाग जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 75 केस दर्ज हैं. एसपी ने कहा है कि कल यानी 1 मार्च को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पतसुगिया पुल के पास से इन चारों की गिरफ्तारी हुई है. सभी एक कार में थे. पुलिस रिमांड में लेकर इनसे पूछताछ करेगी.

पहली बार 24 फरवरी 2025 को आक्रमण गंझू के परिजनों ने दावा किया था कि महाकुंभ से लौटते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों ने कहा था कि आक्रमण साथ उसकी पत्नी नीलम देवी, ड्राइवर समेत 4 लोगों को पुलिस ने महाकुंभ से लौटते समय उठा लिया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही. आक्रमण की मां और दो भाइयों ने आशंका जतायी थी कि पुलिस उन चारों का एनकाउंटर कर सकती है.

पुलिस ने आक्रमण की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की, तो टीएसपीसी ने परचा जारी कर पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया. टीएसपीसी के उग्रवादियों ने चेतावनी दी कि आक्रमण गंझू समेत 4 लोगों को अगर 24 घंटे में कोर्ट में पेश नहीं किया गया, तो पुलिस-प्रशासन को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. टीएसपीसी के रीजनल कमांडर मंजीत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया था कि आक्रमण समेत 4 लोगों को पुलिस कस्टडी में टॉर्चर किया गया जा रहा है.

रीजनल कमांडर ने स्पष्ट कहा था कि अगर आक्रमण गंझू समेत सभी 4 लोगों को जल्द कोर्ट में पेश नहीं किया गया, तो चतरा जिले में विकास कार्यों को टीएसपीसी पूरी तरह से बाधित कर देगा. सड़क निर्माण कार्यों को बंद करवा दिया जायेगा. इतना ही नहीं, टीएसपीसी ने प्रशासनी कार्यालयों पर हमले तक की धमकी दे दी थी. साथ ही कहा कि प्रशासन के प्रति आक्रोश फैलाने का भी प्रयास टीएसपीसी की ओर से किया जायेगा.

इस धमकी के बाद चतरा और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी. नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों को चौकस रहने के निर्देश दिये गये थे. संवेदनशील इलाकों की ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी शुरू कर दी गयी. चतरा एसपी ने पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिये थे. स्पष्ट निर्देश दे दिया था कि अगर कोई उग्रवादी या नक्सली गतिविधि होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे न हटें.

टीएसपीसी से पहले आक्रमण की मां रुक्मिणी देवी और उसके दो भाईयों जगन्नाथ सिंह भोक्ता और हेमंत सिंह भोक्ता ने चतरा जिले के मीडियाकर्मियों को फोन किया और बताया कि महाकुंभ से लौटते समय आक्रमण, उसकी पत्नी नीलम देवी और उसके 2 ड्राइवरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

The post TSPC की धमकी के बाद आक्रमण गंझू समेत 4 की गिरफ्तारी की पुष्टि, एसपी बोले- कल पकड़े गये सभी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top