Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब हर साल कैश करा सकेंगे बची हुई छुट्टियां, छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव

New Labour Codes: नए लेबर कोड के तहत ‘लीव एनकैशमेंट’ (Leave Encashment) के नियमों को पूरे देश में एक समान और सरल बनाने की तैयारी है. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि कर्मचारी अब हर साल के अंत में अपनी अतिरिक्त छुट्टियों के बदले नकद पैसा (Cash) मांग सकते हैं. यह अधिकार अब केवल कुछ राज्यों तक सीमित न रहकर पूरे देश के कर्मचारियों को मिलेगा. लीव एनकैशमेंट के नए नियम: क्या बदलेगा आपके लिए? हर साल पैसा पाने का अधिकार: पहले अधिकांश राज्यों में छुट्टियों का पैसा केवल नौकरी छोड़ते समय या रिटायरमेंट पर ही मिलता था. अब कर्मचारी कैलेंडर वर्ष के अंत में अपनी संचित छुट्टियों के लिए एनकैशमेंट की मांग कर सकेंगे. छुट्टियों को आगे ले जाने की सीमा (Carry Forward): नियमों के अनुसार, एक कर्मचारी अधिकतम 30 दिनों तक की छुट्टियों को अगले साल के लिए जोड़ (Accumulate) सकता है. यदि आपकी छुट्टियां 30 से अधिक हो जाती हैं, तो आप उन अतिरिक्त दिनों के बदले कंपनी से पैसा लेने के हकदार होंगे. एक देश, एक नियम: अभी तक अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों को लेकर अलग-अलग कानून थे (जैसे तेलंगाना में नियम अलग थे). नए कोड के आने से पूरे हिंदुस्तान में एक ‘स्टैंडर्ड सिस्टम’ लागू होगा, जिससे मल्टी-स्टेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के लिए स्पष्टता बढ़ेगी. नए लेबर कोड के तहत छुट्टियों का गणित विवरण नया प्रावधान अधिकतम संचय (Carry Forward) 30 दिन एनकैशमेंट की सुविधा हर साल उपलब्ध (Yearly) पात्रता पूरे देश के सभी कर्मचारी मुख्य लाभ रिटायरमेंट तक इंतजार करने की जरूरत नहीं Also Read: मुद्रा योजना के 11 साल पूरे, बिना गारंटी लोन की वो स्कीम जिसने करोड़ों को बनाया मालिक The post अब हर साल कैश करा सकेंगे बची हुई छुट्टियां, छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MBBS 2022 बैच पर NExT परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस फेक, NMC ने किया साफ

NExT Exam Fake Notice: MBBS स्टूडेंट्स के बीच इन दिनों एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2022 बैच के छात्रों को अब नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) देना अनिवार्य होगा. हालांकि, इस दावे को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. NMC ने इस नोटिस को पूरी तरह से फर्जी बताया है. NMC ने नोटिस जारी कर दी सूचना नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने X पर एक नोटिस जारी कर लिखा, NMC की नजर में आया है कि सोशल मीडिया पर एक फेक सूचना फैलाई जा रही है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है. सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ NMC की ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in के माध्यम से जानकारी हासिल करें. It has come to the notice of National Medical Commission that a fake public notice is being circulated on social media. Strict legal action is being initiated against those responsible. All stakeholders are strongly advised to verify information only through official… pic.twitter.com/xbeRHPABER — National Medical Commission (@NMC_BHARAT) April 7, 2026 क्या था वायरल दावा? वायरल लेटर में कहा गया था कि NExT परीक्षा 2022 MBBS बैच से लागू होगी. इसमें यह भी दावा किया गया कि यह परीक्षा फाइनल ईयर क्वालिफाइंग एग्जाम, मेडिकल प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस और PG एडमिशन (NEET PG की जगह) के तौर पर लागू होगी. क्या है सच्चाई? NMC के अधिकारियों ने साफ किया है कि ऐसा कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है और जो सर्कुलर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है. इस पर जल्द आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करने की भी बात कही गई है. ऐसे में स्टूडेंट्स किसी भी नोटिस पर भरोसा करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें. यह भी पढ़ें- JNU से पढ़ना हुआ अब और भी मुश्किल, फॉरेन लैंग्वेज में CUET UG से मिलेगा एडमिशन The post MBBS 2022 बैच पर NExT परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस फेक, NMC ने किया साफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘अपने बेटे को क्यों नहीं एक पैर पर खड़ा कर पाए ?’ भरे मंच पर बिग बी को लेकर ऐसा बोल गए समय रैना

