Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?

NO Kings Protest and Iran War : ईरान पर अमेरिकी हमले की वजह से अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, साथ ही महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है. इस वजह से ट्रंप के निर्णयों से परेशान लोगों ने नो किंग्स (No Kings) प्रोटेस्ट को और तेज कर दिया है. 28 मार्च को अमेरिका में लाखों लोग विभिन्न जगहों पर सड़क पर उतरे और ट्रंप का विरोध किया. अमेरिकी जनता यह मान रही है कि ईरान पर अमेरिका द्वारा किया जा रहा हमला कहीं से भी अमेरिकी हितों और उनकी सुरक्षा से जुड़ा मसला नहीं है. नो किंग्स (No Kings) प्रोटेस्ट बना बड़ा जनांदोलन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ वहां की जनता ने संगठित होकर विरोध प्रदर्शन किया है. उनका मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों से अमेरिका और अमेरिकियों का नुकसान हो रहा है. ईरान युद्ध इस प्रोटेस्ट की आग को और भी भड़का रहा है, क्योंकि आम अमेरिकी यह मानता है कि ईरान से अमेरिकियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. वाशिंगटन में लिंकन मेमोरियल के सामने प्रदर्शन करते लोग क्या है नो किंग्स प्रोटेस्ट? अमेरिका एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है और वहां के राष्ट्रपति को वहां की जनता स्वयं चुनती है. वह अपनी जनता और वहां की संसद के प्रति उत्तरदायी होता है. अमेरिका का राष्ट्रपति कोई भी ऐसा फैसला नहीं करता है, जिसमें से तानाशाही की बू आती हो. वह कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले कांग्रेस की सलाह लेता है, लेकिन अपने दूसरे शासनकाल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे फैसले किए हैं, जो एक तानाशाह ही कर सकता है. ईरान जैसे बड़े युद्ध का फैसला लेना उनमें से एक है. इसी वजह से वहां की जनता इस बात को लेकर प्रदर्शन कर रही है कि उन्हें राजा नहीं चाहिए, जो तानाशाही फैसले करता हो. नो किंग्स प्रोटेस्ट में कौन लोग हुए शामिल? नो किंग्स प्रोटेस्ट में हर वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनमें छात्र, मजदूर, मिडिल क्लास और बुजुर्ग भी शामिल हैं.इस प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े कई लोग भी शामिल हैं. इतना ही नहीं कई सेलिब्रेटी और कलाकारों ने भी नो किंग्स प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया, जिसकी वजह से यह प्रोटेस्ट चर्चा में आ गया है.यह प्रदर्शन अमेरिका में 3000 से ज्यादा स्थानों पर हुआ और लाखों लोगों ने इसमें शिरकत की. नो किंग्स प्रोटेस्ट का क्या होगा प्रभाव? नो किंग्स प्रोटेस्ट को अमेरिका के बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है. इस विरोध की वजह से डोनाल्ड ट्रंप पर नेतृत्वक दबाव बढ़ सकता है. यह भी संभव है कि आने वाले चुनावों पर इसका प्रभाव दिखे. ट्रंप प्रशासन की नीतियों का विरोध हो रहा है, इमिग्रेशन (आव्रजन) नीति से भी आम लोग काफी परेशान हैं, क्योंकि इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई हुई, जिसकी वजह से कुछ नागरिकों की भी मौत हो गई. ट्रंप की नीतियों से देश में महंगाई बढ़ी है और LGBTQ+ समुदाय के लोगों के अधिकारों और ट्रंप शासन की नीतियों की वजह से भी यह वर्ग नो किंग्स प्रोटेस्ट के साथ खड़ा है. ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस अनुष्का की ओर उछाला महाराष्ट्र स्त्री आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं? मिनाब स्कूल पर हमला मिसकैलकुलेशन नहीं वार क्राइम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसा क्यों कहा  खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल पर प्रशासन ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या है फैसले की वजह? The post महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल की बदहाली पर ममता बनर्जी सरकार को शमिक भट्टाचार्य की ललकार, पूछे ये 3 तीखे सवाल

Samik Bhattacharya Slams TMC Government: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गयी है. ममता बनर्जी प्रशासन के खिलाफ अमित शाह की ‘चार्जशीट’ के अगले दिन पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ममता बनर्जी प्रशासन से 3 तीखे सवाल पूछे हैं. ममता बनर्जी प्रशासन की घेराबंदी प्रशासन की घेराबंदी करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की बदहाल वित्तीय स्थिति, कृषि संकट और बेरोजगारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर करारा हमला बोला. शमिक ने कहा कि अब ‘परिवर्तन’ केवल एक नारा नहीं, बंगाल की जनता का अधिकार है. पश्चिम बंगाल के लोग अब पारदर्शिता, जवाबदेही और