Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : भाकपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा

भाकपा जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने बुधवार को पार्टी के बोकारो जिला स्तरीय पदाधिकारी व् विभागों की घोषणा की. सत्येंद्र कुमार (बोकारो) तथा पोखन महतो (चंद्रपुरा) को सहायक सचिव और चुंबन महतो (पेटरवार) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सर्वसम्मति से पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आइडी सिंह, चुंबन महतो, मोहम्मद इस्लाम का चयन जिला कार्यकारिणी समिति के लिए किया गया. 11 विभागों का गठन किया गया. इसमें संगठन विभाग, किसान सभा, ट्रेड यूनियन, स्त्री समाज, छात्र संघ, यूथ फेडरेशन, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी महासभा, हिंदुस्तानीय जननाट्य संघ, मीडिया विभाग तथा विस्थापित संघ शामिल हैं. इफ्तेखार महमूद ने 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सक्रिय समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि 12 फरवरी को पेटरवार में किसानों का विशाल प्रदर्शन होगा. The post Bokaro News : भाकपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : बंद कमरे में खुद की कार्बाइन से चली गोली लगने से आनंदपुर के आलमनाथ भुइयां की मौत का मामला

आनंदपुर. पूर्णिया जिले के अमौर थाना परिसर में बुधवार को खुद की कार्बाइन से चली गोली लगने से पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना के बारोतिका गांव के निवासी हवलदार आलमनाथ भुइयां की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने झारखंड निवासी मृतक हवलदार आलमनाथ भुइयां के परिजनों को घटना से अवगत कराया. इस क्रम में मृतक की पत्नी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे विगत कुछ महीने से तनाव में रहते थे, लेकिन कुछ बताते नहीं थे. कई बार पूछने पर भी कोई बात साझा नहीं किए. वहीं घर से व कई लोगों से वे रुपये उधार लेकर क्या करते थे कुछ जानकारी नहीं है. उनके ऊपर कर्ज अधिक हो गया था. बुधवार को सुबह करीब 9 बजे के आसपास फोन पर बात हुई थी. अमौर पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अमौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मामले की तह तक जाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची. कार्बाइन और उससे चली गोली, खोखा सहित अन्य सैंपल लिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसलएल जांच का निष्कर्ष आने के बाद ही घटना पर पूरी तरह से परदा उठ पायेगा. साइबर ठगी का शिकार होने की आशंका भतीजा मृतक के भतीजे राजन भुइयां ने साइबर ठगी का शिकार होने की आशंका जतायी है. राजन आलमनाथ के छोटे भाई बालकृष्ण भुइयां के पुत्र हैं. नया विचार से दूरभाष पर बात करते हुए राजन ने बताया कि वे फिलहाल पूर्णिया के लिए निकल चुके हैं. उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और 5 बेटियां हैं, जो वर्तमान में देवघर में रहते हैं. राजन ने बताया कि आलमनाथ अंतिम बार 2020 में लॉकडाउन से पहले बोरोतिका (आनंदपुर) आये थे. उन्होंने कहा कि कहीं से पैसा मिलने वाला था, जिसे लेकर वे काफी परेशान थे. आलमनाथ ने पहले ही दो किस्तों में 60 हजार और 50 हजार रुपये दे दिये थे और अब उन्हें 15 हजार रुपये और देने थे. राजन के अनुसार, यह मामला संभवतः साइबर ठगी से जुड़ा हो सकता है और पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है. पत्नी बोली- 15 हजार देने पर 7 लाख रु मिलने की बात कही बालकृष्ण की पत्नी रूपन भुइयां ने बताया कि आलमनाथ ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनके पति को फोन कर 15 हजार रुपये की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि 15 हजार रुपये देने पर उसे सात लाख रुपये मिलने वाले हैं. बातचीत के दौरान आलमनाथ रो रहे थे. रूपन भुइयां ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आनंदपुर थाना प्रभारी ने फोन कर आलमनाथ की मौत की सूचना दी. यह समाचार मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया. The post Chaibasa News : बंद कमरे में खुद की कार्बाइन से चली गोली लगने से आनंदपुर के आलमनाथ भुइयां की मौत का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : विजिलेंस टीम ने डीजल पंप का किया निरीक्षण