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने नए स्टैंडअप शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इस शो के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका बेबाक और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. खासतौर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर किया गया उनका मजाक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. शो के दौरान समय रैना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने अनुभव को शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वे इस क्विज शो में पहुंचे थे, तो उन्होंने एक ऐसा झूठ बोला, जो अब वे खुलकर स्वीकार कर रहे हैं. समय ने कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से यह कहा था कि उनकी दादी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जबकि असल में उनकी दादी का कई साल पहले ही निधन हो चुका था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस माहौल में खुद को ढालने के लिए उन्हें ऐसा कहना पड़ा. Samay Raina roasting amitabh bachchan, don’t miss 0:21 sec 😂🔥 pic.twitter.com/f9RUXp1mr3 — Aditya. (@Adityaverce) April 7, 2026 KBC में अलग दिखने की थी तैयारी समय रैना ने बताया कि वे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक अलग इमेज के साथ जाना चाहते थे. आमतौर पर अपने कंटेंट में शरारती और बोल्ड अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले समय ने वहां खुद को शांत और सुलझा हुआ दिखाने की कोशिश की. उनका मानना था कि ऐसा करने से लोग उन्हें एक वर्सेटाइल कलाकार के रूप में देखेंगे. मन में आया मजाक, लेकिन नहीं कहा Samay Raina COOKED Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan 😭 “Aapne itna polio ka ad kia, apne bete ko pairo par khada kyu nahi kar paye” pic.twitter.com/3uxA04tjuw — Chota Don (@choga_don) April 7, 2026 शो में समय ने यह भी बताया कि उनके मन में अमिताभ बच्चन को लेकर एक मजाक आया था, लेकिन उन्होंने उसे शो में नहीं कहा. उनका मानना था कि अगर वे ऐसा बोलते, तो मामला बिगड़ सकता था. इसलिए उन्होंने अपनी सीमाओं को समझते हुए खुद को कंट्रोल किया और मंच की मर्यादा बनाए रखी. रणवीर अल्लाहबादिया पर भी की खुलकर बात अपने शो में समय रैना ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जिस सवाल को लेकर विवाद हुआ था, वह एक बार नहीं बल्कि कई बार पूछा गया था. हालांकि, एडिटिंग के दौरान उन्होंने काफी हिस्से हटाए ताकि कंटेंट संतुलित रहे. समय रैना का यह बेबाक और ईमानदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि उनके शो के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: त्रिशाकर मधु संग राकेश मिश्रा का धमाका, ‘Dermi Cool चाही’ हुआ वायरल The post ‘अपने बेटे को क्यों नहीं एक पैर पर खड़ा कर पाए ?’ भरे मंच पर बिग बी को लेकर ऐसा बोल गए समय रैना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NoVoice मालवेयर: 23 लाख बार डाउनलोड हुए ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस

साइबर सुरक्षा कंपनी McAfee ने एक नये एंड्रॉयड मालवेयर की खोज की है, जिसका नाम NoVoice है. यह मालवेयर बेहद खतरनाक है क्योंकि यह फोन को फैक्ट्री रीसेट करने के बाद भी पूरी तरह से नहीं हटता. रिपोर्ट के मुताबिक, यह 50 से ज्यादा ऐप्स में छिपा हुआ मिला है जिन्हें गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. कैसे काम करता है NoVoice मालवेयर NoVoice सामान्य दिखने वाले ऐप्स जैसे सिस्टम क्लीनर, गेम्स और फोटो गैलरी में छिपकर आता है. इंस्टॉल होने के बाद यह फोन की पुरानी कमजोरियों का फायदा उठाकर रूट ऐक्सेस हासिल कर लेता है. इसके बाद यह सिस्टम के गहरे हिस्से में खुद को छिपा लेता है, जिससे सामान्य फैक्ट्री रीसेट भी इसे हटाने में असफल रहता है. इसे हटाने का एकमात्र तरीका है फोन