Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट पेपर लीक का दावा फर्जी, NTA ने छात्रों को किया अलर्ट

NEET UG 2026 Re Exam: सोशल मीडिया पर NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को लेकर एक वीडियो सामने आ रहा है. वीडियो के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि NEET री-एग्जाम का पेपर टेलीग्राम पर लीक हो गया है. हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस वीडियो को पूरी तरह फेक बताया है. NTA ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा ये वीडियो फेक है. NTA ने वीडियो को बताया फेक NTA ने कहा है कि एजेंसी की नजर में एक वीडियो आया है, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में किए गए सभी दावे गलत हैं और परीक्षा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. 📌 OFFICIAL STATEMENT | NEET (UG) 2026 NTA’s attention has been drawn to a fabricated video being circulated on social media regarding NEET (UG) 2026. The video is FAKE and the claims it makes are false. The examination was conducted successfully today under comprehensive… — National Testing Agency (@NTA_Exams) June 21, 2026 फेक वीडियो प्रसारित करने वाले पर होगी कार्रवाई NTA के अनुसार, इस तरह की झूठी और फेक जानकारी तैयार करना तथा जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध है. एजेंसी ने कहा कि हिंदुस्तानीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने इस फर्जी सामग्री को तैयार किया और फैलाया. सिर्फ ऑफिशियल नोटिस पर करें भरोसा एजेंसी ने छात्रों, माता-पिता और आम जनता से अपील की है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in और NTA के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें. साथ ही, किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को आगे शेयर करने से बचें. NTA ने कहा कि देशभर के 20 लाख से अधिक NEET अभ्यर्थी शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया के हकदार हैं. ऐसे में अफवाहों और फर्जी दावों से बचना सभी की जिम्मेदारी है. यह भी पढ़ें- फिजिक्स ने बढ़ाई NEET छात्रों की टेंशन, बायोलॉजी से मिल सकते हैं अच्छे मार्क्स, जानिए कैसा रहा पूरा पेपर  The post नीट पेपर लीक का दावा फर्जी, NTA ने छात्रों को किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर के बालकनी को बनाएं ‘मिनी गार्डन’, कम जगह में उगाएं ये 7 पौधे

Balcony Mini Garden ideas: आजकल शहरों में बड़े-बड़े आंगन और बगीचे तो जैसे गायब ही हो गए हैं. चारों तरफ बस कंक्रीट के मकान और फ्लैट्स नजर आते हैं. ऐसे में अगर आप भी प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और पेड़-पौधों के शौकीन हैं, तो आपकी घर की बालकनी आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है. कम जगह में भी एक खूबसूरत ‘मिनी गार्डन’ तैयार किया जा सकता है.  बालकनी में छोटा सा बगीचा न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि सुबह-शाम की चाय के लिए एक सुकून भरा कोना भी देता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 7 पौधों के बारे में जिन्हें आप बहुत कम जगह में अपनी बालकनी (Balcony Mini Garden ideas) में आसानी से उगा सकते हैं.  1. मनी प्लांट – कम मेहनत, ज्यादा हरियाली अगर आप गार्डनिंग में नए हैं, तो मनी प्लांट से शुरुआत करें. इसे बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती और यह पानी व मिट्टी दोनों में आसानी से लग जाता है. आप इसे बालकनी की ग्रिल पर चढ़ा सकते हैं या हैंगिंग बास्केट में लगा सकते हैं. यह कम जगह घेरता है और देखने में बहुत सुंदर लगता है.  PC: Freepik 2. पुदीना और धनिया – खुशबू भी, स्वाद भी बालकनी की छोटी सी जगह में आप अपनी रसोई के लिए ताजा पुदीना और धनिया (Balcony Mini Garden) उगा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी बड़े गमले की जरूरत नहीं है, एक छोटी सी प्लास्टिक की ट्रे या चौड़े मुंह का डिब्बा भी काफी है.  सुबह-सुबह इनकी भीनी-भीनी खुशबू पूरी बालकनी को महका देती है और घर की चटनी का स्वाद भी बढ़ जाता है.  