Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ammonia Gas Leak: सिंदरी के हर्ल उर्वरक प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, आंखों में जलन और सांस लेने में होने लगी तकलीफ

Ammonia Gas Leak: सिंदरी (धनबाद)-सिंदरी के हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) प्लांट से बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे अमोनिया गैस का रिसाव होने से लोगों में भय व्याप्त हो गया. हवा के प्रवाह के अनुरूप उत्तर-पश्चिम दिशा में अमोनिया गैस का रिसाव करीब पांच किलोमीटर के दायरे में हुआ. लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडेय समेत कई लोगों ने हर्ल प्रबंधन और जिला प्रशासन को गैस रिसाव की सूचना दी. सूचना पर बलियापुर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. मेंटेनेंस के लिए 15 अप्रैल से प्लांट में है शटडाउन हर्ल के एचआर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि हर्ल में 15 अप्रैल से दो सप्ताह का शटडाउन लिया गया है. अभी प्लांट पूरी तरह बंद है. हो सकता है कि प्लांट मेंटेनेंस के कारण पाइप में रह गयी अमोनिया गैस हवा में फैल गयी हो. हर्ल के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी ने बताया कि हर्ल के टेक्निकल सेल ने अमोनिया गैस के रिसाव की जांच की है. जब प्लांट चालू रहता है, तब गैस रिसाव की संभावना रहती है और अतिरिक्त गैस फ्लेयर से हवा में जल जाता है. परंतु मेंटेनेंस को लेकर प्लांट 15 अप्रैल से ही बंद है, इसलिए संभावना है कि पाइपलाइन के कुछ पॉकेट में अमोनिया गैस हो और वहीं से हवा के साथ मिलकर वातावरण में फैल गयी हो. रिसाव पर पाया गया नियंत्रण गौतम माजी ने बताया कि प्लांट बंद होने के कारण पॉकेट से काफी कम मात्रा में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ होगा. समय के साथ अब उस पर नियंत्रण हो चुका है. सूचना मिलते ही हर्ल प्रबंधन ने एहतियातन अग्निशमन सेवा के दो वाहनों को प्लांट क्षेत्र में तैनात कर दिया था, परंतु उन्होंने इसे गैस का रिसाव मानने से इनकार कर दिया और बताया कि इससे चिंता करने की जरूरत नहीं है. ये भी पढे़ं: Indian Railways Gift: आदित्यपुरवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, दौड़ने लगी टाटा-हटिया मेमू ट्रेन, ये बनेगा सैटेलाइट स्टेशन The post Ammonia Gas Leak: सिंदरी के हर्ल उर्वरक प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, आंखों में जलन और सांस लेने में होने लगी तकलीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गया, नवादा नवादा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. इस मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. The post Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया मेट्रो को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, मंत्री ने बताया शहर में कब से शुरु होगा मेट्रोलाइन का काम

गया : प्रदेश प्रशासन के पास विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसों की कमी नहीं है. निकायों से योजनाओं का प्रस्ताव आने के साथ ही पैसे भेजे जा रहे हैं. प्रशासन का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र का विकास बिना भेदभाव किया जाये. गयाजी के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. उक्त बातें नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने बुधवार को निगम कार्यालय परिसर में 15.66 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कही. उन्होंने कहा कि गया को मेट्रोलाइन से जोड़ने का काम जल्द शुरू किया जायेगा. साथ ही कहा कि जल कनेक्शन से वंचित घरों को अमृत टू योजना के तहत कनेक्शन दिया जायेगा. Ai image 6,742 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गया मेट्रो का प्रोजेक्ट बता दें कि गया मेट्रो का प्रोजेक्ट लगभग 6,742 करोड़ रुपये का है. यह प्रोजेक्ट गया शहर में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने के लिए बनाया गया है. प्रशासन का दावा है कि गया में मेट्रो बनने के बाद शहर के यातायात में सुधार होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी. दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो की तरह ही गया मेट्रो भी शहर के निवासियों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है, जिससे यातायात और