Hot News

Anupama: 8 महीने बाद अनुपमा को देखते ही उसके गले नहीं लगेगी राही, करेगी ये काम, फूट-फूटकर रोएगी अनु

Anupama: सीरियल अनुपमा में एक छोटा सा लीप आ चुका है. शो में अब दिखाया जा रहा है कि अनु मुंबई आ गई है और अकेले ही एक चॉल में रह रही है. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में माही, ख्याति की फेवरेट बन चुकी है. राही घर का काम संभालती है और माही ऑफिस का काम प्रेम के साथ मिलकर करती है. राजा और परी की शादी हो गई है और अंश और प्रार्थना के बीच अच्छी बॉन्ड बन गई है. आगे की कहानी में दिखाया जा रहा है कि अनु एक अमीर घर में खाना बनाने का काम करती है. वहां का मालिक उससे बदतमीजी करता है.

8 महीने बाद अपनी मां अनुपमा से मिलेगा राही

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी राही से मिलेगी. मुंबई में आठ महीने बिताने के बाद अनु, राही से मिलेगी. राही उसे देखकर काफी इमोशनल हो जाती है और पुरानी सारी यादें वापस आ जाती है. राही के सामने उसकी अतीत की यादें आकर खड़ी हो जाती है. वह अपनी मां को गले लगाने के बजाय उसे खुद से दूर रहने के लिए कहती है. वह उसे वॉर्न करती है कि वह उसके पास ना आए. अनुपमा ये सुनते ही भावुक हो जाती है और उसका दिल भर आता है. वह अपनी बेटी का प्यार पाने के लिए तरसती है.

अनु की मुश्किलें मुंबई में नहीं हुई कम

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मुंबई जाकर भी अनुपमा की मुश्किलें कम नहीं होती. जहां वह काम करती है वहां उसके साथ छेड़खानी होती है. घर का मालिक उसे बुरी नीयत से देखता है और उसके करीब जाता है. उसी वक्त उसकी पत्नी अंदर आती है. वह आदमी सकपका जाता है और कहानी बदल देता है. वह अनु पर झूठा आरोप लगाता है कि वह उसका नंबर मांग रही है. उसकी पत्नी अनु पर भड़क जाती है और उस बर्बाद करने की धमकी देती है. हालांकि अनु उससे अपनी बात भी नहीं कर पाती क्योंकि वह बहुत डर जाती है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

The post Anupama: 8 महीने बाद अनुपमा को देखते ही उसके गले नहीं लगेगी राही, करेगी ये काम, फूट-फूटकर रोएगी अनु appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top