Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 29 मार्च का दिन क्यों है डरावना? ग्रहों की चाल दे रही अशुभ संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: आज ग्रहों की चाल बहुत ही उथल-पुथल वाली है-जहां मीन राशि में सूर्य और शनि की युति एक तरफ दबाव बना रही है, वहीं दोपहर बाद चंद्रमा का केतु के साथ सिंह राशि में जाना ‘ग्रहण दोष’ जैसा प्रभाव पैदा करेगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल मेष आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला साबित होगा. आपकी राशि के प्रथम भाव में मौजूद शुक्र आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा करेंगे. करियर की बात करें तो व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांस चरम पर रहेगा. हेल्थ की बात करें तो ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन सिरदर्द की छोटी समस्या हो सकती है. वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में दोपहर बाद चंद्रमा और केतु की युति मानसिक अशांति पैदा कर सकती है. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अनबन हो सकती है, शांत रहें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो हृदय रोगियों को आज विशेष सावधानी रखनी चाहिए. मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभकारी और शुभ रहेगा. आपकी राशि के लग्न भाव में मौजूद देव गुरु बृहस्पति आपके हर बिगड़े काम को बनाएंगे. करियर की बात करें तो नौकरी में प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा होगी. हेल्थ की बात करें तो आप खुद को पूरी तरह फिट और तरोताजा महसूस करेंगे. कर्क आज का राशिफल कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा डरावना और चुनौतीपूर्ण हो सकता है. दोपहर तक चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे, लेकिन उसके बाद उनका सिंह राशि में जाना धन हानि का संकेत है. करियर की बात करें तो निवेश के मामलों में बड़ा जोखिम न लें, पैसा डूबने का डर है. लव लाइफ की बात करें तो वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्ता टूट सकता है. हेल्थ की बात करें तो आंखों में जलन या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है. सिंह आज का राशिफल सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन दोपहर बाद का समय सतर्क रहने का है. आपकी राशि में केतु और चंद्रमा की युति भ्रम पैदा कर सकती है. करियर की बात करें तो व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे जो आगे चलकर फायदा देंगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. हेल्थ की बात करें तो पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है, खान-पान का ध्यान रखें. कन्या आज का राशिफल कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खर्चों की अधिकता और चिंता भरा रह सकता है. आपकी राशि के छठे भाव में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति गुप्त शत्रुओं को सक्रिय करेगी. करियर की बात करें तो ऑफिस में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, सचेत रहें. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में अविश्वास की भावना आ सकती है. हेल्थ की बात करें तो पैरों में चोट या दर्द की संभावना है. तुला आज का राशिफल तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र की स्थिति दांपत्य जीवन को मधुर बनाएगी. करियर की बात करें तो साझेदारी के कामों में जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा और नजदीकियां बढ़ेंगी. हेल्थ की बात करें तो सेहत अच्छी रहेगी, बस आलस्य का त्याग करें. वृश्चिक आज का राशिफल वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मौजूद राहु और मंगल गृह-क्लेश का कारण बन सकते हैं. करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ परेशान करेगा. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ मतभेद उभर सकते हैं, धैर्य से काम लें. हेल्थ की बात करें तो रक्तचाप (BP) की समस्या बढ़ सकती है, तनाव से बचें. धनु आज का राशिफल धनु राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ लेकर आ रहा है. आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपको हर मुश्किल से बचाएगी. करियर की बात करें तो जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. हेल्थ की बात करें तो पुराने रोगों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है. मकर आज का राशिफल मकर राशि: आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा और डरावना हो सकता है. आपकी राशि के द्वितीय भाव में मंगल और राहु की स्थिति धन के बड़े नुकसान का संकेत दे रही है. करियर की बात करें तो उधार देने से बचें, वरना पैसा वापस नहीं मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो किसी बात पर पार्टनर से तीखी बहस हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है. कुंभ आज का राशिफल कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु का गोचर आपको जिद्दी बना सकता है. करियर की बात करें तो आपकी चतुराई आपको व्यापार में सफलता दिलाएगी, लेकिन क्रोध से बचें। लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने में दिक्कत आ सकती है. हेल्थ की बात करें तो त्वचा संबंधी कोई समस्या हो सकती है. मीन आज का राशिफल मीन राशि: आज का दिन आपके लिए कठिन परीक्षा का समय है. आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति आपको मानसिक दबाव और काम में देरी का अनुभव कराएगी. करियर की बात करें तो बॉस की डांट पड़ सकती है, काम में लापरवाही न करें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर को