वास्तविक विकास चाहते हैं. उन्हें ऐसी प्रशासन चाहिए, जो सिर्फ बातें न करे. काम करके दिखाये. बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है. शमिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा किसान सड़क पर, बिचौलिये मालामाल – शमिक भट्टाचार्य कृषि संकट पर चिंता जताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की मिट्टी पर आज किसानों की हताशा साफ दिख रही है. जब आलू के दाम गिरते हैं, तो किसान बर्बाद हो जाता है और जब दाम बढ़ते हैं, तो आम आदमी की जेब कटती है. शमिक ने आरोप लगाया कि कोल्ड स्टोरेज नीति और बाजार नियंत्रण केवल कागजों तक सीमित है. बिचौलिये मुनाफा कमा रहे हैं और मेहनत करने वाला किसान अपनी फसल के वाजिब दाम के लिए तरस रहा है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Samik Bhattacharya: युवाओं का पलायन और बंद होते उद्योग रोजगार के मुद्दे पर ममता बनर्जी की तृणमूल प्रशासन को घेरते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में नये उद्योग नहीं आ रहे और पुराने बंद हो रहे हैं. बंगाल का हुनरमंद युवा आज दूसरे राज्यों में नौकरी की तलाश में भटकने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि ‘दुआरे प्रशासन’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भारी प्रचार तो किया जाता है, लेकिन धरातल पर न तो नौकरियां हैं और न ही स्थायी आय की कोई गारंटी. পশ্চিমবঙ্গের মাটিতে আজ কৃষকের হাহাকার, শ্রমিকের দীর্ঘশ্বাস, আর সাধারণ মানুষের বেঁচে থাকার লড়াই যেন প্রতিদিন আরও কঠিন হয়ে উঠছে। অথচ রাজ্যের শাসক তৃণমূল সরকারের নেতৃত্বে বারবার উন্নয়নের বড় বড় প্রতিশ্রুতি দিলেও বাস্তব ছবিটা সম্পূর্ণ ভিন্ন। আলুর দাম পড়ে গেলে কৃষক পথে বসে, দাম… pic.twitter.com/sj8l0eFKER — Samik Bhattacharya (@SamikBJP) March 29, 2026 प्रशासन के खून में समाया है भ्रष्टाचार – शमिक भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि नियुक्ति घोटाला और कट-मनी कल्चर इस प्रशासन की पहचान बन चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी प्रशासन लोकतंत्र का गला घोंटकर विपक्ष की आवाज दबा रही है, जिससे आम जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है. ममता बनर्जी प्रशासन से शमिक भट्टाचार्य के 3 सवाल शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल की जनता की ओर से प्रशासन के सामने तीन बड़े सवाल रखे हैं. क्यों हमारे किसान भाइयों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलता? क्यों बंगाल के युवाओं को नौकरी के लिए अपना घर और राज्य छोड़ना पड़ता है? क्यों विकास के नाम पर जनता को सिर्फ खोखले वादे और विज्ञापन सुनाई और दिखाई देते हैं? इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026 में आलू किसानों की आत्महत्या को बनाया मुद्दा, शमिक भट्टाचार्य का ममता बनर्जी प्रशासन पर हमला बंगाल चुनाव 2026: घुसपैठियों को खोजो, नाम हटाओ और बाहर करो, साल्टलेक से BJP का नारा बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल? बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा The post बंगाल की बदहाली पर ममता बनर्जी प्रशासन को शमिक भट्टाचार्य की ललकार, पूछे ये 3 तीखे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट

Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. इस साल फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी ने पूरे प्रदेश में रैंक 1 लाकर जिले का मान बढ़ाया है. उन्होंने मैथ्स जैसे सब्जेक्ट में 100 में से 99 अंक हासिल किए हैं. नीचे उनकी मार्कशीट (Bihar Board 10th Topper 2026 Marksheet) चेक कर सकते हैं. Bihar Board 10th Topper 2026: टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट पुष्पांजलि कुमारी बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं. उन्हें मैट्रिक में 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. 98.4 प्रतिशत रिजल्ट के साथ उन्होंने पूरे प्रदेश में रैंक 1 हासिल किया है. पुष्पांजलि कुमारी को परीक्षा में हिंदी (MIL Hindi) में छात्रा को 98 अंक प्राप्त हुए हैं. संस्कृत (SIL Sanskrit) में 99 अंक मिले हैं. गणित (Mathematics) में भी 99 अंक प्राप्त हुए हैं. सामाजिक विज्ञान (Social Science) में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 99 अंक मिले हैं. विज्ञान (Science) विषय में छात्रा को कुल 97 अंक प्राप्त हुए हैं. अंग्रेजी (English) में छात्रा ने 88 अंक हासिल किए हैं. वहीं ऑप्शनल विषय एडवांस्ड मैथ (Advanced Math) में छात्रा को 95 अंक मिले हैं. कुल मिलाकर छात्रा को 500 में से 492 अंक प्राप्त हुए हैं और उनका रिजल्ट फर्स्ट डिवीजन आया है. Bihar Board 10th Toppers List: ये हैं टॉप 10 स्टूडेंट्स नाम रोल नंबर अंक प्रतिशत पुष्पांजलि कुमारी 2600046 492 98.4% सबरीन प्रवीण 2600008 492 98.4% नाहिद सुल्ताना 2600106 489 97.8% अनुपा कुमारी 2600007 488 97.6% ओम कुमार 2600225 488 97.6% ज्योति कुमारी 2600073 487 97.4% अनुभव कुमार 2600113 487 97.4% अंश राज 2600119 487 97.4% प्रेरणा कुमारी 2600104 486 97.2% नसरीन परवीन 2600020 486 97.2% यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1 The post Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेहरे की थकान और सूजन को करना है दूर, रोजाना इस्तेमाल करें खीरे के आइस क्यूब