PC: Freepik 3. एलोवेरा – सेहत और सुंदरता का साथी एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे ‘जीरो मेंटेनेंस’ की जरूरत होती है. यानी अगर आप इसमें दो-चार दिन पानी डालना भूल भी गए, तो भी यह मरेगा नहीं.  इसे बालकनी के किसी भी कोने में एक छोटे से गमले में रख दें. यह हवा को शुद्ध करता है और इसके जेल का उपयोग आप स्किन और बालों के लिए भी कर सकते हैं.  PC: Freepik 4. तुलसी – पवित्रता और सेहत का वरदान हर हिंदुस्तानीय घर की बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए. इसे बढ़ने के लिए थोड़ी धूप की जरूरत होती है, इसलिए बालकनी का ऐसा कोना चुनें जहां सुबह की धूप आती हो. तुलसी न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, बल्कि सर्दी-खांसी में इसकी पत्तियां चाय का स्वाद और सेहत दोनों दुरुस्त रखती हैं.  PC: Freepik 5. स्पाइडर प्लांट- हवा को रखे एकदम शुद्ध अगर आपकी बालकनी छोटी है, तो स्पाइडर प्लांट (Balcony Mini Garden) आपके लिए परफेक्ट है. इसकी पत्तियां नीचे की तरफ लटकती हैं, जिससे यह हैंगिंग बास्केट में बेहद खूबसूरत लगता है. यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोख लेता है और वातावरण को शुद्ध बनाए रखता है. इसे बहुत ज्यादा कड़क धूप की जरूरत नहीं होती.  PC: Social Media 6. मिर्च और टमाटर – अपनी खुद की सब्जी उगाएं क्या आप जानते हैं कि छोटे गमलों में भी मिर्च और चेरी टमाटर (Balcony Mini Garden) बहुत आसानी से उग जाते हैं. मिर्च के पौधे को ज्यादा जगह नहीं चाहिए होती. बालकनी की ग्रिल के पास जहां अच्छी धूप आती हो, वहां मिर्च का एक पौधा लगा दीजिए. कुछ ही हफ्तों में आपको घर की तीखी और ऑर्गेनिक मिर्चें मिलने लगेंगी.  PC: Freepik 7. गेंदा और सदाबहार – बालकनी में बिखेरें रंग गेंदा और सदाबहार ऐसे फूल वाले पौधे हैं जो कम जगह और कम देखभाल में भी खूब खिलते हैं. सदाबहार में तो बारह महीने फूल आते हैं. इन पौधों को हल्की धूप वाली जगह पर रखें, आपकी बालकनी फूलों से चहक उठेगी.  PC: Freepik Balcony Mini Garden Ideas: बालकनी गार्डन के लिए कुछ जरूरी टिप्स: वर्टिकल गार्डनिंग अपनाएं: जमीन पर जगह कम है, तो दीवारों पर स्टैंड लगाएं या ग्रिल पर गमले लटकाएं.  हल्के गमलों का उपयोग करें: बालकनी पर ज्यादा वजन न पड़े, इसलिए मिट्टी के गमलों की जगह प्लास्टिक या फाइबर के हल्के गमलों का यूज करें.  पानी का सही निकास: ध्यान रखें कि गमलों के नीचे छेद हो ताकि एक्स्ट्रा पानी बालकनी में फैलकर गंदगी न करे.  यह भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक The post घर के बालकनी को बनाएं ‘मिनी गार्डन’, कम जगह में उगाएं ये 7 पौधे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पापा के लिए 1.32 करोड़ की लग्जरी कार! यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे पर जीता सबका दिल, तस्वीरें हुईं वायरल

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह न मिलने के कारण यशस्वी जायसवाल चर्चा में हैं. हालांकि, इस बीच उन्होंने मैदान से बाहर कुछ ऐसा किया है जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 21 जून को फादर्स डे के मौके पर इस स्टार ओपनर ने अपने पिता को एक बेहद कीमती लग्जरी कार गिफ्ट की. यशस्वी के भाई तेजस्वी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास और भावुक पल की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. View this post on Instagram A post shared by Flinrider97 (@tejasvijaiswal97) माता-पिता की सादगी ने जीता दिल टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल अपनी पूरी फैमिली के साथ नई गाड़ी की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे. इस दौरान टीम में सिलेक्शन न होने की चर्चाओं से दूर पूरा परिवार इस पल का आनंद लेता दिखा. सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें यशस्वी के माता-पिता बेहद साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं. पिता की इस जमीनी सादगी ने फैंस का दिल छू लिया है. यशस्वी ने अपने पापा को मर्सिडीज GLS गिफ्ट की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये से शुरू होती है. शतक के बावजूद क्यों कटे यशस्वी के पत्ते गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एक शानदार नाबाद शतक (110 रन) जड़ा था और टीम को आसान जीत दिलाई थी. