Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जंग के बीच ट्रंप ने कहा- युद्धविराम चाहता है ईरान, तेहरान बोला- झूठा और निराधार दावा

Donald Trump: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं. ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान के नये राष्ट्रपति सीजफायर चाहते हैं. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के नये शासन के लिए राष्ट्रपति शब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि, ईरान में राष्ट्रपति बदले नहीं हैं. ट्रंप ने कहा- सीजफायर के लिए रखी है शर्त अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सीजफायर की उन्होंने शर्त रखी है. उनकी शर्त के मुताबिक, युद्धविराम तभी होगा, जब होर्मुज खुला, सुरक्षित और बाधारहित होगा. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें विश्वास हो जाता है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा, तो वह दो से तीन सप्ताह में युद्ध से पीछे हट सकते हैं. भले ही तेहरान युद्धविराम के लिए सहमत न हो. उन्होंने लिखा कि तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं, या जैसा लोग कहते हैं, उसे वापस पाषाण युग में भेज रहे हैं. ईरान ने दावे को बताया निराधार और झूठा अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को ईरान ने खारिज कर दिया है. ईरान की ओर से कहा गया है कि ट्रंप का दावा झूठा, निराधार और भ्रामक है. तेहरान ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव या संदेश उनकी ओर से नहीं भेजा गया है. इससे पहले मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में लड़ाई जारी रखने की बात कही थी. उन्होंने ट्रंप को टारगेट करते हुए कहा था कि आप ईरान की जनता से धमकियों और समयसीमा की भाषा में बात नहीं कर सकते. IRGC ने कहा- होर्मुज हमारे कंट्रोल में ईरान की अर्धसैनिक फोर्स IRGC ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह उसके नियंत्रण में है. बयान में कहा गया कि इस अहम समुद्री रास्ते पर उनकी सेनाओं की मजबूत पकड़ है. साथ ही, अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों पर निशाना साधते हुए IRGC ने कहा कि यह जलडमरूमध्य दुश्मन देशों के लिए आसानी से नहीं खोला जाएगा. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों खुलवाना चाहता है अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यह फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है. इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और गैस अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है. सऊदी अरब, इराक, यूएई, कुवैत और कतर जैसे बड़े तेल और गैस उत्पादक देश इसी मार्ग पर निर्भर हैं. अगर यह रास्ता बंद हो जाता है, तो वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है. इस रूट के बंद होने की वजह से कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. अमेरिका में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है. Also Read: ट्रंप को झटका देने के बाद 35 देशों को एकजुट करेगा ब्रिटेन, होर्मुज खुलवाने की योजना The post जंग के बीच ट्रंप ने कहा- युद्धविराम चाहता है ईरान, तेहरान बोला- झूठा और निराधार दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LSG vs DC: ऋषभ पंत के साथ हुआ धोखा, बिना गलती के लौटना पड़ा पवेलियन

Highlights दुर्भाग्यपूर्ण रहा पंत का रन आउट होना 9 गेंदों की पारी में जड़ा एक चौका लखनऊ का ओपनिंग बदलने का दांव फेल 10 ओवर में 80 रन पर गिरे 5 विकेट Rishabh Pant, LSG vs DC: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिडंत हो रही है. इस मैच में लखनऊ की टीम ने एक बड़ा बदलाव करते हुए ऋषभ पंत को ओपनिंग के लिए मैदान पर उतारा. फैंस को पंत से एक तूफानी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह बेहद अनलकी रहे. पंत केवल 7 रन के निजी स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट का शिकार हो