Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जॉइंट फैमिली में रहकर बच्चे को बनाना चाहते हैं संस्कारी और समझदार? ये 5 आसान टिप्स आएंगे आपके काम

Parenting Tips: दादा-दादी की कहानियां, चाचा-चाची का प्यार और भाई-बहनों के साथ पूरे घर में धूम मचाना, जॉइंट फैमिली में बिताया गया बचपन किसी त्योहार से कम नहीं होता है. जब शिशु जॉइंट फैमिली में रहते हैं, तो उन्हें कभी भी अकेलेपन का एहसास नहीं होता है. लेकिन, सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि शिशु को सही और गलत सिखाने के लिए यहां एक ही घर में अलग-अलग लोगों से अलग-अलग राय मिलने लगती है. जब ऐसा होता है, तो अपने ही शिशु की परवरिश करना माता-पिता के लिए एक चुनौती बन जाती है. कभी दादा-दादी का हद से ज्यादा प्यार शिशु को बिगाड़ देता है, तो कभी कायदे-कानूनों को लेकर आपस में ही मतभेद बढ़ने लग जाते हैं. अगर ऐसा हो, तो भरे-पूरे परिवार के माहौल के बीच शिशु को संस्कारी और डिसिप्लिंड कैसे बनाया जाए, यह एक बड़ी समस्या बनकर सामने आती है. अगर आप भी एक जॉइंट फैमिली में रहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ बेहद ही आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एक जॉइंट फैमिली में रहते हुए भी अपने शिशु की परवरिश ज्यादा बेहतर और बैलेंस्ड तरीके से कर सकेंगे. तो चलिए, इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. दादा-दादी के लाड-प्यार और डिसिप्लिन में बैलेंस जरूरी जॉइंट फैमिली में दादा-दादी अक्सर बच्चों को हद से ज्यादा लाड-प्यार करने लगते हैं. इसी बीच जब माता-पिता कई बार अपने शिशु को किसी गलती पर डांटते हैं, तो बड़े बुजुर्ग बीच में आकर शिशु का बचाव कर लेते हैं. जब बार-बार ऐसा होता रहता है तो आपका बच्चा जिद्दी बनने लग जाता है. इस समस्या से बचने के लिए माता-पिता को अलग से घर के सभी बड़ों से बात करनी चाहिए. उन्हें प्यार से यह समझाएं कि शिशु के भले के लिए उसका डिसिप्लिन में रहना भी जरूरी है. जब बच्चा कोई गलती करे, तो सबके सामने बहस करने के बजाय अकेले में बैठकर रूल्स तय करें. सभी के सामने शिशु को न डांटें जॉइंट फैमिली में कई लोग होते हैं और ऐसे में अगर बच्चा कोई गलती करता है, तो उसे सबके सामने आपको डांटने या फिर उसका मजाक उड़ाने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो शिशु के सेल्फ-इस्टीम को ठेस पहुंचती है और वह हीन भावना का शिकार हो सकता है. अगर शिशु को उसकी गलती का अहसास कराना है, तो उसे अलग कमरे में ले जाकर अकेले में बातों को समझाएं. इससे बच्चा आपकी बात को ज्यादा गंभीरता से सुनेगा और समझेगा. बच्चों के बीच कम्पेरिजन करने से बचें जॉइंट फैमिली में अक्सर हमउम्र कजिन्स यानी कि भाई और बहन एक साथ रहते हैं. ऐसे में अनजाने में ही सही, बड़ों के बीच बच्चों का कम्पेरिजन होने लगता है, उदहारण के लिए ‘देखो वह पढ़ाई में कितना अच्छा है और तुम दिनभर स्पोर्ट्सते रहते हो.’ आपकी यह आदत शिशु के मन में अपने भाई-बहनों के प्रति नफरत या जलन पैदा कर सकती है. आपको हमेशा यह बात समझनी होगी कि हर बच्चा अपने आप में यूनिक होता है. उसकी तुलना किसी और से करने के बजाय, उसकी खुद की खूबियों को बढ़ावा दें. माता-पिता के रूप में अपने क्वालिटी टाइम को न भूलें भले ही घर में शिशु के साथ स्पोर्ट्सने के लिए बहुत से लोग हों, लेकिन शिशु को माता-पिता के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जॉइंट फैमिली की बिजी लाइफ के बीच भी रोज थोड़ा समय ऐसा निकालें जो सिर्फ आपके और आपके शिशु के लिए हो. इस दौरान उससे उसके स्कूल, दोस्तों और उसकी पसंद-नापसंद के बारे में बात करें. इससे बच्चा आपके ज्यादा करीब आएगा और अपनी हर बात आपके साथ शेयर कर सकेगा. मिलकर रहने और शेयरिंग की आदत सिखाएं जॉइंट फैमिली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां शिशु को शुरुआत से ही मिल-बांटकर रहना आ जाता है. अपने बच्चों को यह जरूर सिखाएं कि घर में आने वाली चीजें या खिलौने सिर्फ उनके नहीं हैं, बल्कि उनके भाई-बहनों के भी हैं. आपके ऐसा करने से बच्चों को चीजें शेयर करना, दूसरों की इज्जत करना और घर के छोटे-मोटे कामों में सबकी मदद करना सीखने में मदद मिलेगी. ये संस्कार उन्हें आने वाले समय में एक अच्छा इंसान बनने में मदद करेंगे. ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी अपनी चीजें किसी के साथ शेयर नहीं करता? ये 5 आसान तरीके बदल सकते हैं उसकी आदत The post जॉइंट फैमिली में रहकर शिशु को बनाना चाहते हैं संस्कारी और समझदार? ये 5 आसान टिप्स आएंगे आपके काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खूंटी में युवक को पहले किया अगवा, फिर बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