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद जब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली, तो सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए. दरअसल, यशस्वी को बाहर रखने के पीछे कोई खराब फॉर्म नहीं, बल्कि टीम का कॉम्बिनेशन है. कप्तान शुभमन गिल खुद वनडे में बतौर ओपनर स्पोर्ट्सते हैं और यशस्वी भी ओपनर बल्लेबाज हैं, जिसके चलते टीम में दोनों का कॉम्बिनेशन फिट नहीं बैठ पा रहा था. इसे भी पढ़े- …तो खत्म हुआ बेन स्टोक्स का ‘नाइटक्लब ड्रामा’! तीसरे टेस्ट से पहले फैंस के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशसमाचारी The post पापा के लिए 1.32 करोड़ की लग्जरी कार! यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे पर जीता सबका दिल, तस्वीरें हुईं वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्पोर्टी लुक और दमदार पावर, 2026 में KTM की ये बाइक्स मचा रही हैं धूम

हिंदुस्तानीय युवाओं के बीच अगर किसी मोटरसाइकिल ब्रांड ने परफॉर्मेंस और स्पोर्टी राइडिंग की नई पहचान बनाई है, तो वह KTM है. पिछले कुछ सालों में KTM ने एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक से लेकर एडवेंचर और ट्रैक-फोकस्ड बाइक्स तक अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. 2026 में भी कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे मॉडल शामिल हैं, जो दमदार इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन के दम पर यंगस्टर्स का ध्यान खींच रहे हैं. आइए जानते हैं KTM की उन 6 बाइक्स के बारे में, जो इस साल खरीदने लायक ऑप्शंस में शामिल हैं. KTM 390 Duke हमारी लिस्ट में सबसे पहला नाम KTM 390 Duke का है. यह कंपनी की सब-400cc नेकेड बाइक रेंज की सबसे प्रीमियम बाइक्स में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये है. इसका आक्रामक और शार्प डिजाइन पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच लेता है. बाइक में 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, कॉर्नरिंग ABS और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 398.7cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है. साथ ही स्ट्रीट, रेन और ट्रैक जैसे तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग राइडिंग कंडीशन में बेहतर कंट्रोल ऑफर करते हैं. KTM 250 Duke KTM 250 Duke को कंपनी की सबसे ऑलराउंडर बाइक्स में से एक माना जाता है. इसमें 390 Duke जैसा ही स्पोर्टी लुक और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसकी कीमत कम है और इसे चलाना भी ज्यादा आसान है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.21 लाख रुपये है. 250 Duke में 249.07cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है. इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले और Supermoto ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो रोजाना के इस्तेमाल के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो KTM 250 Duke एक अच्छा ऑप्शन है. KTM 200 Duke हिंदुस्तान में KTM की पॉपुलैरिटी बढ़ाने का सबसे बड़ा क्रेडिट KTM 200 Duke को जाता है. यह बाइक हल्के वजन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. 2 लाख रुपये वाली इस बाइक में 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह शानदार परफॉर्म करता है. बाइक में Super Duke से इंस्पायर्ड LED हेडलैंप, 43mm WP USD फ्रंट फोर्क्स, 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 6-स्पीड गियरबॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. KTM 390 Adventure एडवेंचर टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए KTM 390 Adventure एक शानदार ऑप्शन है. इसकी मजबूत चेसिस और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन इसे हाईवे से लेकर खराब रास्तों तक हर तरह की परिस्थितियों में सक्षम बनाते हैं. इसकी कीमत 2.83 लाख रुपये