गए. इस विकेट में उनकी कोई गलती नहीं थी. मैच के शुरुआती 10 ओवर में लखनऊ की टीम बैकफुट पर नजर आई. टीम ने 80 रन के स्कोर पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए. दुर्भाग्यपूर्ण रहा पंत का रन आउट होना ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज ने अपनी गेंद पर आउट नहीं किया. तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यह घटना घटी. दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार गेंदबाजी कर रहे थे. स्ट्राइक पर मौजूद मिचेल मार्श ने मुकेश की गेंद पर सामने की तरफ एक जोरदार शॉट स्पोर्ट्सा. गेंदबाज मुकेश कुमार ने गेंद को कैच करने का प्रयास किया. हालांकि वह कैच तो नहीं लपक पाए, लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के विकेट पर जा लगी. उस समय ऋषभ पंत क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे. पंत के पास वापस अपनी क्रीज में लौटने का बिल्कुल भी समय नहीं था. इसी वजह से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. An unfortunate run out for Rishabh Pant to begin the season 😮 Early success for @delhicapitals ☝️#LSG 37/1 in5⃣overs Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/dkwob65RRT — IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026 9 गेंदों की पारी में जड़ा एक चौका लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहली बार पारी की शुरुआत करने आए ऋषभ पंत का बल्ला इस मैच में खामोश ही रहा. उन्होंने आउट होने से पहले कुल 9 गेंदों का सामना किया और मात्र 7 रन बनाए. अपनी पारी की शुरुआत में पंत ने अच्छे संकेत दिए थे. अपनी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव स्पोर्ट्सते हुए एक शानदार चौका जड़ा था. लेकिन इसके बाद अगली 7 गेंदों पर वह सिर्फ तीन रन ही जोड़ पाए. अनलकी रन आउट होने की वजह से उनकी यह पारी जल्द ही समाप्त हो गई और वह बड़ी पारी स्पोर्ट्सने से चूक गए. लखनऊ का ओपनिंग बदलने का दांव फेल लखनऊ की टीम ने इस मैच में अपने सबसे सफल ओपनर को हटाकर पंत को मौका दिया था. पिछले आईपीएल सीजन में एडेन मार्करम ने टीम के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार स्पोर्ट्स दिखाया था. मार्करम ने 13 मैचों में 445 रन बनाए थे. इसके अलावा टी20 विश्व कप 2026 में भी मार्करम का बल्ला जमकर बोला था, जहां उन्होंने 8 मैचों में 286 रन बनाए थे. इतने शानदार रिकॉर्ड के बाद भी लखनऊ मैनेजमेंट ने मार्करम की जगह पंत से ओपनिंग कराई. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्करम इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. 10 ओवर में 80 रन पर गिरे 5 विकेट दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से बिखर गया. शुरुआती 10 ओवर का स्पोर्ट्स खत्म होने तक लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. स्कोरबोर्ड पर केवल 80 रन टंगे थे. मार्करम और पंत के विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम भी कुछ खास नहीं कर सका. आयुष बडोनी बिना कोई रन बनाए अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं निकोलस पूरन भी बड़ी पारी स्पोर्ट्सने में नाकाम रहे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श ने एक छोर संभाले रखा. मार्श ने 28 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. अपनी इस पारी में मार्श ने दो चौके और तीन छक्के भी लगाए. ये भी पढ़ें- बस हो गया… डीपीएल की दुश्मनी IPL में खत्म, पंत ने नीतीश राणा और दिगवेश राठी को मिलाया मैं सिर्फ पानी पिलाने वाला… टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का छलका दर्द LSG vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, जानें प्लेइंग 11 में किसे मिला मौका The post LSG vs DC: ऋषभ पंत के साथ हुआ धोखा, बिना गलती के लौटना पड़ा पवेलियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रेग्नेंट नहीं हैं Poonam Pandey, वीडियो में खुद बताईं बेबी बंप पोस्ट की सच्चाई