प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी. स्त्रीओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट मंत्री ने कहा कि स्त्रीओं की सुख-सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष ध्यान है. इसके तहत यह ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी स्थिति में स्त्रीओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. स्त्रीओं के लिए निगम क्षेत्र में पिंक टॉयलेट बनाये जायेंगे. इसके साथ ही पिंक बस का भी संचालन किया जायेगा. लोगों का अभिवादन करते मंत्री निकाय क्षेत्र के वार्ड पार्षद होते हैं सबसे बड़े नेता: मंत्री मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नेता के रूप में सबसे बड़ा स्थान पार्षद का होता है. उन्होंने कहा कि यहां पर देख कर साफ तौर से लगता है कि हर कोई एक-दूसरे का साथ देने के लिए हर वक्त तैयार है. वार्ड पार्षद हर तरह के कठिनाइयों को झेलता है. इसके बाद भी सभी का काम सहजता से करता है. पूर्व डिप्टी मेयर ने बताया कि कुछ दशक पहले तक निगम में सिर्फ दो टूटे वाहन थे. अब अत्याधुनिक संसाधन से निगम लैस हो गया है. और शवदाह गृह का होगा निर्माण मंत्री ने कहा कि शहर की आबादी को देखते हुए यहां पर एक बिजली संचालित शवदाह गृह का निर्माण किया जा रहा है. आगे के दिनों में यहां पर और शवदाह गृह का निर्माण कराने की योजना है. उन्होंने कहा कि निकायों में पहले जेइ नहीं होने का रोना रोया जाता था. अब विभाग की ओर से कई जेइ निगम को दे दिये गये हैं. यहां जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए भी उपाय करने का निर्देश दिया गया है. शहर को स्वच्छ रखने के लिए वेंडिंग जोन बनाना सबसे जरूरी है. इसलिए जल्द-से-जल्द इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली जाये. उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर अधिकारी लोगों से मिलने का एक निश्चित समय तय कर लें, ताकि हर कोई अपनी समस्या लेकर यहां पहुंच सके. एनडीए काल में विकास की बह रही गंगा: डॉ कुमार सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने समारोह में कहा कि एनडीए के शासनकाल में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है. यहां पर लगभग घरों में पाइपलाइन से गंगाजल पहुंचाया गया है. लोगों की हर तरह की सुख-सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि गया में तीव्र गति से विकास हो रहा है और इन विकास कार्यों के बल पर गया को बिहार व देश का नंबर वन शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. गयाजी में अब विकास की गति साफ तौर से देखी जा सकती है. यहां पर हाल के दिनों में कई बड़ी योजनाओं को पूरा किया गया. बिना भेदभाव के विकास को दी जा रही गति : मेयर मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि गयाजी को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं किये जाने के बाद भी सभी के सहयोग से विकास किया गया है. इसमें हर स्तर पर अधिकारी, नेता व आमलोगों ने साथ दिया. बिना भेदभाव के ही विकास की गति को बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों की सबसे अधिक अपेक्षा निगम से होती है. लोगों की अपेक्षा पर अब तक खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया गया है. कई तरह की बाधाओं को पार कर यहां विकास योजनाओं को पूरा कराया गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें नगर निगम को दिया बेहतर संसाधन: मोहन स्वागत भाषण में पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य डॉ अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ दशक पहले ही यहां पर कचरा उठाव के लिए महज दो वाहन थे. फिलहाल यहां पर 400 से अधिक वाहन हैं. मशीन से शहर की सड़कों की सफाई की जाती है. उन्होंने कहा कि बिहार में पहला नगर निगम है जहां हर दिन कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट लगाया गया है. यहां अब तक कई मंत्री आ चुके हैं और सबने निगम के काम की सराहना की है. फिलहाल निगम 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मुहैय्या कराया जा रहा है. पहले छोटी सड़क को ढालने के लिए सोचना पड़ता था. अब यहां जीबी रोड व केपी रोड की भी ढलाई हो रही है. इसे भी पढ़ें : रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार ने की थी IRCTC की शुरुआत, एक फैसले ने लोगों का सफर कर दिया आसान इसे भी पढ़ें : Bihar Politics : शिवदीप लांडे के बाद एक और IPS ने बिहार की नेतृत्व में मारी एंट्री, थामा इस पार्टी का हाथ इसे भी पढ़ें : 500 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर में बनेगा मेगा फूड पार्क, रोजगार के लिए नहीं करना होगा पलायन   The post गया मेट्रो को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, मंत्री ने बताया शहर में कब से शुरु होगा मेट्रोलाइन का काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के इस पंचायत में 1.16 करोड़ का गोलमाल, ऑडिट टीम ने सौंपी रिपोर्ट

