Hot News

वरुणा रसलपुर से संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का श”व बरामद

वरुणा रसलपुर से संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का श”व बरामद

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन ।थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर स्थित वार्ड 3 से पुलिस ने शनिवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गांव निवासी आर्यन कुमार की पत्नी कृष्णा कुमारी (21) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतका हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अनिल कुमार राय की पुत्री थी। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के ससुराल वालों ने एक साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है और घर के सभी सदस्य शव को छोड़कर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top