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने 31 मार्च को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. इस पोस्ट को देखकर नेटिजन्स यह सोचने लगे कि क्या वह सच में प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, अगले ही दिन एक्ट्रेस ने इस तस्वीरों के पीछे की सच्चाई बताई और कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. आइए जानते हैं कि फिर उन्होंने ऐसी पोस्ट क्यों की. बेबी बंप पोस्ट की असली कहानी View this post on Instagram A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal) 1 अप्रैल को पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह पोस्ट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए किया गया था. उन्होंने कहा, “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद. लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. आज अप्रैल फूल डे है, यह बस एक प्रैंक था.” पूनम ने आगे कहा, “वैसे भी वॉर चल रहा है, पूरी दुनिया पहले से ही तनाव में है, इसलिए मैंने सोचा कि मैं आप लोगों का थोड़ा मनोरंजन करूं. मैं ठहरी पूनम पांडे, आप लोगों को चौंकाना मेरा हक बनता है. जिंदगी को इतना सीरियसली मत लो दोस्तों, थोड़ा चिल करो. है ना!” नेटिजन्स के रिएक्शन जैसे ही उनका सफाई वाला वीडियो सामने आया, कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आने लगी. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें शुरू से ही अंदाजा था, जबकि कुछ ने मजाक को ठीक नहीं माना. एक यूजर ने लिखा, “अप्रैल फूल बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल था.” और एक अन्य ने कहा, “आपने यह अच्छा नहीं किया.” पहले भी विवादों में रहीं पूनम पांडे यह पहली बार नहीं है जब पूनम किसी चौंकाने वाले पब्लिक स्टंट की वजह से चर्चा में आई हैं. 2024 में उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर झूठी समाचार फैलाई थी कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गया. अगले दिन यह पता चला कि वह जागरूकता फैलाने वाले अभियान का हिस्सा थी. यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगे या नहीं गौरव खन्ना? जानिए नए कंटेस्टेंट्स की अपडेट The post प्रेग्नेंट नहीं हैं Poonam Pandey, वीडियो में खुद बताईं बेबी बंप पोस्ट की सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

Vastu Tips: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपके घर पर सबकुछ ठीक तो है लेकिन फिर भी आपको एक अजीब सी बेचैनी का एहसास हो रहा है? इसके अलावा कई बार तो ऐसा भी होता है कि हर कुछ समय में जिंदगी में परेशानियां आती ही रहती हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे हालात नहीं, बल्कि घर की एनर्जी भी वजह हो सकती है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारे घर का माहौल हमारी सोच, सेहत और किस्मत पर हर तरह से असर डाल सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि आप घर पर बिना किसी बड़े बदलाव के भी कुछ आसान टेस्ट की मदद से अपने घर की असली स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं. जब आप इनके रिजल्ट पर नजर डालेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी है या फिर आपके घर को सुधार की जरूरत है. मुख्य दरवाजे पर करें ये टेस्ट आपके घर का जो मुख्य दरवाजा होता है उसे ही पॉजिटिव एनर्जी के आने-जाने का रास्ता माना जाता है. इसके लिए आप एक आसान टेस्ट कर सकते हैं. जब आप दरवाजे को खोल या फिर बंद कर रहे हों, तो इस बात पर ध्यान दें कि उससे कोई आवाज या फिर कोई रुकावट आ रही है या नहीं. अगर दरवाजा चरमराता है या फिर ठीक से नहीं खुल रहा है, तो यह निगेटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है. आपको जितनी जल्दी हो सके इसे ठीक कर लेना चाहिए. यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां धूप और हवा से जुड़े टेस्ट आपके घर पर नेचुरल लाइट और फ्रेश हवा आती