का पूरा फर्मवेयर दोबारा इंस्टॉल करना. किन यूजर्स पर ज्यादा असर यह मालवेयर मुख्य रूप से पुराने बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन को निशाना बनाता है, खासकर वे डिवाइस जिन्हें मई 2021 के बाद से सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिला. अफ्रीका में सबसे ज्यादा प्रभावित यूजर्स पाये गए हैं, लेकिन हिंदुस्तान, अमेरिका और यूरोप के कुछ यूजर्स भी इसकी चपेट में आये हैं. कैसे बचें इस खतरे से हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करें केवल Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें और रिव्यू जरूर पढ़ें अनजान ऐप्स से बचें और जरूरत पड़ने पर विश्वसनीय एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल करें अगर आपका फोन पुराना है और अपडेट नहीं मिल रहा, तो सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर फर्मवेयर रीफ्लैश करवाएं. यह भी पढ़ें: Google Chrome Zero-Day अलर्ट: तुरंत अपडेट करें, 3.5 अरब यूजर्स खतरे में यह भी पढ़ें: Perseus Android Malware के टारगेट पर Google-Samsung-Xiaomi के पॉपुलर नोट्स ऐप्स, ऐसे बचें खतरे से The post NoVoice मालवेयर: 23 लाख बार डाउनलोड हुए ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर साड़ी के साथ जचेंगे ये 5 ब्लाउज, अलमारी में आज ही शामिल करें

Trendy Blouse Ideas: साड़ी के साथ सही ब्लाउज का चुनाव पूरे लुक को निखार देता है. हर अलमारी में कुछ बेसिक और स्टाइलिश ब्लाउज होना जरूरी है, जो हर साड़ी के साथ आसानी से मैच कर सकें. क्लासिक गोल नेक, वी-नेक, हाफ स्लीव, शॉर्ट सिल्क या जॉर्जेट, और बैक कट-आउट ब्लाउज ऐसे पांच विकल्प हैं, जो पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक में परफेक्ट हैं. ये ब्लाउज न सिर्फ रोजमर्रा और ऑफिस के लिए उपयुक्त हैं, बल्कि पार्टियों और फेस्टिवल्स में भी स्टाइलिश दिखाई देते हैं. आज ही इन्हें अपनी अलमारी में शामिल करें और हर साड़ी के साथ खूबसूरत लुक पाएं 1. क्लासिक गोल नेक ब्लाउज (Classic Round Neck Blouse) हर रंग और प्रिंट की साड़ी के साथ आसानी से मैच करने वाला यह ब्लाउज हर अलमारी की जरूरत है. इसका सिंपल और क्लासिक डिजाइन रोजमर्रा के पहनावे के साथ-साथ ऑफिस और फंक्शन दोनों में परफेक्ट लगता है. इसे आप ज्वेलरी या हल्की एक्सेसरीज के साथ पहनकर एलिगेंट लुक पा सकते हैं. 2. वी-नेक ब्लाउज (V-Neck Blouse) वी-नेक ब्लाउज हल्का और आकर्षक एलिगेंट लुक देता है. यह शादी, पार्टी या फेस्टिवल में पहनने के लिए परफेक्ट है. वी-नेक डिजाइन गर्दन और कॉलरबोन को खूबसूरती से हाईलाइट करता है, जिससे आपकी साड़ी स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखाई देती है. 3. हाफ स्लीव ब्लाउज (Half Sleeve Blouse) हाफ स्लीव ब्लाउज मॉडर्न और पारंपरिक दोनों स्टाइल में पूरी तरह से उपयुक्त है. गर्मियों में यह आरामदायक रहता है और स्टाइलिश भी दिखता है. इसे आप कॉटन, सिल्क या हल्के फैब्रिक में चुन सकती हैं, जिससे दिनभर आराम और फैशन दोनों में कमप्रोमाइज न हो. 4. सिल्क या जॉर्जेट शॉर्ट ब्लाउज (Silk/Georgette Short Blouse) भारी साड़ी या पार्टी वियर के लिए शॉर्ट सिल्क या जॉर्जेट ब्लाउज एक परफेक्ट विकल्प है. शॉर्ट कट ब्लाउज से साड़ी का पल्लू खूबसूरती से फ्लो करता है और आपको एक मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देता है. इसे स्टाइलिश एम्बेलिशमेंट और लहंगे या ज्वेलरी के साथ पेयर करें. 5. बैक कट-आउट या डीप बैक ब्लाउज (Back Cut-out / Deep Back Blouse) फैशन स्टेटमेंट बनाने के लिए बैक कट-आउट या डीप बैक ब्लाउज बेहतरीन है. यह किसी भी साड़ी को मोडर्न टच देता है और आपको पार्टी या इवेंट में खास बनाता है. इसे हल्की एक्सेसरीज और हाई हील्स के साथ पहनकर परफेक्ट स्टाइल बनाई जा सकती है. यह भी पढ़ें: Transparent Heels Trends 2026: पुरानी हील्स छोड़ें, 2026 की गर्मियों में छाया इन ग्लास हील्स का जादू यह भी पढ़ें: समर सीजन में ऑफिस लुक को बनाना है कूल, यहां देखें परफेक्ट कुर्ती डिजाइन  The post हर साड़ी के साथ जचेंगे ये 5 ब्लाउज, अलमारी में आज ही शामिल करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Creta, Venue और i20 खरीदना होगा महंगा, मई से बढ़ेंगे दाम