रनिया से भूषण कांसी की रिपोर्ट  Khunti News : झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मोटरसाइकिल गैरेज संचालक की निर्मम हत्या कर सनसनी फैला दी. सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के तांबा जंगल में 44 वर्षीय राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री का शव बरामद किया गया. अपराधियों ने पहले उन्हें घर से अगवा किया और बाद में पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी. बोलेरो से आए अपराधी, युवक को उठा ले गए  मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात लगभग 3 बजे 4-5 अज्ञात अपराधी बोलेरो से राधेश्याम साहू के किराए घर पर पहुंचे और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए. अपराधी उनकी स्कूटी को भी साथ ले गए. अपहरण के बाद जंगल में मिला शव  अगवा किए जाने के बाद राधेश्याम की पत्नी ने तुरंत रनिया थाना पहुंचकर पति के अपहरण की सूचना दी और पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी. इसके बावजूद सोमवार सुबह तांबा-केनबाकी पथ स्थित तांबा जंगल में उनका शव बरामद हुआ. सड़क किनारे स्कूटी के नीचे मिला शव  सोमवार सुबह करीब 8 बजे साप्ताहिक हाट जा रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे स्कूटी के नीचे दबे शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. सिर कूचकर हत्या, पहचान छिपाने की कोशिश  घटनास्थल की स्थिति से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने राधेश्याम के सिर को पत्थर से कूचकर उनकी दर्दनाक हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के ऊपर स्कूटी रख दी. सुबह करीब 9 बजे पुलिस को घटना की आधिकारिक सूचना मिली. पुलिस ने शुरू की जांच, छापेमारी तेज  घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार और रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  तकनीकी अनुसंधान के सहारे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. रनिया में गैरेज चलाते थे राधेश्याम मृतक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री मूल रूप से खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगरी गांव के निवासी थे. वे रनिया में पिछले कई वर्षों से किराये के मकान में रहकर प्रखंड कार्यालय के पास मोटरसाइकिल गैरेज का संचालन करते थे. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस हत्या के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. थाना से 200 मीटर दूरी पर अपहरण, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री के अपहरण की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि जिस स्थान से अपराधी उन्हें बोलेरो में उठाकर ले गए, वह रनिया थाना और प्रखंड मुख्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तत्काल सूचना भी दी थी. इसके बावजूद अगली सुबह उनका शव तांबा जंगल से बरामद होने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें: झारखंड के नए एडवोकेट जनरल रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार  इसे भी पढ़ें: दुमका के स्कूलों में हरियाली की पहल, 1.57 लाख पौधे लगाने की तैयारी The post खूंटी में युवक को पहले किया अगवा, फिर बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

Raushan Anand Bail: ‘फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या.’ यह बात ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने जेल से बाहर आते ही कही. बेऊर जेल के बाहर इस दौरान लोगों की भारी भीड़ रही. सोमवार को रौशन आनंद जेल से बाहर निकले और उन्होंने प्रिंस यादव की हत्या का सीधा आरोप खान सर पर लगाया. खान सर को रौशन आनंद ने बताया झूठा जेल से बाहर निकलने के बाद रौशन आनंद गुस्से में दिखे. उन्होंने कहा, फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने षड्यंत्र रचकर हमारे भाई की हत्या कराई है. जब मैं बाहर था, तब मेरे भाई के साथ क्यों नहीं कुछ हुआ. लेकिन जब मैं जेल आया तो मेरे भाई की हत्या हो गई. यह साजिश है. इसके साथ ही रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर को झूठा बताया. एक होटल में मिली थी प्रिंस की डेड बॉडी रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में डेड बॉडी मिली थी. संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. मामले में 5 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इस बीच आज सहरसा में प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें रौशन आनंद शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले जेल से निकलते ही उन्होंने खान सर पर सीधा आरोप लगा दिया