Bihar Crime: पटना. राजीव नगर थाना इलाके में अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मारी हैं. घायल युवक का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बतलाया है कि युवक की स्थिति नाजुक है. जानकारी के अनुसार गोपालगंज के रहने वाले सुदीश उर्फ चुनचुन कुमार बाईपास में ऑनलाइन एक्जाम सेंटर चलाते है. सोमवार की रात ऑनलाइन एक्जाम सेंटर से अपने घर वापस आ रहे थे. घर के पास घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मारी है. अपराधियों ने आंबेडकर पथ नंदनपुरी कॉलोनी में कार सवार पर फायरिंग की है. इसमें 3 गोलियां पसली, पेट और जांघ में मारी गयी है. गंभीर रूप से घायल सुधीश कुमार उर्फ़ चुनचुन को पारस अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची है.
The post Bihar Crime: पटना के राजीव नगर में देर रात फायरिंग, युवक के पसली, जांघ और पेट में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

