Hot News

Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, Phone 4a से भी सस्ता होगा नया मॉडल

Nothing अपने नए ‘b’ सीरीज स्मार्टफोन्स को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. कंपनी के CEO Carl Pei की अगुवाई वाली इस टेक ब्रांड ने कन्फर्म कर दी है कि इस नई सीरीज का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b होगा. फोन के रियर डिजाइन की झलक दिखाने के बाद अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर भी नई डिटेल्स सामने आई हैं. 

Nothing के पोर्टफोलियो में जुड़ेगी ‘b’ सीरीज

सोमवार को Nothing India के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट Akis Evangelidis ने X पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी की नई ‘b’ सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि यह नई सीरीज मौजूदा ‘a’ सीरीज से नीचे के सेगमेंट में आएगी. Akis ने कहा कि b Series, a Series की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए लाई जा रही है.

उन्होंने Nothing की नामकरण रणनीति को भी समझाया. उनके मुताबिक, नंबर डिवाइस की जनरेशन को दर्शाते हैं, जबकि अंत में जुड़ा अक्षर (a, b आदि) उसके सेगमेंट को बताता है. उनका कहना है कि इस सिस्टम से बार-बार अलग-अलग सफिक्स जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे Nothing का पोर्टफोलियो बड़ा होगा, कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट्स को समझना भी काफी आसान रहेगा.

7 जुलाई को आ रहा है Nothing Phone 4b

Nothing ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है कि उसका नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone 4b हिंदुस्तान में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की कुछ झलकियां भी शेयर की हैं. टीजर के मुताबिक, Phone 4b में पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, फोन में हॉरिजॉन्टल Glyph Bar इंटरफेस भी दिया जा सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 4a की तरह एक अलग और प्रीमियम लुक देगा.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 5G जल्द देगा हिंदुस्तान में दस्तक, लॉन्च डेट और फीचर डिटेल्स आई सामने

The post Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, Phone 4a से भी सस्ता होगा नया मॉडल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top