Cucumber ice cubes for face: आज के समय में चेहरे की त्वचा को स्वस्थ और ताजगी से भरपूर रखना हर किसी की चाहत है. खीरे के आइस क्यूब इस दिशा में एक आसान और प्राकृतिक उपाय है. खीरे में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को ठंडक, नमी और चमक प्रदान करते हैं. इन्हें आइस क्यूब के रूप में इस्तेमाल करना बेहद सरल है और यह गर्मियों में विशेष रूप से लाभकारी होता है. रोजाना खीरे के आइस क्यूब से चेहरे पर होने वाली सूजन, लालिमा और थकान कम होती है, साथ ही त्वचा को प्राकृतिक ग्लो भी मिलता है. खीरे का आइस क्यूब कैसे बनाएं सामग्री 1 छोटा खीरा 1/2 कप पानी (या गुलाब जल, अगर पसंद हो) बनाने का तरीका खीरे को अच्छे से धोकर छील लें. खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें. ब्लेंडर में खीरे के टुकड़े और पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें. तैयार मिश्रण को आइस ट्रे में डालें. ट्रे को फ्रीजर में रखकर 4–6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीज करें. चेहरे पर खीरे के आइस क्यूब का असर गर्मियों में चेहरे पर खीरे का आइस क्यूब रगड़ने से तुरंत ठंडक मिलती है और त्वचा फ्रेश लगती है. पिंपल और दाग-धब्बों में राहत खीरे में प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो सूजन और लालिमा कम करता है. त्वचा की नमी बनाए रखना यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और ड्राईनेस कम करता है. फाइन लाइन्स और झुर्रियों में कमी नियमित इस्तेमाल से चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां कम महसूस होती हैं. ग्लो और ब्राइटनेस खीरे के प्राकृतिक तत्व त्वचा को हल्का चमकदार और फ्रेश बनाते हैं. यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स  यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें. The post चेहरे की थकान और सूजन को करना है दूर, रोजाना इस्तेमाल करें खीरे के आइस क्यूब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, पढ़ें 30 मार्च का राशिफल

Kal Ka Rashifal 30 March 2026: कल ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि विराजमान है. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा सिंह राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. मेष कल का राशिफल मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कल का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला रहेगा. करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा. लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. हेल्थ सामान्य रहेगा.सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें.उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें.शुभ अंक: 2शुभ रंग: लाल वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. लव लाइफ में गलतफहमी हो सकती है, वाणी पर संयम रखें. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा.सावधानी: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें.शुभ अंक: 4शुभ रंग: सफेद मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. किसी भी प्रलोभन या झांसा में आने से बचें. लव लाइफ में पार्टनर से फोन पर बात के दौरान बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.सावधानी: अधूरी जानकारी पर निर्णय न लें.उपाय: गणेश जी का ध्यान करें.शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, किसी लालच या झांसा में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. हेल्थ में सुधार होगा, लेकिन मौसम का ध्यान रखें.सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें.उपाय: चंद्रमा को अर्घ्य दें.शुभ अंक: 3शुभ रंग: क्रीम सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कल करियर, बिजनेस और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लव लाइफ में अहंकार विवाद करा सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें.सावधानी: अहंकार से बचें.उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.शुभ अंक: 1शुभ रंग: सुनहरा कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी के झांसा या प्रलोभन में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर से बहस हो सकती है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें.उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.शुभ अंक: 6शुभ रंग: भूरा तुला कल का राशिफल तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में सहयोग मिलेगा. किसी लालच या झांसा में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर से नोकझोंक हो सकती है, वाणी पर संयम रखें. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें.सावधानी: निर्णय सोच-समझकर लें.उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें.शुभ अंक: 7शुभ रंग: आसमानी वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कल साहस और आत्मसंयम के साथ आगे बढ़ें. करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी मेहनत सफल होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. रोमांटिक बातचीत दिल को करीब लाएगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें.सावधानी: गोपनीय बातें साझा न करें.उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.शुभ अंक: 8शुभ रंग: मैरून धनु कल का राशिफल धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में प्रगति के योग हैं. किसी लालच या झांसा में आने से बचें. चैटिंग, कॉल या सोशल मीडिया के जरिए रोमांस बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं.सावधानी: जोखिम भरे फैसले न लें.उपाय: गुरु का आशीर्वाद लें.शुभ अंक: 9शुभ रंग: पीला धनु कल का राशिफल मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करना रिश्ते में मिठास घोलेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.सावधानी: स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें.शुभ अंक: 10शुभ रंग: नीला कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में बदलाव के संकेत हैं और लाभ होगा. किसी लालच या झांसा में न आएं. रोमांस अपने चरम पर रहेगा. सादगी भरे रोमांस में खास खुशी मिलेगी. परिवार में खुशी बनी रहेगी. हेल्थ अच्छा रहेगा.सावधानी: साझेदारी में सतर्क रहें.उपाय: विष्णु मंत्र का जाप करें.शुभ अंक: 11शुभ रंग: बैंगनी मीन कल का राशिफल मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. कल पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. हेल्थ सामान्य रहेगा और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.सावधानी: विवाद से दूर रहें.उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.शुभ अंक: 12शुभ रंग: हरा Also Read: साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 4 अप्रैल 2026): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल Also Read: इस सप्ताह (29 मार्च से 4 अप्रैल) किन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव? इनकी बढ़ेगी टेंशन! The post कल बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बागी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की अशोक चौधरी से मुलाकात, NDA में जाने के कयास तेज

Bihar Politics: बिहार की नेतृत्व में रविवार की दोपहर एक कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा अचानक बिहार प्रशासन के मंत्री अशोक चौधरी के प्रशासनी आवास पर पहुंचे. राज्यसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी को ‘गच्चा’ देने वाले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट मानना मुश्किल है. माना जा रहा है कि सुरेंद्र कुशवाहा जल्द ही औपचारिक रूप से एनडीए का दामन थाम सकते हैं, जिससे विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगना तय है. अचानक मुलाकात से बढ़ी सियासी सरगर्मी सुरेंद्र कुशवाहा का अशोक चौधरी के प्रशासनी आवास पर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है. खासकर ऐसे समय में जब वे पहले ही पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते नजर आ चुके हैं. इस मुलाकात को लेकर अब यह चर्चा तेज है कि वे एनडीए के करीब जा सकते हैं. अशोक चौधरी से करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान अपने क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए लेटर सौंपा.#SurendraKushwaha #AshokChaudhary #BiharDevelopment #prabhatkhabar @AshokChoudhaary pic.twitter.com/F97VqT72mZ — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 29, 2026 मुलाकात के बाद दोनों ही नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, पीछे के दरवाजे से निकल गए और कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.