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sony Bravia 3 II लॉन्च: जानें 2026 के टीवी लाइनअप में इसे क्या बनाता है खास

Sony ने अपने 2026 TV लाइनअप में नया Bravia 3 II ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इसमें आपको 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है. साथ ही कंपनी के महंगे Bravia TVs में मिलने वाले कुछ शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Sony का पावरफुल XR Processor दिया गया है, जो पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह टीवी काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 4K 120Hz सपोर्ट और सभी पोर्ट्स पर फुल HDMI 2.1 बैंडविड्थ मिलती है. Sony Bravia 3 II के फीचर्स इसमें 120Hz वाला 4K DLED पैनल दिया गया है, जो स्मूद और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देता है. सबसे बढ़िया बात ये है कि इसमें चार फुल-बैंडविड्थ HDMI 2.1 पोर्ट्स मिलते हैं. यानी आप एक साथ कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. स्क्रीन साइज की बात करें तो ये टीवी 100 इंच तक आता है, जिससे साफ दिखता है कि Sony अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी बड़े स्क्रीन वाले टीवी को प्रमोट कर रहा है. इसका एक और बड़ा हाइलाइट XR Processor है. यह आमतौर पर Sony के प्रीमियम टीवी में देखने को मिलता है. ये प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को ऑप्टिमाइज करता है, यानी हर फ्रेम को अलग तरीके से बेहतर बनाता है. इस TV में कुछ खास सॉफ्टवेयर फीचर्स हैं जैसे XR Triluminos Pro और AI Upscaling, जो कलर को और ज्यादा सटीक और क्लियर बनाते हैं. इसका फायदा आपको खासकर लो-रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग कंटेंट देखने में मिलेगा. गेमिंग और मूवीज के लिए भी ये टीवी फुल्ली तैयार है. इसमें ALLM (Auto Low Latency Mode), VRR (Variable Refresh Rate) और Auto HDR Tone Mapping जैसे फीचर्स हैं, जो स्क्रीन टीयरिंग कम करते हैं और हाईलाइट्स-शैडोज की डिटेल्स बेहतर बनाते हैं. इसमें Local Dimming नहीं है क्योंकि यह Direct LED पैनल है. लेकिन आप Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसी स्टैंडर्ड HDR सपोर्ट और ऑडियो के लिए Dolby Atmos और DTS:X पाएंगे. कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में आपको 2 USB पोर्ट, Wi-Fi 6E, Apple AirPlay, Apple HomeKit, Bluetooth 5.3, LAN पोर्ट, X-Balanced स्पीकर्स, Netflix Calibrated Mode और eARC सपोर्ट मिल जाता है. ऑपरेटिंग सिस्टम Google TV है, जिसमें Gemini AI का मजा भी है. कीमत और उपलब्धता  Sony का नया Bravia 3 II टीवी दुनिया भर में लॉन्च हो चुका है और धीरे-धीरे 2026 में अलग-अलग मार्केट्स में उपलब्ध होगा. हिंदुस्तान में इसकी कीमत और उपलब्धता का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. कीमत की बात करें तो ग्लोबल रेंज कुछ इस तरह है: 43 इंच: $599 (करीब ₹57,000) 55 इंच: $799 (करीब ₹76,000) 65 इंच: $899 (करीब ₹85,000) 100 इंच: $3,099 (करीब ₹3,00,000) यह भी पढ़ें: 40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क The post Sony Bravia 3 II लॉन्च: जानें 2026 के टीवी लाइनअप में इसे क्या बनाता है खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM E-DRIVE Scheme: ईवी सब्सिडी पर आयी सरकार की नयी गाइडलाइन और डेडलाइन, यहां समझें पूरी बात