है. बाइक में एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, इंजन बैश प्लेट, कॉर्नरिंग ABS, ऑफ-रोड मोड और लीन-एंगल सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल (MTC) जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लंबे ट्रिप्स और एडवेंचर राइडिंग का शौक रखते हैं. KTM RC 200 अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं, तो KTM RC 200 आपकी पसंद बन सकती है. इसका फुल-फेयर्ड डिजाइन और रेसिंग-इंस्पायर्ड लुक इसे सड़क पर बेहद आकर्षक बनाता है. इसकी कीमत 2.24 लाख रुपये है. KTM की Moto3 और MotoGP रेसिंग विरासत से इंस्पायर्ड यह बाइक 199.5cc इंजन के साथ आती है. इसमें एरोडायनामिक फुल फेयरिंग, बड़ी बबल विंडस्क्रीन, 320mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और हल्के बायोनिक व्हील्स दिए गए हैं. इसकी स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन ट्रैक और हाई-स्पीड राइडिंग के लिए परफेक्ट है. KTM 160 Duke TFT KTM 160 Duke TFT कंपनी की सबसे किफायती बाइक्स में से एक है. यह उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो कम बजट में KTM का स्पोर्टी एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं. इसकी कीमत 1.86 लाख रुपये है. इस बाइक में 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. साथ ही 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और Supermoto मोड के साथ ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश ऑप्शन साबित हो सकती है. यह भी पढ़ें: Splendor से Xpulse तक, Hero की इन 6 बाइक्स में मिलेगा हर राइडर के लिए परफेक्ट ऑप्शन The post स्पोर्टी लुक और दमदार पावर, 2026 में KTM की ये बाइक्स मचा रही हैं धूम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं उतरवाई गईं बालियां, कहीं बुरका पर मचा बवाल, NEET परीक्षा के दौरान क्यों चर्चा में रहे ये मामले?

NEET Re Exam Checking Dispute: बीते रोज यानी कि 21 जून 2026 को देशभर में नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई. इस बीच सभी सेंटर पर ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखी. कई सेंटर से तो ऐसे मामले सामने आए, जो दिन भर समाचारों में बने रहे. राजस्थान के अजमेर में नीट परीक्षा सेंटर पर कुलसुम बानो को बुरका और दुपट्टा हटाने को कहा गया. कुलसुम ने इसका विरोध किया. वहीं अन्य सेंटर पर भी इस तरह के कई मामले सामने आए. बालियां उतरवाने के बाद सेंटर से गायब हुई स्त्री NEET री-एग्जाम को लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी स्थित केंद्र पर एक छात्रा से बालियां उतारने को कहा गया. छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी जब परीक्षा देकर हॉल से निकलीं तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बालियां उतरवाने वाली स्त्री लापता हो गई. कई घंटों की पूछताछ और पुलिस से संपर्क करने के बाद छात्रा को बालियां वापस मिली. #WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today. A candidate, named Kulsum Bano, says, “I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n — ANI (@ANI) June 21, 2026 200 और 500 रुपये गायब कई सेंटर पर छात्रों ने शिकायत की कि जांच के नाम पर उनसे रुपये भी रखवा लिए गए. परीक्षा देकर वापस आने पर किसी के 200 रुपये तो किसी के 500 रुपये नहीं मिले. छात्रों ने इसकी शिकायत वहां मौजूद पुलिस टीम से की. रुमाल से लेकर चोटी तक की जांच नीट री-एग्जाम में किसी तरह की गड़बड़ी न हो पाए इसके लिए छात्रों और उनके ड्रेस से जुड़ी हर छोटी चीज चेक की गई. छात्रों के चश्मे, पैंट के जिप, जूते, रूमाल, चप्पलों के सोल हर एक चीज की चेकिंग की गई. कई छात्राओं की चोटियां खुलवाई गईं. कई छात्रों को मुंह खुलवाकर चेक किए गए. गले से उतरवाई कंठी नियमों की कड़ाई को लेकर कई सेंटर पर तिखी बहस देखने को मिली तो कुछ छात्र और माता-पिता हैरान-परेशान हो गए. गुजरात के अहमदाबाद के एक सेंटर पर माता-पिता ने चेकिंग को लेकर कड़ाई पर आपत्ति जताई. चेकिंग के दौरान कुछ छात्रों को गले में पहनने वाली कंठी (पवित्र धागा जो धार्मिक चिन्ह है) को हटाने