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट माइंस के डीजल पंप का निरीक्षण बुधवार को रांची विजिलेंस टीम ने किया. टीम में शामिल दोनों अधिकारियों ने डीजल पंप के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और पंप में लगे मीटर, डीजल इश्यू रजिस्टर आदि का मिलान किया. कर्मचारियों से डंपर, डोजर, ड्रिल आदि मशीनों में डीजल इश्यू के बारे पूछताछ की. मौके पर क्षेत्र के यू कुमार, प्रोजेक्ट अभियंता एक्स एससी मांझी, सहायक अभियंता लोकेश लोहार प्रोजेक्ट अभियंता इएंडएम सुमन कुमार आदि थे. The post Bokaro News : विजिलेंस टीम ने डीजल पंप का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बेरमो में किराना दुकान से चोरी

बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनगर गोरांगो कॉलोनी में प्रह्लाद बाउरी की नीलिमा किराना दुकान से लगभग छह हजार रुपये की चोरी हो गयी. मंगलवार की रात श्री बाउरी दुकान बंद कर अपने घर चले गये. बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान की एस्बेस्टस शीट टूटी हुई थी और एक बड़ा पत्थर दुकान के अंदर पड़ा था. पूर्व पार्षद रिया कुमारी की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की. आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला. 4.85 टन अवैध कोयला व एक मोटरसाइकिल जब्त सीआइएसएफ करगली यूनिट की ओर से बुधवार को छापामारी कर 4.85 टन अवैध कोयला व एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी. बीएंडके क्षेत्र के कारो स्टाॅक नंबर सात के पीछे जंगल से 1.86 टन और खासमहल स्थित केएमपी स्टोर के पास से 1.81 टन कोयला व एक मोटरसाइकिल (जेएच 09 एएल 1127) जब्त किया गया. ढोरी क्षेत्र के अमलो चेक पोस्ट व दीनदयाल चेक के बीच से 1.18 टन कोयला जब्त किया गया. छापेमारी में सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, केवीए श्रीधर, निरीक्षक पीके सिंह, एसआर नायक, शिला टोप्पो, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, एके सिंह, एचके सिंह, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक वीके सोनकर, आरक्षक महिपाल सिंह, सुदामा प्रसाद आदि शामिल थे. The post Bokaro News : बेरमो में किराना दुकान से चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : डीवीसी पंचेत के सभागार में विलेज डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में विधायक अरूप चटर्जी एवं कमांड क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया उपस्थित थे. इस दौरान विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि डीवीसी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत फंड में 55 लाख से बढ़ाकर कर एक करोड़ करे, ताकि सीएसआर के तहत आसपास की पंचायतों का सर्वांगीण विकास हो सके. इस पर प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार ने कहा कि मुख्यालय को उनकी मांग को अग्रसारित किया जायेगा. उपस्थित प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल ने कहा कि डीवीसी मुखियाओं के साथ-साथ समिति सदस्यों को भी विकास कार्य में भागीदारी के लिए आमंत्रित करें. मौके पर डीजीएम सुमेश कुमार, सीनियर मैनेजर सिविल रविभूषण तिर्की, एचआर मैनेजर राजेश साव, विवेक सिंह, सीएसआर मैनेजर कांता सोरेंग, जिप सदस्य रेखा महतो, मुखिया शकुंतला महतो, भैरव मंडल,अशोक महतो, सावित्री देवी, टुनटुन सिंह, सावित्री देवी, नमिता महतो, भक्तू महतो, भोलानाथ गोप आदि थे. The post Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : पुस्तकें सोने की खान, जितना गहराई में उतरेंगे, उतना ज्ञान प्राप्त होगा : आलोक वर्मा

