Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्लोबल फूड इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर, तेल और चीनी की कीमतों में भारी उछाल

Global Food Prices 2026: मार्च महीने में दुनियाभर में खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. द यूनाइटेड नेशंस की फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन(FAO) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल फूड प्राइस इंडेक्स अब 128.5 पॉइंट पर पहुंच गया है. यह सितंबर 2025 के बाद का सबसे हाइएस्ट लेवल है. फरवरी के मुकाबले इसमें 2.4% की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसका सीधा असर आने वाले समय में आपके राशन के बिल पर पड़ सकता है.  क्यों महंगी हो रही हैं खाने-पीने की चीजें? बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस महंगाई के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल (Crude Oil) है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से तेल की कीमतें बढ़ रही हैं. जब तेल महंगा होता है, तो सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का खर्चा (Transportation) बढ़ जाता है. इसके अलावा, तेल की कमी के कारण बायो-फ्यूल की मांग बढ़ती है, जिससे खेती की जमीन पर खाद और दूसरी चीजों का बोझ बढ़ता है.  किन चीजों के दाम सबसे ज्यादा बढ़े? सबसे ज्यादा उछाल खाद्य तेल (Vegetable Oil) में आया है, जो एक महीने में ही 5.1% महंगा हो गया है.  चीनी की कीमतों में भी 7.2% की भारी तेजी आई है, क्योंकि ब्राजील जैसे देश अब गन्ने से चीनी बनाने के बजाय इथेनॉल बनाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. गेहूं की कीमतों में भी 4.3% की बढ़त हुई है, जिसका मुख्य कारण खराब मौसम और खाद की बढ़ती कीमतें हैं. हालांकि, चावल प्रेमियों के लिए थोड़ी राहत है क्योंकि चावल के दाम 3% कम हुए हैं.  क्या आगे और बढ़ेगी महंगाई? FAO के मुख्य इकोनॉमिस्ट मैक्सिमो टोरेरो का कहना है कि अगर युद्ध और तनाव 40 दिनों से ज्यादा खिंचता है, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. खाद महंगी होने की वजह से किसान अगली फसल कम उगा सकते हैं, जिससे मार्केट में अनाज की कमी हो सकती है. फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन 2026 में आपकी जेब कितनी ढीली होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दुनिया में शांति कब बहाल होती है और तेल के दाम कितने स्थिर रहते हैं.  ये भी पढ़ें: बियर और बोतलबंद पानी पीने वालों को युद्ध के कारण ढीली करनी होगी जेब ! The post ग्लोबल फूड इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर, तेल और चीनी की कीमतों में भारी उछाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘टीवी के लक्ष्मण’ को पसंद नहीं आए ‘राम’, रणबीर के रामायण पर क्या बोले सुनील लहरी?

Ramayana Movie: ‘रामायण’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है किसी को भव्यता पसंद आ रही है तो कोई कमियां निकाल रहा है. इसी बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने भी इस टीजर पर खुलकर अपनी बात रखी है.  रणबीर को राम के रूप में स्वीकारना मुश्किल टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, लेकिन सुनील लहरी का मानना है कि इस लुक में वो मासूमियत कम नजर आती है, जो अरुण गोविल के चेहरे पर साफ झलकती थी. उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म के बाद रणबीर को सीधे राम के रूप में स्वीकार करना दर्शकों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि किसी फिल्म को सिर्फ टीजर के आधार पर जज करना सही नहीं है. उनके मुताबिक, टीजर एक तरह का शोकेस होता है, जिसमें सिर्फ विजुअल्स और टेक्नोलॉजी दिखाई जाती है, पूरी कहानी या भावनाएं नहीं.  टीजर में इमोशनल कनेक्ट की कमी सुनील लहरी ने यह भी कहा कि उन्हें टीजर में भावनात्मक जुड़ाव की कमी महसूस हुई. