Palamu Crime: मेदिनीनगर (पलामू)-झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में अपराधियों ने दो हाइवा और एक पोकलेन को फूंक डाला. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पचास फीसदी जल चुके थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. हरिहरगंज के तेंदुआ से कुल्हिया तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इसी कार्य में लगी हाइवा और पोकलेन को अपराधियों ने जला दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए.
अपराधियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही पुलिस
ललन यादव ठेकेदार है. दोनों हाइवा और पोकलेन ठेकेदार ललन यादव की बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाया, लेकिन वाहन 50 प्रतिशत जल गया है. सूचना मिलने के बाद हरिहरगंज पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. अपराधियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है. ये घटना सोमवार देर रात की है.
The post Palamu Crime: पलामू में अपराधियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी हाइवा और पोकलेन को फूंक डाला appeared first on Naya Vichar.