मई में Hyundai गाड़ियां खरीदना आपके लिए महंगा पड़ सकता है. क्योंकि, Hyundai Motor India ने ऐलान किया है कि मई 2026 से गाड़ियों की कीमतों में करीब 1% तक बढ़ोतरी की जाएगी. इस बढ़ोतरी का असर कंपनी की पूरी रेंज पर पड़ेगा, जिसमें Creta, Venue और i20 जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, कीमत में यह बदलाव इनपुट कॉस्ट बढ़ने और मैन्युफैक्चरिंग खर्च में इजाफे के कारण किया जा रहा है. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर इसका असर अलग-अलग होगा. किन-किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर और क्यों बढ़ रही कीमत? यह प्राइस हाइक Hyundai की पूरी लाइनअप पर लागू होगी, जिसमें Exter, Verna, Alcazar जैसे मॉडल्स के साथ-साथ Creta Electric और Ioniq 5 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि वह लंबे समय से बढ़ती लागत को खुद झेल रही थी, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े. लेकिन अब लागत का दबाव बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है. खास बात यह है कि अलग-अलग वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से कीमतों में भी बदलाव अलग-अलग होगा, यानी एंट्री-लेवल और टॉप वेरिएंट्स की कीमतों में फर्क देखने को मिल सकता है. ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ती लागत का असर Hyundai का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ऑटो इंडस्ट्री में कच्चे माल और प्रोडक्शन लागत लगातार बढ़ रही है. आमतौर पर कंपनियां अप्रैल से कीमतें बढ़ाती हैं, लेकिन Hyundai ने यह फैसला थोड़ा देर से लिया है. इससे पहले Tata Motors, BMW और JSW MG Motor India जैसी कंपनियां पहले ही कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं. यह भी पढ़ें: EV मार्केट में Tata Motors नंबर-1, Mahindra ने दर्ज की 407% ग्रोथ यह भी पढ़ें: मारुति के बाद महिंद्रा बनी हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी यह भी पढ़ें: Mumbai Pod Taxi: ड्राइवर-लेस टैक्‍सी बनेगी मुंबई का नया पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जाम से मिलेगा छुटकारा The post Creta, Venue और i20 खरीदना होगा महंगा, मई से बढ़ेंगे दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 9 अप्रैल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 9 April 2026: कल 9 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार है. कल का दिन ग्रहों की चाल के कारण सभी राशियों के लिए खास संकेत लेकर आ रहा है. कहीं भाग्य का साथ मिलेगा तो कहीं सतर्क रहने की जरूरत होगी. जानिए करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा. आइए विस्तार से जानते हैं सभी राशियों का राशिफल. मेष आज का राशिफल मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और लंबी यात्रा के योग बनेंगे. कुंभ राशि के बुध आपके लाभ भाव को सक्रिय करेंगे जिससे करियर में पदोन्नति और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बहुत शानदार रहेगा और पुराने मतभेद पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे. कल आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अधिक उत्साह में आकर अपनी दिनचर्या और खान-पान को बिगड़ने न दें. वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. कुंभ का बुध आपके करियर भाव में रहेगा, जिससे नौकरी में अचानक नई जिम्मेदारी या कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें वरना छोटी सी बात पर बड़ा झगड़ा होने की संभावना बनी हुई है. सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है, इसलिए विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखें और योग करें. मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण साझेदारी के कामों में बड़ी सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. आपकी राशि के स्वामी बुध कुंभ में होकर आपके भाग्य को बल देंगे, जिससे बिजनेस की रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से चर्चा करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, लेकिन मिथुन के गुरु के प्रभाव से आपको सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. कर्क आज का राशिफल कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन अनचाहे खर्चों से मन परेशान रह सकता है. कुंभ के बुध आपके आठवें भाव में रहेंगे, जिससे गोपनीय कार्यों या रिसर्च से जुड़े लोगों को करियर में लाभ मिलेगा. रिलेशनशिप में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण पार्टनर से वैचारिक मतभेद या कहासुनी होने की आशंका है. सेहत का ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए ठंडी चीजों के सेवन से पूरी तरह परहेज करें. सिंह आज का राशिफल सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा. कुंभ का बुध आपके सप्तम भाव में पार्टनरशिप और बिजनेस में नए अनुबंध दिलाने के लिए बहुत ही सकारात्मक परिस्थितियां बनाएगा. लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा और सिंगल जातकों को सोशल मीडिया के जरिए कोई दिलचस्प प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में केतु की स्थिति आपको थोड़ा सुस्त बना सकती है, इसलिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. कन्या आज का राशिफल कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और माता का पूर्ण सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा. राशि स्वामी बुध कुंभ राशि में होकर आपके छठे भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे नौकरी में चल रही नेतृत्व से आपको मुक्ति मिलेगी. पार्टनर के साथ घर की साज-सज्जा या किसी संपत्ति को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है, जो रिश्तों को मजबूती देगी. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन काम की अधिकता के कारण रात को पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. तुला आज का राशिफल तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी. कुंभ का बुध आपके पांचवें भाव में रहेगा, जिससे कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ और सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए कल का दिन यादगार रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बाहर जा सकते हैं. कल आपका स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, लेकिन मंगल के प्रभाव से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है, जिसका ध्यान रखें. वृश्चिक आज का राशिफल वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और फंसा हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग बनेंगे. कुंभ के बुध आपके चौथे भाव में सुख और शांति बढ़ाएंगे, जिससे करियर में स्थिरता आएगी और वर्क फ्रॉम होम वालों को लाभ होगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी, जिससे पार्टनर और रिश्तेदारों के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा. सेहत के मामले में आंख या दांतों से जुड़ी कोई छोटी समस्या परेशान कर सकती है इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर लें. धनु आज का राशिफल धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और व्यक्तित्व में निखार महसूस करेंगे. कुंभ का बुध आपके तीसरे भाव में संचार कौशल को बढ़ाएगा, जिससे मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. पार्टनर के साथ आपका व्यवहार बहुत ही केयरिंग रहेगा, जिससे लव लाइफ की पुरानी कड़वाहट और गलतफहमी पूरी तरह दूर होगी. शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन मीन के मंगल के कारण आपको रक्तचाप या क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. मकर आज का राशिफल मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना जरूरी होगा. कुंभ का बुध आपके धन भाव में रहेगा, जिससे निवेश किए गए पैसों से भविष्य में अच्छे रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है. रिलेशनशिप में पार्टनर की किसी बात को लेकर आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं इसलिए शांत रहकर आपस में संवाद करें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और अधिक

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या बारिश बिगाड़ेगी DC vs GT का मैच? जानें पिच और मौसम की रिपोर्ट