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पुरानी ‘रामायण’ भले ही तकनीकी रूप से उतनी मजबूत नहीं थी, लेकिन उसके इमोशंस इतने गहरे थे कि आज भी लोग उससे जुड़े हुए हैं. उनका मानना है कि चाहे फिल्म पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए जाएं, लेकिन अगर उसमें भावनाएं नहीं होंगी तो दर्शक उससे कनेक्ट नहीं कर पाएंगे. आखिर में उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कहा कि वो ठीक लग रहे हैं और उम्मीद है कि अपनी एक्टिंग से वो इस किरदार के साथ न्याय करेंगे. यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं रश्मिका मंदाना? शादी के महज एक महीने बाद आई खुशसमाचारी The post ‘टीवी के लक्ष्मण’ को पसंद नहीं आए ‘राम’, रणबीर के रामायण पर क्या बोले सुनील लहरी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म Ramayana को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का ग्लिम्प्स रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए. हालांकि, इस वीडियो को लेकर जहां कई फैंस ने उनकी तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसके VFX और CGI पर सवाल भी उठाए. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक और चर्चा तेज हो गई है कि रणबीर कपूर डबल रोल करने वाले हैं और अब एक्टर ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. क्या डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर? Ranbir Officially Confirms He is Playing Bhagwan Parshuram!#Ramayana pic.twitter.com/n2WxVroeP0 — RK🐰 (@rksbunny) April 3, 2026 ग्लिम्प्स सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या रणबीर कपूर फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं. अब इस पर खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि वह फिल्म में सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों किरदारों का स्वभाव और व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है, इसलिए उन्हें निभाना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा. एक्टर ने अपनी तैयारी को लेकर बताया कि उन्होंने इन भूमिकाओं के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज, आवाज और भावनात्मक गहराई पर खास काम किया. दो पार्ट्स में रिलीज होगी ‘रामायण’ निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी. पहला पार्ट दिवाली के मौके पर रिलीज होने की योजना है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. रणबीर कपूर के लिए यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसमें वह दो अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाले हैं. यह भी पढ़ें: रवि दुबे का बड़ा ब्रेक, 21 साल की मेहनत के बाद मिली ‘रामायण’ में अहम भूमिका The post डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ को लेकर किया बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल है संकष्टी चतुर्थी, नोट करें पूजा सामग्री, शुभ मुहूर्त, विधि, प्रिय फूल, भोग, रंग और मंत्र 

Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है. साल 2026 में यह पर्व 5 अप्रैल को मनाया जाएगा. यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है. मान्यता है कि उनकी आराधना से सभी दुख, बाधाएं और संकट दूर होते हैं, इसी कारण उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है. विकट संकष्टी चतुर्थी 2026: तिथि और मुहूर्त तिथि: 5 अप्रैल 2026, रविवार चतुर्थी तिथि प्रारंभ: सुबह 11:59 बजे (5 अप्रैल) चतुर्थी तिथि समाप्त: दोपहर 2:10 बजे (6 अप्रैल) पूजा सामग्री भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र अक्षत रोली चंदन कुमकुम दूर्वा धूप अगरबत्ती शुद्ध घी का दीपक कलश मौली सुपारी गंगाजल कपूर आरती की थाली फूल फल लड्डू और मोदक पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें. एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें. मूर्ति पर गंगाजल छिड़कें, सिंदूर का तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें. 