Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

Jharkhand Municipal Election: झारखंड में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार सुबह 9:00 बजे तक विभिन्न निकायों से मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं. कई शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी दिख रही है, जबकि कुछ जगहों पर बूथों पर सन्नाटा भी देखा गया. आदित्यपुर में सबसे अधिक 9.35% मतदान आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक 9.35% मतदान दर्ज किया गया. वहीं सरायकेला नगर पंचायत में 13.68% मतदान हुआ, जो जिले में उल्लेखनीय रहा. कपाली नगर परिषद में 8.99% मतदान दर्ज किया गया. प्रशासन की ओर से लगातार मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. चास और फुसरो में भी जारी मतदान चास नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 7.15% मतदान हुआ, जबकि फुसरो नगर परिषद में 9.45% मतदान दर्ज किया गया. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय मतदान की रफ्तार सामान्य रहती है और दिन चढ़ने के साथ प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. डोमचांच और कोडरमा में बूथ खाली डोमचांच के वार्ड संख्या 5 में सुबह तक एक भी वोट नहीं पड़ा. वहां भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी तरह कोडरमा के वार्ड 5 और 11 में वोट बहिष्कार जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से संवाद की कोशिश की जा रही है. चक्रधरपुर में 9.44% मतदान नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में पूर्वाह्न 09:00 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया गया. चक्रधरपुर नगर परिषद (खंड-ख) में 9.44% मतदान दर्ज हुआ. चाईबासा नगर परिषद (खंड-ख) में 10.68% मतदान हुआ. बुंडू में 11.74% वोटिंग नगर पालिका चुनाव के तहत सुबह नौ बजे तक रांची नगर निगम के 07.28% और बुंडू नगर पंचायत के लिए 11.74% मतदान हुआ. इन क्षेत्रों में वोटिंग भी जारी है. मिहिजाम और जामताड़ा में 9.83% मतदान की स्थिति मिहिजाम नगर परिषद में सुबह 9 बजे तक 9.83% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 10.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें: कोडरमा में मतदान शुरू, 36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रशासन की अपील चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अधिकारियों को उम्मीद है कि दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी. इसे भी पढ़ें: चास में नगर निगम के लिए लोगों में जोश, मेयर पद के 31 उम्मीदवार मैदान में The post झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में रिसेप्शन पार्टी में 27-28 राउंड फायरिंग, दो भाईयों का बेरहमी से मर्डर, शर्ट-पैंट तक खुलवाए

Patna Double Murder: पटना के गोपालपुर थाना इलाके के शाहपुर गांव में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. मेहमान खाना खा रहे थे. तभी अचानक लगभग 12 बदमाश रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गए. लगभग 27 से 28 राउंड गोलियां चलीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग खाना छोड़ भागकर अपनी जान बचाने में जुट गए. 22 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी में क्या-क्या हुआ? इस घटना को रविवार की देर रात अंजाम दिया गया. दोनों भाइयों की पहचान मनीष राय (25 वर्ष) और रंजीत राय (20 वर्ष) के रूप में हुई है. फायरिंग के बाद दोनों को ग्रामीण संपतकचक स्थित अस्पताल ले जाया गया. यहां से उन्हें एनएमसीएच भेजा गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मनीष और मंजीत के पिता राजू राय उर्फ राजकिशोर राय हैं. मौके से 7.65 एमएम पिस्टल के एक दर्जन खोखे मिले हैं. यह घटना शाहपुर गांव में रविवार की रात दौलत यादव के बेटे विक्की के रिसेप्शन समारोह के पंडाल में सैकड़ों लोगों के सामने हुई. खेत में पंडाल बनाये गए थे. मनीष और मंजीत खाना खाकर उठे थे. इसी दौरान लगभग 12 बदमाश आ गए और छोटे भाई मंजीत पर फायरिंग कर दी. जिसमें मंजीत खून से लथपथ होकर गिर गया. इसके बाद उसके बड़े भाई मनीष को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए पंडाल के बाहर लाया गया. जहां बगल में ही ट्यूबबेल था. वहां पर बदमाशों ने मनीष के शर्ट और पैंट