रहे यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. दिन के समय इस बात पर ध्यान दें कि घर के अंदर पर्याप्त धूप आ रही है या फिर नहीं. अगर आपको अपना घर अंधेरा दिखे या फिर आपको बंद-बंद सा फील हो, तो यह एनर्जी के रास्ते में आने वाली रुकावट के संकेत हो सकते हैं. इस रुकावट को दूर करने के लिए खिड़कियों को खोलकर रखना शुरू कर दें और दीवारों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दें. घर में मौजूद पौधों को देखकर लगाएं अंदाजा आपके घर में मौजूद पौधे भी आपको काफी कुछ बता सकते हैं. अगर आपके घर में मौजूद पौधे काफी जल्दी सूख जाते हैं या फिर अच्छे से बढ़ नहीं रहे हैं, तो यह घर पर मौजूद निगेटिव एनर्जी की तरफ इशारा करते हैं. वहीं, हेल्दी और हरे-भरे पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देते हैं. अगर घर पर पौधे हैं तो आपको इनका खास ख्याल रखना चाहिए. यह भी पढ़ें: क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी! पानी के फ्लो का टेस्ट वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी का रिश्ता हमेशा पैसों और समृद्धि से होता है. अगर आपके घर में पानी का रिसाव है, कहीं से पानी टपक रही है या फिर गंदा पानी इकठ्ठा को गया है तो यह भी वास्तु दोष के संकेत हो सकते हैं. अगर ऐसा हो रहा है, तो एक बार सभी नलों और पाइप्स को चेक करें. अगर आपको कहीं पर लीकेज दिख रही है, तो उसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करा लें. घर के माहौल पर भी दें ध्यान अगर आप अपने घर को टेस्ट कर रहे हैं तो इसमें रहने वाले लोगों के मन पर भी ध्यान दें. यह सबसे आसान और कारगर तरीका है. अगर आपके घर पर बिना वजह झगड़े हो रहे हैं, स्ट्रेस या फिर बेचैनी का माहौल बना रहता है, तो यह भी निगेटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है. वहीं, जब आपके घर की एनर्जी पॉजिटिव होती है, तो आपके घर पर शांति, खुशी और सुकून का एहसास होता है. यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम The post क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोयला डिस्पैच में CCL का ‘फ्लॉप शो’! हर साल बढ़ता जा रहा लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का अंतर

CCL Coal Dispatch, रामगढ़, (सलाउद्दीन की रिपोर्ट): सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) वित्तीय वर्ष 2025-26 में, कोयला डिस्पैच के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में बुरी तरह पिछड़ गया है. कंपनी के 14 जीएम एरिया में से केवल चतरा के पिपरवार, रामगढ़ के बरका सयाल और पलामू के राजहरा एरिया ही लक्ष्य तक पहुंच सके, जबकि शेष 11 एरिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. सीसीएल को इस वर्ष 112 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन कंपनी वास्तविक रूप में केवल 75.67 मिलियन टन ही डिस्पैच कर पाई है. लगातार पांचवें साल चूका निशाना, अन्य कंपनियों से पिछड़ी सीसीएल पिछले पांच वर्षों के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि, सीसीएल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में विफल रही है. हर वर्ष लक्ष्य व उपलब्धि के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है. कोल इंडिया की सात उत्पादन कंपनियों में प्रदर्शन के मामले में, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (207.19 MT) पहले स्थान पर रही, जबकि सीसीएल अपनी कम डिस्पैच दर के कारण सूची में काफी नीचे खिसक गई है. डिस्पैच में आई इस कमी का सीधा असर कंपनी की आय और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर पड़ना तय माना जा रहा है. Also Read: गढ़वा डीसी का हंटर! रंका के BPO हासिम अंसारी बर्खास्त, ‘दीदी बाड़ी’ योजना में करोड़ों रुपये का बंदरबांट जमीन अधिग्रहण और तकनीकी खामियां बनीं बाधा कोयला डिस्पैच कम होने के पीछे जमीन अधिग्रहण में देरी, वन भूमि क्लीयरेंस का न मिलना, कोयले की खराब गुणवत्ता और तकनीकी समस्याओं को प्रमुख