Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिदिन होमवर्क की समीक्षा करेंगे क्लास टीचर

–नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा –प्रतिदिन सात घंटी होगी पढ़ाई, एक कक्षा 40 मिनट की होगी संवाददाता, पटना प्रशासनी स्कूलों का सात अप्रैल से समय बदल जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों प्रधानाध्यापकों और प्रखंडों शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा. इस दौरान स्कूलों में कुल सात घंटी पढ़ाई होगी. सुबह 6.30 बजे से सात बजे प्रार्थना होगी. इसके बाद वर्ग का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी. पहली घंटी सुबह सात बजे से 7.40 तक, दूसरी घंटी 7.40 से 8.20, तीसरी घंटी 8.20 से नौ बजे तक चलेगी. बीच में सुबह नौ से 9.40 बजे तक प्रारंभिक स्कूलों के शिशु मध्याह्न भोजन करेंगे. फिर चौथी घंटी सुबह 9.40 से 10.20 बजे तक चलेगी. इसी तरह पांचवीं घंटी 10.20 से 11 बजे, छठी घंटी 11 से 11.40 तक और सातवीं और अंतिम घंटी सुबह 11.40 से 12.20 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद बच्चों को छुट्टी दे दी जायेगी. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि दोपहर 12.20 से 12.30 बजे तक प्रधानाध्यापक स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषय की समीक्षा की जायेगी. अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं बच्चों को दिये गये गृह कार्य की समीक्षा व जांच करेंगे. वहीं टीचर भी बच्चों को दिये गये होम वर्क की जांच करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को दी जाने वाली गृह कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रधानाध्यापक और वर्ग शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिदिन बच्चों को गृह कार्य मिले और प्रतिदिन उसकी जांच हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतिदिन होमवर्क की समीक्षा करेंगे क्लास टीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएवी : झांकियों के जरिये बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश

बच्चों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में 49 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग संवाददाता, पटना डीएवी बीएसइबी स्कूल की ओर से आयोजित चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन मूल्यों, आर्य समाज के आदर्श व मानवता से परिपूर्ण सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गयी. बच्चों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में 49 स्कूलों के करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. गाजे-बाजे और रथ के साथ निकाली गयी शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. शोभायात्रा का नेतृत्व आर्य समाजी सिक्किम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया. शोभायात्रा डीएवी बीएसइबी से हनुमान मंदिर पहुंचा. बच्चों ने इस झांकी में हिंदुस्तान की महान संस्कृति, ऋषि-मुनियों की जीवन शैली व आर्य समाज के जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में दर्शाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएवी : झांकियों के जरिये बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : रामनवमी पर हथियारों व आग्नेय अस्त्र लेकर देवघर व मधुपुर में चलने पर लगी निषेधाज्ञा

वरीय संवाददाता, देवघर. रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था बहाल रखने के लिए उपायुक्त विशाल सागर ने संपूर्ण अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था व शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए देवघर व मधुपुर के अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये है. दिये गये निर्देश के तहत-सभी पूजा समिति व अन्य को निदेश दिया है कि संपूर्ण देवघर अनुमंडल क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी प्रकार के घातक हथियार, आग्नेयास्त्र या विस्फोटक पदार्थ लाने व ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. पूजा समितियों को भी निर्देश दिया है कि वे किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस आदि निकालने के पूर्व निर्धारित मार्ग के लिए अनुमति अवश्य ही लेंगे. अनुमति प्राप्त मार्ग के अलावा किसी भी अन्य मार्ग पर जुलूस या झांकी आदि निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा प्रशासनी अर्द्धप्रशासनी व स्थानीय संकायों जैसे महाविद्यालय, उच्च विद्यालय, प्राथमिक, मध्य व बुनियादी विद्यालयों और किसी भी आम भूमि का उपयोग रैली या जुलूस के दौरान नहीं करेंगे. रात के 10 बजे से सुबह छह बजे ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबंध जिले के दोनों ही अनुमंडल क्षेत्रों में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के साउंड बॉक्स या सामान्य से तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक रहेगी. वहीं अश्लील गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. डीजे के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : रामनवमी पर हथियारों व आग्नेय अस्त्र लेकर देवघर व मधुपुर में चलने पर लगी निषेधाज्ञा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू : हॉस्टल एलॉटमेंट से पहले नहीं हो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव सलोनी राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ छात्रों के हुए समझौते पर कोई निर्णय नहीं लेने की वजह से नाराजगी जाहिर की है. महासचिव ने कहा कि पिछले दिनों हुए छात्र आंदोलन के दौरान सबसे अहम मुद्दा हॉस्टल एलॉटमेंट का था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. महासचिव ने स्पष्ट किया है कि जब तक छात्रावास का एलॉटमेंट शुरू नहीं किया जायेगा, तब तक नव-निर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह करवाना उन जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ बेइमानी होगी जिन्हें छात्रावास की अत्यंत आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावासों का निर्माण छात्रों के उपयोग के लिए किया गया है न कि ताले बंद रखने के लिए. ऐसे में यह जरूरी है कि छात्रावास एलॉटमेंट की प्रक्रिया को छात्र संघ के शपथ ग्रहण से पहले प्रारंभ किया जाये ताकि छात्रों के अधिकारों की रक्षा हो सके और विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों का भरोसा बना रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू : हॉस्टल एलॉटमेंट से पहले नहीं हो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 39 पीएमश्री स्कूल एक ही शैक्षणिक व प्रशासनिक इकाई के रूप में करेंगे काम