कहा. इस पर छात्रों और माता-पिता का गुस्सा फूटा. देर से पहुंचने वाले छात्रों को नहीं मिली एंट्री ड्रेस पर सख्ती के नियम के साथ ही एंट्री को लेकर भी खूब बवाल हुआ. महाराष्ट्र से दो ऐसे छात्रों की समाचार सामने आई, जिन्हें सिर्फ 2 मिनट लेट के कारण एंट्री नहीं मिली. माता-पिता ने खूब हंगामा किया. लेकिन सुरक्षा और जांच में लगे अधिकारियों ने नियम का हवाला देते हुए एंट्री नहीं दी. वहीं भोपाल के भी दो NEET Aspirant को देर से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया. ड्रेस कोड को लेकर क्या हैं NTA का नियम NTA के अनुसार NEET परीक्षा में बुर्का, हिजाब, पगड़ी या अन्य धार्मिक परिधान पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) के लिए निर्धारित समय से कम-से-कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होता है. स्त्री उम्मीदवारों की जांच उनकी गोपनीयता और सम्मान का ध्यान रखते हुए स्त्री स्टाफ द्वारा अलग स्थान पर किए जाने का नियम है. यह भी पढ़ें- क्या NEET UG में बुरका बैन है? देखें NTA का ड्रेस कोड The post कहीं उतरवाई गईं बालियां, कहीं बुरका पर मचा बवाल, NEET परीक्षा के दौरान क्यों चर्चा में रहे ये मामले? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

Bihar IAS Transfer: 2010 बैच के अधिकारी और बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ ही 2011 बैच के अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं. निलेश रामचंद्र देवरे को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना इस तरह से रातों रात कुल 16 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी 16 अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्ति को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक, सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया गया है. पवन कुमार सिन्हा को मिली उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, नवल किशोर चौधरी को पटना के बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव नवदीप शुक्ला बने, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी पवन कुमार सिन्हा को, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौरभ जोरवाल को और राजस्व परिषद का सचिव कुमार मंगलम को बनाया गया है. इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी प्रशांत कुमार सीएच को मिली, बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल राज और पटना के राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता बनाए गए हैं. वित्त विभाग के संयुक्त सचिव श्रेष्ठ अनुपम को, पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया को, पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह को, प्राथमिक शिक्षा बिहार के निदेशक कुमार निशांत विवेक को और जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अनन्या सिंह को जिम्मेदारी दी गई. अनन्या सिंह को आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. Also Read: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 KMPH की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना The post बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘कॉकटेल 2’ ने छापे ताबड़तोड़ नोट, तीसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले-जुले रिएक्शन मिले हों, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिसका फायदा ‘कॉकटेल 2’ को सीधा बॉक्स ऑफिस पर मिला. तीसरे दिन मूवी ने जमकर कमाई की. Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन की कमाई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 16.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. अब तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. Cocktail 2 box office collection day 3, source- sacnilk Cocktail 2 Worldwide Collection: विदेश में भी ‘कॉकटेल 2’ का जलवा ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 76.