Hot News

Watch Video : टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Watch Video : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बताया कि मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के दौरान टाइगर के दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान आए हैं. शिंदे ने इस घटना को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि मुंबई में किसी भी गैंग या व्यक्ति को फिर से गैंगवार शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

टाइगर श्रॉफ से बात करते एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं अभी टाइगर श्रॉफ से मिलकर आया हूं और उनसे बात की है. उनके दाहिने हाथ में चोट आई है. गोलीबारी के दौरान बारूद से उनका हाथ जल गया. मैंने परिवार को भरोसा दिलाया है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रशासन उनके साथ है.”

एकनाथ शिंदे के मुताबिक, रविवार शाम फुटबॉल मैच स्पोर्ट्सने के बाद निकल रहे टाइगर श्रॉफ की BMW पर पांच राउंड फायरिंग की गई. इस घटना में एक्टर को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हो गए.

The post Watch Video : टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top