PM E-DRIVE Scheme: हिंदुस्तान प्रशासन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पीएम ई-ड्राइव योजना में संशोधन किया है. इस बदलाव के तहत ई-स्कूटर और ई-रिक्शा के लिए नयी समयसीमा और अधिकतम वाहनों की संख्या तय की गई है. योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से अपनाना है, लेकिन यह एक लिमिटेड फंड वाली स्कीम है, जिसकी कुल राशि ₹10,900 करोड़ तक ही सीमित रहेगी. नयी टाइम लिमिट और एलिजिबिलिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रोत्साहन पाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 होगी. वहीं इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहनों (ई-रिक्शा और ई-कार्ट) के लिए यह समयसीमा 31 मार्च 2028 तय की गई है. ई-स्कूटर और ई-बाइक: अधिकतम शोरूम कीमत ₹1.5 लाख ई-रिक्शा और ई-कार्ट: अधिकतम शोरूम कीमत ₹2.5 लाख कितने वाहनों को मिलेगा लाभ? योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 24,79,120 तक सीमित रहेगी. वहीं ई-रिक्शा और ई-कार्ट के लिए केवल 39,034 वाहनों को ही प्रोत्साहन दिया जाएगा. यानी तय सीमा पूरी होने के बाद नये दावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. फंड खत्म होने पर योजना बंद भारी उद्योग मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि अगर योजना की निधि 31 मार्च 2028 से पहले ही समाप्त हो जाती है तो योजना को उसी समय बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद कोई नया दावा स्वीकार नहीं होगा. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा प्रशासन का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिये अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं. इससे न केवल ईंधन पर निर्भरता कम होगी बल्कि प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें: Ola Electric का मार्च ऑफर: ₹49,999 में स्कूटर और ₹50,000 के बेनिफिट्स, देखें डील डिटेल्स यह भी पढ़ें: ₹60,000 का नया स्कूटर और 120 km की रेंज, 1.5 यूनिट बिजली में बैटरी फुल चार्ज The post PM E-DRIVE Scheme: ईवी सब्सिडी पर आयी प्रशासन की नयी गाइडलाइन और डेडलाइन, यहां समझें पूरी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, देखें मार्किंग सिस्टम

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम (Rajasthan Board 12th Result 2026) आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट आने के साथ ही पासिंग मार्क्स, मार्किंग सिस्टम और अन्य जरूरी जानकारी भी साफ हो जाएगी. Rajasthan Board 12वीं पास करने के लिए कितने नंबर जरूरी राजस्थान बोर्ड के नियम के अनुसार 12वीं कक्षा में पास (Rajasthan Board 12th Result 2026 Passing Marks) होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होते हैं. अगर किसी छात्र के अंक इससे कम आते हैं तो उसे उस विषय में फेल माना जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी विषय का पेपर 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाना जरूरी होगा. अगर कोई छात्र थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषय पढ़ रहा है, तो दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना जरूरी होता है. रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. सबसे पहले छात्र rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. वहां रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. स्क्रूटनी का भी मिलेगा विकल्प रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. स्क्रूटनी में बोर्ड कॉपियों की दोबारा जांच करता है. इसके लिए बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी का पूरा शेड्यूल जारी करता है. छात्र निर्धारित फीस जमा करके अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: अपलोड हो रहा है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट The post राजस्थान बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं, देखें मार्किंग सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा

Highlights इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीम का मशहूर नारा चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगातार शेयर कर रही हैं स्टोरी फ्रेंचाइजी की नई पहचान बनीं अनन्या बिड़ला IPL 2026, Ananya Birla: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है. पहले ही दिन सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई मालकिन अनन्या बिड़ला का जलवा देखने को मिल रहा है. आज आरसीबी का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच से ठीक पहले अनन्या बिड़ला ने एक वीडियो शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी टीम बेंगलुरु का पूरे जोश के साथ समर्थन करती हुई नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीम का मशहूर नारा अनन्या बिड़ला ने मैच शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है. इस वायरल वीडियो में वह आरसीबी के समर्थन में जोर-शोर से नारे लगाती दिख रही हैं. सबसे खास बात इस वीडियो का कैप्शन है. उन्होंने कैप्शन में “Ee Saala Cup Naamdu” लिखा है. आरसीबी के फैंस इस नारे की अहमियत को बहुत अच्छे से समझते हैं. हिंदी में इसका मतलब है “इस साल कप हमारा है”. यह नारा टीम के पुराने फैंस की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़ा है. नई मालकिन के इस पोस्ट ने बेंगलुरु के फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. View this post on Instagram A post shared by Ananya Birla (@ananyabirla) चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगातार शेयर कर रही हैं स्टोरी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह कड़ा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अनन्या बिड़ला खुद स्टेडियम में मौजूद हैं. मैच देखने के साथ-साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरसीबी के सपोर्ट में कई लाइव स्टोरीज भी पोस्ट की हैं. इन इंस्टाग्राम स्टोरीज में स्टेडियम का शानदार माहौल और टीम के प्रति उनका लगाव साफ देखा जा सकता है. उनके इस तरह सीधे तौर पर टीम के साथ जुड़ने से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है. अनन्या बिड़ला की इंस्टाग्राम स्टोरी, Pic- Screenshot/Instagram (Ananya Birla) फ्रेंचाइजी की नई पहचान बनीं अनन्या बिड़ला अगर आप अनन्या बिड़ला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं, तो बता दें कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने हाल ही में एक बड़ी डील के साथ आरसीबी टीम की हिस्सेदारी अपने नाम की है. इस बड़े बदलाव के बाद अनन्या टीम की कमान संभाल रही हैं और एक अहम पब्लिक फेस बन गई हैं. अब आईपीएल 2026 के पूरे टूर्नामेंट में जब भी आरसीबी का मैच होगा, मीडिया और कैमरे की नजरें अनन्या पर जरूर रहेंगी. स्पोर्ट्स के प्रति उनका यह जुनून फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. ये भी पढ़ें- सुपरमैन की तरह हवा में उड़े फिल साल्ट, लपके शानदार कैच, Video देख चौंक जाएंगे आप IPL 2026: डेब्यू मैच में जैकब डफी का आतंक, विकेट निकालकर हैदराबाद को किया पस्त IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला! The post RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट कोहली का चमका बल्ला, नाबाद 69 रन मार RCB को दिला दी पहली जीत