Rourkela News : भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय ‘राउरकेला पुस्तक महोत्सव–2026’ का भव्य उद्घाटन 3 फरवरी की संध्या भंज सांस्कृतिक परिसर में किया गया. महोत्सव का उद्घाटन आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने पुस्तक स्टॉलों का भ्रमण किया और प्रकाशकों व विक्रेताओं से संवाद किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में आलोक वर्मा ने कहा कि पुस्तकें सोने की खान की तरह हैं. जितना अधिक व्यक्ति इनके भीतर उतरता है, उतना ही अधिक ज्ञान अर्जित करता है. उन्होंने युवाओं से पुस्तकों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाने और डिजिटल युग में भी पठन-पाठन की आदत को जीवित रखने का आह्वान किया. ओडिया पुस्तकों के स्टॉल देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिया भाषा संस्कृत के सबसे निकट है और इसका साहित्यिक विकास ऐतिहासिक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा है. उन्होंने ओडिया में पढ़ने और लिखने को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उद्घाटन समारोह में दीपिका स्त्री संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके. गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) विश्व रंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एमपी. सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट के न्यासी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भंज कला केंद्र के कलाकारों द्वारा गुरु बिनपानी रथ के नेतृत्व में प्रस्तुत मंगलाचरण गीत से हुई. दस दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक महोत्सव में देशभर के अग्रणी प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के कुल 114 स्टॉल लगाए गए हैं. भुवनेश्वर और कटक के प्रतिष्ठित प्रकाशन गृहों के साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, पुणे सहित अन्य प्रमुख शहरों के प्रकाशक भी इसमें भाग ले रहे हैं. महोत्सव सप्ताह के दिनों में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. पुस्तक प्रदर्शनी और बिक्री के साथ साहित्यिक कार्यशालाएं, पुस्तक विमोचन, काव्य-पाठ, लेखक संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और प्रतिदिन सायंकाल स्पॉट क्विज जैसे कार्यक्रम इसे साहित्य और संस्कृति का जीवंत उत्सव बना रहे हैं. The post Rourkela News : पुस्तकें सोने की खान, जितना गहराई में उतरेंगे, उतना ज्ञान प्राप्त होगा : आलोक वर्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कलश यात्रा के सात महुदा मोड़ में मारुति नंदन महायज्ञ शुरू

Dhanbad News : महुदा मोड़ स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 मारुति नंदन महायज्ञ सह मंदिर में बजरंगबली की स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 108 कन्याएं व स्त्रीएं माथे पर कलश लेकर ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जयकारे लगाते हुए महुदा मोड़,तेलमोच्चो होते हुए दामोदर नदी घाट तक पहुंचीं. यहां यज्ञ के मुख्य यजमान सुनील सिंह व उनकी पत्नी पूजा देवी, अनूप सोनी, जगदीश महतो, बीरबल महतो ने पूजा-अर्चना की. यज्ञाचार्य राजेश पांडेय, बासुदेव पांडेय, भीमसेन पांडेय, दीपक पांडेय, लगनदेव पांडेय, राकेश पांडेय व बिरेन पांडेय ने विधि-विधान से पूजा करायी. इसके बाद कलश में जल भरकर यात्रा वापस यज्ञ मंडप पहुंची. आचार्यो ने यज्ञ मंडप में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना व हवन शुरू हुआ. कलश यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी शामिल हुईं और नगर भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है. साथ ही नैतिक विकास होता है और पर्यावरण शुद्ध होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष निमाई महतो, जगदीश महतो, पंसस सुभाष चंद्र महतो, धुरन हरि, दिवाकर महतो, गुड्डु रवानी, अजय महतो, अनूप कुमार वर्मा, विजय महतो, लोकेश गोस्वामी, विजय मिस्त्री, अनिल महतो, बिनोद महतो, काशी नाथ पांडेय, बादल बाउरी, दिलीप रवानी, राजेंद्र महतो, आनंद महतो आदि सक्रियता से लगे रहे. The post Dhanbad News : कलश यात्रा के सात महुदा मोड़ में मारुति नंदन महायज्ञ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : किराया बढ़ोतरी को ले वार्ता विफल, तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग ठप