21 दूर्वा की गांठें “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें. फूल, माला और भोग चढ़ाएं. घी का दीपक जलाएं, धूप दिखाएं और संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पढ़ें या सुनें. अंत में भगवान गणेश की आरती करें. रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद उन्हें जल, दूध और अक्षत से अर्घ्य दें. इसके बाद व्रत का पारण करें. प्रिय भोग: मोदक और लड्डू बप्पा के सबसे प्रिय भोग माने जाते हैं. इसके अलावा सफेद तिल के लड्डू, गुड़ और नारियल का भोग भी लगाया जा सकता है. फूल: मान्यता है कि भगवान गणेश को लाल रंग के फूल, विशेषकर गुड़हल और गेंदे के फूल अर्पित करना शुभ होता है. शुभ रंग: इस दिन पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग उत्साह और ऊर्जा के प्रतीक हैं. भगवान गणेश जी के मंत्र वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ. निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ति प्रचोदयात्॥ ॐ लम्बोदराय नमः॥ ॐ गं गणपतये नमः॥ ॐ श्री गणेशाय नमः॥ ॐ नमो भगवते गजाननाय. ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्नप्रशमनाय सर्वराज्यवश्यकरणाय सर्वजन सर्वस्त्री पुरुष आकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा॥ ॐ हीं श्रीं क्लीं गौं गः श्री महागणधिपतये नमः॥ हीं श्रीं क्लीं गौं वरमूर्तये नमः. ॐ गं गणपतये नमः॥ हीं श्रीं क्लीं नमो भगवते गजाननाय. ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ महत्व “संकष्टी” का अर्थ होता है- संकटों को हरने वाला. मान्यता है कि विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से इस दिन पूजा करने पर कुंडली में बुध और केतु के दोषों का प्रभाव कम होता है तथा संतान सुख की प्राप्ति होती है. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post कल है संकष्टी चतुर्थी, नोट करें पूजा सामग्री, शुभ मुहूर्त, विधि, प्रिय फूल, भोग, रंग और मंत्र  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? हर मालिक को पता होनी चाहिए सही समय और वजह

Car Engine Oil: अगर आपके पास कार है चाहे बिल्कुल नई या कुछ साल पुरानी तो उसे स्मूद और बढ़िया चलाने का सबसे आसान और जरूरी तरीका है समय पर इंजन ऑयल बदलना. लेकिन सच ये है कि कई लोग इस बेसिक मेंटेनेंस को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर ऑयल सही समय पर नहीं बदला गया, तो आपकी गाड़ी में धीरे-धीरे दिक्कतें आने लगती हैं. आपकी कार की परफॉर्मेंस गिरने लगती है, इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है और लंबे समय में इंजन पूरी तरह खराब होने तक की नौबत आ सकती है. इसीलिए ये समझना बेहद जरूरी है कि इंजन ऑयल बदलना क्यों इतना अहम है और आपको इसे कब बदलना चाहिए. इंजन ऑयल बदलना क्यों जरूरी है? स्मूद चलने में मदद करता है इंजन के अंदर पिस्टन और वाल्व जैसे पार्ट्स हर मिनट हजारों बार मूव करते हैं. इंजन ऑयल इन सभी पार्ट्स को लुब्रिकेट करता है. इससे वे बिना घिसे आराम से चलते हैं. अगर ऑयल सही न हो, तो ये मेटल पार्ट्स आपस में रगड़ खाकर ज्यादा गर्म हो सकते हैं और इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इंजन को साफ रखता है जब ऑयल इंजन में घूमता है, तो ये गंदगी, कार्बन और छोटे-छोटे मेटल कणों को अपने साथ ले जाता है. लेकिन समय के साथ यही ऑयल गंदा और गाढ़ा हो जाता है. अगर इसे समय पर नहीं बदला गया, तो ये कीचड़ जैसा बनकर ऑयल पासेज को ब्लॉक कर सकता है. इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है आपकी कार का कूलेंट ज्यादातर गर्मी संभालता है, लेकिन इंजन ऑयल भी हीट को सोखकर बाहर ले जाने में मदद करता है. इससे इंजन ओवरहीट होने से बचता है. माइलेज बेहतर करता है और जंग से बचाता है जब इंजन के पार्ट्स आसानी से मूव करते हैं, तो इंजन पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता. इससे फ्यूल की बचत भी होती है. साथ ही, ऑयल में मौजूद खास एडिटिव्स मेटल पार्ट्स को जंग और करॉजन से भी बचाते हैं. इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? अगर आप सोच रहे हैं कि कार का इंजन ऑयल कब बदलना सही रहता है, तो इसका कोई एक फिक्स जवाब नहीं है. ये आपकी कार और इस्तेमाल पर काफी हद तक डिपेंड करता है. अपनी कार का मैनुअल जरूर चेक करिए. आजकल ज्यादातर मॉडर्न कारों में ऑयल बदलने का सही समय लगभग 8,000 से 15,000 किलोमीटर या फिर 6 से 12 महीने होता है. जो पहले