IPL 2026: स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबले में ही अपने बल्ले की चमक बिखेर दी. चेज मास्टर ने नाबाद 69 रन जड़कर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को जीत दिला दी. कोहली 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार भी नहीं रुके. सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए और मैच खत्म करने के बाद ही मैदान से बाहर निकले. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन की 80 रनों की पारी बेकार चली गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को पहला झटका पावर प्ले में ही लगा, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने बहादुरी दिखाई और 20 गेंद पर पचासा जड़ टीम के स्कोर को तेज किया. बाकी का काम कोहली ने कर दिया. अपडेट जारी है… The post विराट कोहली का चमका बल्ला, नाबाद 69 रन मार RCB को दिला दी पहली जीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन

Jharkhand BJP Team, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज): हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद, आदित्य साहू ने शनिवार को झारखंड प्रदेश के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. यह सूची राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी की सहमति से तैयार की गई है. नई टीम के गठन में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है. कोल्हान प्रमंडल को मिला खास प्रतिनिधित्व नई सूची में कोल्हान प्रमंडल का प्रभाव साफ नजर आ रहा है. स्त्री नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए, दो वरिष्ठ पूर्व सांसदों को अहम जिम्मेदारी दी गई है. जमशेदपुर से पूर्व सांसद आभा महतो और चाईबासा से पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि, इन दोनों दिग्गज नेताओं के अनुभव से पार्टी को कोल्हान क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी. Also Read: लोहरदगा में दो परिवारों के बुझे चिराग, NH पर तेज रफ्तार ने छीनी दो की जान, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग सरायकेला-खरसावां से शैलेंद्र सिंह बने प्रदेश मंत्री कोल्हान क्षेत्र के ही सरायकेला-खरसावां जिले से, शैलेंद्र सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं के बीच संतुलन बिठाते हुए यह फैसला लिया है. 24 सदस्यीय टीम में संतुलन की झलक प्रदेश पदाधिकारियों की इस 24 सदस्यीय टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल किए गए हैं. इसके अलावा, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री के पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं. महामंत्री पद पर धनबाद ग्रामीण से गणेश मिश्रा, बोकारो से अमर कुमार बाउरी और पलामू से मनोज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, कार्यालय मंत्री के रूप में हेमंत दास और सह कार्यालय मंत्री के रूप में सूरज गुप्ता को चुना गया है. Also Read: आसनसोल यार्ड में NDRF के साथ रेलवे की मॉक ड्रिल: ट्रेन हादसे का सीन बनाकर परखी गयी राहत और बचाव की तैयारी The post झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेहरान टाइम्स का ट्रंप को वॉर्निंग: ईरान आए तो ताबूत में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

