Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंत समय में भी भगवान को सुमिरन करने से मिलती है मुक्ति : पं सत्यनारायण

नारायणपुर. भगवान के भजन से मनुष्य को मुक्ति प्रदान होता है. इंसान भले ही जीवन में कितने पाप कर्म किए हों, लेकिन जब उसके अंदर का ज्ञान जागृत हो और वह प्रभु का स्मरण करे तो अंत समय में भी भगवान का नाम सुमिरन करने से मुक्ति मिल जाती है. उक्त बातें पंडित सत्यनारायण तिवारी ने श्री श्री 1008 संकट मोचन हनुमान मंदिर बड़बहाल घाटी में चल रहे नवाह परायण कथा सत्र में शनिवार को कही. उन्होंने जानकी की विदाई प्रसंग को जगत की बेटी की विदाई से जोड़ते हुए बहुत ही करुण तथा मर्मस्पर्शी शब्दों से चित्रण किया. उन्होंने पिता और पुत्री के संबंध को सबसे पवित्र बताते हुए जानकी की विदाई के दौरान महाराज जनक और सुनैना की दशा का वर्णन किया. यह वर्णन सुन श्रोताओं के नेत्रों से आंसुओं की धारा बह निकली. उन्होंने कहा कि जानकी की विदाई में पशु, पक्षी रोने लगे. गुरु वशिष्ट के परामर्श पर हिंदुस्तान का विवाह मांडवी से, उर्मिला का विवाह लक्ष्मण से और श्रुति कीर्ति का विवाह शत्रुघ्न के साथ एक ही मंडप में कराया गया. महाराज दशरथ गुरु से आज्ञा लेकर राम को युवराज बनाने की घोषणा करते हैं, पूरे अयोध्या में खुशी छा जाती है. इधर कैकेयी कोपभवन में चली जाती है और दशरथ से दो वरदान मांगती है कि भरत को राजगद्दी और राम को चौदह साल का वनवास. राजा दशरथ अचेत हो जाते हैं. रामजी लक्ष्मण और सीता के साथ वन को चले जाते हैं. श्री राम वन गमन का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए. मौके पर मुख्य यजमान भगलू रवानी, यजमान छोटू गोस्वामी, नरेश तिवारी, चंदन तिवारी, डेगन गोस्वामी, भागीरथ रवानी, नूनलाल रवानी, आनंद मोहन तिवारी, गौतम ओझा, मुरारी रवानी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंत समय में भी भगवान को सुमिरन करने से मिलती है मुक्ति : पं सत्यनारायण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी पर शांति बहाली के लिए निकाला फ्लैग मार्च

कुंडहित. रामनवमी को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने काे लेकर शनिवार की शाम सीओ सीताराम महतो एवं थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में कुंडहित बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो एवं पुलिस निरीक्षक मोहम्मद फारूक उपस्थित थे. थाना परिसर से निकले फ्लैग मार्च कुंडहित बाजार का भ्रमण किया. पुलिस ने लोगों को शांति एवं सद्भाव के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की. सीओ ने कहा कि रामनवमी में डीजे पर आपत्तिजनक अश्लील गाना बजाने पर डीजे जब्त कर संचालक पर कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की गयी. फतेहपुर में भी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च फतेहपुर. एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में फतेहपुर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें दोनों संप्रदाय के सामाजिक व नेतृत्वक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. फ्लैग मार्च फतेहपुर चौक से पूरे बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान एसडीपीओ ने लोगों से कहा कि त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, इसकी जिम्मेवारी प्रशासन के साथ-साथ समाज का भी है. शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है. गड़बड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. मौके पर पुलिस निरीक्षक मो फारूक, थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता, एसआइ मुकेश कुमार भोक्ता, एएसआइ संतोष गोस्वामी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी पर शांति बहाली के लिए निकाला फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महुआडांड़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