पूरा हो जाए, उसी हिसाब से ऑयल बदलवा लें. अब बात आती है ऑयल के टाइप की, क्योंकि ये भी बहुत मायने रखता है. Conventional oil: इसे आपको करीब 6,000-8,000 km में बदल देना चाहिए Synthetic-blend oil: ये थोड़ा ज्यादा चलता है. यानी आपको थोड़ा रिलैक्स मिल जाता है. Full synthetic oil: अगर आप ये इस्तेमाल करते हैं, तो ये आराम से 15,000 से 25,000 किमी तक चल सकता है. यह भी पढ़ें: घर बैठे ही कर सकते हैं कार की मेंटेनेंस, हर मालिक जाने ये 5 बेसिक चेक्स The post कार का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? हर मालिक को पता होनी चाहिए सही समय और वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर, निशांत कुमार को फिर बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार

Bihar Next CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद वे जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा भी देंगे. ऐसे में बिहार के अगले सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच जेडीयू ने एक बार फिर जेडीयू ऑफिस और पटना के अलग-अलग चौक चौराहों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाया गया है. इससे सियासी हलचल तेज हो गई है. पोस्टर में क्या-क्या लिखा? इस पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को फिर से फ्यूचर सीएम बताया गया है. पोस्टर में लिखा गया, ‘नीतीश सेवक, मांगे निशांत. अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार, जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं, भाई निशांत कुमार.’ इस पोस्टर में सीएम नीतीश और निशांत कुमार की तस्वीर भी है. जेडीयू की तरफ से लगातार निशांत कुमार को ही अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है. इससे पहले लगे पोस्टर में क्या-क्या लिखा गया था? इससे पहले जो पोस्टर लगाया गया था, उसमें भी निशांत कुमार की फोटो के नीचे ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ लिखा था. साथ ही सीएम नीतीश कुमार के लिए लिखा था, ‘क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहार वासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार.’ इस तरह से सीएम नीतीश कुमार से राज्यसभा नहीं जाने की अपील की गई थी. लेकिन मुख्यमंत्री अब जल्द ही शपथ लेने वाले हैं. सीएम फेस को लेकर चर्चा तेज जेडीयू के विधायक अनंत सिंह, जेडीयू नेता आनंद मोहन समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं. इसके अलावा जेडीयू ज्वाइन करने जब निशांत कुमार ऑफिस पहुंचे थे, उस दिन भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ही सीएम फेस बताया था. जबकि बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सपोर्ट किया जा रहा है. लेकिन अब तक एनडीए की तरफ से सीएम फेस को लेकर आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं लिया गया है, जिसका इंतजार किया जा रहा है. Also Read: अब रेगुलर चलेगी राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत The post JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर, निशांत कुमार को फिर बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बियर और बोतलबंद पानी पीने वालों को युद्ध के कारण ढीली करनी होगी जेब !

Israel-Iran War Impact: देश में पारा 45 डिग्री के पार जाने को तैयार है और ठीक इसी समय बोतलबंद पानी की मांग अपने चरम पर होती है. लेकिन इस बार ‘वॉटर बिजनेस’ के लिए यह गोल्डन पीरियड नहीं, बल्कि संकट काल साबित हो रहा है. ईरान युद्ध के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में मची हलचल ने प्लास्टिक और कांच की बोतलों की लागत को आसमान पर पहुंचा दिया है. नतीजा यह है कि महाराष्ट्र की 20% बोतल बनाने वाली फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और आने वाले दिनों में पानी की बोतलों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. प्लास्टिक की बोतलें क्यों हो रही हैं महंगी? बोतलबंद पानी के महंगा होने का सीधा संबंध कच्चे तेल (Crude Oil) से है. कच्चा माल: प्लास्टिक की बोतलें ‘PET रेजिन पेलेट्स’ से बनती हैं, जो कच्चे तेल का