Muzaffarpur News: ऑडिट टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) को सौंपी है, जिसमें वित्तीय अनियमितता का उल्लेख किया गया है. इसके अलावा, ऑडिट में 37 लाख रुपये से अधिक की अन्य वित्तीय अनियमितताओं का भी पता चला है. यह राशि 15वीं छठी वित्त आयोग के तहत पंचायत को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई थी. जांच का निष्कर्ष हेडक्वार्टर आएगा ऑडिट के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने इस राशि के खर्च होने का दावा तो किया, लेकिन इससे संबंधित कोई भी वैध बिल या अन्य प्रमाण प्रस्तुत करने में वे विफल रहे है. इसके चलते ऑडिट टीम ने इस पूरी राशि को आपत्ति की श्रेणी में रखा है और इसकी गहन जांच की सिफारिश की है. टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच कराने और जांच के निष्कर्षों से हेडक्वार्टर को अवगत कराने का अनुरोध किया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें प्रशासन के लक्ष्य को पाने में विफल टीम ने कहा कि प्रशासन द्वारा पंचायत में सड़क, नाला और अन्य विकास कार्यों के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि आवंटित की जाती है. इसके बावजूद 79 लाख रुपये से अधिक की राशि का पंचायत के खाते में निष्क्रिय पड़ा रहना गंभीर चिंता का विषय है. यह दर्शाता है कि आवंटन के बाद भी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया गया, जिसके कारण पंचायत प्रशासन द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रही है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी उठे सवाल ऑडिट टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त राशि से विकास कार्यों को शुरू कराने का आग्रह किया है. साथ ही, पंचायत के कामकाज की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताओं को रोका जा सके. इस बड़े वित्तीय गोलमाल के सामने आने से पंचायत के कामकाज और विकास कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं. The post Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के इस पंचायत में 1.16 करोड़ का गोलमाल, ऑडिट टीम ने सौंपी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: शॉर्ट सर्किट के कारण 70 घरों में लगी आग, चार बच्चे जिंदा जले, रो-रोकर बेहाल हो रहे लोग

Muzaffarpur News: पीड़ित परिवार के लोग घटना के समय गेहूं की कटनी करने गये थे. इसी दौरान बिजली के पोल से निकली चिंगारी से आग लग गयी और कुछ ही देर में आग ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी में मनोज पासवान के पुत्र विपुल कुमार (6), उसकी पुत्री ब्यूटी कुमारी (10), राजन पासवान की पुत्री सृष्टि कुमारी (6) और छोटू पासवान की पुत्री अंशिका कुमारी (4) जिंदा जल गयी. दर्जनों बकरियां भी मर गयीं. वहीं काफी संख्या में मवेशी घायल हैं. चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू घटना की सूचना पर युवा राजद नेता अमरेन्द्र यादव, मुखिया राहुल कुमार, पूर्व मुखिया दिनेश कुमार, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड, बरियारपुर थानाध्यक्ष एवं प्रशासन को दी. आनन-फानन में जिला मुख्यालय से तीन फायर ब्रिगेड को भेजा गया, जिससे सहयोग से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची पुलिस को लोगों ने घेरा घटना की सूचना के बाद भी काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची बरियारपुर पुलिस को देखकर लोग आक्रोशित हो गये और लोगों ने पुलिस काे घेर लिया. लोगों ने पुलिस पर जान बूझकर विलंब से पहुंचने का आरोप लगाया. घटना के बाद एसडीओ पूर्वी अमित कुमार, सीओ पल्लवी कुमारी, चिकित्सक जमानुल्लाह, स्वास्थ्य प्रबंधक मिथिलेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कैंप कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही विधायक अशोक कुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख नूर आलम, पंसस अरुण कुमार सिंह, कुंदन कुमार, भाजपा नेता सह पूर्व सरपंच मनीष कुमार, लोजपा (आर) नेता संजय पासवान आदि लोगों ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने चारों बच्चों के शवों को अपने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं प्रशासन की ओर से सामुदायिक किचन आरंभ कराया गया. एसडीओ पूर्वी ने सभी पीड़ित परिवार को प्रशासनी सहायता उपलब्ध कराने बात कही है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी बिजली पोल से उठी चिंगारी से घरों में लगी आग स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी पीड़ित परिवार के लोग घटना के समय गेहूं की कटनी करने गये थे. इसी बीच विरेन्द्र पासवान के घर के पास स्थित बिजली के पोल से शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से आग लगी और देखते ही देखते आग ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया़ लोग जब तक कुछ समझ पाते आग पूरे गांव में फैल गयी. आग की लपटें देखकर लोग कटनी छोड़कर रोते-बिलखते भागे, जब तब घर पहुंचे सभी के घर धू-धूकर जल रहे थे. इसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी़ बच्चों के शव देखते ही लोगाें का कलेजा फट गया और एक-दूसरे से मदद की गुहार लगाने लगे. घटना के बाद से गांव के लोग गम में डूबे है. मृत बच्चों के परिजन को विधायक ने दिया दो लाख का चेक अगलगी की घटना में चारों बच्चों की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक अशोक कुमार चौधरी ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. इसके बाद अपने निजी कोष से मृत बच्चों के परिजन को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. विधायक ने मृतक के परिजन एवं सभी पीड़ित परिवारों को सभी प्रशासनी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. The post Muzaffarpur News: शॉर्ट सर्किट के कारण 70 घरों में लगी आग, चार शिशु जिंदा जले, रो-रोकर बेहाल हो रहे लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले की 60 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए सिर्फ 25 दमकल की गाड़ी

: रामपुर मनी गांव में चार मासूम के जिंदा जलने की घटना से खुली पोल : सकरा में रहती बड़ी दमकल तो नहीं होती इतनी बड़ी घटना संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले की 60 लाख से अधिक की आबादी की अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग के पास महज आठ बड़ी और 17 छोटी दमकल गाड़ी है. अप्रैल माह के शुरू होने के साथ ही रोजाना चंदवारा व मोतीपुर फायर स्टेशन में 15 से 20 फायर कॉल पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ने की संभावना है. जिले के बड़े प्रखंड परिसर में फायर ब्रिगेड की फायर मिक्स टेक्नोलॉजी की वाहन की तैनाती की गयी है. लेकिन, अगलगी की सूचना मिलने के बाद जब तक गाड़ी पहुंचती है. आग तबाही मचा चुकी होती है. सकरा प्रखंड के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव में हुई चार मासूम बच्चों की मौत से फायर ब्रिगेड की तैयारी की पोल खुल गयी है. सुबह 10: 30 बजे रामपुर मनी गांव में अगलगी होने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली. 10: 39 बजे सकरा प्रखंड कार्यालय परिसर से फायर मिक्स टेक्नोलॉजी गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हुई. जब गाड़ी 11:06 मिनट पर मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. तुरंत जिला फायर कंट्रोल में सूचना दी तो चंदवारा फायर स्टेशन से चार दमकल, मुसहरी व गायघाट थाने से दमकल रवाना हुई. अग्नि चालक गौरव कुमार व फायरमैन सोनम व रणधीर सिंह ने बचाव कार्य शुरू किया. लेकिन, उनका प्रयास काफी नहीं था. जब तक फायर ब्रिगेड की पूरी टीम पहुंचती, आग चार मासूम बच्चों की जान ले चुकी थी. जानकारी हो कि पूर्व में जिले के हर थाना क्षेत्र में एक- एक फायर ब्रिगेड की फायर मिक्स टेक्नोलॉजी गाड़ी देने की बात मुख्यालय से कही गयी थी. लेकिन, यह बात सिर्फ कागजों तक ही सिमटी रह गयी. जिले में अगलगी को लेकर यह है हॉट स्पॉट सकरा, गायघाट, मुसहरी, औराई, विवि, मीनापुर और कटरा जो चंदवारा स्थित फायर स्टेशन के अधीन आता है. वहीं, मोतीपुर फायर स्टेशन के अंदर में जो हॉटस्पॉट है उनमें साहेबगंज, पारू, कांटी व सरैया है. पेट्रोल पंप पर लगने वाली आग पर काबू पाने एक है फोम टेंडर