-पीएमश्री दर्जा प्राप्त स्कूलों में कक्ष छह से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू संवाददाता, पटना जिले के पीएमश्री दर्जा प्राप्त 39 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो गयी है. मध्य विद्यालयों में संचालित कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को आसपास के उच्च माध्यमिक स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार पीएमश्री से दर्जा प्राप्त विद्यालय जहां कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई होती है, उनको एक ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इकाई माना जायेगा. इससे इन स्कूलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी और इसकी मॉनीटरिंग भी आसानी से हो सकेगी. चिह्नित मर्ज किये जाने वाले मध्य विद्यालय के वर्ग एक से पांच तक की कक्षा स्वतंत्र इकाई के रूप में प्राथमिक विद्यालय में परिवर्तित माने जायेंगे. चिह्नित विद्यालय के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यालय के विकास कोष, छात्र कोष, समग्र शिक्षा अंतर्गत बैंक खाता व अन्य राशि के व्यय के लिए बैंक खाते का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से अन्य शिक्षक के साथ करेंगे. वर्ग छह से आठ तक की कक्षाओं के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष या सचिव द्वारा संयुक्त रूप से बैंक खाता का संचालन किया जायेगा. आदेश में कहा गया है कि वर्ग छह से आठ तक विद्यालयों का संचालन विद्यालय शिक्षा समिति और वर्ग नौ से 12 वीं तक का संचालन के प्रबंध समिति द्वारा किया जायेगा. यदि शिक्षकों की कमी रहती है, तो वर्ग नौ -10 और वर्ग 11-12 के शिक्षक कक्षा छह से आठ के बच्चों को पढ़ायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मर्ज किये गये सभी पीएमश्री स्कूलों में (शैक्षणिक सत्र 2025-26) एक अप्रैल से पढ़ाई प्रारंभ शुरू हो गयी है. इन स्कूलों को दिये गये निर्देश को हर हाल में पालन करना होगा. इन प्रखंडों में इतने पीएमश्री स्कूल प्रखंड – संख्या अथमलगोला – 1 पटना सदर – 10 संपतचंक – दो फुलवारीशरीफ – 1 धनरूआ – 1 दनियावां – 1 दानापुर – 2 पंडारक – 1 पालीगंज – 1 नौबतपुर – 2 मोकामा – 1 मसौढ़ी – 2 विक्रम – 2 बिहिटा- 3 मनेर – 2 खुसरूपुर – 1 घोसवरी – 1 दुल्हिनबाजार – 1 बेलछी – 1 बाढ़ – 1 बख्तियारपुर – 1 फतुहा – 1 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 39 पीएमश्री स्कूल एक ही शैक्षणिक व प्रशासनिक इकाई के रूप में करेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ

देवघर . देवघर में रामनवमी को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस लेकर बाबा मंदिर समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के चौक- चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के अलावा सभी प्रमुख अखाड़ों में रामनवमी को लेकर हनुमान जी की विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. बाबा मंदिर में भी पूजा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी कर ली गयी है. वहीं विभिन्न चौक- चौराहे स्थित हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और शृंगार पूजा, आरती होगी, शहर के प्रमुख अखाड़ों में शामिल हनुमान जी की विशेष पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. वहीं पूजा अर्चना के बाद कई पूजा समिति की ओर से दोपहर बााद शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी. वहीं विभिन्न अखाड़े में शामिल लोग पारंपरिक हथियार के साथ करतब भी दिखायेंगे. इसके अलावा शहीद आश्रम रोड स्थित महावीर समाज, भैरव बाजार अखाड़ा, शांति अखाड़ा, स्टेशन रोड हनुमान मंदिर सहित शहर के चौक चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा के साथ ध्वजारोहण कर शाम को भव्य आरती के साथ पूजा की जायेगी. शहर के साकेत विहार, बरमसिया, मातृ मंदिर चौक, गोविंद खावाले लेन, बलसारा, रामपुर, करनीबाद, सत्संग नगर, पुरनदाहा, सुभाष चौक, बाजला चौक, रांगा मौड़, जसीडीह स्टेशन, कालीपुर, सिमरीया समेत अन्य सैकड़ों जगहों पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की जायेगी, साथ ही कई जगहों पर अष्टजाम व रात्रि जागरण कार्यक्रम भी होगा. वहीं रामनवमी को लेकर शहर व ग्रामीण इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. शहर में व बाजारों में महावीर पताकों की दुकानें सजी हुई हैं. रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार की सुबह से ही बाजार में महावीर झंडे, बांस, फल- फूल, नारियल समेत पूजन सामग्री की लोगों ने जमकर खरीदारी की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 से शहर के अंदर बसों का प्रवेश हो जायेगा बंद, छह प्वाइंट पर पुलिस बल की होगी तैनाती