बाय-प्रोडक्ट है. लागत में उछाल: कच्चे तेल की कीमतें $119 प्रति बैरल तक पहुंचने से बोतलों के कच्चे माल (प्रीफॉर्म) की लागत ₹115 प्रति किलो से बढ़कर ₹180 हो गई है. सप्लाई चैन: महाराष्ट्र बोतलबंद जल निर्माता संघ के मुताबिक, लागत बढ़ने और सप्लाई घटने से 20% फैक्ट्रियों में ताले लग गए हैं. कांच का संकट: बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी निशाने पर सिर्फ प्लास्टिक ही नहीं, कांच की बोतलें बनाने वाला उद्योग भी युद्ध की मार झेल रहा है. गैस की किल्लत: कांच पिघलाने वाली भट्टियों को चलाने के लिए प्राकृतिक गैस की जरूरत होती है. प्रशासन ने गैस की सप्लाई में 20% की कटौती कर दी है. 20% महंगी हुई बोतलें: कांच की बोतलों के दाम 20% तक बढ़ गए हैं. इसी वजह से शराब निर्माता संघ ने प्रशासनों से बीयर की कीमतों में 12-15% बढ़ोतरी की मांग की है. Also Read: पाकिस्तान में पेट्रोल ₹80 सस्ता: जनता के गुस्से के आगे झुकी शहबाज प्रशासन, किसानों के लिए भी राहत The post बियर और बोतलबंद पानी पीने वालों को युद्ध के कारण ढीली करनी होगी जेब ! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेपक में CSK की लगातार 6ठी हार, धोनी की टीम ने IPL में सबसे अधिक बार ठोका 200 प्लस रन

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब तक ठीक नहीं रहा है. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया, तो दूसरे मैच में पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया. चेपॉक में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में भी चेन्नई को हराया था. 30 अप्रैल 2025 को स्पोर्ट्से गए मुकाबले में पंजाब ने सीएसके को 4 विकेट से हराया था. चेपॉक में चेन्नई की लगातार 6ठी हार 3 अप्रैल 2026- पंजाब ने 5 विकेट से हराया30 अप्रैल 2025 – पंजाब ने 4 विकेट से हराया25 अप्रैल 2025 – सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हराया11 अप्रैल 2025 – केकेआर ने 8 विकेट से हराया5 अप्रैल 2025 – दिल्ली कैटिल्स ने 25 रन से हराया28 मार्च 2025 – आरसीबी ने 50 रन से हराया इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन का रिकॉर्ड चेन्नई के नाम आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रन बनाये और इसके साथ ही आरसीबी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक एक पारी में 200 प्लस रन बनानेवाली टीम बन गयी है. सीएसके ने 36 बार ऐसा किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 35 बार ऐसा कर चुकी है. सबसे ज्यादा बार 200 रन36 बार – चेन्नई सुपर किंग्स35 बार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू33 बार – पंजाब किंग्स32 बार – मुंबई इंडियंस30 बार – कोलकाता नाइट राइडर्स ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026: 209 रन बनाकर भी हारी चेन्नई, पंजाब की लगातार दूसरी जीत The post चेपक में CSK की लगातार 6ठी हार, धोनी की टीम ने IPL में सबसे अधिक बार ठोका 200 प्लस रन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Animation vs VFX: फिल्म और गेमिंग की दुनिया में, जानें करियर के लिए कौन है बेस्ट

Animation vs VFX: आज के समय में फिल्म, गेमिंग, OTT और सोशल मीडिया की दुनिया तेजी से बढ़ रही है.  ऐसे में Animation और VFX (Visual Effects) दोनों ही फील्ड युवाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. आइए जानते हैं कि एनीमेशन और VFX (Animation vs VFX) क्या है और किसमें ज्यादा सैलरी ग्रोथ है.  Animation क्या है? एनीमेशन एक ऐसी टेक्नीक है, जिसमें इमेज या कैरेक्टर्स के मूवमेंट देकर स्टोरी बनाई जाती है. आपने कार्टून, एनिमेटेड मूवी या गेम्स में जो कैरेक्टर चलते-फिरते देखते हैं, वो Animation का ही कमाल है. Animation में क्या काम होता है? 2D और 3D कैरेक्टर बनाना स्टोरीबोर्ड डिजाइन करना गेम और कार्टून बनाना मोबाइल ऐप और वेबसाइट के लिए एनिमेशन तैयार करना VFX क्या है? VFX यानी Visual Effects का यूज फिल्मों, वेब सीरीज और एडवर्टाइजमेंट में होता है. इसमें रियल शूटिंग के बाद कंप्यूटर की मदद से ऐसे इफेक्ट्स जोड़े जाते हैं, जो असल में शूट करना मुश्किल या महंगा लगता हो.  