कारण माना जा रहा है. इसके अलावा, रैक की कमी और कैप्टिव माइंस की तुलना में धीमी प्रशासनिक प्रक्रियाओं ने भी सीसीएल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि, यदि कंपनी ने उत्पादन के साथ-साथ अपनी लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक बाधाओं को दूर नहीं किया, तो भविष्य में प्रतिस्पर्धा में बने रहना चुनौतीपूर्ण होगा. Also Read: रांची में मौत की ‘झपकी’! दूध टैंकर और हाइवा में भीषण भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर, घंटों बाद निकला शव The post कोयला डिस्पैच में CCL का ‘फ्लॉप शो’! हर साल बढ़ता जा रहा लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का अंतर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से निकलने से पहले बाल हो गए खराब? ये 4 ट्रिक्स मिनटों में बदल देंगे आपका लुक

Hair Care Tips: इस हालात से आप भी कभी न कभी गुजरे ही होंगे कि घर से बाहर जाना है और बाल अच्छी तरह से सेट हो ही नहीं रहे हैं. कभी बाल उलझे हुए लगने लगते हैं तो कभी काफी ज्यादा ऑयली और बेजान दिखते हैं. जब ऐसा होता है तो हम घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि इतने कम समय में अब करें तो करें क्या? अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही होता है, तो अब आपको घबराने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान लेकिन इंस्टेंट ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को कुछ ही मिनटों में फ्रेश और खूबसूरत लुक दे सकते हैं. तो चलिए इन त्ट्रिक्स के बारे में जानते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप भी इनका फायदा उठा पाएं. ड्राई शैंपू का करें इस्तेमाल अगर घर से निकलते समय आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली और चिपचिपे लग रहे हैं, तो आपको ड्राई शैंपू का इस्तेमाल जरूर करके देखना चाहिए. आपको इसे बालों की जड़ों पर स्प्रे करना है और उसके हलके हाथों से मसाज करना है. इसके इस्तेमाल से आपके बाल मिनटों में साफ और ज्यादा फ्रेश दिखने लग जाते हैं. यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार हेयर सीरम से दें स्मूद लुक अगर आपके बाल उलझे हुए हैं या फिर फ्रिजी लग रहे हैं, तो आपको थोड़े से हेयर सीरम का इस्तेमाल अपने बालों पर करना चाहिए. सबसे पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा हेयर सीरम लें और अच्छे से रगड़ने के बाद उसे अपने बालों पर लगाएं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको महसूस होगा कि आपके बाल अब पहले से ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगे हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप ज्यादा सीरम का इस्तेमाल न कर लें. ज्यादा सीरम के इस्तेमाल से आपके बाल चिपचिपे लगने लगते हैं. पानी से करें बालों को सेट अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा बिखरे हुए लग रहे हैं, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले अपने हाथों में थोड़ा सा पानी ले लें और उसे अपने बालों पर हल्का-हल्का लगाकर कंघी कर लें. ऐसा करने से आपके बाल जल्दी और आसानी से सत हो जाते हैं. इसके अलावा आपके बालों को एक नेचुरल और क्लीन लुक भी मिलता है. एक्सेसरीज की ले सकते हैं मदद अगर आपको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है, तो ऐसे समय में आप हेयर एक्सेसरीज की मदद ले सकती हैं. एक हेयरबैंड, क्लच, क्लिप या स्कार्फ का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को आसानी से सेट और स्टाइल कर सकती हैं. ये एक्सेसरीज सिर्फ आपके बालों को मैनेज नहीं करत्ते हैं, ये आपको एक स्टाइलिश लुक भी प्रोवाइड करते हैं. यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क The post घर से निकलने से पहले बाल हो गए खराब? ये 4 ट्रिक्स मिनटों में बदल देंगे आपका लुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केरलम में बिहार का अपमान? तेजस्वी यादव के बयान पर सियासी भूचाल!