Highlights मैच की पिच रिपोर्ट मैच में टॉस का रोल अहम मैच में मौसम का हाल दोनों टीमों का मौजूदा प्रदर्शन DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2026 (IPL 2026) का मुकाबला बुधवार 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. दिल्ली की टीम ने समीर रिजवी की शानदार बैटिंग की बदौलत अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल किया है. दिल्ली ने लखनऊ और मुंबई को 6-6 विकेट से हराया है. दूसरी तरफ गुजरात को अपनी पहली जीत का इंतजार है. आईपीएल के इस सीजन में बारिश के कारण पहले ही कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद्द हो चुका है और राजस्थान बनाम मुंबई मैच के ओवर कम किए गए थे. DC vs GT मैच की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 5 हमेशा से बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को बैटिंग करना काफी आसान लगता है. लेकिन इस बार पिच के हालात कुछ अलग रहने वाले हैं. पिछले कुछ दिनों से बारिश होने की वजह से पिच को काफी समय तक कवर्स से ढक कर रखा गया है. इससे सतह पर नमी रह सकती है. इस नमी का सीधा फायदा मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिलेगा. DC vs GT मैच में टॉस का रोल अहम पिच पर मौजूद इसी नमी को देखते हुए इस मैच में टॉस का रोल काफी खास हो गया है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिलने वाली मदद के कारण जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है. दिल्ली के पास लुंगी एनगिडी और टी नटराजन जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो अभी फॉर्म में चल रहे हैं, दोनों ही गेंदबाज अब तक टूर्नामेंट में 4-4 विकेट ले चुके हैं. DC vs GT मैच में मौसम का हाल मैच से एक दिन पहले दिल्ली में भारी बारिश हुई थी. मौसम विभाग (IMD) ने भी मैच के दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिन में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है. लेकिन एक्यूवेदर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शाम को 7 बजे मैच शुरू होने के समय आसमान एकदम साफ रहेगा. मैच के दौरान बारिश की संभावना जीरो प्रतिशत है. तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और उमस 57 से 65 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है. फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का गेम देखने को मिलेगा. दोनों टीमों का मौजूदा प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार लय में है. कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम का संतुलन बहुत मजबूत दिख रहा है. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम पंजाब और राजस्थान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले हार चुकी है. गुजरात का मिडिल ऑर्डर कमजोर साबित हुआ है और टीम की गेंदबाजी भी असरदार नहीं रही है. इसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस भी गुजरात के लिए एक बड़ी परेशानी बनी हुई है. दिल्ली इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल ने कहा- बुमराह को जब सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा, तो हमारा हौसला बढ़ गया मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए माहेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे The post क्या बारिश बिगाड़ेगी DC vs GT का मैच? जानें पिच और मौसम की रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विरासत मजबूत, भविष्य दमदार- क्या है जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का “NI” फैक्टर

Bihar Politics: बिहार की सत्ता के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा है-निशांत कुमार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जो अब तक नेतृत्व की चकाचौंध से दूर रहते थे, अब जेडीयू के ‘पोस्टर बॉय’ बन चुके हैं. पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में उन्हें “बिहार का भविष्य” और “नीतीश का असली वारिस” बताया जा रहा है. इन पोस्टरों पर लिखा नारा- “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार-निशांत कुमार हैं तैयार”—पोस्टर संकेत दे रहा है कि ‘तीर’ की कमान अब अगली पीढ़ी के हाथ में जाने वाली है. मार्च में हुई औपचारिक एंट्री की तैयारी निशांत कुमार की सक्रिय नेतृत्व में एंट्री की जमीन मार्च 2026 में ही तैयार हो गई थी. 