Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘देश में तानाशाही’, सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर भड़का झामुमो, अदालत से कर दी बड़ी मांग

रांची : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा अदालत के ऊपर की गयी टिप्पणी पर बवाल मच गया है. कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की है. अब झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कोर्ट से कार्रवाई की मांग की है. झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि देश में तानाशाही इस स्तर पर पहुंच गयी है कि अब सांसद अदालतों को चुनौती दे रहे हैं. मनोज पांडेय ने निशिकांत दुबे के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण मनोज पांडेय ने आगे कहा कि क्या ये लोग देश में मौजूद जजों से अधिक विद्वान हैं? अगर ये बहुमत की आड़ में कुछ भी करेंगे तो क्या कोर्ट चुप रहेगा. जब अदालत इनके पक्ष में फैसला देता है तो ये कहते हैं कि न्यायपालिका लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ है. अदालत को इस तरह के बयानों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. Also Read: BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा झामुमो जामताड़ा ने भी कसा तंज वहीं, झामुमो जामताड़ा भी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि जाते हुए हाथी के पीछे अक्सर “कौन” शोर मचाता है साथियों? बकते बकते ये अक्सर लिफाफे से निकल जाते हैं. क्या है पूरा मामला दरअसल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अदालत को कानून बनाना है तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए. यहां तक कि धार्मिक युद्धों का जिम्मेदार भी सीजीआई के चीफ जस्टिस को बता दिया. उन्होंने कहा कि कोर्ट सीमाओं से बाहर जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट विधायिका द्वारा पारित कानूनों को रद्द करके संसद की विधायी शक्तियों को अपने हाथ में ले रहा है. यहां तक कि राष्ट्रपति को निर्देश भी दे रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी हैं. Also Read: अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ The post ‘देश में तानाशाही’, सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर भड़का झामुमो, अदालत से कर दी बड़ी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP News: रोती रही बहन… भाई ने कहा- नहीं करूंगा पिता का अंतिम संस्कार

MP News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही पिता के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया. यह मामला बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के तालमऊ गांव का है. 70 वर्षीय चिन्ना अहिवार की मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर करीब 23 घंटे तक घर के आंगन में रखा रहा, क्योंकि उनका बेटा राजू अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं था. चिन्ना अहिवार अपने बेटे राजू के व्यवहार और आचरण से काफी समय से परेशान थे. बीमारी के दौरान जब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी, तब भी राजू ने उनकी कोई देखभाल नहीं की. इस विपरीत समय में उनकी बेटी सुनीता ही पिता की सेवा में लगी रही. चिन्ना ने इस स्नेह और सेवा के बदले अपनी दो एकड़ पैतृक जमीन बेटी सुनीता के नाम रजिस्ट्री कर दी थी. यही बात बेटे राजू को नागवार गुजरी और वह पिता से नाराज रहने लगा. इसे भी पढ़ें: हे राम! 4 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता के साथ फरार  चिन्ना की मृत्यु शुक्रवार शाम चार बजे हुई. जैसे ही यह समाचार गांव में फैली, रिश्तेदार और गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच गए. लेकिन जब बात मुखाग्नि देने की आई, तो राजू ने साफ मना कर दिया. उसने दो टूक कहा कि जिसे जमीन दी है, वही पिता को मुखाग्नि दे. परिजन, ग्रामीण और यहां तक कि पुलिस अधिकारी भी उसे समझाने की कोशिश करते रहे, मगर वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. इसे भी पढ़ें: पापा मुझे ढूंढ लेना, इतना लिख छात्र ने लगाई फांसी, VIDEO  हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बेटी सुनीता से बात की. पिता की मृत्यु से दुखी सुनीता ने भाई को आधी यानी एक एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव दिया. हालांकि, राजू ने मौखिक आश्वासन मानने से भी इनकार कर दिया. उसने लिखित समझौते की मांग की. आखिरकार, शनिवार दोपहर को तहसील कार्यालय में पक्की लिखा-पढ़ी के बाद ही राजू ने अपने पिता की चिता को अग्नि दी. इसे भी पढ़ें: क्या कुलभूषण जाधव पाकिस्तान से वापस नहीं आएंगे?  