Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइ-पैक के निर्देश पर कई बीएलओ ने अपलोड की नामों की वर्तनी में गलतियां

संवाददाता, कोलकाता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की और तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर एसआइआर प्रक्रिया में गड़बड़ी पैदा करने का आरोप लगाया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एसआइआर को लेकर डर ममता बनर्जी ने खुद पैदा किया है. इसका फायदा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस एसआइआर सुनवाई केंद्रों पर हिंसा और तोड़फोड़ करवा रही है. तृणमूल कांग्रेस और उसके नेतृत्वक सलाहकार आइ-पैक के निर्देश पर कुछ बीएलओ ने जानबूझकर नामों की वर्तनी में गलतियां अपलोड की हैं, ताकि मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जा सके और पार्टी उनकी शिकायतों का लाभ उठा सके. उन्होंने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल को इस संबंध में विवरण सौंपा. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य में एसआइआर कवायद को लेकर लोगों की चिंता मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं उत्पन्न की गयी है. इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल की इस करतूत के खिलाफ भाजपा की ओर से सोमवार को राज्य के सभी 23 जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया. दिल्ली पुलिस के हाथों उत्पीड़न की शिकायत करने का ममता को नैतिक अधिकार नहीं : शुभेंदु ने कहा कि बंगाल में विपक्षी गतिविधियों को कुचलने के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रशासन और उसकी पुलिस ने दमनकारी तरीके अपनाये हैं. शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि एक ऐसे शख्स को यह आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है, जिनकी प्रशासन ने उनके खिलाफ विभिन्न थानों में 86 झूठे मामले दर्ज कराये हुए हैं. उनको नेतृत्वक रैलियां करने की अनुमति लेने के लिए 104 बार उच्च न्यायालय का रुख करने के लिए मजबूर किया गया और निलंबन के जरिये उन्हें 11 महीने से अधिक समय तक राज्य विधानसभा से बाहर रखा गया है. The post आइ-पैक के निर्देश पर कई बीएलओ ने अपलोड की नामों की वर्तनी में गलतियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर ठगी के खिलाफ सीबीआइ का ‘साइस्ट्राइक’ शुरू

हिंदुस्तान समेत कई देशों में कुल 35 ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने की छापेमारी संवाददाता, कोलकातापश्चिम बंगाल समेत देश और विदेश में फैले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई शुरू की है. सीबीआइ ने सोमवार को बताया कि 30 जनवरी को अमेरिका की एफबीआइ सहित यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की जांच एजेंसियों के सहयोग से मल्टीनेशनल ऑपरेशन ‘साइस्ट्राइक’ की शुरुआत की गयी. इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य हिंदुस्तान और अन्य देशों से संचालित संगठित, तकनीक-आधारित वित्तीय अपराध नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है. इसी क्रम में 30 जनवरी को एक साथ देश के कई हिस्सों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस ऑपरेशन के तहत पश्चिम बंगाल सहित नयी दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में कुल 35 ठिकानों पर तलाशी ली गयी. जांच में सामने आया कि ये गिरोह फर्जी और छद्म ऑनलाइन पहचान का इस्तेमाल कर अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड, सिंगापुर और हिंदुस्तान के नागरिकों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे थे. छापेमारी के दौरान सीबीआइ ने नयी दिल्ली से संचालित एक बड़े ट्रांसनेशनल साइबर-आधारित वित्तीय अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया. यह गिरोह ऑनलाइन माध्यम से विशेष रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी कर रहा था. तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये, जिनमें अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मौजूद थे. मौके से इस नेटवर्क के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, सीबीआइ ने एक अन्य अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भी खुलासा किया, जो नयी दिल्ली, गाजियाबाद और कर्नाटक से संचालित हो रहा था. यह गिरोह कुवैत की ई-वीजा और वहां की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदुस्तानीय नागरिकों से मोटी रकम वसूल रहा था. जांच के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी कुवैती ई-वीजा और जॉब ऑफर लेटर से जुड़े डिजिटल दस्तावेज जब्त किये गये. साथ ही एक आरोपी