लेकिन विधानसभा की बदलती परिस्थितियों और राज्यसभा चुनाव में एनडीए की ‘क्लीन स्वीप’ जीत के बाद इस मुलाकात के मायने साफ नजर आ रहे हैं. राज्यसभा चुनाव से शुरू हुआ विवाद सुरेंद्र कुशवाहा पिछले काफी समय से अपनी पार्टी कांग्रेस की लाइन से अलग चल रहे हैं. राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने और कांग्रेस के दो अन्य विधायकों ने राजद उम्मीदवार को वोट न देकर सबको चौंका दिया था. इसके बाद उन्होंने एक विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम किया था. कुशवाहा ने खुलकर कहा था कि राजद ने ‘भूमिहार’ उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, जो उन्हें पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया. इस बयान के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन कुशवाहा के तेवर ढीले होने के बजाय और कड़े हो गए. महागठबंधन में दरार के संकेत राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के विधायकों की वोटिंग न करने ने राजद और कांग्रेस के बीच के अविश्वास को उजागर कर दिया था. यदि सुरेंद्र कुशवाहा पाला बदलते हैं, तो आने वाले समय में कांग्रेस के कुछ और विधायक भी इस रास्ते पर चल सकते हैं. बिहार की नेतृत्व में यह ‘इस्तीफों और दल-बदल’ का मौसम विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहा है. Also Read: Bihar Board 10th Result 2026 OUT: जारी हो गया बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, secondary.biharboardonline.com पर करें चेक The post बागी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की अशोक चौधरी से मुलाकात, NDA में जाने के कयास तेज appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पूर्व मध्य रेल में 70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन, विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के तहत समस्तीपुर मंडल को 12 शील्ड प्राप्त

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वें रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (VRSP) 2025 के तहत कुल 12 शील्ड जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि मंडल के विभिन्न विभागों की दक्षता, समर्पण एवं टीम वर्क का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन उपलब्धियों से रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे समग्र विकास का स्पष्ट संकेत मिलता है। समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह उपलब्धि हमारे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। समस्तीपुर मंडल आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त शील्ड को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संबंधित शाखाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया गया, जो टीम भावना और सामूहिक नेतृत्व का परिचायक है। समस्तीपुर मंडल की यह उपलब्धि न केवल मंडल बल्कि संपूर्ण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गर्व का विषय है, जो निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है। समस्तीपुर मंडल को प्राप्त शील्ड की सूची-  * वाणिज्यिक दक्षता शील्ड,वाणिज्य विभाग, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमति अनन्या स्मृति, * बेस्ट परफॉर्मेंस इन बिजनेस डेवलपमेंट शील्ड, वाणिज्य विभाग, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमति अनन्या स्मृति, * राजभाषा अन्तर डिविजिनल दक्षता शील्ड, राजभाषा विभाग, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सन्नी सिन्हा के साथ राजभाषा अधिकारी, * इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड, इंजीनियरिंग विभाग, वरीय मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री संजय कुमार * स्क्रैप निस्तारण शील्ड, भंडार विभाग, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक, श्री गौरव कुमार सिंह * चिकित्सा दक्षता शील्ड, चिकित्सा विभाग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री सुनील कुमार, * दूरसंचार दक्षता शील्ड, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, वरीय मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री पंकज कुमार, * बेस्ट कोचिंग डिपो, यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री दुर्गेश कुमार सिंह को सोनपुर के साथ संयुक्त रूप से, * बेस्ट डीजल शेड शील्ड, यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, (लोको), श्री अरविंद कुमार * समग्र दक्षता शील्ड, परिचालन विभाग, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री