Iran America War: अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की समाचार के बीच तेहरान टाइम्स ने विशेष अंक छापा है. अखबार के पहले पन्ने पर अमेरिकी सैनिक नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ तेहरान टाइम्स ने कैप्शन में लिखा- नरक में आपका स्वागत है. फोटो के साथ तेहरान टाइम्स ने लिखा- जो अमेरिकी सैनिक ईरानी धरती पर कदम रखेंगे. उन्हें ताबूत में ही वापस लौटना होगा. मिडिल ईस्ट पर 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की तैयारी में ट्रंप ईरान के खिलाफ जंग में अब डोनाल्ड ट्रंप 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध जीत रहा है. दूसरी ओर ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समयसीमा दो बार बढ़ा चुके हैं. Special issue of the Tehran Times Stay tuned for straight truth pic.twitter.com/GGXRGuFkMv — Tehran Times (@TehranTimes79) March 27, 2026 ईरानी हमले में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं. ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर छह बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं. सऊदी अरब की राजधानी रियाद से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित यह अड्डा रॉयल सऊदी वायुसेना द्वारा संचालित है, लेकिन इसका उपयोग अमेरिकी सैनिक भी करते हैं. ये भी पढ़ें: मोदी -ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क शामिल नहीं थे, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज The post तेहरान टाइम्स का ट्रंप को वॉर्निंग: ईरान आए तो ताबूत में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपलोड हो रहा है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है. पिछले साल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 22 मई 2025 को जारी किया था. इस बार जानकारी मिल रही है कि कॉपियों का मूल्यांकन काम मार्च में ही लगभग पूरा कर लिया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट पिछले साल से थोड़ा पहले भी जारी हो सकता है. इस बार कॉपियों का मूल्यांकन काम मार्च में ही लगभग पूरा हो चुका है. इसलिए माना जा रहा है कि इस साल रिजल्ट पिछले साल की तुलना में थोड़ा पहले जारी हो सकता है. हालांकि रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर जल्द की जाएगी. Rajasthan Board की ओरिजिनल मार्कशीट ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट पाने के लिए छात्रों को अपने स्कूल जाना होगा. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद सभी स्कूलों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट भेजेगा. इसके बाद स्कूल अपने-अपने छात्रों को ये दस्तावेज बांटेंगे. ऑनलाइन मार्कशीट होगी प्रोविजनल रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर जो मार्कशीट मिलेगी वह प्रोविजनल होगी. यानी यह केवल अस्थायी मार्कशीट है. इसमें दिए गए अंक सही होते हैं, लेकिन इसे अंतिम दस्तावेज नहीं माना जाता. ऑनलाइन मार्कशीट का इस्तेमाल फिलहाल एडमिशन या फॉर्म भरने के लिए किया जा सकता है. सिर्फ रोल नंबर से कैसे चेक करें RBSE 12th Result 2026 छात्र अपना रिजल्ट बहुत आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले Rajasthan Board of Secondary Education की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. वहां होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा. इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थी. इतने बड़े स्तर पर हुई इस परीक्षा में 9.58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अब इतने लाख स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: किसी भी वक्त जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट  The post अपलोड हो रहा है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला!

Highlights डफी ने अभिषेक को भेजा पवेलियन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक का कमाल IPL 2026 में दोनों की टक्कर Abhishek Sharma Wicket: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच में जैकब डफी ने युवा बैटर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक ने डफी की खूब पिटाई की थी. लेकिन आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में डफी ने उन्हें सस्ते में पवेलियन भेज दिया. डफी ने अभिषेक को भेजा पवेलियन मैच के अपने दूसरे ओवर में जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा का विकेट निकाल लिया. डफी के इस ओवर की पहली गेंद शार्ट थी. अभिषेक ने इस गेंद पर पुल शाट स्पोर्ट्सने की कोशिश की. लेकिन वह गेंद को सही से बल्ले पर कनेक्ट नहीं कर पाए. गेंद हवा में उछलकर विकेट के पीछे चली गई. वहां मौजूद विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच पकड़ लिया. इस तरह अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. What a way to announce your arrival in the #TATAIPL! 🔥#RCB fans, how would you rate Jacob Duffy’s fiery debut start in the powerplay? ❤️ Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/83xl62EnDO — IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक का कमाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मैच में अभिषेक शर्मा ने जोरदार बैटिंग की थी. उन्होंने हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सते हुए मात्र 21 गेंदों में 52 रन बनाए थे. उस मैच में जैकब डफी की गेंदों पर अभिषेक खूब बरसे थे. अभिषेक ने डफी की 9 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन कूट दिए थे. उनकी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल था. IPL 2026 में दोनों की टक्कर अब आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में यह दोनों खिलाड़ी एक बार फिर आमने-सामने हुए. इस बार जैकब डफी आरसीबी की तरफ से स्पोर्ट्स रहे हैं और अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने उतरे. आरसीबी ने गेंदबाजी की शुरुआत डफी से करवाई. पहले ओवर में डफी ने शानदार बालिंग की और अभिषेक को चकमा दिया. हालांकि अभिषेक ने इस ओवर में एक छक्का जरूर लगाया. ये भी पढ़ें- IPL 2026 का आगाज, बेंगलुरु में विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले 11 फैंस को मिला सम्मान IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI IPL 2026: क्या जसप्रीत बुमराह मिस करेंगे KKR के खिलाफ पहला मुकाबला, रिपोर्ट में दावा The post IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top