को खुलवा दिया और चार-पांच गोली मार दी. इसके बाद खेत से होते हुए जगनपुरा मेन रोड से निकल गए. जिन लोगों से इस घटना को अंजाम दिया है, उसे वहां के लोकल लोग जानते थे. रिसेप्शन पार्टी में मौजूद लोगों ने क्या कहा? मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी. इसके कारण कोई उन लोगों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. उस समय मनीष और मंजीत के परिवार के कोई अन्य सदस्य वहां पर मौजूद नहीं थे. दोनों का घर पंडाल से ही कुछ दूरी पर है. लोगों ने उसके पिता राजू राय उर्फ राजकिशोर राय को मामले की जानकारी दी. साथ ही पुलिस टीम भी पहुंच गई. अचानक गोली चलने से पंडाल के अंदर भगदड़ की स्थिति हो गई. सिटी एसपी ने क्या दी जानकारी? मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार, गोपालपुर और रामकृष्णानगर थाने की पुलिस पहुंची. जिन हमलावरों के नाम इस घटना को अंजाम देने में सामने आए हैं, वे घर से फरार हैं. पुलिस जब उनके घरों पर पहुंची तो ताला लटका मिला. सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी के नाम सामने आ चुके हैं. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. किस विवाद से जुड़ा है ये मामला? जांच में यह सामने आया है कि राजू राय की 6 बीघा जमीन का विवाद उनके गोतिया कृष्णा राय उर्फ किशन राय से कई साल से चल रहा था. एक महीने पहले ही राजू के पक्ष में अदालत ने फैसला दिया था. जमीन की कीमत 50 करोड़ से अधिक है. केस का फैसला आने के बाद दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया था. केस हारने से कृष्णा राय गुस्से में थे. शक है कि इसके कारण ही राजू राय के दोनों बेटों को निशाना बनाया गया है. लेकिन पुलिस जांच में जुटी है. Also Read: राजगीर नेचर और जू सफारी के लिए बढ़ाई जायेंगी बसें, टिकटें भी होंगी डबल The post बिहार में रिसेप्शन पार्टी में 27-28 राउंड फायरिंग, दो भाईयों का बेरहमी से मर्डर, शर्ट-पैंट तक खुलवाए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली कार खरीदने जा रहे हैं? ये हैं 5 बेहतरीन ऑपशन्स, जो देंगे परफेक्ट बैलेंस

5 Best Car Options for First Time Buyers: हिंदुस्तानीय ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से बदल रहा है. आज हर तरफ बड़ी और दमदार SUVs की चर्चा है, लेकिन कार खरीदते समय सिर्फ रोड प्रेजेंस देखना समझदारी नहीं होती. असली बात यह है कि आपकी जरूरत क्या है? शहर में रोज का इस्तेमाल, फैमिली के साथ लंबी ट्रिप्स, बजट में फिट होने वाली कार या फिर बेहतरीन ड्राइविंग का मजा? अगर आप अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा ऑप्शन सही रहेगा, तो यहां 5 ऐसे ऑप्शन हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं. इन गाड़ियों में ड्राइविंग एक्सपीरियंस, भरोसेमंद इंजन, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का अच्छा बैलेंस मिलता है. Skoda Slavia Skoda Slavia उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो सेडान की क्लासिक स्टाइल के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जो पावर और स्मूद ड्राइविंग का अच्छा बैलेंस देते हैं. मैनुअल, ऑटोमैटिक और DSG गियरबॉक्स ऑप्शन इसे ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए खास बनाते हैं. अंदर से यह कार प्रीमियम फील देती है, जिसमें 10-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड सीट्स और डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. 521 लीटर का बड़ा बूट और 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे फैमिली के लिए भी प्रैक्टिकल बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. Honda Elevate Honda Elevate भरोसे, सुरक्षा और सरल डिजाइन का दमदार पैकेज है. इसका 1.5 लीटर i-VTEC इंजन स्मूद और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. इसमें मैनुअल और CVT दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. इसमें Honda Sensing के साथ Level 2 ADAS, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सनरूफ जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. 458 लीटर का बूट स्पेस इसे फैमिली के लिए आरामदायक बनाता है. कम मेंटेनेंस और लंबी उम्र इसकी सबसे बड़ी ताकत है. इसकी शुरुआती कीमत 11.