देवघर. 10 अप्रैल से देवघर का प्राइवेट बस स्टैंड नवनिर्मित आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) बाघमारा में शिफ्ट हो जायेगा. आइएसबीटी से ही प्राइवेट बसों का परिचालन होगा. साथ ही शहर के अंदर सभी बसों का प्रवेश बंद हो जायेगा. प्राइवेट बस स्टैंट, झरना चौक होकर बसों का परिचालन नौ अप्रैल तक ही होगा. नोटिस के बाद भी आदेश का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. यह निर्णय देवघर नगर निगम में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में चेंबर में आयोजित बैठक में लिया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. आइएसबीटी में बस स्टैंड को स्थानांतरित किये जाने के मुद्दे पर यह पांचवीं बैठक बुलायी गयी. अबतक सिर्फ दो बार ही प्राइवेट बस ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि ही शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह बैठक सभी हितधारकों से संवाद स्थापित करने और सहयोग प्राप्त करने की भावना से बुलायी गयी थी. शहर के मास्टर प्लान में आइएसबीटी, बाघमारा बस स्टैंड के रूप में निर्धारित है. इस स्थानांतरण से शहर के भीतर जाम, विशेष रूप से स्कूल और कार्यालय समय में लगने वाला जाम में कमी आयेगी और प्रदूषण भी कम किया जा सकेगा. प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नौ अप्रैल की तिथि को बस स्थानांतरण की अंतिम तिथि माना जायेगा. इसलिए सभी बस संचालकों से अपील है कि वो इस परिवर्तन को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें. बैठक में डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी, यातायात प्रभारी माइकल कोड़ा, एमवीआइ अमित कुमार झा, प्रथम कुमार रजवार, सुभाष तिग्गा, डीटीओ कार्यालय के शिव कुमार, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 10 से शहर के अंदर बसों का प्रवेश हो जायेगा बंद, छह प्वाइंट पर पुलिस बल की होगी तैनाती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में परिवहन विभाग की बड़ी चूक, हेलमेट न पहनने का जुर्माना कार चालक के नाम!

देवघर. देवघर नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें परिवहन विभाग की एक बड़ी चूक उजागर हुई है. वर्ष 2023 में एक चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार को पकड़ने पर उसके नाम पर जुर्माना काटा गया था, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जुर्माना कार मालिक योगेन्द्र कुमार तिवारी के नाम से काटा गया. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि योगेन्द्र की कार का रजिस्ट्रेशन नौ अक्टूबर 2023 को हुआ था, जबकि जुर्माना 12 सितंबर 2023 का था. जुर्माने में हेलमेट न पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस न होने और अन्य आरोप लगाए गए हैं, लेकिन ये सब आरोप एक स्कूटी सवार पर लागू होते हैं. अब योगेन्द्र ने इस गड़बड़ी के लिए परिवहन विभाग से जांच की मांग की है और अपने नाम पर लगाये गये जुर्माने को माफ करने की अपील की है. यह मामला विभागीय लापरवाही और गलतियों को लेकर अब चर्चा का विषय बन गया है. वर्ष 2023 में देवघर परिवहन विभाग की चेकिंग अभियान में उनके कार्यालय के सामने एक स्कूटी सवार पकड़ा गया था. उस आरोप में बिना हेलमेट सहित अन्य आरोपों की फाइन साकेत विहार बरमसिया निवासी कार चालक योगेन्द्र कुमार तिवारी के नाम से कट गया. हाल के दिनों में कार मालिक योगेंद्र के मोबाइल पर वर्ष 2023 के चेकिंग में पकड़े जाने का एक मैसेज आने के बाद से वह काफी परेशान हो गये. जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र को दो जुर्माना भरना था. एक जुर्माना 650 रुपये का धनबाद में पार्किंग की गड़बड़ी के कारण कटा था, तो दूसरा 6500 रुपये का जुर्माना था, जिसमें उन्हें हेलमेट नहीं पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने आदि का दोषी बताया गया था. गौर करने पर पता चला कि यह जुर्माना 12 सितंबर 2023 से जुड़ा हुआ है. चालान में गाड़ी का नंबर उसकी कार का जेएच 15 एएफ 4444 था. तारीख देखते वे अचरज में पड़ गये. कार का रजिस्ट्रेशन उसने नौ अक्तूबर 2023 को कराया था, यानी कि गाड़ी खरीदने व रजिस्ट्रेशन होने से एक माह पहले ही उसके कार नंबर का चालान काट दिया गया. पता करने पर जानकारी हुई कि यह चालान अपने कार्यालय के समीप चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग द्वारा ही काटा गया था. यह भी पता चला कि उस चालान के साथ जो फोटो था, वह एक स्कूटी का है. उक्त फोटो भी परिवहन विभाग कार्यालय के अंदर का ही नजर आ रहा था. फाइन संबंधी मैसेज में स्कूटी मालिक का नाम श्याम यादव लिखा था. इस प्रकार यह पता चला कि गलती श्याम यादव ने अपनी स्कूटी के साथ की और चालान कार मालिक योगेन्द्र तिवारी का काट दिया गया था. फाइन संबंधी चालान में योगेंद्र के कार का नंबर डाल दिया गया था. इस पूरे मामले में रोचक बात यह है कि जिस कार का नंबर जारी ही नहीं हुआ था. उसका चालान भला कैसे कट गया. यह गलती से हुआ या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया था, जो जांच का विषय है. योगेन्द्र ने इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. साथ ही अपने कार पर लगाये गये जुर्माना को माफ कराने की भी मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देवघर में परिवहन विभाग की बड़ी चूक, हेलमेट न पहनने का जुर्माना कार चालक के नाम! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में तीन माह में पॉक्सो एक्ट के 25 मामलों में आया फैसला, पांच अभियुक्तों को सजा

