Hot News

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6 लाख की डील, OMR खेल और फर्जी दस्तावेज का खुलासा

Bihar Police Recruitment Exam (संवाददाता- गया जी/भभुआ/सासाराम/नवादा): केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्यनिषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े और कदाचार का मामला सामने आया है. विभिन्न केंद्रों से हाइटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जाली दस्तावेज और ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

गया जी में छह लाख की सेटिंग का खुलासा, नालंदा में छापेमारी

गया जी के रामरुचि बालिका स्कूल परीक्षा केंद्र से ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गये परीक्षार्थी प्रिंस कुमार ने पुलिसिया पूछताछ में एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. नालंदा जिले के कोरई गांव निवासी प्रिंस ने स्वीकार किया कि उसने परीक्षा पास करने के लिए छह लाख रुपये में सेटिंग की थी. इस स्पोर्ट्स का मुख्य सूत्रधार नालंदा के खुंदुपुर गांव निवासी अमित कुमार उर्फ अर्जुन है. गया पुलिस ने नालंदा में अमित के घर पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया. पुलिस ने उसकी मां और बहन से घंटों पूछताछ की है.

आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर दोबारा परीक्षा दे रहा शातिर भभुआ में गिरफ्तार

भभुआ के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में तैनात दंडाधिकारी अमन कुमार राय की शिकायत पर पुलिस ने एक शातिर युवक रवि कुमार को गिरफ्तार किया है. गया जिले के वजीरगंज का रहनेवाला रवि कुमार अपने मूल आधार कार्ड में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से छेड़छाड़ कर दोबारा परीक्षा में शामिल हो रहा था. जांच में पता चला कि वह इससे पूर्व 14 जून को आरा (भोजपुर) के आरबीएस स्कूल में नाम बदलकर परीक्षा दे चुका था.

कोचस में हाइटेक उपकरणों के साथ गिरोह का सदस्य दबोचा

रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कैमूर जिले में परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे हैं. महात्मा गांधी चौक पर जब एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोका गया, तो उसका मुख्य सरगना नंदकिशोर पासवान (निवासी बेतिया) भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि पश्चिम चंपारण के भुंटुन कुमार को पुलिस ने दबोच लिया. कार की तलाशी लेने पर एक काले बैग से दो वॉकी-टॉकी, तीन ब्लूटूथ डिवाइस, चार बुकलेट, तीन चार्जर, माइक रिसीवर, कनेक्टर और दो मोबाइल फोन सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये.

नवादा में ओएमआर की कार्बन कॉपी लेकर परीक्षार्थी फरार

नवादा के एसकेएम महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी राहुल कुमार परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट की मूल प्रति तो जमा कर दी, लेकिन उसकी कार्बन कॉपी लेकर फरार हो गया. कक्ष वीक्षक सतेंद्र प्रसाद की सूचना पर केंद्राधीक्षक ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कार्बन कॉपी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी.

Also Read: गया जी में सिपाही से साइबर ठगी, डॉक्टर के यहां नंबर लगाने के नाम पर खाते से उड़ाए 1.89 लाख रुपये

The post बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6 लाख की डील, OMR स्पोर्ट्स और फर्जी दस्तावेज का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top