यह घटना केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं है, बल्कि यह आज के समाज में बढ़ती स्वार्थपरता और रिश्तों की गिरती संवेदनशीलता का एक दुखद उदाहरण बनकर सामने आई है. जहां कभी बेटा पिता के कंधे का सहारा होता था, वहीं अब संपत्ति की खातिर वही बेटा अंतिम संस्कार से भी मुंह मोड़ रहा है. इसे भी पढ़ें: जलते टेंट, बुझती सांसें, गूंजती चीखें, 90 से ज्यादा मौत The post MP News: रोती रही बहन… भाई ने कहा- नहीं करूंगा पिता का अंतिम संस्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छीना जाएगा सम्मान! भारत के पूर्व कप्तान का नाम स्टैंड्स से हटाया जाए, पारित हुआ आदेश

HCA ordered to remove M. Azharuddin Stand from Uppal Stadium: रोहित शर्मा को हाल ही में क्रिकेट का एक बड़ा सम्मान मिला. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े मैदान में उनके नाम पर स्टैंड्स का नामकरण किया. किसी क्रिकेटर के नाम पर स्टैंड की घोषणा हो तो निश्चित ही सम्मान है, लेकिन इसी मिले सम्मान को छीन लिया जाए तो इसे क्या कहा जाएगा? जी हां ऐसा ही हो गया है, हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल के नॉर्थ पवेलियन स्टैंड से मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हटाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संघ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अब से किसी भी टिकट या सामग्री पर अजहरुद्दीन का नाम प्रकाशित न हो. यह आदेश एचसीए के लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर न्यायमूर्ति वी. ईश्वरैया ने शनिवार को पारित किया. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया गया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि एचसीए के पूर्व अध्यक्ष और हिंदुस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी संस्थागत अनुमोदन के निजी लाभ के लिए स्टैंड का नामकरण किया, जो हितों के टकराव का स्पष्ट मामला है. अजहरुद्दीन हिंदुस्तानीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. उनके नेतृत्व में हिंदुस्तानीय टीम ने सफलता के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में हिंदुस्तान को 100 से ज्यादा मैचों में जीत दिलाई थी.  मोहम्मद अजहरुद्दीन स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद. इमेज- सोशल मीडिया (एक्स) लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की याचिका में आग्रह किया गया था कि अजहरुद्दीन द्वारा स्टैंड का नाम बदलने की ‘मनमानी और गैरकानूनी’ कार्रवाई को रद्द किया जाए और स्टैंड को पूर्ववत “वीवीएस लक्ष्मण स्टैंड” के रूप में ही मान्यता दी जाए. क्लब ने यह भी मांग की कि सभी साइनबोर्ड, टिकट और अन्य दस्तावेजों में इसी नाम का प्रयोग किया जाए. दरअसल यह स्टैंड पहले हिंदुस्तान के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के नाम पर था, जिसे अजहरुद्दीन के नाम पर किया गया था. लेकिन हितों के टकराव के मामले में निर्णय आने के बाद अब इसे वापस उन्हीं के नाम पर किया जाएगा.  मोहम्मद अजरुद्दीन. इमेज- (सोशल मीडिया) याचिकाकर्ता ने यह भी रेखांकित किया कि अजहरुद्दीन द्वारा ‘वीवीएस लक्ष्मण पवेलियन’ के ऊपर अपने नाम का समावेश न केवल स्वेच्छाचारिता का मामला है, बल्कि इस निर्णय के लिए न तो एचसीए की जनरल बॉडी की सहमति ली गई और न ही एपेक्स काउंसिल की मंजूरी. न्यायमूर्ति ईश्वरैया ने अपने 25-पृष्ठीय आदेश में कहा, “यह निर्णय न तो एचसीए की जनरल बॉडी द्वारा अनुमोदित है और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया है. इससे यह सिद्ध होता है कि उत्तरदाता संख्या 1 ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए स्वयं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया. इसके आधार पर यह स्पष्ट रूप से हितों के टकराव का मामला बनता है.” इस फैसले के बाद अब एचसीए को संबंधित सभी चिन्हों और दस्तावेज़ों से अजहरुद्दीन का नाम हटाना होगा और स्टैंड को पूर्व की भांति वीवीएस लक्ष्मण के नाम से पुकारा जाएगा. बैटिंग में फेल बाबर आजम, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड, PSL इतिहास में छा गई पेशावर जाल्मी हिंदुस्तान-पाकिस्तान में दो लीग, लेकिन जलवा एक ही नाम का, छा गए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज गम और आंसुओं से भरा मैदान, वेस्टइंडीज ने 65 गेंद में 167 रन बना जीत लिया मैच, लेकिन एक चूक…  The post छीना जाएगा सम्मान! हिंदुस्तान के पूर्व कप्तान का नाम स्टैंड्स से हटाया जाए, पारित हुआ आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics : नीतीश कुमार सुबह सुबह पहुंचे ललन सिंह के घर, मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का लिया अपडेट