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. Day Wise India Net Collection: किस दिन कितनी हुई कमाई? Day 1 – 13.50 करोड़ रुपये Day 2 – 16.25 करोड़ रुपये Day 3 – 17.75 करोड़ रुपये कुल कमाई – 47.50 करोड़ रुपये Cocktail 2 Stars: फिल्म में दिखे ये सितारे फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के अलावा टीकू तलसानिया भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. वहीं पुलकित सम्राट ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दिया है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं.‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह भी पढ़ें– वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें The post ‘कॉकटेल 2’ ने छापे ताबड़तोड़ नोट, तीसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो अपने देश नहीं लौट पाओगे’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच अहम बातचीत चल रही है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोलते हुए नई सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी. ट्रंप ने ईरान से लेबनान में हिज्बुल्लाह पर लगाम लगाने को कहा और साफ शब्दों में कहा कि अगर होर्मुज को बंद किया गया, तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. ट्रंप ने ईरान की उस धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें होर्मुज को बंद करने की बात कही गई थी. ट्रंप ने साफ कहा कि अगर दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज पर कोई भी अड़ंगा लगाया, तो अमेरिका पूरी ताकत से जवाब देगा. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ईरानी डेलिगेशन को ट्रंप ने दी चेतावनी फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने ईरानी डेलिगेशन को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर होर्मुज बंद करने की कोशिश की, तो तुम अपने देश तक भी वापस नहीं पहुंच पाओगे. ट्रंप के इस बयान के बाद तनाव और बढ़ गया है. बाद में ट्रंप ने दावा किया कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं होती है, तो वाशिंगटन होर्मुज पर सीधे कंट्रोल करने का कदम उठा सकता है. यह भी पढ़ें : ईरान को मिलेगा 6 अरब डॉलर का फंड, बदले में करना होगा ये काम; बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे जेडी वेंस होर्मुज पर कितना टैक्स वसूल सकता है अमेरिका ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम होर्मुज का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकते हैं. अगर ईरान समझौता नहीं करता, तो वहां से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूला जाएगा. उन्होंने दावा किया कि ऐसी व्यवस्था में हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर उनके तेल कार्गो के मूल्य का करीब 20 प्रतिशत तक टोल लगाया जा सकता है. ट्रंप के इस बयान को ईरान पर दबाव बढ़ाने और ग्लोबल एनर्जी रूट पर अमेरिकी पकड़ मजबूत करने की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है. The post ‘होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो अपने देश नहीं लौट पाओगे’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्रोल महंगा हुआ या डीजल ने दी राहत? एक क्लिक में जानिए आपके शहर का हाल 

Petrol Diesel Price Today 22 June 2026: देशभर में 22 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. तेल कंपनियां रोजाना सुबह फ्यूल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है. आज भी कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ जगहों पर राहत मिली है. ऐसे में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए अपने शहर के ताजा रेट जानना जरूरी हो जाता है. कहां बढ़े और कहां घटे पेट्रोल के दाम? मुंबई में आज पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं चेन्नई में 10 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दूसरी तरफ कोलकाता, नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. पेट्रोल रेट टेबल: शहर आज का रेट (₹/लीटर) बदलाव कल का रेट (₹/लीटर) पटना 113.54 +0.08 113.46 भागलपुर 114.78 +0.64 114.14 दरभंगा 113.90 -0.17 114.07 गया 114.40 -0.32 114.72 मुजफ्फरपुर 114.16 +0.06 114.10 