Hot News

AC-फ्रिज नहीं, ये छोटी चीजें भी बढ़ाती हैं बिजली का खर्च, जानें बचत के आसान तरीके

Electricity Saving Tips: हर महीने बिजली का बिल बढ़ता देखकर ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि इसकी वजह एसी, फ्रिज या कूलर है. लेकिन कई बार असली कारण घर में मौजूद छोटी-छोटी इलेक्ट्रॉनिक चीजें और हमारी रोज की आदतें होती हैं. टीवी को स्टैंडबाय मोड में छोड़ना, चार्जर को प्लग में लगे रहने देना या गीजर को जरूरत से ज्यादा चालू रखना जैसी छोटी गलतियां धीरे-धीरे बिजली की खपत बढ़ा देती हैं. अगर इन आदतों को समय रहते बदल लिया जाए, तो बिना ज्यादा मेहनत के हर महीने बिजली का बिल कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो चुपचाप आपकी जेब पर बोझ बढ़ा रही हैं.

स्टैंडबाय मोड में टीवी और सेट-टॉप बॉक्स न छोड़ें

कई लोग टीवी बंद तो कर देते हैं, लेकिन मेन स्विच बंद नहीं करते. इसी तरह सेट-टॉप बॉक्स भी पूरे दिन स्टैंडबाय मोड में चलता रहता है. अगर लंबे समय तक टीवी नहीं देखना है, तो मेन स्विच बंद कर दें. इससे बेवजह बिजली खर्च होने से बचा जा सकता है.

चार्जिंग के बाद चार्जर जरूर निकालें

फोन या लैपटॉप चार्ज होने के बाद भी कई लोग चार्जर प्लग में लगा रहने देते हैं. यह आदत धीरे-धीरे बिजली की खपत बढ़ा सकती है. इसलिए चार्जिंग पूरी होते ही चार्जर निकाल देना बेहतर होता है.

पुराने फ्रिज की समय-समय पर जांच करें

अगर फ्रिज बहुत पुराना है, तो वह नए मॉडल की तुलना में ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है. साथ ही अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता या उसकी रबर ढीली हो गई है, तो मशीन ज्यादा देर तक चलती रहती है. इससे बिजली का बिल बढ़ सकता है.

एसी का फिल्टर साफ रखें

गंदा फिल्टर होने पर एसी को कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है,इसलिए समय-समय पर फिल्टर साफ करें. इससे एसी अच्छी तरह काम करेगा और बिजली की खपत भी कम होगी.

पुराने बल्ब की जगह एलईडी लगाएं

अगर घर में अभी भी पुराने बल्ब या ट्यूबलाइट इस्तेमाल हो रहे हैं, तो उन्हें एलईडी बल्ब से बदलने पर विचार करें. एलईडी कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं.

गीजर जरूरत होने पर ही चालू करें

कई लोग नहाने के बाद भी गीजर बंद करना भूल जाते हैं, जरूरत पड़ने पर ही गीजर चालू करें और काम खत्म होते ही उसे बंद कर दें. इससे बिजली की बचत होगी.

रात में राउटर और चीजें बंद करें

वाई-फाई राउटर, प्रिंटर, स्मार्ट स्पीकर और गेमिंग कंसोल जैसे कई स्विच दिन-रात चालू रहते हैं.

अगर रात में इनकी जरूरत नहीं है, तो इन्हें बंद कर दें. इससे भी बिजली की खपत कम हो सकती है.

बिजली बचाने की आसान आदतें अपनाएं

  • जरूरत न हो, तो बिजली का स्विच बंद कर दें.
  • घर की बिजली से चलने वाली चीजों की समय-समय पर सफाई और सर्विस कराएं.
  • बहुत पुराने बिजली के सामान की जगह बिजली बचाने वाले नए सामान का इस्तेमाल करें.
  • एक साथ कई बिजली वाली चीजें बेवजह चालू न रखें.
  • फोन, लैपटॉप या दूसरे सामान की चार्जिंग पूरी होने के बाद प्लग निकालने की आदत डालें.

यह भी पढ़ें: बिना मशीन के भी चमक उठेगा आपका सोफा, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

The post AC-फ्रिज नहीं, ये छोटी चीजें भी बढ़ाती हैं बिजली का खर्च, जानें बचत के आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top