Hot News

Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा 

Aloo Palak Paneer Paratha: आलू और पनीर से बना पराठा आपने घर पर कई बार बनाकर जरूर ट्राई किया होगा, लेकिन अगर आप रोज के पराठों से कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं तो आलू पालक पनीर पराठा आपके लिए बेस्ट होगा. बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों के नाश्ते या लंच तक, ये टेस्टी पराठा हर मौके के लिए एकदम सही है. अगर घर में मेहमान आ रहे हो और आप उन्हें कुछ नया और स्वादिष्ट खिलाना चाहते हो, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. आलू पालक पनीर पराठा बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं है. कुछ आसान सामग्री और थोड़ी सी तैयारी के साथ आप इसे घर पर झटपट बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं आलू पालक पनीर पराठा बनाने की आसान विधि. 

आलू पालक पनीर पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • उबले आलू –  2 (मैश किए हुए)
  • पालक – 1 कप (बारीक कटी या हल्की उबली व मैश)
  • पनीर – आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी, वैकल्पिक)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

आलू पालक पनीर पराठा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप गेहूं के आटे में नमक डालकर धीरे धीरे पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें. इसे ढककर 10–15 मिनट रख दें. 
  • अब एक बर्तन में आलू, पालक, पनीर और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आटे की लोई बनाकर बीच में स्टफिंग रखें और किनारे बंद करें. 
  • अब आप हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. अब गर्म तवे बेले हुए पराठा डालें और इसे दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें. 
  • गरमा-गरम आलू पालक पनीर पराठा को दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

The post Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top