Bihar Politics पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के पटना स्थित आवास पहुंच गए. वे सुबह सुबह अपने काफिले के साथ ललन सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे. सीएम नीतीश का अचानक से ललन सिंह के घर जाना अब सियासी चर्चा का विषय है. उनका ललन सिंह के यहां जाना ऐसे समय में हुआ जब इसी सप्ताह पीएम मोदी का बिहार दौरा होने वाला है. ऐसे में नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. ललन पर खास जिम्मेदारी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी आगमन ‘पंचायती राज दिवस’ समारोह में भाग लेने को ले कर हो रहा है. मोदी कैबिनेट में ललन सिंह पंचायती राज मंत्री हैं. ऐसे में ‘पंचायती राज दिवस’ पर पीएम मोदी का बिहार दौरा पूरी तरह सफल हो, इसकी बड़ी जिम्मेदारी ललन सिंह के ऊपर है. यह कार्यक्रम सीधा उनके विभाग पंचायती राज से जुड़ा है. ललन सिंह रैली को सफल बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वे मधुबनी के साथ ही आसपास के करीब 10 जिलों में लगातार सक्रिय हैं, जिससे रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटे. नीतीश कुमार ने जाना तैयारियों का अपडेट सूत्रों के अनुसार ललन सिंह से नीतीश कुमार की हुई यह मुलाकात बिहार में पीएम मोदी के दौरे को सफल बनाने को लेकर ही हुई है. बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे को चुनावी शंखनाद के रूप में भी माना जा रहा है. मधुबनी की सभा से बिहार एनडीए की एकजुटता दिखाने के लिए मंच पर सभी दलों के शीर्ष नेताओं के मौजूदगी के साथ ही रैली में भारी भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास कराना भी अहम है. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश और ललन सिंह के बीच इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई है. बिहार को मिलेगा बड़ा तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे में बिहार के लिए कई बड़ी घोषनाएं करेंगे. वहीं रेलवे से जुडी कई योजनाओं की शुरुआत भी होगी, जिसमें नई ट्रेनों के परिचालन भी शामिल हैं. रेलवे सूत्रों के पीएम मोदी के एलान के बाद सहरसा से सुपौल, पिपरा होते हुए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी. इसके अलावा वो सहरसा से मुंबई के बीच अमृत हिंदुस्तान ट्रेन को भी वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं बिहार के लोग भी अब वंदे मेट्रो ट्रेन से सफर का आनंद ले सकेंगे. जयनगर से पटना के बीच नमो हिंदुस्तान रैपिड रेल चलेगी जिसे पीएम मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post Bihar Politics : नीतीश कुमार सुबह सुबह पहुंचे ललन सिंह के घर, मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का लिया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Four Lane Road : यूपी के इस इलाके में बनेगा फोरलेन, भीषण जाम और बाढ़ से मिलेगी मुक्ति

Four Lane Road : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह हावर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का बहरामपुर रेगुलेटर नम्बर एक के समीप स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ ही यातायात की बड़ी समस्या का समाधान होगा. स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फोरलेन की ड्राइंग मैप का अवलोकन कर प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर चारों ओर से जल से घिरा हुआ क्षेत्र है. इसके पूरब में रामगढ़ताल, उत्तर की तरफ चिलुआताल, पश्चिम की तरफ राप्ती नदी और पश्चिमोत्तर में रोहिन नदी गोरखपुर महानगर को घेरे हुए है. रोहिन नदी से बचाव के लिए माधोपुर तटबंध बना हुआ है. राप्ती और रोहिन नदी का संगम डोमिनगढ़  में होता है और इसके बाद राप्ती नदी गोरखपुर के पश्चिम की ओर से बहती है। राप्ती नदी की बाढ़ से बचाव के लिए हावर्ट बांध बना हुआ है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ का गोरखपुर पर असर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में यदि कहीं बाढ़ आ जाती है तो गोरखपुर महानगर ही महत्वपूर्ण केंद्र