के पास से 60 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए. सीबीआइ की जांच में यह भी सामने आया कि यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड और सिंगापुर के नागरिकों को ठगने वाले अलग-अलग साइबर नेटवर्क सक्रिय थे. इन नेटवर्क के जरिए ठगी की रकम म्यूल खातों के माध्यम से हिंदुस्तान में आरोपियों तक पहुंचाई जा रही थी. एजेंसी ने ऐसे सभी खातों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है. सीबीआइ ने संकेत दिये हैं कि मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और जांच का दायरा और बढ़ाया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर अपराध के खिलाफ इस अभियान को हिंदुस्तान की जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. The post साइबर ठगी के खिलाफ सीबीआइ का ‘साइस्ट्राइक’ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल विधायक के खिलाफ हाइकोर्ट में दायर हुई याचिका

कोलकाता. एसएससी नियुक्ति मामले में जमानत पर रिहा आरोपी शाहिद इमाम ने ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल विधायक समीर कुमार पांजा के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक ने थाने में उन्हें धमकी दी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक ने उनके आरामबाग वाले घर का आधा हिस्सा जबरन अपने नाम कर लिया है. सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने घटना वाले दिन थाने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है. उल्लेखनीय है कि, सीबीआइ ने एसएससी नियुक्ति मामले में शाहिद इमाम को गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गयी. इसके बाद 13 सितंबर, 2025 को उदयनारायणपुर थाने में उनके खिलाफ और एक एफआइआर दर्ज करायी गयी. इसके आधार पर पुलिस ने उन्हें पांच दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि नौ दिसंबर को पुलिस कस्टडी में विधायक ने उन्हें धमकी दी. कोर्ट ने शाहिद इमाम को फिलहाल पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया है. The post तृणमूल विधायक के खिलाफ हाइकोर्ट में दायर हुई याचिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इडी की अर्जी खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने दिया हलफनामा

संवाददाता, कोलकाता चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी आइ-पैक के निदेशक और कंपनी कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी को लेकर पश्चिम बंगाल की नेतृत्व में मचे घमासान के बीच राज्य प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. राज्य प्रशासन ने इडी द्वारा दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कहा है कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. राज्य प्रशासन ने अपने हलफनामे में तर्क दिया है कि जब इसी तरह का मामला कलकत्ता हाइकोर्ट में पहले से लंबित है, तो सुप्रीम कोर्ट में समानांतर कार्रवाई नहीं की जा सकती. तृणमूल कांग्रेस प्रशासन का कहना है कि इडी की याचिका में मेंटेनेबिलिटी का गंभीर सवाल उठता है. गौरतलब है कि हाल ही में इडी द्वारा आइ-पैक के निदेशक और कार्यालय पर की गयी छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं मौके पर पहुंच गयी थीं और उन्होंने वहां से कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे. इडी ने इसे जांच में बाधा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. हलफनामे में राज्य प्रशासन ने कहा है कि इडी के पास सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है. इसके साथ ही प्रशासन ने दावा किया कि इडी को औचक छापेमारी और दस्तावेजों की जब्ती (सीजर) का अधिकार नहीं है. राज्य प्रशासन का यह भी कहना है कि आइ-पैक कार्यालय में छापेमारी से पहले कोई प्रभावी नोटिस नहीं दिया गया, जो कानूनन आवश्यक था. इसके अलावा, राज्य ने इडी पर प्रिविलेज्ड कम्युनिकेशन के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है. इडी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य पुलिस ने आइपैक कार्यालय में छापेमारी के दौरान एजेंसी के काम में बाधा डाली. इसी आधार पर इडी ने मुख्यमंत्री और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की थी. इसके जवाब में राज्य प्रशासन ने कहा है कि जब इस तरह की कार्रवाई पहले से हाइकोर्ट में विचाराधीन है, तो सुप्रीम कोर्ट में उसी विषय पर याचिका दायर करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. प्रशासन ने हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई पर भी सवाल उठाये हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इडी