देवघर 105.05 +0.10 104.95 धनबाद 105.27 -0.21 105.48 जमशेदपुर  105.22 -0.25 105.47 रांची 105.26 0.00 105.26 लखनऊ 101.92 +0.03 101.89 नई दिल्ली 102.12 0.00 102.12 कोलकाता 113.47 -0.04 113.51 मुंबई 111.21 +0.03 111.18 चेन्नई 107.87 +0.10 107.77 गुरुग्राम 102.80 -0.37 103.17 नोएडा 102.09 -0.03 102.12 बेंगलुरु 110.61 -0.32 110.93 भोपाल 114.65 +0.20 114.45 डीजल में किसे मिली राहत? मुंबई में डीजल का भाव आज 97.83 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में हल्की बढ़ोतरी और कुछ में गिरावट दर्ज की गई है. चेन्नई में 10 पैसे और पटना में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जबकि गुरुग्राम और बेंगलुरु में कीमतें कम हुई हैं.  डीजल रेट टेबल:  शहर आज का रेट (₹/लीटर) बदलाव कल का रेट (₹/लीटर) पटना 99.54 +0.07 99.47 भागलपुर 100.68 +0.60 100.08 दरभंगा 99.86 -0.16 100.02 गया 100.35 -0.30 100.65 मुजफ्फरपुर 100.11 +0.06 100.05 देवघर 100.25 +0.10 100.15 धनबाद 100.49 -0.17 100.66 जमशेदपुर  100.42 -0.23 100.65 रांची 100.49 0.00 100.49 लखनऊ 95.41 +0.05 95.36 नई दिल्ली 95.20 0.00 95.20 कोलकाता 99.82 0.00 99.82 मुंबई 97.83 0.00 97.83 चेन्नई 99.65 +0.10 99.55 गुरुग्राम 95.47 -0.36 95.83 नोएडा 95.54 -0.02 95.56 बेंगलुरु 98.54 -0.26 98.80 भोपाल 99.74 +0.18 99.56 सुबह-सुबह आया फ्यूल का नया हिसाब, कहीं बढ़े तो कहीं थमे पेट्रोल-डीजल के दाम  The post पेट्रोल महंगा हुआ या डीजल ने दी राहत? एक क्लिक में जानिए आपके शहर का हाल  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Karisma Kapoor Beauty Secrets: 51 की उम्र में भी 25 जैसी दिखती हैं करिश्मा कपूर, खुद बताया अपनी खूबसूरती का वो ‘देसी नुस्खा’ जो हर घर में है मौजूद

Karisma Kapoor Beauty Secrets: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 51 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. वह आज भी उतनी ही सुंदर और फिट दिखती हैं जितनी पहले दिखती थीं. हाल ही में करिश्मा ने अपनी इस खूबसूरती का एक बहुत बड़ा राज खोला है. उन्होंने बताया कि वह अपने चेहरे को चमकाने के लिए किसी महंगी क्रीम या फेशियल का इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि अपनी दादी-नानी के देसी नुस्खों पर भरोसा करती हैं. दादी का वो खास नुस्खा (Karisma Kapoor Desi Skincare Routine) करिश्मा कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स, फोटो- इंस्टाग्राम FPJ से बातचीत में करिश्मा कपूर ने बताया कि वह बहुत ही सीधा-साधा नियम मानती हैं, “जितना कम चीजें इस्तेमाल करो, उतना अच्छा है.” उन्होंने बचपन से अपने घर में जो देखा, आज भी वही करती हैं. करिश्मा ने कहा, “हम बचपन से घर में चेहरे पर घी और मलाई लगाते हुए बड़े हुए हैं.” उन्होंने बताया कि उनकी दादी हमेशा खाने में और चेहरे पर घी लगाने की सलाह देती थीं. करिश्मा आज भी रोटी या चावल में घी डालकर जरूर खाती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि घी अंदर जाकर शरीर को फायदा पहुंचाता है, जिससे चेहरे पर असली ग्लो आता है.वह और उनकी बहन करीना कपूर आज भी इस फैमिली ट्रेडिशन को अपना रही हैं. करिश्मा की नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ (Karisma Kapoor Web Series Brown) करिश्मा कपूर ब्राउन सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम करिश्मा कपूर के काम की बात करें तो उनकी एक नई वेब सीरीज आई है जिसका नाम है ‘ब्राउन’. यह सीरीज 5 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर ने कोलकाता पुलिस की एक जासूस ‘रीता ब्राउन’ का दमदार रोल निभाया है, जो एक मर्डर केस की गुत्थी सुलझाती है. इस शो में उनके साथ सोनी राजदान और जीशू सेनगुप्ता जैसे बड़े कलाकार भी हैं. यह भी पढ़ें: Dhindora 2: भुवन बाम की ‘ढिंडोरा 2’ की शूटिंग शुरू, इस बार अकेले ही निभाएंगे 9-10 धांसू रोल The post Karisma Kapoor Beauty Secrets: 51 की उम्र में भी 25 जैसी दिखती हैं करिश्मा कपूर, खुद बताया अपनी खूबसूरती का वो ‘देसी नुस्खा’ जो हर घर में है मौजूद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top