देवघर. बालिकाओं के साथ यौन अपराध की घटनाओं को लेकर दर्ज मुकदमों का स्पीडी ट्रायल स्पेशल कोर्ट में चल रहा है. स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत द्वारा विगत तीन माह यानी जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक 25 मामलों में फैसले सुनाये गये, जिसमें से महज दो मामलों के पांच अभियुक्तों को ही सजा मिल पायी है. शेष 23 मामलों के 28 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया है. फैसले सुनाये गये मुकदमों को औसतन देखा जाये, तो हर माह आठ मुकदमों में फैसले आ रहे हैं. इनमें दो मामलों में सजा सुनायी गयी है, जिसमें सजा के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया गया है. रिहा होने वाले मुकदमों में अभियोजन पक्ष की ओर से पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाया, जिसके चलते संलिप्त लोगों को राहत मिल गयी. केस की सुनवाई के लिए बना है स्पेशल कोर्ट जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटी बाल यौन शोषण की घटनाओं को लेकर जितने भी केस दर्ज हो रहे हैं, उसकी सुनवाई के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर में स्पेशल कोर्ट बना है, जहां पर इस प्रकार के मामलों की सुनवाई होती है. प्रत्येक जिले में पॉक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट बना है, जिसमें स्पेशल जज होते हैं. वर्तमान में देवघर सिविल कोर्ट कैंपस में पॉक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट है, जहां पर मुकदमों का स्पीडी ट्रायल हो रहा है और फैसला सुनाया गया. अभियोजन पक्ष की ओर से स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त हैं, जो प्रशासन की ओर से पक्ष रखते हैं. —- डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देवघर में तीन माह में पॉक्सो एक्ट के 25 मामलों में आया फैसला, पांच अभियुक्तों को सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: केंद्रीय अस्पताल के कर्मी की मौत, आश्रित को मिला नियोजन

Dhanbad News: केंद्रीय अस्पताल, जगजीवन नगर के स्टोर कीपर गनौरी निषाद की ड्यूटी के दौरान शनिवार को तबीयत बिगड़ने से इलाज के क्रम में मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद यूनियन प्रतिनिधियों व परिजनों ने आश्रित को नियोजन की मांग करने लगे. काफी हो हंगामा व यूनियन के दबाव के बाद केंद्रीय अस्पताल प्रबंधन ने स्व निषाद के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन से संबंधित नियुक्ति पत्र सौंपा. साथ ही, मृत कोलकर्मी के दाह संस्कार के लिए बेनेवोलेंट फंड से 75 हजार रुपये का भुगतान किया गया. इस दौरान केंद्रीय अस्पताल के प्रबंधक (एचआर) विनीत सिन्हा व यूनियन की ओर से राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय सचिव अरुण प्रकाश पांडेय, कोयला भवन शाखा सचिव दारोग महतो, विश्वजीत, प्रकाश महतो, मिथलेश तिवारी व सुनील सिंह आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: केंद्रीय अस्पताल के कर्मी की मौत, आश्रित को मिला नियोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top