की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान माना कि उनमें गंभीर संवैधानिक और कानूनी सवाल उठाये गये हैं. अदालत ने कहा कि यदि ऐसे मुद्दों को अनसुलझा छोड़ा गया, तो इससे एक या एक से अधिक राज्यों में “अराजकता” की स्थिति पैदा हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए जस्टिस मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, कोलकाता पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया था. पीठ ने प्रतिवादियों को दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई तीन फरवरी को तय की है. अपने अंतरिम आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक छापेमारी वाले परिसरों और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य स्टोरेज डिवाइस सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है. आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने की संभावना है. The post इडी की अर्जी खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में राज्य प्रशासन ने दिया हलफनामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य में भयावह हो गयी है कानून-व्यवस्था की स्थिति: दिलीप घोष

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को राज्य प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरा बंगाल अब अपराधियों के चंगुल में है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में सिंडिकेट राज और माफियाओं का बोलबाला है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कोलकाता में अब खुलेआम हथियार मिल रहे हैं और प्रशासन सो रहा है. दिलीप घोष ने बंगाल की स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि पहले बंगाल के कुछ ही इलाके संवेदनशील थे, जहां कभी-कभार हिंसा होती थी. अब पूरा राज्य जल रहा है. दिलीप घोष ने दावा किया कि कोलकाता में खुलेआम हथियार और बम बरामद हो रहे हैं. माफिया, गुंडों और सिंडिकेट के बीच गैंगवार आम बात हो गयी है. उन्होंने पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया. दिलीप घोष ने कहा कि गिरफ्तारी करना पुलिस का काम है, लेकिन वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. The post राज्य में भयावह हो गयी है कानून-व्यवस्था की स्थिति: दिलीप घोष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुरक्षाकर्मियों को बंग भवन के बाहर तैनात करने का विरोध

तृणमूल सांसदों ने किया लोकसभा में प्रदर्शन एजेंसियां, नयी दिल्ली/कोलकाता तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम बंगाल प्रशासन के आधिकारिक अतिथि गृह बंग भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के खिलाफ सोमवार को लोकसभा में प्रदर्शन किया. बंग भवन में राज्य में एसआइआर से कथित रूप से प्रभावित कुछ लोग ठहरे हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये और आसन के समीप पहुंच गये. समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य भी तृणमूल सांसदों के साथ एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. तृणमूल कांग्रेस और सपा के सदस्य उस समय आसन के समीप पहुंच गये, जब भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव से संबंधित चर्चा में भाग ले रहे थे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जब चर्चा में बोलने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम पुकारा तो हंगामा कर रहे सदस्य अपने-अपने आसन पर लौट गये. लंबित बकाये को लेकर तृणमूल सांसदों ने किया राज्यसभा से बहिर्गमन नयी दिल्ली/कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल की लंबित केंद्रीय बकाया राशि का मुद्दा उठाने का प्रयास किया और अनुमति न मिलने पर विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया. उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये. इसके बाद उन्होंने शून्यकाल के तहत सदस्यों से अपने अपने मुद्दे उठाने को कहा. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल की लंबित केंद्रीय बकाया राशि का मुद्दा उठाने का प्रयास किया. सभापति ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी. तृणमूल सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि कार्यवाही में केवल उन सदस्यों की ही बात जायेगी जिन्हें वह अनुमति देंगे. तृणमूल सदस्यों ने इस पर विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया. बहिर्गमन के बाद राज्यसभा में पार्टी की उपनेता सागरिका घोष ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन पर पश्चिम बंगाल का करीब दो लाख करोड़ बकाया है. उन्होंने कहा, “आज राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने बहिर्गमन किया, क्योंकि बजट में बंगाल का एक बार भी जिक्र नहीं किया गया और राज्य की विभिन्न मद की बकाया राशि उसे अब तक नहीं मिली है.’ राज्यसभा में तृणमूल की एक अन्य सदस्य ममता ठाकुर ने भी केंद्र प्रशासन पर पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब तक बंगाल को उसका जायज हक नहीं मिल जाता, हम संसद के भीतर और बाहर अपनी आवाज उठाते रहेंगे. The post सुरक्षाकर्मियों को बंग भवन के बाहर तैनात करने का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले दिन राज्यभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई माध्यमिक की परीक्षा