महुआडांड़. प्रखंड में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शनिवार शाम डीएसपी शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान सीओ सह बीडीओ संतोष बैठा भी मौजूद थे. फ्लैग मार्च थाना से शुरू हुआ, जो शास्त्री चौक, गांधी चौक, डीपाटोली, रामपुर व बिरसा चौक समेत कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की. डीएसपी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनायें. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही है. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी इंद्रदेव राजवार, पुलिस और आइआरबी के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महुआडांड़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जुगसलाई में एसएसपी ने दल – बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Jamshedpur Police flag march : SSP किशोर कौशल ने शनिवार को Jugsalai के सभी क्षेत्रों में पैदल Flag March किया. इस दौरान दिखने वाली कमियों को प्वाइंट आउट कर उसे फौरन ठीक करने का आदेश दिया. इस दौरान लोगों से अपील कि अगर कोई भी सूचना उनके पास है तो पुलिस को सूचित करें. 112 पर भी Call कर सूचना दे सकते हैं. एसएसपी ने शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पैदल मार्च किया. एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी विधि- व्यवस्था तौकिर आलम, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थे. सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0657-2230555, 2912047 जारी किया गया है. इसके अलावा Whatsapp नंबर 7091091825 भी जारी किया गया है. पूर्वी सिंहभूम पुलिस की आम जनता से अपील : – – अफवाहों पर ध्यान न दें. जरूरी सूचना, घटना की सूचना मिलने पर फौरन 100 या 112 पर काॅल करें. – जुलूस मार्ग पर के चौक- चौराहों पर स्टैटिक सशस्त्र बल , स्त्री बल और अन्य फोर्स तेनात रहेंगे. जनता उनसे मदद ले सकती हैं. – जिला पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं, इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े. – पीसीआर वाहन,थाना मोबाइल या बाइक दस्ता सदैव आपकी सेवा में तैनात रहेगी. आप भी इनका सहयोग करें. जुगसलाई में एसएसपी ने दल – बल के साथ किया फ्लैग मार्च 3 अखाड़ा प्रबंधकों से अपील : – – अखाड़ा प्रबंधक अपने वोलिंटियर्स को फोटाेयुक्त पहचान पत्र दें. – जुलूस को निर्धारित मार्ग से ही ले जाना सुनिश्चित करें. – जुलूस की वीडियोग्राफी जरूर करायें. – जुलूस निकलने वाले मार्ग के थाना प्रभारी से संपर्क में रहें. – जुलूस के मूवमेंट की सूचना भी संबंधित थाना प्रभारी को देते रहें. – सदस्य इस बात का ध्यान रखेंगे कि ऐसा प्रदर्शन न करें जिससे आम लोगों को कोई क्षति पहुंचे. – यह सुनिश्वचित करें कि जुलूस के दौरान आपत्तिजनक संगीत न बजाया जाये.— वीर कुंवर सिंह अखाड़ा समिति की ओर से एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को कमेटी की ओर से पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया नियमों को तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसएसपी फ्लैग मार्च के दौरान जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह अखाड़ा समिति की ओर से एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को कमेटी की ओर से पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया. एसएसपी ने कहा कि उन्हे शहर में दूसरी बार रामनवमी के जुलूस में शामिल होने का मौका मिलेगा. उन्होंने लोगाें से शांति व्यवस्था बना कर पर्व को उल्लास के साथ मनाने की अपील की. The post जुगसलाई में एसएसपी ने दल – बल के साथ किया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kapali firing/jamshedpur : रंगदारी देने से इंकार करने पर मेडिकल दुकान संचालक पर फायरिंग, तोड़ फोड़

– पुलिस को माैके से मिला दो खोखा, तीन- चार की संख्या में आये थे अपराधी – भागने के दौरान भी किया हवाई फायरिंग Jamshedpur News/ firing/kapali : कपाली ओपी अंतर्गत पाला मोड़ के पास स्थित Kgn Medical Store के संचालक साहिल पर तीन- चार की संख्या में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ firing कर दिया. लेकिन साहिल बाल बाल बच गया. उसके बाद बदमाशों ने उसके दुकान में जम कर उत्पात मचाया. साथ ही गल्ले से करीब 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. अपराधियों ने भागने के क्रम में भी हवाई फायरिंग की. पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. घटना शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे की है.घटना के संबंध में केजीएन मेडिकल दुकान के संचालक साहिल ने बताया कि वह अपने दुकान में था. दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था. उसी दौरान तीन – चार की संख्या में अपराधी आये और सहिल से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. जब साहिल ने कहा कि उसके पास 50 हजार रुपये नहीं है तो उन लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया. इस दौरान दो अपराधियों ने पिस्तौल निकला. उसके बाद साहिल ने उन लोगों को धक्का देकर दुकान से भागने लगा. भागने के दौरान बदमाशों के साथ उसका हाथा-पाही भी हुआ. उसके बाद साहिल पिस्तौल देख कर भागने लगा. भागने के दौरान अपराधियों ने उस पर तीन-चार Round Firing कर दिया. लेकिन गली में छुप जाने के कारण वह बाल बाल बच गया. उसके बाद अपराधियों ने दुकान में रखे दवा, और कई अन्य सामानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद जब आस पास के दर्जनों लोग जुट कर बदमाशों का विरोध किया तो सभी बाइक से फरार हो गये. भागने के क्रम में भी उन लोगों ने हवाई फायरिंग किया. सूचना मिलने के बाद kapali ओपी प्रभारी सोनू कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं साहिल ने बताया कि जितने भी बदमाश उनके दुकान पर आये थे. उनमें से किसी को वह पहचानता नहीं है. इससे पूर्व उसने उन लोगों को देखा भी नहीं है. Kapali firing/jamshedpur : रंगदारी देने से इंकार करने पर मेडिकल दुकान संचालक पर फायरिंग, तोड़ फोड़ 3 भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा : घटना के बाद मौके पर बस्ती के लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. परिवार के कई लोग भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त करने में जुट गये. लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद लोगों ने Firing के खिलाफ हंगामा करने लगे. कार्रवाई की मांग को लेकर लोग आक्रोशित होने लगे. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को मौके से खदेड़ा. इस दौरान पुलिस ने हल्का बल का भी प्रयोग किया. वहीं छानबीन के बाद पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया. उसके साथ ही पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की तलाश में जुट गयी. Kapali firing/jamshedpur : रंगदारी देने से इंकार करने पर मेडिकल दुकान संचालक पर फायरिंग, तोड़ फोड़ 4 कोट : मेडिकल दुकान में रंगदारी की मांग करने तीन-चार की संख्या में बदमाश आये थे. मेडिकल दुकानदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे. जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग और तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बदमाशों को जल्द Arrest किया जायेगा. सोनू कुमार , प्रभारी, कपाली ओपी. The post Kapali firing/jamshedpur : रंगदारी देने से इंकार करने पर मेडिकल दुकान संचालक पर फायरिंग, तोड़ फोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bjp@ 45Years : भारतीय संस्कृति, विचारधारा और विरासत की राजनीति ने बीजेपी को बनाया लीडर