होता है जहां से बचाव के कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं. बाढ़ से शहर के बचाव के लिए दशकों से मांग हो रही थी. उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष  2017-18 में इसी क्षेत्र में जब हावर्ट बांध पर जब राप्ती नदी का लेवल उठ रहा था तब बाढ़ से बचाव के लिए अत्यंत संवेदनशील स्थिति बन गई थी. काफी मशक्कत के बाद तटबंध को बचाया जा सकता था. इसे देखते हुए और यातायात की समस्या से भी निजात दिलाने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई गई है. इसमें राजघाट से डोमिनगढ़ तक फोरलेन की सड़क बन रही है. डोमिनगढ़ में एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण हो रहा है. हावर्ट बांध के बाद माधोपुर तटबंध को भी फोरलेन से जोड़ते हुए महेसरा को जोड़ने की कार्रवाई होगी. फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी सीएम योगी ने कहा कि इससे सिटी के बाहर-बाहर फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल जाएगी. राजघाट, टीपीनगर से होते हुए नेपाल जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी. इस फोरलेन से सीधे महेसरा और फिर वहां से सोनौली मार्ग पर जाना आसान होगा. यही स्थिति मालभाड़ा पर भी लागू होगी. उन्होंने कहा कि यहां पास में स्थित साहबगंज मुख्य मंडी है. यहां पर कपड़े का भी बड़ा व्यापार है. इसके चलते ट्रक रात भर खड़े रहते हैं. लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. दिन में भी आवागमन में दिक्कत होती है. पर, अब फोरलेन बन जाने पर दिन हो या रात लोग घर आ-जा सकेंगे और व्यापरियों के माल का आना जाना भी आसान हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इस पूरी परियोजना को लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम कर रहे हैं और सिंचाई विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह बरसात से पूर्व रेगुलेटरों का अनुरक्षण कर ले. कोई समस्या हो तो समय रहते उसका समाधान कर लिया जाए ताकि शहर के अंदर जलजमाव की समस्या न होने पाए. 4 किलोमीटर से अधिक की फोरलेन सड़क बनेगी मुख्यमंत्री ने बताया कि राजघाट पुल से डोमिनगढ़ तक 4 किलोमीटर से अधिक की फोरलेन सड़क बनेगी, इस पर 195 करोड रुपये का खर्च आएगा. ऐसे ही डोमिनगढ़ से माधोपुर तटबंध होते हुए महेसरा तक 10 किलोमीटर से अधिक मार्ग को फोरलेन किया जाएगा जिस पर लगभग 380 करोड रुपये खर्च होंगे. साथ ही डोमिनगढ़  में एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा जिस पर 132 करोड रुपये खर्च होना है. यानी कुल 700 करोड रुपये के ऊपर का यह कार्य जनता के लिए स्वीकृत किया गया है. स्वीकृति के बाद यहां कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यदायी संस्थाएं समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. The post Four Lane Road : यूपी के इस इलाके में बनेगा फोरलेन, भीषण जाम और बाढ़ से मिलेगी मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Healthy Medu Vada Recipe: स्वाद भी और सेहत भी, कम तेल में मेदु वड़ा बनाने की आसान रेसिपी

Healthy Medu Vada Recipe: अगर आप स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हेल्दी मेदु वड़ा की रेसिपी, पारंपरिक साउथ इंडियन स्वाद अब कम तेल और अधिक पौष्टिकता के साथ. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आपके फिटनेस गोल्स में भी मदद करेगी. तो चलिए, जानते हैं कि इसे आप आसान तरीके से कैसे बना सकते हैं. सामग्री उड़द दाल (बिना छिलका के) – 1 कप हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 3 अदरक (घिसा हुआ) – 1 इंच का टुकड़ा करी पत्ता (बारीक कटा हुआ) – एक मुट्ठी जीरा – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार विधि: मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को साफ पानी से अच्छे से धो लें. इसके बाद इसे 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखें. फिर पानी निकाल कर उरद दाल को मिक्सी में पीसकर एक चिकना बैटर बनाएं. चिकना बैटर बनाने के लिए आप थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं. तैयार बैटर को एक मिक्सिंग बाउल में डालें और इसमें कटी हुई हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, करी पत्ता, जीरा और नमक मिलाएं. अब एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस (या 350°F) पर लगभग 5 मिनट तक पहले से गर्म कर लें. वड़ा बनाने के लिए हाथ गीले करें और थोड़ा सा बैटर लें. बीच में छेद