संवाददाता, कोलकाता पहले दिन की माध्यमिक की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने कहा कि एसआइआर में कई शिक्षक, जिला स्कूल परिदर्शक, स्कूल परिदर्शक के शामिल होने के बावजूद परीक्षा कराने में मुश्किल नहीं आयी. हालांकि कुछ स्कूलों के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है. पर्षद ने कहा कि परीक्षा के पहले दिन तक 45 स्कूलों ने 50 छात्रों का एडमिट कार्ड संग्रह नहीं किया था. पर्षद के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने बताया कि कई लोगों को डर था कि एसआइआर के दौरान माध्यमिक परीक्षा होने के कारण अव्यवस्था फैल सकती है. लेकिन पहले दिन कोई मुश्किल नहीं हुई. सभी शिक्षक व अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायी. हालांकि कुछ स्कूलों ने दावा किया कि एसआइआर की वजह से शिक्षकों की कमी के कारण अधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिले में कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आयीं हैं. पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में साउथ साइट हाइस्कूल में एक छात्र को नकली दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया. बांकुड़ा के गोपीनाथपुर सरोज बासिनी हाइस्कूल में परीक्षा के दौरान एक छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया. हालांकि पर्षद का दावा है कि मोबाइल फोन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. नियमों के मुताबिक छात्रा की पूरी परीक्षा रद्द कर दी गयी है. इस बार कहीं से अशांति की समाचारें नहीं आयीं. पिछले कुछ वर्षों में मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर से अशांति की समाचारें आयीं थीं. स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. कुछ जगहों पर मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया था. एडमिट कार्ड भूलकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं दो छात्राएं, पुलिस की तत्परता से दे सकीं परीक्षा : राज्य में सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गयी है. इस दौरान विधाननगर और टीटागढ़ की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस की तत्परता से दो छात्राएं परीक्षा देने में सफल रहीं. विधाननगर में एक छात्रा परीक्षा केंद्र पहुंची, जहां प्रवेश के समय उसे पता चला कि वह अपना एडमिट कार्ड घर पर ही भूल आयी है. पुलिस के अनुसार, अंबिका गर्ल्स स्कूल की छात्रा ने जब यह जानकारी एएसआइ समीर दास को दी, तो उन्होंने बिना देर किये छात्रा को अपनी बाइक पर उसके घर ले जाकर एडमिट कार्ड मंगवाया और उसे समय रहते परीक्षा केंद्र वापस पहुंचा दिया. इसके बाद छात्रा ने समय पर परीक्षा दी. उधर, बैरकपुर वेस्ले हिंदुस्तानी हाई स्कूल की माध्यमिक परीक्षार्थी स्मृति साहानी जब परीक्षा केंद्र पहुंची, तो उसे भी पता चला कि वह अपना एडमिट कार्ड घर पर ही भूल आयी है. उसने भी पुलिस की मदद से परीक्षा दी. घबराई छात्रा ने टीटागढ़ आर्य विद्यालय के सामने ड्यूटी पर तैनात टीटागढ़ थाने के एक पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी दी. पुलिसकर्मी ने तुरंत बाइक से छात्रा के घर जाकर एडमिट कार्ड लाया और उसे परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया, जिससे वह समय पर परीक्षा दे सकी. जंगल इलाकों में विशेष परिवहन व्यवस्था कोलकाता. सोमवार से राज्यभर में माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गयी है. जंगल से सटे और हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में परीक्षार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने विशेष परिवहन व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत परीक्षार्थियों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है. जंगल क्षेत्रों में वाहन सेवा : वन विभाग के विशेष वाहन और राज्य प्रशासन की बसें बागडोगरा के टिपुखोला तिरहाना, अर्ड और ताराबाड़ी, नक्सलबाड़ी के बेलगाछी और पानीघाटा जंगल क्षेत्र, तथा खोरीबाड़ी के बुड़ागंज इलाके में सुबह से तैनात की गईं. इन वाहनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों से 100 से अधिक परीक्षार्थी विभिन्न केंद्रों में परीक्षा दे रहे हैं. The post पहले दिन राज्यभर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई माध्यमिक की परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसआइआर से परेशान बंगाल के लोगों को दिल्ली पुलिस ने धमकाया : ममता बनर्जी