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. Toyota Innova Crysta Toyota Innova Crysta एक ऐसी MPV है, जिसे लोग आंख बंद करके खरीदने का भरोसा रखते हैं. इसका 2.4 लीटर डीजल इंजन मजबूत पावर और टॉर्क देता है. लैडर-फ्रेम चेसिस इसे और ज्यादा टिकाऊ बनाती है. तीनों रो में बैठने की अच्छी जगह और AC वेंट्स इसे बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट बनाते हैं. सेफ्टी के लिए कई एयरबैग्स और जरूरी फीचर्स मिलते हैं. लंबी ट्रिप्स के लिए यह आज भी सबसे भरोसेमंद ऑपशन्स में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत 18.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. Maruti Suzuki Ignis Maruti Suzuki Ignis शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक शानदार कॉम्पैक्ट कार है. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन हल्की बॉडी के साथ अच्छा रिस्पॉन्स देता है, जिससे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है. मैनुअल और AGS गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं. 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं. 240 लीटर बूट स्पेस और कम कीमत इसे पहली कार खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. MG Windsor EV MG Windsor EV उन लोगों के लिए है, जो इलेक्ट्रिक फ्यूचर की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं. इसमें 38 kWh और 52.9 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जो लगभग 330 किमी और 450 किमी की रेंज देते हैं. Battery-as-a-Service मॉडल इसकी शुरुआती कॉस्ट कम करने में मदद करता है. अंदर से यह काफी प्रीमियम फील देती है, जिसमें बड़ी 15.6-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं. 604 लीटर का बड़ा बूट स्पेस इसे फैमिली के लिए भी प्रैक्टिकल बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह भी पढ़ें: 7 लाख रुपये के करीब मिलती हैं ये सनरूफ वाली कारें, जानें और क्या है इनमें खास The post पहली कार खरीदने जा रहे हैं? ये हैं 5 बेहतरीन ऑपशन्स, जो देंगे परफेक्ट बैलेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Holi Special Kesar Badam Milk: होली के दिन घर पर ठंडी या गर्म ड्रिंक जरूर बनती हैं. होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में अगर आप अपने घर पर होली के दिन मिठाईयों के साथ क्रीमी फ्लेवर वाला ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो आप होली स्पेशल केसर-बादाम मिल्क ट्राई कर सकते हैं.  होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? दूध  1 लीटर बादाम – 10–12 केसर – 10–12 धागे चीनी – स्वादानुसार  इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच काजू/पिस्ता – सजाने के लिए होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप बादाम को रातभर या कम से कम 4–5 घंटे पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद इसका छिलका आसानी से उतर लें. अब छिले हुए बादामों को मिक्सी में डालें, इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं और महीन पेस्ट बना लें.  एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें इसे धीमी आंच पर रखें. आप धीरे-धीरे दूध को उबलने दें. जब दूध से उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को 5–7 मिनट तक पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें.  अब उबलते हुए दूध में तैयार किया हुआ बादाम का पेस्ट धीरे-धीरे डालें. इसे लगातार चलाते रहें जिससे पेस्ट दूध में अच्छी तरह घुल जाए. इससे दूध का रंग हल्का क्रीमी हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी.  अब केसर के धागों को 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. फिर केसर को दूध वाले बर्तन में डाल दें. अब दूध को 2–3 मिनट और पकने दें.  फिर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इलायची पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर 4–5 मिनट और पकाएं.  अब आप इसके ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता डालकर 2 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें.  अब आपका होली स्पेशल केसर-बादाम दूध पूरी तरह तैयार है. इसी तरह आप होली के दिन केसर-बादाम दूध तैयार कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई यह भी पढ़ें: इस होली मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट गुजिया, नोट करें सिंपल रेसिपी The post होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खूंखार ड्रग माफिया मारा गया है, इंडियंस सतर्क रहें… मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी 