है. खान सर ने की थी जांच की मांग खान सर की ओर से एक वीडियो यूट्यूब के जरिए शेयर किया गया था. इसमें उन्होंने प्रिंस यादव की मौत पर दुख जताया था. साथ ही उन्होंने जांच की मांग की थी. खान सर ने कहा था, इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है. आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है. इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरूर कर रहा है. इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए. फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है. तेज प्रताप ने भी खान सर पर लगाया था आरोप इस मामले में जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने भी खान सर पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, यह घटना बेहद दुखद है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी. अगर इसमें से हम किसी पर इल्जाम लगायेंगे तो खान सर पर लगायेंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या करवाई है. तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी भड़कते हुए कहा कि जो अपने ही आदमी को बोलकर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता. हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए. Also Read: पटना में क्लास 5वीं तक के स्कूल बंद, 6 से 8 की भी बदली टाइमिंग, डीएम का आदेश The post बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश के मौसम में इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Monsoon Cooking Tips: बारिश का मौसम जैसे ही आता है चारों तरफ हरियाली सी छा जाती है और मौसम भी काफी ज्यादा सुहाना लगने लगता है. इन दिनों में अक्सर हम गर्मागर्म चीजों को खाना ज्यादा शुरू कर देते हैं क्योंकि बाहर ठंडी-ठंडी बारिश के बीच जब कुछ गर्म खाने का मौका मिलता है, तो इसका एक्सपीरियंस बिलकुल ही अलग लगने लगता है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन बारिश के दिनों में आप किस चीज को किस तरह से खा रहे हैं, इसका काफी गहरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मॉनसून के दौरान हवा में मॉइस्चर काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिस वजह से बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. आपकी सेहत न बिगड़े इसलिए आज की इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बारिश के दिनों में कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए. अगर आप घर इन चीजों को बना रहे हैं तो कोशिश करें कि इन्हें पहली बार में ही खाकर खत्म कर दें, इन्हें फ्रिज में बाद में गर्म करके खाने के लिए स्टोर करके न रखें. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से. चावल को भूलकर भी न करें दोबारा गर्म अक्सर दोपहर या रात के बचे हुए चावल को हम अगली सुबह फ्राई या गर्म करके खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन बारिश के दिनों में अगर आप ऐसा करते हैं तो यह फूड पॉइजनिंग की वजह भी बन सकता है. कच्चे चावल में बैसिलस सेरियस नाम के बैक्टीरिया के छोटे अंश होते हैं, जो चावल पकने के बाद भी जिंदा रह सकते हैं. अगर पके हुए चावलों को लंबे समय तक बाहर छोड़ दिया जाए, तो मॉनसून के भीगे हुए माहौल में ये बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं. इन्हें दोबारा गर्म करने पर भी ये बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते और आपका पेट खराब कर सकते हैं. पालक और अन्य हरी सब्जियों को न करें दोबारा गर्म हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी या राजगीरा को सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इन्हें सिर्फ एक बार पकाकर ही खाना चाहिए. इन सब्जियों में भारी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है. जब आप बची हुई हरी सब्जी को दोबारा तेज आंच पर गर्म करते हैं, तो यह नाइट्रेट नाइट्रोजामिन में कन्वर्ट हो जाते हैं. यह एलिमेंट आपके शरीर के लिए नुकसानदेह होता है और इससे पेट में इंफेक्शन या उल्टी-दस्त की प्रॉब्लम भी हो सकती है. अंडे को दोबारा गर्म करने की न करें गलती अंडा प्रोटीन के सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है, चाहे वह उबला हुआ हो या ऑमलेट के रूप में। लेकिन प्रोटीन से भरपूर चीजों को लेकर बारिश में थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है. जब आप पके हुए या उबले हुए अंडे को दोबारा गर्म करते हैं, तो इसका प्रोटीन स्ट्रक्चर पूरी तरह बदल जाता है. इससे अंडे में कुछ ऐसे हानिकारक एलिमेंट्स बन जाते हैं जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं और पेट दर्द की वजह बन सकते