एजेंसियां, कोलकाता/नयी दिल्ली बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोमवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित ‘बंग भवन’ के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई और उन्होंने अपने राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से प्रभावित परिवारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके बाद बंग भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी. ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दावा किया कि निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने मुद्दे उठाने के लिये बंगाल से लोग आये हैं, लेकिन उन्हें धमकाया जा रहा है. उन्होंने ‘बंग भवन’ परिसर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर सवाल उठाये. हालांकि, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संदर्भ देते हुए यह भी कहा कि वह पुलिस को नहीं, बल्कि ऊपर बैठे लोगों को दोषी ठहराती हैं. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में एसआइआर के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अपनी निर्धारित बैठक के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं. पश्चिम बंगाल में जारी एसआइआर से प्रभावित लगभग 50 परिवारों को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया है और वे चाणक्यपुरी स्थित ‘बंग भवन’ सहित राज्य प्रशासन की विभिन्न परिसंपत्तियों में ठहरे हुए हैं. इनमें से कुछ परिवारों को सोमवार को निर्वाचन आयोग की बैठक में ले जाया गया. एक नाटकीय घटनाक्रम में ममता बनर्जी सोमवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ‘बंग भवन’ पहुंचीं, जहां उनकी भारी सुरक्षा तैनाती को लेकर दिल्ली पुलिस से बहस हुई. उन्हें भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों से सीधे बहस करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने कहा कि वह एसआइआर के दौरान पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आयी हैं, न कि किसी आंदोलन के लिए. ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बंग भवन में बंगाल के लोगों को धमकियां दी जा रही हैं. हमारा मामला उच्चतम न्यायालय में है, निर्वाचन आयोग में हमारी एक बैठक है. मुख्यमंत्री ने कहा : हम न्याय के लिए आये हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि दिल्ली एक जमींदारी की तरह हो गयी है और इसमें गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है. इससे पहले, ममता बनर्जी पुलिसकर्मियों के पास जाती हुई दिखीं और उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आंदोलन करने के लिए नहीं आयी हूं. अगर मैं आंदोलन के लिए आयी होती, तब तो आप अपना होश खो चुके होते.’ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस को एसआइआर से प्रभावित उन परिवारों को परेशान नहीं करना चाहिए, जो शहर में आये हैं. बनर्जी ने कहा कि हम यहां न्याय के लिए आये हैं. तृणमूल नेताओं की दिल्ली पुलिस से हुई बहस दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड के एक अतिथि गृह के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से गोखले की बहस होती दिखायी दी. बंगाल के एसआइआर प्रभावित बीस लोग यहां ठहरे हुए हैं. गोखले ने बताया कि दिल्ली पुलिस सुबह वहां रजिस्टर की जांच करने आयी थी और लगभग 25-30 पुलिसकर्मियों को बस के साथ कथित तौर पर हिरासत में लिये गये लोगों को ले जाने के लिए तैनात किया गया था. गोखले ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर वे बाहर निकले तो उन्हें हिरासत में ले लिया जायेगा और गेट बंद कर दिये गये थे. जब मैंने पुलिसकर्मियों से बात की, तो उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा उपाय था. जब मैंने कहा कि गणतंत्र दिवस बीत चुका है, तो मुझे बताया गया कि एआइ शिखर सम्मेलन हो रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि जब दिल्ली में धमाके होते हैं, तो दिल्ली पुलिस कहां होती है? गोखले के साथ तृणमूल सांसद सेन और हल्दर भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि बहस के बाद