6 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री आवास पर हुई जेडीयू के सांसदों और विधायकों की एक अहम बैठक में निशांत कुमार को पार्टी में लाने का प्रस्ताव रखा गया था. पटना: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार के आवास पर पोस्टर लगाया गया: “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार- निशांत कुमार हैं तैयार”. पोस्टर में संकेत है कि पार्टी निशांत कुमार को भविष्य की जिम्मेदारी सौंपना चाहती है.#Patna #JDUPolitics #NitishKumar #prabhatkhabar @Nishantjdu @neerajkumarmlc… pic.twitter.com/dzvu3fVu3H — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 8, 2026 पार्टी नेताओं ने एक स्वर में निशांत कुमार को नेतृत्व सौंपने की वकालत की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच, निशांत कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता या भविष्य का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है. “NI” फैक्टर – नाम में ही छिपी है पहचान पोस्टरों में एक दिलचस्प विश्लेषण पेश किया गया है जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, पोस्टर में दर्शाया गया है कि जिस तरह ‘नीतीश’ (Nitish) के नाम की शुरुआत ‘NI’ से होती है, वैसे ही ‘निशांत’ (Nishant) के नाम में भी ‘NI’ है. समर्थकों के लिए यह महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि विरासत को आगे बढ़ाने का एक संकेत है. पार्टी कार्यकर्ता अब खुलेआम उन्हें “फ्यूचर सीएम” (Future CM) के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बयानों में अब निशांत कुमार के प्रति नरमी और स्वीकार्यता साफ दिखती है. नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि निशांत कुमार की भूमिका पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की इच्छा पर निर्भर करेगी. उन्होंने यह भी माना कि पार्टी के भीतर निशांत को लेकर जबरदस्त उत्साह है. क्या यह नेतृत्व परिवर्तन की स्क्रिप्ट है? नेतृत्वक विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार अपनी लंबी सियासी पारी के बाद अब उत्तराधिकार की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं. विपक्षी दलों (खासकर आरजेडी) के “परिवारवाद” के आरोपों के बावजूद, जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को एक ‘स्वच्छ और शिक्षित’ चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है. आने वाले दिनों में यदि निशांत कुमार औपचारिक रूप से कोई बड़ा पद संभालते हैं, तो यह बिहार की नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत होगी. Also Read: ‘बिहार का स्वास्थ्य विभाग अमंगल दोष से ग्रसित’, तेजस्वी यादव ने एक्स पर खोली पोल The post विरासत मजबूत, भविष्य दमदार- क्या है जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का “NI” फैक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PHOTO: भवानीपुर से ममता बनर्जी का नामांकन, पदयात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन

नामांकन से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कालीघाट स्थित अपने आवास से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक एक लंबी पदयात्रा की, जो पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन में बदल गयी. इस पदयात्रा के जरिये तृणमूल ने साफ संकेत दिया कि वह इस हाई-प्रोफाइल सीट को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पदयात्रा के दौरान सड़कों पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री बनर्जी खुद लोगों का अभिवादन करती हुई आगे बढ़ीं और कई जगह रुककर जनता से संवाद भी किया. इस मौके पर राज्य प्रशासन के मंत्री फिरहाद हकीम अपनी पत्नी और बेटी के साथ मौजूद रहे. भवानीपुर क्षेत्र के कई पार्षद, स्थानीय नेता और संगठन के पदाधिकारी भी इस पदयात्रा में शामिल हुए. नेतृत्वक रूप से यह पदयात्रा केवल नामांकन की औपचारिकता नहीं, बल्कि चुनावी ताकत दिखाने का बड़ा मंच बन गयी. तृणमूल के झंडे, बैनर और नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा. इससे यह साफ हुआ कि इस सीट पर पार्टी का पूरा संगठन एकजुट होकर मैदान में उतरा है. सभी तस्वीरें फोटोग्राफर अर्क सेन की. The post PHOTO: भवानीपुर से ममता बनर्जी का नामांकन, पदयात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top