Tejashwi Yadav statement controversy : बिहार की 25 सीटों वाली पार्टी के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केरल में जाकर बिहार की बुराई कर दी है. उनका कहना है कि बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है. शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य में बिहार पिछड़ा राज्‍य है. जहां गरीबी है और विकास के लिहाज से बिहार सबसे निचले पायदान पर है. अब उनके इस बयान को बिहारी अस्मिता से जोड़ कर देखा जा रहा है. तेजस्वी के इस बयान के बाद सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. माना जा रहा है कि उनके इस बयान पर बिहार की नेतृत्वक बयानबाजियों का दौर तेज होने वाला है. ये बोले तेजस्वी यादव केरलम के कोझिकोड में नेता प्रतिपक्ष एक मीडिया एजेंसी से बात कर रहे थे. उन्होंने पहले तो यह कहा कि उन्हें ‘पूरा भरोसा है कि इस बार LDF फिर से चुनाव जीतेगा और प्रशासन बनाएगा.’ उन्होंने कहा, जिस प्रकार से केरलम में पिछले 10 सालों में बहुत काम हुआ है. इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘हम बिहार से आते हैं, जो देश का सबसे गरीब राज्य है. इसलिए हम विकास को समझ सकते हैं…’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करें तो भी हमारा (बिहार) प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है लेकिन केरलम में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग उच्चतम है. उन्‍होंने कहा, ‘हम केरलम के विकास का उदाहरण देते हैं…’ VIDEO: तेजस्वी यादव के बयान से बिहार की सियासत गरमाई. केरल से बिहार की तुलना करते हुए कहा- बिहार देश का सबसे गरीब राज्य. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल.#Patna #TejashwiYadav #BiharPolitics #BreakingNews #PrabhatKhabar @yadavtejashwi @RJDforIndia pic.twitter.com/TsobaaaZiK — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 1, 2026 तेजस्‍वी ने केरल से केंद्र पर साधा निशाना! बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने केरलम से बिहार की नेतृत्व को भी साधने की कोशिश की. इस दौरान उन्‍होंने यह भी कहा ‘केंद्र प्रशासन ने केरलम के साथ सौतेला व्यवहार किया है… हम चाहते हैं कि एक बार फिर LDF ही चुनाव जीते…’ ‘ए तेजस्वी यादव माफी मांगो’- BJP इधर, बिहार में तेजस्‍वी यादव के बयान बाद सियासी वार शुरू हो गए हैं. एनडीए नेताओं की ओर से पलटवार जारी है. बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे बिहार की अस्मिता से जोड़ दिया है. उन्होंने तेजस्वी यादव के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि तेजस्वी यादव का ये बयान बिहारी अस्मिता के खिलाफ है. उन्होंने तेजस्वी यादव से उनके इस बयान पर तुरंत माफी मांगने को कहा है. उन्‍होंने तो तेजस्‍वी यादव को आदेशात्‍मक लहजे में कहा, ‘ए तेजस्वी यादव माफी मांगो’. ‘ए तेजस्वी यादव तुरंत माफी मांगो’- BJP बिहार को पिछड़ा बताने वाले तेजस्वी यादव के बयान पर BJP हमलावर. BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा- परिवार ने बिहार को बदनाम किया. अब बाहर जाकर भी कर रहे हैं गलत बयानबाजी. तेजस्वी से तुरंत माफी मांगने को कहा.#Patna #TejashwiYadav #BJP… pic.twitter.com/W9KMJCEO52 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 1, 2026 गिरिराज बोले, बिहार संभल नहीं रहा केरल में प्रचार कर रहे वहीं, दूसरी ओर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने तेजस्‍वी यादव पर करारा व्‍यंंग करते हुए यह भी कह डाला है कि तेजस्‍वी यादव से बिहार संभल नहीं रहा है और वो केरल में प्रचार करने चले गए हैं। इधर, आरजेडी नेता अज्‍या यादव ने तेजस्‍वी यादव के बयान का समर्थन किया है. उनका कहना है तेजस्‍वी यादव ने क्‍या गलत कहा है, बिहार पिछड़े राज्‍यों में शुमार है. पटना: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला.कहा- ‘इंटरस्टेट पॉलिटिकल क्रिमिनल’ हैं तेजस्वी. भ्रष्टाचारियों का अन्न खाने का लगाया आरोप. नीरज कुमार ने आगे कहा- पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में फेल. लालू का संदेश लेकर केरल जाने की बात कही. दिल्ली में केस दर्ज होने का… pic.twitter.com/mvRAx5MIrc — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 1, 2026 Also Read : ‘मैंने अपने पति को मार डाला, मुझे जेल भेजिए…’, बिहार में पत्नी की खौफनाक साजिश, हत्या के बाद खुद पहुंची थाने The post केरलम में बिहार का अपमान? तेजस्वी यादव के बयान पर सियासी भूचाल! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत

