Video : अमेरिका और ईरान के बीच डील साइन होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी खुश नजर आए. कई महीनों से जारी तनातनी के बाद यह समझौता एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है और इससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है. एक वीडियो फॉक्स न्यूज से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रंप दिख रहे हैं. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या समझौते पर साइन हो गया है? तो इसके जवाब में वे उत्साहित होकर कहते दिख रहे हैं- ‘It’s Signed…आप भी देखें ये वीडियो.
“It’s signed.”
President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron.
A White House official says a photo of the signed agreement was sent to Iran and the… pic.twitter.com/HVELS6RYVB
— Fox News (@FoxNews) June 17, 2026
अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के मुताबिक, इस समझौते पर बुधवार (17 जून) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मसूद पेजेशकियन ने डिजिटल हस्ताक्षर किए. इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने भी इलेक्ट्रॉनिक तौर पर दस्तावेज पर साइन किए थे. समझौता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया, जिसके बाद इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में होने वाली औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की योजना रद्द कर दी गई.
🚨 President Donald J. Trump has SIGNED the Iran Memorandum of Understanding at Versailles in France. 🇺🇸 pic.twitter.com/JQ6qlbvFAF
— The White House (@WhiteHouse) June 17, 2026
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात फ्रांस के वर्साय पैलेस में आयोजित डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते की हार्ड कॉपी पर भी आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए. उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उनके साथ मौजूद थे. व्हाइट हाउस ने इस साइनिंग का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ट्रंप डिनर टेबल पर समझौते पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें : अमेरिका ने माना ‘ईरान के पास परमाणु बम से भी बड़ा हथियार’, खुफिया रिपोर्ट का खुलासा; जब चाहे कर सकता है इस्तेमाल
The post Video: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर मुहर, ट्रंप बोले- ‘It’s Signed!’ appeared first on Naya Vichar.