हैं. फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है मशरूम मशरूम को हमेशा उसी समय फ्रेश बनाकर ही खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बहुत ही नाजुक प्रोटीन और एंजाइम्स होते हैं. जैसे ही मशरूम पकने के बाद ठंडा होता है तो हवा में मौजूद बैक्टीरिया इस पर हमला कर देते हैं, खासकर बारिश के चिपचिपे मौसम में ऐसा ज्यादा होता है. अगर आप बचे हुए मशरूम को दोबारा गर्म करते हैं, तो इसका प्रोटीन पूरी तरह टूट जाता है, जिससे यह पेट में आसानी से नहीं पचता और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. आलू को भी दोबारा नहीं करना चाहिए गर्म आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हमारे घरों में सबसे ज्यादा किया जाता है. आप इसे सब्जियों की जान भी कह सकते हैं. बता दें आपको बारिश के दिनों में उबले या पके हुए आलू को दोबारा गर्म करने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. जब आलू पकने के बाद कमरे के तापमान पर बहुत देर तक रखा रहता है, तो उसमें क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम नाम का बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ने लगता है. यह बैक्टीरिया पेट में जाकर गंभीर इंफेक्शन का कारण बन सकता है. अगर आप इसे दोबारा गर्म भी कर लें, तब भी इसका खतरा पूरी तरह टलता नहीं है. हेल्दी रहने के लिए क्या करें? बारिश के इस मौसम में बीमारियों से बचने का सबसे आसान और सिंपल तरीका है कि आप हमेशा फ्रेश और गर्म खाना ही खाएं. आपको सिर्फ उतना ही खाना बनाना है जितनी आपको जरूरत लग रही हो. अगर खाना बच भी जाता है, तो उसे बाहर खुला छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें, बल्कि तुरंत ढककर फ्रिज में रखें. ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद The post बारिश के मौसम में इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर खरीदने का सबसे बेस्ट फॉर्मूला ! समझें 3/20/30/40 का नियम, बचेंगे लाखों रुपये

Home Buying Financial Planning : अपना खुद का घर होना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बिना सोचे-समझे लिया गया होम लोन भविष्य में बड़े मानसिक और वित्तीय तनाव का कारण बन सकता है. रियल एस्टेट और पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि घर खरीदने से पहले पैसों की प्लानिंग करना उतना ही जरूरी है, जितना कि घर का नक्शा (ब्लूप्रिंट) तैयार करना. यदि आप पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं, तो फाइनेंस की दुनिया का एक बेहद प्रसिद्ध और जादुई फॉर्मूला ‘3/20/30/40 नियम’ आपकी इस राह को बेहद आसान और सुरक्षित बना सकता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि यह नियम कैसे काम करता है. क्या है 3/20/30/40 का नियम और इसका महत्व ? यह नियम घर की कुल कीमत, लोन की अवधि, मासिक किस्त (EMI) और डाउन पेमेंट को लेकर चार बहुत जरूरी पैमानों को तय करता है. नियम के अंक इसका वास्तविक अर्थ ऐसा करने के फायदे 3 (कीमत का दायरा) घर की कुल लागत आपकी सालाना कमाई के 3 गुना से ज्यादा न हो। यह आपको अपनी क्षमता से अधिक महंगी प्रॉपर्टी खरीदने से रोकता है। 20 (लोन की अवधि) होम लोन की समय-सीमा अधिकतम 20 साल या उससे कम होनी चाहिए। लोन जल्दी खत्म होता है और ब्याज के रूप में जाने वाला लाखों रुपया बचता है। 30 (किस्त की सीमा) महीने की EMI आपकी कुल मासिक आय के 30% से कम हो। इससे घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य निवेशों के लिए पैसों की तंगी नहीं होती। 40 (डाउन पेमेंट) प्रॉपर्टी की कुल वैल्यू का कम से कम 40% हिस्सा खुद की बचत से दें। बैंक से कम लोन लेना पड़ेगा, जिससे ब्याज का बोझ और डिफॉल्ट का जोखिम घटेगा। आसान उदाहरण से समझें इस नियम का गणित सालाना आय का 3 गुना: मान लीजिए आपकी सालाना कुल कमाई ₹12 लाख है. इस नियम के हिसाब से आपको अधिकतम ₹36 लाख तक का ही घर देखना चाहिए ताकि आप पर कर्ज का ज्यादा दबाव न बने. 30% ईएमआई की सीमा: अगर आपकी महीने की इन-हैंड सैलरी ₹1 लाख है, तो आपके सभी लोन की कुल EMI ₹30,000 प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इससे बाकी के ₹70,000 से आप अपना घर आराम से चला सकेंगे. 