विजय प्रकाश, * स्टेशन साफसफाई शील्ड, (छोटा स्टेशन)(सलौना), यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री दुर्गेश कुमार सिंह * बेस्ट रनिंग रूम (नरकटियागंज), विद्युत (ओपी) विभाग, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर,(ओपी), श्री संजय कुमार इसके साथ ही मंडल के कुछ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें • श्री गौरव कुमार सिंह, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक • श्री उत्कर्ष कुमार, वरीय मंडल इंजीनियर-3 • श्री त्रिलोकनाथ वर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी • देवाशीष कुमार, एसएसओ,अकाउंट्स • पुनेश्वर कुमार काज़ी, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट • चंद्रकांत कुमार सीएलए, • दीपक कुमार, टीएम, 3 • टुनटुन राय,टीटीई • मदन मोहन कुमार, टेक्निशियन ग्रेड 3 • गुड्डू कुमार, प्वांइट्समैन- बी • गोकुलेश पाठक, सब इंस्पेक्टर तथा • मोहम्मद एहतेशाम अशरफ, टेक ग्रेड 1 शामिल हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1

Bihar Board Toppers Factory: बिहार बोर्ड 10वीं में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है. उन्हें 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. 98.4 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पुष्पांजलि ने रैंक 1 प्राप्त किया है. बिहार के टॉपर्स फैक्ट्री (Bihar Board Toppers Factory) कहे जाने वाले स्कूल सिमुलतला आवासीय विद्यालय से सेशन 2022-23 के बाद कोई टॉप रैंक पर नहीं था. इस बार के रिजल्ट को देखकर कह सकते हैं कि Bihar Board Toppers Factory स्कूल ने कमबैक किया है. Bihar Board Toppers Factory: टॉप 10 में 3 स्टूडेंट्स सिर्फ टॉपर ही नहीं, बल्कि इस स्कूल के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इस स्कूल से 3 स्टूडेंट का नाम टॉप 10 में शामिल है. पुष्पांजलि कुमारी के अलावा अभिनव कुमार और सुरभि सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है. रैंक छात्र का नाम अंक प्रतिशत 1 पुष्पांजलि कुमारी 492 98.4% 6 अभिनव कुमार 485 97% 10 सुरभि सिंह 481 96.2% सिमुलतला आवासीय विद्यालय पहले भी कई बार बिहार बोर्ड के टॉपर्स देने के लिए जाना जाता रहा है. हर साल यहां के छात्रों का प्रदर्शन चर्चा में रहता है. इस साल भी तीन छात्रों के टॉप 10 में आने से एक बार फिर यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिकॉर्ड साल टॉप 10 में छात्रों की संख्या / उपलब्धि 2015 टॉप 10 में 30 छात्र 2016 टॉप 10 में 42 छात्र 2017 सेकेंड और 3rd टॉपर 2018 टॉप 10 में 13 छात्र 2019 टॉप 10 में 16 छात्र 2020 टॉप 10 में 6 छात्र 2021 टॉप 10 में 14 छात्र 2022 टॉप 10 में 5 छात्र 2023 टॉप 10 में 10 छात्र बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. कई सालों तक इस स्कूल के छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में दबदबा बनाए रखा है. यही वजह है कि इसे अक्सर बिहार बोर्ड के “टॉपर्स की फैक्ट्री” के रूप में भी देखा जाता है. साल 2015 में इस स्कूल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. उस साल पूरे बिहार में टॉप 10 की लिस्ट में कुल 31 छात्रों के नाम आए थे, जिनमें से 30 छात्र अकेले सिमुलतला स्कूल के थे. उसी साल यहां के छात्र नीरज रंजन और कुणाल जिज्ञासु ने 500 में से 487 अंक हासिल करके पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया था. साल 2016 में 42 स्टूडेंट्स इसके बाद साल 2016 में भी सिमुलतला स्कूल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. उस साल 10वीं के टॉप 10 में कुल 42 छात्रों के नाम आए थे और उनमें बड़ी संख्या इसी स्कूल के छात्रों की थी. लगातार दूसरे साल भी इस स्कूल ने साबित कर दिया कि यहां पढ़ने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. साल 2017 में भी यह स्कूल टॉपर्स (Bihar Board Toppers Factory) की लिस्ट में बना रहा. उस साल सेकेंड और थर्ड रैंक इसी स्कूल की छात्राओं ने हासिल की थी. भाव्या कुमारी को 92.80 प्रतिशत अंक मिले थे, जबकि हर्षिता कुमारी ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था. साल 2018 की बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में भी सिमुलतला स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा. उस साल टॉप 10 की सूची में इस स्कूल के 13 छात्र शामिल थे. वहीं 2019 में भी यहां के 16 छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई थी. 