जिला अग्निशमन विभाग के पास आठ बड़ी दमकल गाड़ी है. लेकिन, उनके पास मात्र एक फोम टेंडर वाहन है. तीन बड़ी वाटर टेंडर गाड़ी है. चार बड़ी दमकल 15 साल से अधिक पुरानी है. इनकी समय- समय पर मरम्मत करायी जाती है. बताया जाता है कि चंदवारा फायर स्टेशन में 11 फायर मिक्स टेक्नोलॉजी व मोतीपुर में दो बड़ी व छह मिक्स टेक्नोलॉजी वाहन है. चार साल में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू बेला भगवानपुर में फायर स्टेशन बनाने की घोषणा होने के चार साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. भगवानपुर में जमीन चिन्हित होने के बाद स्वायल टेस्टिंग होकर पुलिस भवन निर्माण विभाग का नक्शा भेज दिया गया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. वहीं, बेला में जमीन चिन्हित होने के बाद बियाडा से एनओसी की कार्रवाई अटकी हुई है. दोनों जगह फायर स्टेशन खुलने के बाद चंदवारा फायर स्टेशन से कुछ बोझ घटेगा. 30 फुट से अधिक ऊंचाई पर आग बुझाने को नहीं है सीढ़ी शहर में बहुमंजिली इमारत की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. लेकिन, अग्निशमन विभाग के पास 30 फुट से अधिक की ऊंचाई पर चढ़कर आग बुझाने के लिए सीढ़ी नहीं है. फायर ब्रिगेड की ओर से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को लेकर कई बार डिमांड मुख्यालय भेजा जा चुका है. लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है. जिला अग्निशमन विभाग में 171 कर्मी हैं मौजूद जिला अग्निशमन विभाग के पास एक सीनियर फायर ऑफिसर, एक सहायक अग्निशमन पदाधिकारी , एक सब ऑफिसर, प्रधान अग्निक- 11, अग्नि चालक 18 व फायरमैन समेत कुल 108 कर्मी चंदवारा फायर स्टेशन में है. वहीं, मोतीपुर फायर सब स्टेशन में एक फायर व एक सब ऑफिसर, तीन प्रधान अग्निक, नौ अग्निक चालक व फायर मैन समेत कुल 63 कर्मी की तैनाती की गयी है. नए जो फायरमैन व वुमैन है. उनको राज्य के बाहर भी अग्नि सुरक्षा को लेकर ट्रेनिंग दी गयी है. यह संसाधन है मौजूद 45 फायर शूट 06 विदिंग ऑपरेटर 02 स्मॉक एक्सजोस्टर 02 लाइटिंग टावर — अगलगी की घटना होने पर इन नंबरों पर दे जानकारी डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर :::: 9473191917 जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ::: 9113130035 मोतीपुर फायर स्टेशन :::: 06223233133, 933445165, 9955640679 अग्निशमन कार्यालय ::: 101, 06212247222 फायर मैन ::: 7485805840, 7485805841, 7485805842 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले की 60 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए सिर्फ 25 दमकल की गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसटीइटी : रिजल्ट कार्ड लेने का अंतिम मौका

मुजफ्फरपुर. एसटीइटी उत्तीर्ण जिन अभ्यर्थियों ने अब तक रिजल्ट कार्ड नहीं लिया है, उनके लिए विभाग ने अंतिम माैका दिया है. एसटीइटी 2024 के साथ ही 2019 व 2023 का रिजल्ट जिला शिक्षा भवन में 17 अप्रैल की शाम 4 बजे तक उपलब्ध होगा. रिजल्ट कार्ड वितरित करने के लिए विभाग ने जिला स्कूल में कैंप लगाया गया था. इसके बाद भी अब तक कई अभ्यर्थी नहीं ले जा सके हैं. डीइओ अजय कुमार सिंह ने कहा है कि जाे रिजल्ट कार्ड नहीं ले गये हैं, वे अनिवार्य रूप से कार्यालय से इसे ले लें. इस तिथि के बाद किसी अन्य तिथि पर रिजल्ट कार्ड मांगे जाने की स्थिति में कार्यालय उसे देने के लिए बाध्य नहीं होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसटीइटी : रिजल्ट कार्ड लेने का अंतिम मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोलर लाइट की प्रयोगशाला में होगी जांच, लगेगा जुर्माना

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर पंचायतों में लगाए जा रहे सोलर लाइट की गुणवत्ता अब सवालों के घेरे में है. अधिकांश जिलों से सोलर लाइट के जल्द खराब होने की शिकायतों के बाद ब्रेडा के निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को पत्र लिखकर गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि सोलर लाइट की गुणवत्ता की जांच अब प्रयोगशाला में की जाएगी. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले से सोलर लाइट का चयन कर जांच के लिए भेजने का अनुरोध किया गया है. विभाग ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है.