40% डाउन पेमेंट का नियम: यदि आप ₹50 लाख का फ्लैट फाइनल करते हैं, तो लोन के भरोसे बैठने के बजाय पहले अपनी जेब से 40% यानी ₹20 लाख डाउन पेमेंट देने की तैयारी करें. इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह आपके भविष्य को सुरक्षित कर देगा. SBI समेत कई बैंकों में 8% से कम ब्याज दर अगर आप घर खरीदने का मन बना चुके हैं, तो इस समय बैंकिंग सेक्टर से भी अच्छी समाचार आ रही है. हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया समेत देश के कई बड़े प्रशासनी और प्राइवेट बैंक 8% से भी कम शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन की पेशकश कर रहे हैं. देश के प्रमुख बैंकों की शुरुआती होम लोन ब्याज दरें. बैंक ऑफ इंडिया (BOI): 7.10% से शुरू यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 7.15% से शुरू हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक (SBI): 7.25% से शुरू पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 7.50% से शुरू एचडीएफसी बैंक (HDFC): 7.75% से शुरू Also Read : आधी दुनिया नहीं जानती EMI का फुल फॉर्म, जान जाएंगे तो हो जाएंगे स्मार्ट ! The post घर खरीदने का सबसे बेस्ट फॉर्मूला ! समझें 3/20/30/40 का नियम, बचेंगे लाखों रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

US Iran डील पर इजरायल ने गिराया ‘बम’, कहा- हम इसका हिस्सा नहीं, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Israel on US Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौता पूरा होने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इजरायल में इसका विरोध शुरू हो गया. इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुए किसी भी समझौते से इजरायल बाध्य नहीं है और देश अपनी सुरक्षा नीतियां खुद तय करेगा. ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते का ऐलान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद किया. शरीफ ने दावा किया दोनों देश युद्ध समाप्त करने पर सहमत हैं और 19 जून को स्विट्जरलैंड में इस डील पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे.  बेन-गवीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं होता. इजरायल अमेरिका के अधीन नहीं है. हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हैं. हमारी जिम्मेदारी इजरायल के नागरिकों, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और यहूदी समुदाय के प्रति है.’ उन्होंने कहा कि इतिहास में जब-जब इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुककर सुरक्षा संबंधी समझौते किए, तब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी. बेन-गवीर ने ओस्लो समझौते, 2006 के लेबनान समझौते और गाजा में संघर्ष विराम की विभिन्न अवधियों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे फैसलों का नतीजा अक्सर हिंसा के रूप में सामने आया. बेन-गवीर बोले- ‘इजरायल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं’ राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने अमेरिका और ट्रंप के प्रति सम्मान जताते हुए भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय इजरायल के हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम अमेरिका से प्रेम करते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप के आभारी हैं, लेकिन इजरायल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है. मैं यह बात प्रधानमंत्री को लगातार कहता रहा हूं और हर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ पर बंद कमरों में भी दोहराता हूं.’ ההסכם של טראמפ אינו מחייב אותנו. ישראל לא כפופה לארצות הברית ואנחנו מדינה עצמאית וריבונית! חובתנו לאזרחי ישראל לחיילי צה״ל ולעם היהודי וחובתנו ההיסטורית לנרדפים ולנרצחים היהודים באלפי שנות גלות, להעניק ביטחון ליהודים בארץ ישראל. בכל פעם שנכנענו ללחץ בינלאומי על חשבון ביטחון… — איתמר בן גביר (@itamarbengvir) June 15, 2026 लेबनान और हिज्बुल्लाह पर सख्त रुख बेन-गवीर ने कहा कि इजरायल किसी ऐसे समझौते का हिस्सा नहीं बन सकता जो उसकी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता हो. उन्होंने मांग की कि हिज्बुल्लाह के सैन्य ढांचे को पूरी तरह खत्म किया जाए और इजरायली सेना जिन इलाकों को आतंकवादी ढांचे से मुक्त करा चुकी है, वहां से पीछे नहीं हटना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘लेबनान से इजरायल की ओर छोड़ा गया हर ड्रोन, यूएवी या मिसाइल दाहिया में इजरायली जवाबी हमले का कारण बनेगा. कुछ महीने पहले तक यही हमारी प्रतिरोधक नीति थी और हमें इसे छोड़ना नहीं चाहिए.’ बेन-गवीर ने आगे कहा, ‘इजरायल 3,000 साल पुरानी सभ्यता वाला राष्ट्र है. हम लंबी लड़ाई से नहीं डरते. अब वह दौर खत्म हो चुका है जब यहूदी समुदाय हमले सहकर चुप रहता था.’ विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज ने भी उठाए सवाल प्रशासन के भीतर विरोध के साथ-साथ विपक्ष ने भी समझौते को लेकर चिंता जताई है. पूर्व रक्षा मंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज ने कहा कि किसी भी हालत में ऐसा समझौता स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए जो लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई की स्वतंत्रता को सीमित करे. गैंट्ज ने एक्स पर लिखा, ‘लेबनान में इजरायल की कार्रवाई की स्वतंत्रता पर रोक लगाने या ऐसे किसी सैन्य पीछे हटने को मंजूरी नहीं दी जा सकती जिससे उत्तरी क्षेत्रों के नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़े.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ईरान के साथ उभरता हुआ समझौता एक रणनीतिक विफलता जैसा दिखता है. इसके कारण आने वाले वर्षों में इजरायल को कूटनीतिक, सैन्य और कानूनी मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है.’ नेतन्याहू ने लेबनान पर अटैक कर कुछ देर के लिए रोकी पीस डील इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान पर हमला किया. उनका अटैक हिज्बुल्लाह के खिलाफ था. इस वजह से समझौते से पहले क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया था. ट्रंप के मुताबिक, लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायल के हमले ने बातचीत की प्रक्रिया को झटका दिया और समझौते को अंतिम रूप देने में देरी हुई. उन्होंने संकेत दिया कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब दोनों पक्ष समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके थे. न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने नेतन्याहू को लेकर कहा, ‘वह बेहद मुश्किल व्यक्ति हैं.ट उन्होंने आगे कहा, ‘सच कहूं तो उन्हें हमारे प्रति आभारी होना चाहिए. अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो इजरायल दो घंटे भी नहीं टिक पाता.’ अमेरिका और ईरान दोनों ने घोषणा की है कि सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई को ‘तत्काल और स्थायी रूप से’ समाप्त करने पर सहमति बन गई है. इस समझौते में लेबनान भी शामिल है. प्रस्तावित समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर होने हैं. इसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही बहाल करने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे. ये भी पढ़ें:- यूएस-ईरान समझौते में तेहरान की बल्ले-बल्ले! 12 अरब डॉलर तुरंत देगा अमेरिका, सेना भी हटाएगा; इन 14 पॉइंट में डील हुई सील ये भी पढ़ें:- ट्रंप के बर्थडे पर व्हाइट हाउस के बाहर हुई UFC फाइट, 92 फुट ऊंची केज के भीतर जमकर चले लात-घूंसे, कौन जीता? ट्रंप ने की थी समझौते की घोषणा इजरायल की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता पूरा होने की घोषणा की है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है. सभी को बधाई.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं होरमुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल हटाने की अनुमति देता हूं. दुनिया के जहाज अपने इंजन चालू करें, तेल का प्रवाह फिर शुरू होने दें.’ ट्रंप की घोषणा से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बताया था कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय तक चली बातचीत के बाद समझौता हो गया है. Following intensive talks, we are pleased to announce that the Peace Deal between the United States of America and Islamic Republic of

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बासमती की खुशबू पड़ गई फीकी! 25% तक लुढ़का भारत का एक्सपोर्ट

Basmati Rice Exports: हिंदुस्तान के बासमती चावल एक्सपोर्ट को पश्चिम एशिया में जारी संकट का बड़ा असर झेलना पड़ रहा है. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, खाड़ी देशों को होने वाली सप्लाई घटने से बासमती चावल का एक्सपोर्ट करीब 25% तक गिर गया है. इसका असर देश के कुल एक्सपोर्ट कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.  खाड़ी देशों में कितना घटा एक्सपोर्ट? आंकड़ों के अनुसार, मार्च में हिंदुस्तान का बासमती चावल एक्सपोर्ट 27.4% और अप्रैल में 20.9% घट गया.  मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान कुल एक्सपोर्ट 24% गिरकर 838.34 मिलियन डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1105.36 मिलियन डॉलर था. हिंदुस्तान हर साल करीब 60 लाख टन बासमती चावल एक्सपोर्ट करता है. इसमें से लगभग 40 लाख टन चावल खाड़ी देशों में भेजा जाता है. सऊदी अरब, ईरान, इराक, यूएई और यमन हिंदुस्तान के सबसे बड़े खरीदार हैं. ये पांचों देश मिलकर हिंदुस्तान के कुल बासमती एक्सपोर्ट का करीब 50% हिस्सा खरीदते हैं.  