अगर आप JSW MG Windsor EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. इससे पहले JSW MG Motor India ने 1 जुलाई से अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी का कहना है कि इनपुट और ऑपरेशनल लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. आइए जानते हैं कौन सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ है. कितनी बढ़ी MG Windsor EV की कीमत? MG Windsor EV के रेगुलर वेरिएंट्स की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की गई है. सबसे बड़ा झटका Excite वेरिएंट को लगा है. इसकी कीमत अब 60,000 रुपये बढ़ गई है. वहीं, 38 kWh बैटरी पैक वाले Exclusive और Essence वेरिएंट अब पहले के मुकाबले 46,900 रुपये महंगे हो गए हैं. दूसरी ओर, 52.9 kWh बैटरी पैक के साथ आने वाले Exclusive Pro और Essence Pro वेरिएंट की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. इनमें Exclusive Pro अब 51,900 रुपये और Essence Pro 39,900 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीं, फ्लीट ग्राहकों के लिए अप्रैल 2026 में लॉन्च किए गए Commute वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा इजाफा हुआ है. इस वेरिएंट की कीमत 75,000 रुपये बढ़कर अब 14.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. वेरिएंट पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम) नई कीमत (एक्स-शोरूम) कितनी बढ़ी कीमत Excite ₹14.09 लाख ₹14.69 लाख +₹60,000 Exclusive ₹15.52 लाख ₹15.99 लाख +₹46,900 Essence ₹16.52 लाख ₹16.99 लाख +₹46,900 Exclusive Pro ₹17.37 लाख ₹17.89 लाख +₹51,900 Essence Pro ₹18.59 लाख ₹18.99 लाख +₹39,900 Commute (फ्लीट) ₹13.49 लाख ₹14.24 लाख +₹75,000 अगर आप एक साथ ज्यादा रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो MG का Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी चुन सकते हैं. इस स्कीम में कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है. लेकिन इसके बदले आपको बैटरी के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन प्राइस देना होता है. MG Windsor EV: बैटरी, रेंज और फीचर्स MG Windsor EV में कीमतों के अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है. यानी अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो फीचर्स और बैटरी ऑप्शन पहले जैसे ही मिलेंगे. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 38 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर 331 km तक की रेंज देता है. वहीं, Pro वेरिएंट में बड़ा 52.9 kWh बैटरी पैक मिलता है. इसकी दावा की गई रेंज 449 km है. इतना ही नहीं, Pro वेरिएंट में कुछ एक्स्ट्रा प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधा मिलती है. वहीं टॉप-एंड Essence Pro वेरिएंट में Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल है. ये भी पढ़ें: 13.49 लाख रुपये में लॉन्च हुई Kia Syros EV, सिंगल चार्ज में चलेगी 526km तक, जानें खासियत The post MG Windsor EV हुई महंगी, 60,000 रुपये तक बढ़े दाम, जानें कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा appeared first on Naya Vichar.