Indian Embassy Mexico Advisory: मेक्सिको से बड़ी समाचार आ रही है. मेक्सिको का सबसे खतरनाक और दुनिया भर में मशहूर ड्रग किंगपिन और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का हेड, जिसे दुनिया एल मेंचो के नाम से जानती है, नेमेसियो ओसेगुएरा एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया है. इस घटना के बाद पूरे मेक्सिको में हिंसा भड़क गई है, जिसे देखते हुए मेक्सिको में स्थित हिंदुस्तानीय दूतावास (Indian Embassy) ने वहां रह रहे हिंदुस्तानीयों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की है. हिंदुस्तानीयों के लिए दूतावास की ‘शेल्टर इन प्लेस’ सलाह हिंदुस्तानीय दूतावास ने सोमवार सुबह ट्वीट (एक्स) कर हिंदुस्तानीयों को ‘शेल्टर इन प्लेस’ यानी जहां हैं वहीं सुरक्षित रहने की सलाह दी है. दूतावास के अनुसार, जलिस्को (पुएर्टो वलार्टा, चपाला और गुआडालाजारा), तामाउलिपास (रेनोसा), मिचोआकन, गुएरेरो और नुएवो लियोन जैसे इलाकों में भारी सुरक्षा ऑपरेशन और सड़क जाम की समाचारें हैं. हिंदुस्तानीयों को सलाह दी गई है कि: बिना वजह घर से बाहर न निकलें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें. लोकल मीडिया की समाचारों पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. किसी भी इमरजेंसी में 911 डायल करें या दूतावास के नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क करें. Dear all Indian nationals in Mexico: There are ongoing security operations and related road blockages and criminal activity, Indian nationals in Jalisco State (areas of Puerto Vallarta, Chapala, and Guadalajara), Tamaulipas State (areas of Reynosa and other municipalities),… — India in México (@IndEmbMexico) February 22, 2026 कैसे हुआ ‘अल मेन्चो’ का खात्मा? रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑपरेशन रविवार को जलिस्को राज्य के तपाल्पा में हुआ. मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय और CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेशल फोर्सेज ने छापेमारी की थी जिसमें ‘अल मेन्चो’ गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे एयरलिफ्ट करके मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस हाई-प्रोफाइल मिशन में मेक्सिको की सेना को अमेरिका से भी खुफिया जानकारी मिली थी. घटनास्थल से रॉकेट लॉन्चर और बख्तरबंद गाड़ियां भी बरामद की गई हैं. इस मुठभेड़ में 6 बंदूकधारी मारे गए और 3 सैनिक घायल हुए हैं. ये भी पढ़ें: मैक्सिको का सबसे खूंखार ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ ढेर, एयरलिफ्ट के दौरान आसमान में तोड़ा दम मौत की समाचार मिलते ही सड़कों पर उतरा कार्टेल ‘अल मेन्चो’ की मौत की समाचार फैलते ही उसके गैंग के सदस्यों ने मेक्सिको के आधे से ज्यादा राज्यों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया. उन्होंने हाईवे पर गाड़ियां जलाकर रास्ते ब्लॉक कर दिए और दुकानों में आग लगा दी. गुआडालाजारा जैसे बड़े शहरों में धुआं उठता देखा गया, जो आने वाले फीफा वर्ल्ड कप का होस्ट सिटी भी है. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस जैसी कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. कौन था ‘अल मेन्चो’ और क्यों था इतना खौफ? 1966 में जन्मा नेमेसियो ओसेगुएरा कभी पुलिस अधिकारी हुआ करता था, लेकिन बाद में उसने अपराध की दुनिया चुनी. उसने CJNG नाम का संगठन बनाया जो देखते ही देखते दुनिया का सबसे अमीर और हिंसक ड्रग नेटवर्क बन गया. इनाम: अमेरिका ने उस पर 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था. कारोबार: उसका कार्टेल न केवल ड्रग्स (कोकीन, हेरोइन, फेंटानिल) बल्कि तेल चोरी, मानव तस्करी और धोखाधड़ी जैसे कामों में भी शामिल था. ताकत: यह गैंग ड्रोन से हमले करने और मिलिट्री जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता था. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सुरक्षा बल व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं. हालांकि, जलिस्को के गवर्नर पाब्लो लेमस नवारो ने ‘कोड रेड’ की चेतावनी दी है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है. ये भी पढ़ें: ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर The post खूंखार ड्रग माफिया मारा गया है, इंडियंस सतर्क रहें… मैक्सिको में हिंदुस्तानीय दूतावास ने जारी की चेतावनी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, रात के अंधेरे में नदी में गिरी बस; 18 की मौत, कई घायल

