Hot News

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन ने लिया चक्रवात ‘अर्नब’ का रूप, 140 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में भारी बारिश

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात ‘अर्नब’ 27 अक्टूबर तक बेहद तेज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. 28 अक्टूबर की सुबह तट पार करते समय हवा की अधिकतम गति 115–125 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.

भारी बारिश का अलर्ट

तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है. IMD ने समुद्र में ऊंची लहरों और तटीय निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका को लेकर भी चेतावनी दी है.

किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?

  • आंध्र प्रदेश: 27-28 अक्टूबर को कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की आशंका. 29 अक्टूबर को भी कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है.
  • झारखंड: 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है.
  • बिहार: 29 अक्टूबर को कुछ जगह भारी और 30 अक्टूबर को कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका.
  • ओडिशा: 27 अक्टूबर को कुछ जगह भारी बारिश; 28 अक्टूबर को कई जगह भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान. 29 अक्टूबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश संभव.
  • तेलंगाना: 28 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की आशंका. 29 अक्टूबर को भी भारी बारिश संभव.
  • छत्तीसगढ़: 28 अक्टूबर को दक्षिणी और 29 अक्टूबर को उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान.
  • पश्चिम बंगाल: तटीय जिलों में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश संभव. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान.
  • पूर्वी मध्य प्रदेश: 28 अक्टूबर को कुछ जगह भारी, 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी और 30 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका.
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: 29-30 अक्टूबर को कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान.
  • अंडमान द्वीप समूह: 26-27 अक्टूबर को कुछ जगह भारी बारिश संभव.

हवा की रफ्तार को लेकर चेतावनी

  • बंगाल की खाड़ी: 26 अक्टूबर की शाम तक हवा की रफ्तार 80-90 किमी/घंटे, झोंकों के साथ 100 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. 27 अक्टूबर की सुबह यह 90-100 किमी/घंटे और झोंकों के साथ 110 किमी/घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.
  • 28 अक्टूबर को: बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 115-125 किमी/घंटे और झोंकों की गति 140 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है.
  • आंध्र प्रदेश और यनम तट: 27 अक्टूबर की सुबह से तेज हवाएं चलने की आशंका. 27 अक्टूबर की शाम को कृष्णा से अनकापल्ली तक तटीय जिलों में हवा की रफ्तार 90-100 किमी/घंटे और झोंकों की गति 110 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. 28 अक्टूबर की सुबह झोंके 140 किमी/घंटे तक चल सकते हैं.
  • दक्षिण ओडिशा तट: 27 अक्टूबर की शाम से 28 अक्टूबर की शाम तक 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. झोंकों की गति 60 किमी/घंटे तक रहने का अनुमान.
  • उत्तर तमिलनाडु तट: 27 अक्टूबर की शाम से 28 अक्टूबर की शाम तक 40-50 किमी/घंटे की हवा और 60 किमी/घंटे तक के झोंकों की आशंका.
  • दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर तेलंगाना के कुछ जिले: 28 अक्टूबर को हवा की रफ्तार 60-70 किमी/घंटे और झोंकों की गति 80 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन-सीमापुरी के बाद हर्ष विहार में हादसा, निर्माणाधीन मकान गिरने से 2 की मौत

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब होने की आशंका है. IMD ने मछुआरों को प्रभावित समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर ध्यान देने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देशों का पालन करना चाहिए.

चक्रवात के बाद क्या होगा?

IMD के बुलेटिन के अनुसार, तट पार करने के बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने लगेगी. 28 अक्टूबर की शाम तक हवा की रफ्तार 70-80 किमी/घंटे और झोंकों की गति 90 किमी/घंटे तक रहने का अनुमान है. 29 अक्टूबर की सुबह तक यह घटकर 40-50 किमी/घंटे हो सकती है.

The post बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन ने लिया चक्रवात ‘अर्नब’ का रूप, 140 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top