पुलिस ने बस को हटा दिया और तैनात कर्मियों की संख्या कम कर दी. सागरिका ने संसद में उठाया मुद्दा तृणमूल की राज्यसभा में उपनेता सागरिका घोष ने बाद में यह मुद्दा संसद के उच्च सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एसआइआर प्रक्रिया के पीड़ितों का एक प्रतिनिधिमंडल, जिन्होंने हर तरह के नुकसान झेले हैं, को दिल्ली पुलिस द्वारा परेशान किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गयी. तृणमूल सदस्यों ने पुलिस बल की निंदा करते हुए सदन में नारे भी लगाये. The post एसआइआर से परेशान बंगाल के लोगों को दिल्ली पुलिस ने धमकाया : ममता बनर्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Rashifal: आज किन राशियों को राहु दिलाएंगे बड़ी सफलता और किनके जीवन में शनि बढ़ाएंगे टेंशन? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 01 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चतुर्ग्रही युति मकर राशि में है. चंद्रमा और केतु सिंह राशि में एक साथ मौजूद हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं. आज का राशिफल: मेष से मीन तक आज का राशिफल. मेष राशि वालों के रोजगार में तरक्की के योग मेष राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. दशम भाव के मंगल और सूर्य के प्रभाव से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में तरक्की होगी. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि चंद्रमा की स्थिति के कारण जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है.लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज ईगो से बचें, साथी की भावनाओं का सम्मान करना रिश्ते को मजबूती देगा.स्वास्थ्य: आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता से शाम तक शारीरिक थकान महसूस हो सकती है.शुभ अंक-2शुभ रंग- पीला वृषभ राशि वालों अज काम में बरतें सावधानी वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. भाग्य स्थान में बुध और शुक्र की युति से व्यापार में धन लाभ होगा. काम के सिलसिले में शनि की दृष्टि के कारण दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी से काम करें. बेवजह किसी विवाद को आगे न बढ़ाएं, अन्यथा राहु की स्थिति मानसिक कष्ट दे सकती है.लव लाइफ: प्रेम जीवन में ठीक-ठाक दिन बीतेगा, पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा.स्वास्थ्य: खान-पान में अनियमितता के कारण पेट खराब हो सकता है, बाहर के भोजन से परहेज करें.शुभ अंक-8 शुभ रंग- सफेद मिथुन राशि वालों के लिए आज गृहस्थ जीवन रहेगा सामान्य मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. अष्टम भाव में ग्रहों के जमघट के बावजूद बृहस्पति की लग्न स्थिति से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. छात्रों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे. गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा.लव लाइफ: प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा, आज किसी भी प्रकार की जिद करने से बचें और पार्टनर की बात सुनें.स्वास्थ्य: मानसिक रूप से खुद को शांत महसूस करेंगे, लेकिन आंखों में जलन या दर्द की शिकायत हो सकती है.शुभ अंक-4 शुभ रंग- काला कर्क राशि वाले आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा. द्वितीय भाव के चंद्रमा और केतु के कारण आप मानसिक चिंता से ग्रसित रहेंगे. सप्तम भाव में ग्रहों की स्थिति से काम के सिलसिले में तो अच्छे नतीजे मिलेंगे और इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है.लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा, छोटी सी बात बड़ी गलतफहमी का रूप ले सकती है.स्वास्थ्य: पैर में चोट या मोच आने की संभावना है, सीढ़ियां उतरते-चढ़ते समय सावधानी बरतें.शुभ अंक-8 शुभ रंग- भूरा ये भी पढें – Aaj ka Love Rashifal: आज किसे मिलेगा पार्टनर से खास सरप्राइज और किसके प्रेम में बढ़ेगी तकरार? जानें मेष से मीन का हाल सिंह राशि वाले आज गुस्से और उत्तेजना से बचें. सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपकी राशि में चंद्रमा और केतु की युति होने से मानसिक गहनता बढ़ेगी. आपस में मन की बातचीत करने से एक-दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी. गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा और परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा.लव लाइफ: प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा, पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं.स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को आज घबराहट महसूस हो सकती है, गुस्से और उत्तेजना से बचें.