बनाकर डोनट जैसा आकार दें और एयर फ्रायर बास्केट में रखें. वड़ों पर हल्के से कुकिंग ऑयल स्प्रे करें या पेस्ट्री ब्रश से तेल लगाएं. वड़ों को 350°F (180°C) पर 12-15 मिनट तक एयर फ्राई करें या जब तक वे सुनहरे ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं. जब आपका हेल्दी मेदू वड़ा तैयार हो जाए, तो इसे गरमा गरम अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें. ये भी पढ़ें: Matka Malai Kulfi Recipe: बाजार जैसी मटका मलाई कुल्फी अब घर पर बनाएं, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास का डबल स्वाद ये भी पढ़ें: Oats Masala Vada Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए, झटपट बनाए ओट्स मसाला वड़ा ये भी पढ़ें: Karela Tikki Recipe: करेले की कड़वाहट को भूल जाएं, बनाएं हेल्दी और टेस्टी करेले की टिक्की The post Healthy Medu Vada Recipe: स्वाद भी और सेहत भी, कम तेल में मेदु वड़ा बनाने की आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : जम्मू कश्मीर में बाढ़ का तांडव, सड़क पर बहने लगी गाड़ियां, भयावह वीडियो आया सामने

Video : जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई. इसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया. बाढ़ का वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. देखें वीडियो जम्मू कश्मीर के रामबन इलाके में कुदरह ने कहर बरपाया है। बादल फटने से करीब 25 घर जमींदोज हो गए जिसमें अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 90 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। #JammuKashmir #landslide #weather pic.twitter.com/fXQVS2t57r — Prince Kumar 🇮🇳 (@PrinceK51382724) April 20, 2025 कई वाहन बह गए बाढ़ में अधिकारियों ने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया. एक जलाशय के उफान पर होने के कारण कई वाहन बह गए. ट्रैफिक डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.हाईवे पर बारिश जारी है और लोगों को मौसम में सुधार होने तथा सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से भारी तबाहीजम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. भारी बारिश से इलाके में तबाही मच गई और तीन लोगों की मौत हो गई #JammuKashmir #ramban pic.twitter.com/dyGJYDyF33 — Khushbu_journo (@Khushi75758998) April 20, 2025 यह भी पढ़ें : Bengal Violence: ‘ह‍िंदुओं के साथ खून की होली स्पोर्ट्स रही हैं ममता बनर्जी’, जमाल सिद्दीकी बोले- 140 करोड़ हिंदुस्तानीय सनातनी हैं The post Video : जम्मू कश्मीर में बाढ़ का तांडव, सड़क पर बहने लगी गाड़ियां, भयावह वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में सिवान की छात्रा ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, किराये के मकान में मिला शव

Patna News: पटना. सिवान की एक छात्रा ने पटना में किराये के मकान में आत्महत्या कर ली है. छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी है. छात्रा का नाम नेहा कुमारी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि छात्रा पटना में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा पटना के जक्कनपुर के पोस्टल पार्क रोड नंबर-3 में एक किराये के मकान में रहती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या के पीछे का कारण पता कर रही पुलिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि नेहा कुमारी सीवान जिले की रहनेवाली है. रविवार की सुबह छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना के बाद इलाके में खलबली मच गई है. सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के अलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी जांच-पड़ताल की है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. यह इलाका जक्कनपुर थाना क्षेत्र में आता है. नेहा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन पटना पहुंच रहे हैं. इलाके के लोगों का कहना है कि नेहा एक अच्छे स्वभाव की लड़की थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post पटना में सिवान की छात्रा ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, किराये के मकान में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Remove Evil Eye with Salt: बिना वजह थकान चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस हो रही है? हो सकती है नजर जानें आसान उपाय