2023 के बाद से रिकॉर्ड हुआ ठंडा हालांकि साल 2020 में इस स्कूल का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा और टॉप 10 में केवल 6 छात्र ही जगह बना पाए. लेकिन इसके बाद फिर से स्थिति बेहतर हुई. साल 2021 में सिमुलतला स्कूल के 14 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई. वहीं 2022 में इस स्कूल के 5 छात्र टॉपर्स की सूची में शामिल हुए थे. सिमुलतला आवासीय विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार साल 2023 के बाद यहां से छात्रों का नाम टॉप रैंक में शामिल होना कम हो गया था. इस बार रैंक 1 टॉपर इसी स्कूल से हुई हैं तो स्कूल का ये बेहतरीन कमबैक कहा जा सकता है. हालांकि, टॉप 10 में सिर्फ 3 ही स्टूडेंट इस बार शामिल हुए हैं. यह भी पढ़ें: रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड ने जारी की टॉपर्स लिस्ट, बेटियों ने मारी बाजी The post बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग दरिंदगी मामले में बोले जयराम महतो – 48 घंटे में आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो करेंगे बड़ा आंदोलन

विष्णुगढ़ से विनय पाठक की रिपोर्ट Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य अपराध के बाद जिले भर में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं पर गहरा आघात है. पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना शनिवार को जयराम महतो विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली. प्रशासन को दिए सख्त निर्देश जयराम महतो ने डीएसपी से फोन पर बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने डीएसपी से यहां तक कहा कि आरोपियों को फांसी दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके. प्रशासन पर साधा निशाना इस मामले में जयराम महतो ने झारखंड प्रशासन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील नहीं है और अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. न्याय और मुआवजे की मांग उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित न्याय, सुरक्षा और मुआवजा दिया जाए. साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक प्रशासन को घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. झारखंड में सड़क से सदन तक होगा आंदोलन जयराम महतो ने दो टूक कहा कि यदि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होती है, तो जेएलकेएम के बैनर तले पूरे झारखंड में सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि समाज में न्याय और सुरक्षा की बहाली के लिए है. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में शिक्षकों ने लगाई दौड़, बनाई पेंटिंग और फिर निबंध भी लिखा, मिला पुरस्कार बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद इस मौके पर जेएलकेएम के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इनमें जिला अध्यक्ष सरयू साव, महासचिव माही पटेल, मुखिया दुलारचंद पटेल समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. सभी ने एक स्वर में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. इसे भी पढ़ें: राजमहल में बाइक की चपेट में आने से 4 वर्षीय शिशु की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल The post हजारीबाग दरिंदगी मामले में बोले जयराम महतो – 48 घंटे में आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो करेंगे बड़ा आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: जारी हो गया बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, secondary.biharboardonline.com पर करें चेक

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा कर दी है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. एक साथ सभी का रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com के अलावा नीचे दिए वेबसाइट्स पर भी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. Bihar Board 10th Result 2026 Websites biharboardonline.bihar.gov.in bsebexam.com secondary.biharboardonline.com results.biharboardonline.com matricbiharboard.com इन वेबसाइट्स पर छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट देख सकते हैं. Bihar Board 10th Result 2026 ऐसे करें चेक सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं. अब BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link Check Here समाचार अपडेट हो रही है…. यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Toppers Prize: 2 लाख का इनाम और लैपटॉप, देखें बिहार बोर्ड टॉपर्स को क्या मिलेगा The post Bihar Board 10th Result 2026 OUT: जारी हो गया बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, secondary.biharboardonline.com पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top