Hot News

Dhanbad News : कॉमेडी में अश्लीलता को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए : वीआइपी

हिंदुस्तान आज हंसना चाहता है. तनाव भरे जीवन में खिलखिलाना चाहता है. यही कारण है कि आज बड़े-बड़े कलाकार भी कॉमेडी कर रहे हैं. पब्लिक को भी कॉमेडी चाहिए. हम, तो लोगों से यही अपील करेंगे कि वे खुद हंसे और दूसरों को भी हसाएं. यह कहना है स्टैंडअप कॉमेडियन वीआइपी (विजय ईश्वर लाल पवार) का. वह मंगलवार को नया विचार की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में अपनी प्रस्तुति देने के लिए धनबाद पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव मुक्त व स्वस्थ रहना है, तो कॉमेडी सुने. डॉक्टर भी खूब कॉमेडी सुनते है. हम खुद के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते है कि उन्होंने हमें ऐसी कला दी कि हम लोगों को हंसाने के काम आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉमेडी शो के डबल मिनिंग होते है. परंतु टीवी पर अश्लीलता नहीं आनी चाहिए. अगर आ भी रही है, तो आपके टीवी का रिमोट है. ऐसे में लोगों से यही अपील है कि अश्लीलता को बढ़ावा ना देते हुए चैनल बदल लें. आज के युवा को समझ में नहीं आ रहा है. परंतु उन पर पाबंदी लगाने के बजाय उनको समझाने व जागरूक बनाने की जरूरत है. एक दिन ऐसा आयेगा कि वे खुद समझदार हो जायेंगे.

देश की वित्तीय स्थिति में धनबाद का बड़ा योगदान :

वीआइपी ने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में धनबाद का बहुत बड़ा योगदान है. इसलिए धनबाद का नाम बदल कर ‘धन-लाभ’ कर देना होना चाहिए. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. कला प्रेमी हैं. जिन्होंने बहुत सम्मान व प्यार दिया. मैं यहां के लोगों से यही अपील करूंगा कि अपने शहर को स्वच्छ रखें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : कॉमेडी में अश्लीलता को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए : वीआइपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top