Hot News

Mayawati: ‘आखिरी सांस तक, पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा’, आकाश आनंद पर मायावती का क्यों टूटा भरोसा?

Mayawati: मायावती ने रविवार को भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया और अपने छोटे भाई आनन्द कुमार को पार्टी समन्वयक बना दिया. जबकि रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बना दिया. मायावती ने खुद बता दिया कि उन्होंने पार्टी में बड़ा फेर बदल क्यों किया. उन्होंने आकाश आनंद को हटाने के पीछे अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया. सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर हैं.

मायावती ने क्या कहा?

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने लखनऊ में हुई बसपा की बैठक के बाद कहा, “पार्टी हित में आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं. जिसने पार्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आकाश आनंद का भी करियर खत्म कर दिया.” मायावती ने कहा, ”अब मैंने यह निर्णय लिया है कि मेरे जीते जी व मेरी आखिरी सांस तक, पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा.”

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

मायावती ने आकाश आनंद के सुसर को पहले ही पार्टी से कर दिया था निष्कासित

मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पिछले महीने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. सिद्धार्थ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई थी.

मायावती ने आकाश आनंद को घोषित किया था अपना उम्मीदवार

मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था. हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था.

The post Mayawati: ‘आखिरी सांस तक, पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा’, आकाश आनंद पर मायावती का क्यों टूटा भरोसा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top