Hot News

इन 4 नंबरों में छिपी है टायर की पूरी कुंडली, 1 मिनट में जानें बदलने का सही समय

क्या आप जानते हैं कि आपकी कार के टायर बाहर से बिल्कुल ठीक दिखने के बावजूद खतरनाक साबित हो सकते हैं? अक्सर हम कार की सर्विस, इंजन ऑयल और माइलेज पर ही सिर्फ ध्यान देते हैं, लेकिन टायरों को तब तक नजरअंदाज करते रहते हैं, जब तक कोई समस्या सामने न आ जाए. बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि टायरों की भी एक एक्सपायरी डेट होती है और समय के साथ उनका रबर कमजोर होने लगता है. कई बार टायर दिखने में बाहर से बिल्कुल नए जैसे लगते हैं, फिर भी वे अंदर से पुराने और कमजोर हो चुके होते हैं. ऐसे टायर अचानक फट सकते हैं, गाड़ी की पकड़ कम कर सकते हैं और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. इसलिए टायर की उम्र जानना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. अच्छी बात यह है कि आप सिर्फ एक मिनट में अपने टायर की उम्र का पता लगा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.

टायर की उम्र जानना क्यों है जरूरी?

टायर रबर से बने होते हैं और समय के साथ उनकी मजबूती कम होने लगती है. तेज धूप, गर्मी, बारिश और खराब सड़कें टायरों को धीरे-धीरे कमजोर बना देती हैं. यही वजह है कि बाहर से ठीक दिखने वाला टायर भी अंदर से पुराना हो सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कार के टायरों को 5 से 6 साल के भीतर बदल देना चाहिए, भले ही उनका इस्तेमाल कम हुआ हो. हिंदुस्तान जैसे गर्म मौसम वाले देशों में टायरों की उम्र और तेजी से कम हो सकती है.

टायर की मैन्युफैक्चरिंग डेट कैसे चेक करें?

टायर की उम्र जानने के लिए आपको किसी खास डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस टायर की साइडवॉल (किनारे वाले हिस्से) को ध्यान से देखें. यहां आपको DOT से शुरू होने वाला एक कोड दिखाई देगा. इस कोड के आखिर में चार नंबर लिखे होते हैं. यही नंबर बताते हैं कि टायर कब बनाया गया था. जैसे कि मान लीजिए, टायर के किनारे वाले हिस्से पर DOT XXXX 2226 लिखा हुआ है. इसमें 22 का मतलब साल का 22वां सप्ताह, 26 का मतलब साल 2026 है. यानी कि यह टायर साल 2026 के 22वें सप्ताह यानी लगभग मई 2026 में बनाया गया था. वहीं, अगर आपके टायर पर सिर्फ 3 अंकों का कोड दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि वह टायर साल 2000 से पहले का है और उसे तुरंत बदल देना चाहिए.

कितने पुराने टायर को सुरक्षित माना जाता है?

  • 0 से 3 साल: पूरी तरह सुरक्षित
  • 3 से 5 साल: इस्तेमाल के लायक, लेकिन रेगुलर चेक करना जरूरी
  • 5 से 6 साल: बदलने की तैयारी कर लें
  • 6 साल से ज्यादा: इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता

कई लोग स्टेपनी (स्पेयर टायर) को भूल जाते हैं, लेकिन उसकी उम्र भी उसी तरह बढ़ती है. इसलिए उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट भी जरूर चेक करें.

टायर पुराने होने के संकेत

कई बार टायर की उम्र पूरी होने से पहले ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं. ऐसे में इन संकेतों पर ध्यान देकर तुरंत जांच कर टायर बदलने पर विचार करना चाहिए.

  • टायर के किनारों पर छोटी-छोटी दरारें दिखना
  • रबर का सख्त या भुरभुरा होना
  • बार-बार हवा कम होना
  • सड़क पर ज्यादा शोर सुनाई देना
  • गाड़ी की पकड़ और ब्रेकिंग में कमी महसूस होना

नया टायर खरीदते समय रखें यह बात ध्यान

जब भी आप अपनी गाड़ी के लिए नया टायर खरीदें, तो उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर चेक करें. कई बार टायर लंबे समय तक गोदाम में पड़े रहते हैं. ऐसे में दिखने में नया टायर भी पहले से पुराना हो सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, टायर खरीदते समय 6 से 12 महीने के भीतर बने टायर को प्राथमिकता देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: टायरों का रंग हमेशा काला ही क्यों होता है? सालों से गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते इसकी वजह

The post इन 4 नंबरों में छिपी है टायर की पूरी कुंडली, 1 मिनट में जानें बदलने का सही समय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top