सबसे ज्यादा असर किन देशों में दिखा? मार्च और अप्रैल के दौरान इराक, बहरीन, ईरान और कतर को होने वाले एक्सपोर्ट में 50% से 90% तक की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि सऊदी अरब और इजरायल के लिए स्थिति कुछ बेहतर दिखी है. अप्रैल में इन देशों को एक्सपोर्ट में गिरावट मार्च के मुकाबले कम रही. व्यापार से जुड़े आंकड़े यह भी बताते हैं कि कई एक्स्पोर्टर्स अब जॉर्डन के रास्ते दूसरे देशों तक माल भेज रहे हैं. अप्रैल में जॉर्डन हिंदुस्तान के लिए दूसरा सबसे बड़ा बासमती एक्सपोर्ट गंतव्य बनकर उभरा. कुल एक्सपोर्ट में उसकी हिस्सेदारी 15% रही, जबकि सऊदी अरब 18% हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है.  क्या नए बाजार राहत दे सकते हैं? एक्स्पोर्टर्स ने नए खरीदार भी तलाशने शुरू कर दिए हैं. अप्रैल में ब्रिटेन को बासमती चावल एक्सपोर्ट 80%, इटली को 67% और नीदरलैंड्स को 18% बढ़ा. ओमान को होने वाला एक्सपोर्ट भी 65% बढ़ा क्योंकि उसके प्रमुख बंदरगाह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाहर स्थित हैं. इसी बीच चीन भी एक नए बाजार के रूप में सामने आ रहा है. अप्रैल में चीन को बासमती एक्सपोर्ट 155% बढ़कर 10 लाख डॉलर से अधिक पहुंच गया. मार्च में भी इसमें करीब 200% की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं हांगकांग को एक्सपोर्ट 150% से ज्यादा बढ़ा. हालांकि चीन ने हाल में कुछ हिंदुस्तानीय बासमती खेपों को GMO सामग्री मिलने के कारण अस्वीकार कर दिया. इसके बाद APEDA ने एक्स्पोर्टर्स के लिए पांच खास जेनेटिक तत्वों की जांच अनिवार्य कर दी है. यह जांच APEDA से मान्यता प्राप्त लैब में ही करानी होगी.  पंजाब-हरियाणा के किसानों पर क्या असर पड़ेगा? अगर पश्चिम एशिया में संकट लंबे समय तक जारी रहता है तो इसका असर पंजाब और हरियाणा के किसानों पर भी पड़ सकता है. देश के कुल चावल प्रोडक्शन में इन दोनों राज्यों की हिस्सेदारी करीब 70% है. पहले से ही किसानों को फर्टिलाइजर की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 8 जून को पंजाब और हरियाणा समेत पांच राज्यों में किसानों ने यूरिया और डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के खिलाफ प्रदर्शन किया था. अकेले पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 74 जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने भी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उर्वरकों की समय पर और लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.  ये भी पढ़ें: 15 जून की बड़ी डेडलाइन, एडवांस टैक्स से लेकर 8वें वेतन आयोग तक, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम  The post बासमती की खुशबू पड़ गई फीकी! 25% तक लुढ़का हिंदुस्तान का एक्सपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहां छात्राएं पहनती थीं सलवार-सूट, अब पैंट-शर्ट में आएंगी नजर, पटना वीमेंस कॉलेज ने बदला ड्रेस कोड

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)नए शैक्षणिक सत्र से पटना वीमेंस कॉलेज में ड्रेस कोड में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. कॉलेज प्रशासन ने सभी कोर्स की छात्राओं के लिए पैंट-शर्ट को अनिवार्य ड्रेस कोड के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है. सभी कोर्स की छात्राओं पर लागू होगा नया नियम कॉलेज प्रशासन के अनुसार नया ड्रेस कोड सभी संकायों और पाठ्यक्रमों की छात्राओं पर समान रूप से लागू होगा. इसका उद्देश्य परिसर में एकरूपता, अनुशासन और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है. विशेष परिस्थितियों में सूट पहनने की होगी अनुमति कॉलेज ने उन छात्राओं को भी राहत दी है, जिनके लिए किसी विशेष कारण से सूट पहनना आवश्यक है. ऐसी छात्राओं को कॉलेज द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म के रंग के अनुरूप सूट पहनकर आने की अनुमति होगी, ताकि ड्रेस कोड की समानता बनी रहे. छात्राओं से नियमों का पालन करने की अपील कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं से नए ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की है. यह नियम नए सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के साथ-साथ वर्तमान में अध्ययनरत छात्राओं पर भी लागू होगा. समानता और अनुशासन को मिलेगा बढ़ावा कॉलेज का मानना है कि संशोधित ड्रेस कोड से परिसर में समानता की भावना मजबूत होगी और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही छात्राओं के लिए एक व्यवस्थित और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार होगा. ALSO READ: कॉल आया और बिछ गया जाल… दो लोग बने लाखों की ठगी का शिकार The post जहां छात्राएं पहनती थीं सलवार-सूट, अब पैंट-शर्ट में आएंगी नजर, पटना वीमेंस कॉलेज ने बदला ड्रेस कोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ

कोलकाता से पूनम कुंदन झा की रिपोर्ट Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के दफ्तर में पेश हुए. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें प्राथमिक शिक्षा भर्ती मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है.सुबह ठीक 11 बजे के पहले ही अभिषेक समय से कुछ मिनट पहले ही वहां पहुंच गये. हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की. केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं रविवार को सीइआइडी से पूछताछ का सामना करने के बाद सोमवार को वह इडी दफ्तर पहुंचे हैं. हर बार की तरह इस बार सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पुलिस या केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं देखी गयी. आमतौर पर जब भी अभिषेक बनर्जी केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होते हैं, तो सीजीओ कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाके को छावनी में बदल दिया जाता है, लेकिन सोमवार को ऐसा कुछ नहीं था. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इडी की रडार पर क्यों हैं अभिषेक बनर्जी जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही इडी के पास इस मामले में कई अहम सुराग हैं. बताया जाता है कि सीबीआइ की जांच के दौरान एक ऑडियो क्लिप सामने आयी थी, जिसमें ‘अभिषेक बनर्जी’ नाम के व्यक्ति को नौकरी के बदले मिले पैसे भेजने की बात कही गयी थी. इस मामले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाट के काकू’ के वॉयस सैंपल की जांच भी की जा चुकी है. इडी अब इसी ऑडियो क्लिप के वित्तीय पहलुओं को खंगाल रही है. Also Read: तृणमूल नेता पर प्रशासनी मुर्गे की चोरी का आरोप, गुस्साये लोगों ने कच्चे अंडे से नहलाया The post इडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18+ उम्र वालों को आधार कार्ड नहीं बनेगा, इस राज्य ने लागू किया नया नियम

Assam Aadhaar Card Rules : असम में अवैध प्रवासियों और विशेष रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिंदुस्तानीय दस्तावेज हासिल करने से रोकने के लिए राज्य प्रशासन ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान किया कि अब असम में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को सामान्य प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड (Aadhaar Card) जारी नहीं किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य के कुछ जिलों में आधार कार्ड धारकों की संख्या कुल आबादी से भी 100 फीसदी ज्यादा हो चुकी है. ऐसे में प्रशासन यह पता लगाना चाहती है कि अतिरिक्त आधार कार्ड हासिल करने वाले ये लोग कौन हैं. सिर्फ विशेष परिस्थितियों में मिलेगा आधार वयस्कों के लिए आधार नियमों को बेहद कड़ा करते हुए मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित मुख्य बातें रेखांकित कीं. अगर किसी वयस्क को बेहद जरूरी परिस्थिति में आधार कार्ड चाहिए, तो जिला कलेक्टर (District Commissioner) को इसके लिए राज्य प्रशासन के पास एक विशेष प्रस्ताव भेजना होगा. प्रशासन की अनुमति के बाद ही कार्ड जारी हो सकेगा. चाय बागान समुदाय, अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और दिव्यांग जनों को इस नियम से फिलहाल छूट दी गई है क्योंकि इनमें से कई लोगों के पास अब तक आधार नहीं है. इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनते रहेंगे. 1 अप्रैल 2027 से यह छूट पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. उस तारीख के बाद इन आरक्षित समुदायों के वयस्कों को भी नया आधार कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. ग्रामीण रोजगार के लिए लागू होगा नया कानून ग्रामीण वित्तीय स्थिति को मजबूती देने के लिए असम प्रशासन 1 जुलाई से राज्य में ‘VB-G RAM G Act’ का ढांचा लागू करने जा रही है.इस नई ग्रामीण रोजगार सृजन योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का बजटीय आवंटन किया गया है. इसके तहत ग्रामीणों को सीधे मजदूरी वाले रोजगार के लिए 125 मैन-डेज (काम के दिन) प्रदान किए जाएंगे. सीएम सरमा ने बताया कि इस कानून के तहत सिर्फ रोजगार देना ही मकसद नहीं है, बल्कि काम के दिनों का उपयोग गांवों में स्थायी प्रशासनी संपत्तियां और बुनियादी ढांचा (Assets) तैयार करने के लिए किया जाएगा. Also Read : PM Kisan Samman Nidhi : ₹2,000 की अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, किस्त पाने के लिए तुरंत करें यह काम The post 18+ उम्र वालों को आधार कार्ड नहीं बनेगा, इस राज्य ने लागू किया नया नियम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top