गौरतलब है कि सोलर लाइट लगाने के बाद कई जिलों से मुख्यालय तक इनके शीघ्र खराब होने की शिकायतें पहुंच रही थीं. इसी को देखते हुए विभाग ने संज्ञान लिया और गुणवत्ता की पड़ताल करने का जिम्मा ब्रेडा को सौंपा है. अब सभी जिलों से सोलर लाइट का चयन कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा. प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खराब गुणवत्ता वाली लाइटें पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि एक सोलर लाइट लगाने के लिए एजेंसी को 17 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान किया जाता है. वर्तमान में जिले में पांच एजेंसियां कार्यरत हैं. विभागीय निर्देशानुसार, सोलर लाइट खराब होने पर यदि उसे ठीक नहीं किया जाता है, तो प्रतिदिन के हिसाब से 10-10 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा.हाल ही में, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार ने एक एजेंसी पर करीब 90 रुपये का जुर्माना भी लगाया था. उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेडा के निदेशक का पत्र प्राप्त हो गया है, लाइटों को चिह्नित कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कदम से पंचायतों में लगाई जा रही सोलर लाइट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोलर लाइट की प्रयोगशाला में होगी जांच, लगेगा जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारसोई नपं सामान्य बोर्ड की बैठक में आम बजट का अनुमोदन

बारसोई नगर पंचायत बारसोई के सामान्य बोर्ड की बैठक बुधवार को नपं कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद विमला देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, नपं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार उपस्थित रहे. नगर पंचायत बारसोई के लिए अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया. जिसमे 56 करोड़, 34 लाख, 54 हजार, 130 रुपए के अनुमानित व्यय का लक्ष्य रखा गया. कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से अनुमानित बजट को पास किया है. आम बजट के बाद बारसोई नगर पंचायत का विकास और तीव्र गति से होगा. बैठक में वार्ड पार्षद मोमीर, धर्मेंद्र सिंह, मेघनाथ मंडल, दीपक चंद्र दास, रोहित भगत, फैजान, अजय महतो, बेवी खातून, नसेवा खातून, साहिना खातून, सोनम देवी, सितारा बेगम, दुखिया खातून आदि उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारसोई नपं सामान्य बोर्ड की बैठक में आम बजट का अनुमोदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड रामधुनी सह कीर्तन का हुआ समापन, सवा मन लड्डू का लगा भोग

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतौली पंचायत के वार्ड नंबर 08 स्थित श्रीश्री 108 हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधुनी महामंत्र सह कीर्तन का आयोजन किया गया था. जिसका समापन मंगलवार की देर शाम को हुआ. इस दौरान पूरे इलाके में माहौल भक्तिमय बना रहा. हनुमान मंदिर के सेवक हरिवंश सिंह उर्फ शिशु जी ने बताया कि यह हनुमान मंदिर करीब 75 वर्ष पूर्व पंचायत के प्रथम मुखिया स्व अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने स्थापित किया था. कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस हनुमान मंदिर में मन्नत मांगते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है. कहा कि डॉ शिखा सिंह एवं सिपु कुमारी ने अपने मन्नत पूर्ण होने पर यह अखंड रामधुनी महामंत्र सह कीर्तन का आयोजन कराया. वैरदह कीर्तन मंडली में शामिल नैना कुमारी ने अपनी सुरीली आवाज से रामधुनी भजन गाकर समा बांध दिया. अखंड रामधुनी महामंत्र सह कीर्तन से पूर्व पंडित मोहन झा ने मुख्य यजमान शुभंकर सिंह उर्फ पप्पू को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कराया. मां ललिता हॉस्पिटल देवघर के संस्थापक शिवदत्त शर्मा उर्फ शंभू शर्मा ने हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में सवा मन का एक लड्डू चढ़ाया. वहीं अहमदाबाद गुजरात के निलेश पटेल उर्फ लाला भाई ने हनुमान मंदिर में हनुमान जी का छतरी लगाया. अखंड रामधुनी महामंत्र सह कीर्तन में 09 कीर्तन मंडली ने हिस्सा लिया. इसमें रतौली के 02, जरौली के 03, बैरिया, झरका, वैरदह एवं ललमनियां के एक-एक कीर्तन मंडली शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड रामधुनी सह कीर्तन का हुआ समापन, सवा मन लड्डू का लगा भोग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top