Hot News

धोखा देकर पत्नी को खिलायी गर्भपात की दवा, विरोध करने पर की बेरहमी से की पिटाई

मोतिहारी . शहर के बेलबनवा मोहल्ले की एक स्त्री ने पति पर धोखा देकर गर्भपात की दवा खिलाने व विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह सुगौली सुगांव के युवक से प्रेम विवाह किया. शादी के बाद ससुराल गयी. शहर में व्यवसाय होने के कारण पति के साथ बेलबनवा में आकर किराये के मकान में रहने लगी. उसका यह भी आरोप है कि उसके पति का पटना की एक लड़की से अवैध संबंध है. उसके बहकावे में आकर धोखा देकर पति ने आयरन की गोली बता गर्भपात की दवा खिला दी. हालत बिगड़ने पर स्त्री डॉक्टर के पास ले गया. हालत में सुधार के बाद घर लाया. उसके बाद रॉड से मार बूरी तरह जख्मी कर दिया. आभूषण सहित अन्य सामान लेकर घर से निकाल दिया. अब फोन कर गोली मारने की धमकी देता है. नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post धोखा देकर पत्नी को खिलायी गर्भपात की दवा, विरोध करने पर की बेरहमी से की पिटाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top