शुभ अंक-7 शुभ रंग- नारंगी कन्या राशि वाले आज मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पंचम भाव के सूर्य और मंगल के कारण आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे. षष्ठ भाव के राहु के कारण दोस्तों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा और इनकम अच्छी रहेगी. हालांकि, शनि की सप्तम दृष्टि से मानसिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है.लव लाइफ: पार्टनर के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा, आप उन्हें कोई उपहार देकर सरप्राइज दे सकते हैं.स्वास्थ्य: गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से दूर रहें.शुभ अंक-3 शुभ रंग– लाल तुला राशि वाले आज किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े दुखी रह सकते हैं तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. भाग्य स्थान के बृहस्पति और चतुर्थ भाव के ग्रहों की कृपा से जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. काम के सिलसिले में आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे, फिर भी चतुर्थ भाव के शनि के प्रभाव से आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े दुखी हो सकते हैं.लव लाइफ: प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, आज पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण और बढ़ेगा.स्वास्थ्य: मानसिक रूप से खुद को फिट महसूस करेंगे, लेकिन कमर दर्द की शिकायत हो सकती है.शुभ अंक-9 शुभ रंग- पीला आज वृश्चिक राशि वाले के प्रेम जीवन रोमांस से भरा रहेगा वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. तृतीय भाव के मंगल के कारण कामों में सफलता मिलेगी और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन में प्रेम के साथ रोमांस भी बना रहेगा. चतुर्थ भाव के राहु को देखते हुए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.लव लाइफ: पार्टनर के साथ आज का दिन यादगार रहेगा, आप अपने मन की बात खुलकर कह पाएंगे.स्वास्थ्य: रक्तचाप (BP) के मरीजों को आज सतर्क रहना चाहिए, समय पर दवा लें.शुभ अंक-1शुभ रंग- हरा Also Read:- Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय धनु राशि वालें खर्च में रखें ख्याल धनु राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. द्वितीय भाव में ग्रहों की युति और भाग्य स्थान के केतु के कारण कोई बड़ा काम हाथ में ना लें. खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है. काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसका असर गृहस्थ जीवन पर पड़ेगा और वहां तनाव रह सकता है.लव लाइफ: पार्टनर से किसी बात

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मेष राशि वाले आज रहेंगे परेशान, पार्टनर के साथ हो सकता है विवाद

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मेष (Aries): मकर के मंगल आपको वर्कहोलिक बनाएंगे, लेकिन सिंह का चंद्रमा मूड स्विंग्स दे सकता है. आज का दिन करियर के लिहाज से बढ़िया है. जॉब या बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन पार्टनर छोटी बात पर चिढ़ सकता है, इसलिए कूल रहें. रोजगार के क्षेत्र में आपकी ‘हाइप’ बढ़ेगी. आज का राशिफल. ग्रहों का प्रभाव: मकर का मंगल और सूर्य आपके करियर भाव को ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन चंद्रमा-केतु की पंचम स्थिति मन को भटकाएगी. करियर-बिजनेस: मंगल और सूर्य की युति आपको कार्यक्षेत्र में ‘सुपर एक्टिव’ बनाएगी. बिजनेस में नई डील्स के लिए आप जोखिम उठाएंगे, जो सफल रहेंगे. प्रशासनी अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन अधिनस्थ कर्मचारियों पर गुस्सा करने से बचें. लव लाइफ: सिंह का चंद्रमा पार्टनर के प्रति अधिकार जताने की भावना पैदा करेगा. केतु के कारण पार्टनर को लेकर मन में अकारण संदेह हो सकता है. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन पुराने रिश्तों की याद दिला सकता है, जिससे वे थोड़ा परेशान रह सकते हैं. हेल्थ: मंगल की उच्च दृष्टि आपको शारीरिक मजबूती देगी, लेकिन अधिक ऊर्जा के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और गहरी नींद लें. सावधानी: अपनी बातों को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें. उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. शुभ अंक-2. शुभ रंग- पीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन The post Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मेष राशि वाले आज रहेंगे परेशान, पार्टनर के साथ हो सकता है विवाद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top