Dhanbad News : बीसीसीएल के एएमपी कोलियरी में किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर खेमका कोल कैरियर का कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित रहा. किराया बढ़ोतरी को लेकर सुबह 11 बजे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधियों एवं हाइवा ऑनरों के बीच हुई वार्ता सहमति नहीं बनने के कारण विफल हो गयी. वार्ता के दौरान कंपनी प्रतिनिधि ने पूर्व में दिये जा रहे 64 रुपये प्रति टन किराये में 1 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 65 रुपये प्रति टन देने का प्रस्ताव रखा, जिसे हाइवा ऑनरों ने अस्वीकार करते हुए फिक्स किराये की मांग की और प्रति ट्रिप 2,000 रुपये भुगतान की मांग पर अड़े रहे. The post Dhanbad News : किराया बढ़ोतरी को ले वार्ता विफल, तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, महिला सकुशल मुक्त

कटिहार में 80 हजार में स्त्री की सौदेबाजी रौतारा पुलिस की तत्परता से तस्करी की साजिश नाकाम कोढ़ा जिले के रौतारा पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय आरोपितों को गिरफ्तार कर एक स्त्री को सकुशल मुक्त करा लिया. रौतारा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम महेशवा में कुछ अंतरराज्यीय तस्माकर एक स्त्री की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल गांव पहुंचे. इसी दौरान एक कार में सवार चार व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे. जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुल्तान, रवि कुमार, रामावतार और रन सिंह के रूप में की गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपितों द्वारा एक स्त्री को 80,000 में बेचा गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्त्री को सुरक्षित बरामद कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण सुल्तान, पिता अब्दुल कुदूस, सिमरिया, थाना कोढ़ा, रवि कुमार, पिता चमरू मारिया, महेशवा, थाना रौतारा, रामावतार, पिता नन्नी, काजीवाला, थाना संभल, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) रन सिंह, पिता डंबर सिंह, छतरपुर मरैला, थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं (उ.प्र.) है. इनके पास से एक कार और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद कर सभी आरोपितों को मानव तस्करी के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. रौतारा थाना में कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. The post मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, स्त्री सकुशल मुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बांध के अतिक्रमण का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News : बरोरा थाना क्षेत्र के आमडीह काली मंदिर प्रांगण में चक्रधर कुम्हार की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में गांव के एकमात्र तालाब टिटरिया बांध के अस्तित्व से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में बांध को बचाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया. कुछ तथाकथित लोगों द्वारा तालाब का अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है, जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हाल में तालाब के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जायेगी. यदि अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो समस्त ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वजों के समय से आमडीह के अलावा घोराठी, महुलटांड़ समेत आसपास के गांवों की लगभग पांच हजार की आबादी इस तालाब के पानी का उपयोग नहाने-धोने और मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए करती आ रही है. महापर्व छठ के दौरान अर्घ्य भी इसी तालाब में दिया जाता है. साथ ही आसपास के ग्रामीण श्राद्ध कर्म के लिए भी इसी तालाब के घाट का उपयोग करते हैं. बैठक में सुंदर कुम्हार, बासुदेव शर्मा, पोरेश चौबे, मितलाल शर्मा, ब्रह्मदेव राणा, गणेश मिस्त्री, पवन शर्मा, अरुण मिस्त्री, सुरेश शर्मा, सुनीता देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, जुली शर्मा, अंजू देवी, पुष्पा देवी, संतोष शर्मा, रंजीत शर्मा, सुदामा बढ़ई सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. The post Dhanbad News : बांध के अतिक्रमण का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top