Nepal Road Accident: नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में जा गिरी. इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार थाकुरी ने कहा कि हादसे में 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 में चिनाधारा, चारौंदी के पास हुआ. बस का नंबर GA 1 KHA 1421 है. यह बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैंसीगौड़ा इलाके में पृथ्वी हाईवे से फिसलकर त्रिशूली नदी में जा गिरी. नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के बड़ी संख्या में जवान मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है.  Nepal | At least 18 people lost their lives after a passenger bus plunged into a river in Dhading, Nepal. Recue operations are underway: Police — ANI (@ANI) February 23, 2026 बचाव अभियान में नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि नदी में पानी का तेज बहाव और रात का समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, हालांकि अभियान लगातार जारी है. नेपाल जैसे पहाड़ी देश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं. इसकी प्रमुख वजहें कमजोर बुनियादी ढांचा, पुराने वाहन और दुर्गम व खतरनाक भौगोलिक परिस्थितियां मानी जाती हैं. बचावकर्मी मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.  Condition of the bus after today’s tragic accident in the Trishuli River at Benighat Rorang, Dhading. 💔 Photo: Dipesh Kadel pic.twitter.com/02LBnE3rGM — Routine of Nepal banda (@RONBupdates) February 23, 2026 हादसे के कारणों का फिलहाल तुरंत पता नहीं चल सका है. धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. फिलहाल राहत कार्य जारी है और हादसे से जुड़ी और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान का दावा अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक में 80 से ज्यादा लोग मारे गए, तालिबान बोला; बदला लेंगे ये भी पढ़ें:- बारात, डीजे और मस्जिद… नेपाल के मधेस इलाके में चुनाव से पहले बवाल, सांप्रदायिक झड़प के बाद लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू The post नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, रात के अंधेरे में नदी में गिरी बस; 18 की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं मिली राहत तो कहीं बढ़ी आफत

Petrol Diesel Price Today 23 Feb 2026: हफ्ते की शुरुआत के साथ ही आम जनता की नजरें फ्यूल की कीमतों पर टिकी हैं. आज यानी 23 फरवरी 2026 को हिंदुस्तानीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. अच्छी समाचार यह है कि देश के ज्यादातर बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. पिछले काफी समय से प्रशासन और तेल कंपनियों के तालमेल की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के बावजूद घरेलू कीमतें नियंत्रण में हैं. Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमत में क्या बदलाव हुआ? आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. दिल्ली में यह आंकड़ा 94.77 रुपये है. पिछले एक महीने के ट्रेंड को देखें तो पेट्रोल की कीमतें 103.50 रुपये से 103.54 रुपये के बीच ही घूम रही हैं. चेन्नई और नोएडा जैसे शहरों में आज कीमतों में हल्की गिरावट आई है. आज पेट्रोल के ताजा दाम  पेट्रोल की कीमतों में आज कुछ शहरों में मामूली गिरावट देखी गई है, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर हैं. शहर पेट्रोल का रेट (₹/लीटर) कीमत में बदलाव हैदराबाद ₹107.46 0.00  पटना ₹105.60 -0.14  कोलकाता ₹105.41 0.00  मुंबई ₹103.54 0.00  बेंगलुरु ₹102.92 -0.04  