VFX में क्या काम होता है? ग्रीन स्क्रीन का यूज  एक्सप्लोजन, सुपरपावर सीन्स बनाना बैकग्राउंड बदलना फिल्म को रियलिस्टिक और अट्रैक्टिव बनाना Animation vs VFX: मुख्य अंतर पॉइंट Animation VFX काम का तरीका पूरी तरह डिजिटल क्रिएशन रियल वीडियो और डिजिटल इफेक्ट यूज  कार्टून, गेम्स फिल्म, वेब सीरीज क्रिएटिविटी ज्यादा टेक्निकल और क्रिएटिव सॉफ्टवेयर Maya, Blender Nuke, After Effects करियर स्कोप: किसमें ज्यादा मौके? Animation में स्कोप: एनीमेशन का यूज आज हर जगह हो रहा है, जैसे YouTube कंटेंट, गेमिंग इंडस्ट्री, एडवरटाइजिंग और एजुकेशन (E-learning). इसमें फ्रीलांस और खुद का काम शुरू करने के भी काफी मौके मिलते हैं.  VFX में स्कोप: VFX का उपयोग खासतौर पर फिल्म और OTT इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है. बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में, वेब सीरीज (Netflix, Amazon Prime), एड फिल्म्स और बड़े प्रोजेक्ट्स में VFX एक्सपर्ट्स की बहुत डिमांड होती है, और सैलरी भी अच्छी मिलती है.  Animation vs VFX: सैलरी और ग्रोथ Animation: शुरुआत में 15,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह मिल सकती है. एक्सपीरियंस के साथ सैलरी 50,000 या उससे अधिक भी हो सकती है.  VFX: स्टार्टिंग सैलरी लगभग 20,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह हो सकती है. कुछ साल के अनुभव के साथ सैलरी 70,000 या उससे ज्यादा भी मिल सकती है.  यह भी पढ़ें: टेक इंडस्ट्री में बनाना है करियर, जानें किस ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड The post Animation vs VFX: फिल्म और गेमिंग की दुनिया में, जानें करियर के लिए कौन है बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका

अगर आप अभी भी अपनी गाड़ी के RC (Registration Certificate) और DL (Driving Licence) की पेपर कॉपी लेकर चलते हैं, तो ये थोड़ा झंझट वाला काम हो सकता है. कभी ये कागज खो जाते हैं, कभी खराब हो जाते हैं, और कई बार जल्दी में घर पर ही रह जाते हैं. लेकिन अब इसका एक आसान और स्मार्ट तरीका है. आप अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को DigiLocker या mParivahan जैसे प्रशासनी ऐप्स में डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये डिजिटल डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य (valid) होते हैं. यानी कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आप बिना किसी टेंशन के अपने फोन से ही RC और DL दिखा सकते हैं. डिजिटल होने का एक और बड़ा फायदा ये है कि आपको कागज संभालने की झंझट नहीं रहती और खोने का डर भी खत्म हो जाता है. साथ ही, आपके डॉक्यूमेंट्स हमेशा अप-टू-डेट और वेरिफाइड रहते हैं. DL और RC की डिजिटल कॉपी कैसे सेव करें? सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में DigiLocker या mParivahan ऐप डाउनलोड कर लें. अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा कर लें. लॉगिन करने के बाद, ऐप में जाकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें आपके डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑफिशियल डेटाबेस से आ जाएंगे. इन डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को ऐप में सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्सेस कर सकें. अगली बार अगर कहीं चेकिंग होती है, तो आपको फिजिकल कॉपी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस फोन में ही डिजिटल डॉक्यूमेंट दिखा दीजिए ध्यान देने वाली जरूरी बात कोशिश करें कि आपके डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑफिसियल सोर्स (official source) से लिए गए हों, सिर्फ स्कैन करके अपलोड किए हुए न हों. दरअसल, जो डिजिटल डॉक्यूमेंट्स सीधे जारी करने वाली संस्था से मिलते हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं. एक चीज और है कि उनकी वैल्यू भी नॉर्मल स्कैन कॉपी से कहीं ज्यादा होती है. यह भी पढ़ें: कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका The post फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top