Remove Evil Eye with Salt: कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन बेचैन रहता है. बिना किसी कारण के थकावट महसूस होती है, मूड चिड़चिड़ा हो जाता है या फिर अचानक ही उदासी घेर लेती है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो हो सकता है कि आपको किसी की बुरी नजर लग गई हो. नजर का असर मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से महसूस होता है. लेकिन परेशान न हों, नमक वाले पानी से नजर को आसानी से उतारा जा सकता है. क्या होती है नजर? Evil eye remedies नजर लगना एक आम धारणा है, खासकर हिंदुस्तान में. जब कोई व्यक्ति बिना बुरी नीयत के भी ज्यादा तारीफ कर देता है या जलन की भावना रखता है तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा सामने वाले पर असर डाल सकती है. इसी को नजर लगना कहते हैं. Symptoms of Evil Eye: नजर लगने के लक्षण Remove evil eye with salt: बिना वजह थकान चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस हो रही है? हो सकती है नजर जानें आसान उपाय 4 बिना किसी कारण के थकान महसूस होना मूड बार-बार खराब रहना नींद न आना या बार-बार डर लगना काम में मन न लगना भूख न लगना या अचानक ज्यादा भूख लगना बार-बार बीमार पड़ना Salt Water Remedy: नमक से कैसे उतारें नजर? Vastu tips for salt नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खींचने वाला माना जाता है. अगर आपको लगता है कि नजर लगी है तो यह आसान उपाय आजमा सकते हैं: एक कटोरी में थोड़ा पानी लें और उसमें एक चुटकी नमक मिला लें. अब इस पानी से अपने दोनों हाथ अच्छी तरह धो लें. हाथ धोते समय मन ही मन प्रार्थना करें कि बुरी नजर उतर जाए. इस्तेमाल किया गया पानी घर के बाहर या गटर में फेंक दें. आसान उपाय नजर उतारने के लिए एक लाल मिर्च को तीन बार सिर से घुमाकर जलाने की परंपरा भी है. एक नींबू लेकर सिर से घुमाकर चौराहे पर फेंकना भी असरदार माना जाता है. बच्चों को नजर से बचाने के लिए काले धागे या काजल लगाया जाता है. अगर आप भी बिना किसी वजह के खुद को थका-थका या उदास महसूस कर रहे हैं, तो एक बार नजर का उपाय जरूर आजमाएं. छोटे-छोटे घरेलू उपाय आपके मूड और सेहत को बेहतर बना सकते हैं. Also Read: Vastu Tips for Money: पत्नी की इन 11 आदतों की वजह से खाली रहती है पति की जेब Also Read: Vastu Tips for Bedroom: किस रंग की चादर पर सोना होता है शुभ? जानें सही रंग और लाभ The post Remove Evil Eye with Salt: बिना वजह थकान चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस हो रही है? हो सकती है नजर जानें आसान उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Box Office Collection Day 11: 11 दिन में ‘जाट’ ने कितना बटोरा? क्या बन पाएगी ब्लॉकबस्टर? जानें टोटल फिगर

Jaat Box Office Collection Day 11: सनी देओल की जाट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने खलनायक बनकर सबको इम्प्रेस कर दिया. फिल्म में उन्होंने सनी को कड़ी टक्कर दी. रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने भी मूवी में अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं मूवी के टोटल कलेक्शन के बारे में. जाट को मिला रविवार का फायदा या नहीं? निर्माता गोपीचंद मालिनेनी की जाट पहली बॉलीवुड फिल्म है. पहली बार सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने साथ में काम किया है. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में जाट ने तगड़ी कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही इसकी कमाई कम हो गई. सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के दूसरे रविवार को मूवी यानी 11वें दिन मूवी ने 0.29 करोड़ रुपये की कमाई की. ये आंकड़े फाइनल नंबर्स आने के बाद अपडेट हो जाएगा. शनिवार को मूवी ने सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये बटोरे थे. अभी तक फिल्म ने 69.69 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. यहां देखें अभी तक जाट ने कितने करोड़ कमा लिए Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 11- 0.29 लाख रुपये जाट की कुल कमाई- 69.69 करोड़ रुपये यहां पढ़ें- Jaat के डायरेक्टर ने सनी देओल की फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा-ओपनिंग पहले होती तो रिकॉर्ड टूट जाते The post Jaat Box Office Collection Day 11: 11 दिन में ‘जाट’ ने कितना बटोरा? क्या बन पाएगी ब्लॉकबस्टर? जानें टोटल फिगर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top