भुवनेश्वर ₹100.97 -0.38 चेन्नई ₹100.93 -0.13 झारखंड ₹98.44 +0.18  गुरुग्राम ₹95.65 +0.14 नई दिल्ली ₹94.77 0.00 नोएडा ₹94.77 -0.28 चंडीगढ़ ₹94.30 0.00 Petrol Diesel Price: डीजल के रेट में कितनी राहत मिली? डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भी यह 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक साल में डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये पर बना हुआ है. हालांकि, गुड़गांव और झारखंड जैसे इलाकों में आज डीजल की कीमतों में 13 से 18 पैसे की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. आज डीजल के ताजा दाम डीजल की कीमतें पिछले 12 महीनों से काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं: शहर डीजल का रेट (₹/लीटर) कीमत में बदलाव हैदराबाद ₹95.70 0.00  झारखंड ₹93.20 +0.18 भुवनेश्वर ₹92.55 -0.37 चेन्नई ₹92.48 -0.13 कोलकाता ₹92.02 0.00 पटना ₹91.84 -0.13 बेंगलुरु ₹90.99 0.00 मुंबई ₹90.03 0.00 गुरुग्राम ₹88.10 +0.13 नोएडा ₹87.89 -0.30 नई दिल्ली ₹87.67 0.00 चंडीगढ़ ₹82.45 0.00 Petrol Diesel Price: दाम कम या ज्यादा क्यों होते हैं? फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, केंद्र प्रशासन की एक्साइज ड्यूटी और राज्य प्रशासनों का वैट (VAT) मिलकर अंतिम रेट तय करते हैं. यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. ये भी पढ़ें: 22 फरवरी 2026 को जारी हुए तेल के नए दाम, जानें अपने शहर का ताजा अपडेट The post पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं मिली राहत तो कहीं बढ़ी आफत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में चलने वाला वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम है क्या और लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

Bihar News: बिहार के नेपाल से सटे जिलों में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ चलाया जाएगा. बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ समन्वय स्थापित कर एक साथ इस प्रोग्राम को चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना और पुलिस जन सहयोग को नई दिशा देना है. यह जानकारी बिहार पुलिस के एडीजी (बजट अपील एवं कल्याण) कमल किशोर सिंह ने दी. एडीजी कमल किशोर सिंह ने क्या बताया? कमल किशोर सिंह ने कहा कि इस पहल के तहत बिहार पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय समाज मिलकर सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम चलायेंगे ताकि सीमा इलाके में भरोसा और सतर्कता दोनों बढ़े. एडीजी कमल किशोर सिंह ने बताया कि इस साल 22 से 27 फरवरी तक मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह में स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा. सभी थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. साथ ही हर जिले में पुलिस अधीक्षक स्तर से तीन सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ थाना और ओपी को पुरस्कृत किया जाएगा. लावारिस गाड़ियों और वेयरहाउस के निष्पादन में तेजी लाई जाएगी. पुलिस सप्ताह के दौरान मुख्यालय समेत सभी जिलों में पुलिस-पब्लिक संवाद, लोगों के बीच जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. ये सभी योजनाएं होंगी शामिल सीमावर्ती इलाकों के पूरी तरह से विकास के लिए केंद्र प्रशासन ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम लागू किया है, जिसका उद्देश्य सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देना है. यह योजना केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ ले 100 प्रतिशत केंद्रीय सहायता के साथ संचालित की जा रही हैं. वायब्रेंट विलेजज-2 में लगभग 6,900 करोड़ रुपए के खर्च से 17 राज्यों के 334 ब्लॉक्स के 1954 गांव शामिल हैं. इस तरह से बिहार के सीमावर्ती जिलों के लिए खास योजना बनाई गई है. Also Read: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से पटना के लिए फ्लाइट टिकट के दाम जानकर उड़ जायेंगे होश, होली से पहले टेंशन The post बिहार में चलने वाला वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम है क्या और लोगों को क्या मिलेगा फायदा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेईई मेन में आए हैं 70-8- Percentile, इन कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन 