Suvendu Adhikari CM Face: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति से सबको चौंका दिया है. कोलकाता के सियासी गलियारों में इस बात की प्रबल चर्चा है कि भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे शुभेंदु अधिकारी ही भाजपा के अघोषित ‘मुख्यमंत्री चेहरा’ (CM Face) हो सकते हैं. चर्चा को हवा तब मिली, जब यह समाचार सामने आयी कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार (2 अप्रैल) को शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे. अमित शाह के साथ से बढ़ेगा शुभेंदु अधिकारी का कद भाजपा की यह नीति रही है कि वह विधानसभा चुनावों में आमतौर पर मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करती, लेकिन अमित शाह का किसी विधानसभा प्रत्याशी के नामांकन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना एक ‘दुर्लभ’ घटना है. नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा के ‘तुलिस्मान’ यानी सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित करने के लिए उठाया गया है. क्यों खास है शुभेंदु अधिकारी का दांव? दो सीटों से मुकाबला : हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शुभेंदु अधिकारी ही भाजपा के ऐसे नेता हैं, जिन्हें 2 सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ने की अनुमति दी गयी है. ममता बनर्जी को हराने का रिकॉर्ड : 2021 के बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी का कद पार्टी में लगातार बढ़ा है. अगर भवानीपुर में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हरा दिया, तो सीएम पद के लिए उनकी दावेदारी निर्विवाद हो जायेगी. केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा : नंदीग्राम में नामांकन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और दिलीप घोष जैसे दिग्गजों की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा खुद उन्हें टिकट सौंपना, पार्टी में शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Suvendu Adhikari CM Face: अमित शाह कल भवानीपुर में करेंगे शक्ति प्रदर्शन बुधवार की रात 11:05 बजे अमित शाह का कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने का कार्यक्रम है. बृहस्पतिवार को वह शुभेंदु अधिकारी के लिए एक भव्य रोड शो करेंगे. उनके नामांकन में भी शामिल होंगे. इसका मकसद न केवल शुभेंदु को मजबूती देना है, बल्कि दक्षिण कोलकाता में तृणमूल विरोधी मतों को एकजुट करना भी है. इसे भी पढ़ें : भवानीपुर का महासंग्राम : आज आयेंगे अमित शाह, कल शुभेंदु भरेंगे हुंकार, 8 अप्रैल को ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन TMC का पलटवार- कोई भी आ जाये, दीदी ही जीतेंगी भाजपा के इस ‘शक्ति प्रदर्शन’ को तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा- 2021 की हार के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ममता बनर्जी से डरे हुए हैं. वे किसी को भी ले आयें, बंगाल की जनता के दिल में केवल ‘दीदी’ बसती हैं. उन्हें कोई नहीं हरा सकता. इसे भी पढ़ें बंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहीं ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश बंगाल में SIR: हर दिन 1.75 से 2 लाख लोगों के दस्तावेज जांच रहे 700 जज, 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा बंगाल चुनाव 2026 से पहले नेतृत्वक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमला The post शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: ‘भाभीजी घर पर हैं’ बंद होगा या OTT पर आएगा? विभूति नारायण ने खोली पोल

Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: मशहूर सिटकॉम ‘भाभीजी घर पर हैं! 2.0’ इन दिनों चर्चा में है. कहा जा रहा है कि शो अब अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही बंद हो सकता है. जब इस शो का नया वर्जन आया था और शिल्पा शिंदे ने ‘अंगूरी भाभी’ के रूप में वापसी की थी, तब फैंस बहुत खुश थे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शो का सफर उतना लंबा नहीं रहेगा. इसी बीच आसिफ शेख, जो ‘विभूति नारायण मिश्रा’ का रोल निभाते हैं, ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं. क्या सच में बंद हो रहा है शो? शो के बंद होने की समाचारें तब तेज हुईं जब &TV चैनल के बंद होने की बातें सामने आईं. इसके बाद फैंस को लगा कि उनका पसंदीदा शो भी खत्म हो सकता है. लेकिन अब आसिफ शेख ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं!’ अब OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शिफ्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “हां, हमें एक महीने पहले ही बताया गया था कि शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाएगा. हमें मीडिया में चल रही समाचारों की जानकारी नहीं है, लेकिन कास्ट और क्रू सभी को यह पता है.” आसिफ ने यह भी कहा कि आजकल लोग अपने पसंदीदा शो मोबाइल पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए OTT पर जाना एक अच्छा कदम है. ‘भाभीजी’ की फिल्म भी आ रही है OTT पर शो के साथ-साथ इसकी फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: Fun on the Run’ भी अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में वही पुराने मजेदार किरदार नजर आएंगे, जिन्हें लोग टीवी पर पसंद करते हैं. यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगे या नहीं गौरव खन्ना? जानिए नए कंटेस्टेंट्स की अपडेट The post Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: ‘भाभीजी घर पर हैं’ बंद होगा या OTT पर आएगा? विभूति नारायण ने खोली पोल appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

अपर मुख्य सचिव श्रीमती (डॉ०) एन विजयलक्ष्मी द्वारा जिला की महत्वपूर्ण सेवाओं एवं विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में श्रीमती (डॉ०) एन विजयलक्ष्मी , भा०प्र०से०, अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग-सह-प्रभारी सचिव, समस्तीपुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एल०पी०जी०, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हित और विभिन्न विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के मुख्य निर्णय एवं दिशा-निर्देश: LPG एवं पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता: प्रभारी सचिव ने जिला में एल०पी०जी० के स्टॉक, बैकलाग और वेटिंग टाइम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, डीजल और पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का आदेश दिया गया। PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कार्यान्वयन: जिले में पी०एन०जी० पाइपलाइन बिछाने और इसके कार्यान्वयन की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुलभ हो सके। बाजार नियंत्रण एवं EC Act का प्रवर्तन: आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत खाद्य पदार्थों की कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए। मुनाफाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित छापेमारी और बाजार अनुश्रवण करने को कहा गया ताकि आम जनता को उचित दर पर सामग्री मिल सके। प्रवासी श्रमिक एवं जन कल्याण: प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा और उनके कौशल मैपिंग पर जोर दिया गया। प्रशासनी आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों के संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। ‘दीदी की रसोई’ के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और इसे सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। कृषि एवं खाद की उपलब्धता: आगामी सीजन को देखते हुए उर्वरकों (खाद) की उपलब्धता की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने पिछले वर्षों के विक्रय प्रतिवेदन के आधार पर खाद की मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाए रखने का निर्देश दिया ताकि किसानों को समस्या न हो। संवाद एवं फेक न्यूज पर लगाम: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा गया कि दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक समाचारों (Fake News) का तत्काल खंडन करने और जिला कंट्रोल रूम को 24×7 प्रभावी ढंग से संचालित करने का आदेश दिया गया। प्रभारी सचिव का संदेश: “प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रशासनी सेवाओं का लाभ पहुँचाना है। किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” बैठक के अंत में जिला के अन्य विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ,पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिका री उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top