Hot News

Ghasi Samaj Meeting: झारखंड घासी समाज की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, 9 मार्च को फगुवा मिलन समारोह

Ghasi Samaj Meeting: रांची-झारखंड राज्य घासी समाज संघ की बैठक रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में हुई. डॉ रीझु नायक की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान, जिला और प्रखंडवार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. डॉ रीझु नायक ने कहा कि घासी समाज को शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है. शिक्षित व्यक्ति ही समाज को विकास की मुख्यधारा में ला सकता है. 9 मार्च को फगुवा मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर सामाजिक, नेतृत्वक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समाज के लोगों को सशक्त बनाने पर मंथन किया गया.

समाज से आधी आबादी को जोड़ने की जरूरत

बिनिता नायक ने कहा कि आधी आबादी को समाज से अधिक से अधिक जोड़ कर संगठन को मजबूत बनाना है. शांति देवी ने कहा कि शहर से गांव तक के प्रबुद्ध जनों को साथ मिलकर चलने की जरूरत है. संदीप टाइगर ने कहा कि युवा ही इतिहास बनाते हैं. इसलिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है.

मौके पर ये थे उपस्थित

संचालन अधिवक्ता सोनी नायक एवं धन्यवाद डॉ इन्द्रजीत नायक ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार नायक, किरण नायक, नामक मुकुल नायक, विनिता पाठक नायक, मुकेश नायक एवं सुरेश नायक शामिल थे.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

The post Ghasi Samaj Meeting: झारखंड घासी समाज की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, 9 मार्च को फगुवा मिलन समारोह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top