JEE Main 2026: जेईई मेन का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि कितने पर्सेंटाइल रेंज में उन्हें कौन सा कॉलेज मिलेगा. NTA द्वारा जारी जेईई मेन स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को NIT, IIIT और जीएफटीआई में एडमिशन मिल सकता है. अलग-अलग पर्सेंटाइल के आधार पर ब्रांच और कॉलेज भी बदलता है. ऐसे में जानते हैं कि अगर किसी स्टूडेंट का 70-80 पर्सेंटाइल आया है तो उसे कौन सा कॉलेज मिलेगा. GFTI और प्रशासनी कॉलेज विकल्प Birla Institute of Technology Mesra (BIT Mesra) – जोसा काउंसलिंग के जरिए कुछ कैंपस में कोर ब्रांच मिल सकती है. Assam University – खासकर कृषि इंजीनियरिंग और कुछ कोर शाखाओं में अवसर. Gurukula Kangri University – मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में सीट की संभावना. Sant Longowal Institute of Engineering and Technology (SLIET)- प्रशासनी संस्थान, जहां कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन मिल सकता है. Tezpur University – रिसर्च-ओरिएंटेड संस्थान, कुछ ब्रांच में कटऑफ इस रेंज में रहती है. Jawaharlal Nehru University – CSAB स्पेशल राउंड में सीमित सीटों की संभावना. इन कॉलेज में 70-8- पर्सेंटाइल पर एडमिशन मिल सकता है. हां, लेकिन CSE जैसी हाई-डिमांड ब्रांच में सीट मिलना कठिन हो सकता है. प्राइवेट यूनिवर्सिटी विकल्प SRM Institute of Science and Technology Amity University Lovely Professional University Shiv Nadar University UPES Chandigarh University इन संस्थानों में JEE Main स्कोर के आधार पर एडमिशन संभव है. राज्य लेवल इंजीनियरिंग कॉलेज University Institute of Technology RGPV Jabalpur Engineering College Institute of Engineering and Technology Lucknow JSS Academy of Technical Education राज्य काउंसलिंग के जरिए इन कॉलेजों में बेहतर ब्रांच के मौके मिल सकते हैं. क्या NIT-IIIT मिल सकता है? 70-80 पर्सेंटाइल पर जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए NIT/IIIT में एडमिशन मुश्किल होता है. हालांकि रिजर्व्ड कैटेगरी या CSAB स्पेशल राउंड में कम डिमांड वाली ब्रांच में कुछ ऑप्शन मिल सकते हैं. यह भी पढ़ें- क्या बदल जाएगा IIM में पढ़ाई का पूरा तरीका? अब AI सेट करेगा क्वेश्चन पेपर  The post जेईई मेन में आए हैं 70-8- Percentile, इन कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. दोनों सितारों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए बताया कि उनकी वेडिंग का नाम होगा –“द वेडिंग ऑफ वीरोश”. यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले प्यार से दिया था, जिसे अब यह जोड़ी अपने जीवन के सबसे खास दिन से जोड़ रही है. फैंस के नाम खास संदेश विजय और रश्मिका ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा कि जब उन्होंने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, उससे पहले ही फैंस ने उन्हें “VIROSH” नाम दिया था. इसी प्यार और अपनापन को सम्मान देने के लिए उन्होंने अपनी शादी का नाम भी यही रखने का फैसला किया है. दोनों ने कहा कि फैंस हमेशा उनके दिल के बेहद करीब हैं और इस खास मौके पर वे उन्हें भी अपने साथ महसूस करना चाहते हैं. प्री-वेडिंग फंक्शंस का शेड्यूल कुछ दिनों पहले शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसके हिसाब से पहले के समारोह 24 फरवरी से शुरू होंगे. 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 25 फरवरी को हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे. शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन शादी के बाद यह कपल दो अलग-अलग शहरों में ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा- एक हैदराबाद में और दूसरा मुंबई में, ताकि इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया जा सके. फैंस के लिए यह समाचार किसी उत्सव से कम नहीं है. “वीरोश” की यह वेडिंग अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है. यह भी पढ़ें: 40 साल पुरानी परंपरा टूटी, जलसा के बाहर पसरा सन्नाटा, नहीं दिखे अमिताभ बच्चन The post लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की समाचार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top