Hot News

16 प्रहर एकनाम यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम आयोजित

आबादपुर बारसोई प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित बड़ा शिकारपुर ग्राम में आयोजित 16 प्रहर व्यापि महानाम यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम रविवार की सुबह कलश के विशर्जन के साथ ही संपन्न हो गया. गौरतलब हो कि उक्त दो दिवसीय संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार की संध्या कलश स्थापित कर किया गया था. पश्चिम बंगाल से आये संकीर्तन मंडलियों, कथावाचकों व नाट्य कलाकारों ने बड़े ही मनमोहक, हृदय विचारक व शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किया. हरे राम-हरे कृष्ण नाम मंत्र के जाप से श्रद्धालु लगातार मंत्रमुग्ध होते देखे गये. सोलहों प्रहर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उक्त संकीर्तन स्थल पर जुटी रहीं. आयोजन कमेटी के सदस्य लक्ष्मण नुनिया ने बताया कि स्थानीय नुनिया टोला संकीर्तन कमेटी के द्वारा क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि के लिए श्रद्धापूर्वक उक्त यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किये हैं. यज्ञानुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गयी. जदयू नेता रौशन अग्रवाल, तिलक साह, प्रणय साह, बापी पांडेय, मोहन नुनिया, जोगिंदर नुनिया, भरत नुनिया, दिलीप कुमार नुनिया, हेंडलु नुनिया, चानू नुनिया, तापस नुनिया, किशन नुनिया, बालदेव नुनिया, विलास नुनिया, अनादि नुनिया, शम्भू नुनिया मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 16 प्रहर एकनाम यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम आयोजित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top