Table of Contents अटल बिहारी वाजपेयी थे बीजेपी के पहले अध्यक्ष राममंदिर के मुद्दे ने पहली बार देश में बनाई बीजेपी की प्रशासन राममंदिर, आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक जैसे ठोस कदम उठाए बीजेपी ने हिंदुस्तानीय संस्कृति, विचारधारा और विरासत की चिंता से लोगों को अवगत कराया : दिलीप जायसवाल बीजेपी अपना फायदा देखकर वक्फ बिल नहीं लाई , गरीब मुसलमानों के लिए लाई है : बाबूलाल मरांडी Bjp Sthapna Diwas : बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के अध्यक्ष बने थे. उस वक्त से 2025 तक बीजेपी ने 45 वर्षों का सफर तय कर लिया है और दो सांसदों की यह पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की प्रशासन का लगातार तीसरा कार्यकाल यह देश देख रहा है. बीजेपी यानी हिंदुस्तानीय जनता पार्टी का यह स्वर्णिम युग है, जब वह कड़े फैसले ले रही है और उसे जनता का समर्थन भी प्राप्त है. पीएम मोदी के प्रति जनता की दीवानगी जगजाहिर है. 1980 में जब बीजेपी का गठन हुआ था, उस वक्त पार्टी की पकड़ काफी सीमित थी और पार्टी की विचारधारा के समर्थक भी कम थे, लेकिन बीजेपी ने खुद पर काफी मेहनत किया और कई रणनीतिक फैसले लेते हुए  आज 10 करोड़ सदस्यों की पार्टी बन गई है. केंद्र सहित देश के 21 राज्यों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों की प्रशासनें हैं.  अटल बिहारी वाजपेयी थे बीजेपी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी के पहले अध्यक्ष थे. उससे पहले पार्टी को जनसंघ के नाम से जाना जाता था. हिंदुस्तानीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने की थी. जनसंघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य एक राष्ट्रवादी नेतृत्वक पार्टी बनाना था, जो हिंदुस्तानीय संस्कृति और राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर आधारित हो. जनसंघ के गठन के बाद भी पार्टी को अधिक विस्तार नहीं मिला,लेकिन पार्टी सतत प्रयास करती रही. 1967 में पार्टी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया जब उसके 35 सांसद चुनकर संसद पहुंचे थे. अटल बिहारी वाजपेयी 1951 से ही बीजेपी के सांसद थे और 1967 के चुनाव में वे उत्तरप्रदेश के बलरामपुर से चुनाव जीते थे. इमरजेंसी के बाद 1977 में जनसंघ का भी जनता पार्टी में विलय हो गया था और अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री बने थे, जबकि आडवाणी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया था. आडवाणी उस वक्त राज्यसभा के सांसद थे. राममंदिर के मुद्दे ने पहली बार देश में बनाई बीजेपी की प्रशासन अटल-आडवाणी बीजेपी ने हिंदुत्व की नेतृत्व की और राममंदिर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जिसकी वजह से 1996 में पहली बार बीजेपी की प्रशासन केंद्र में बनी और बीजेपी 161 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. लेकिन बीजेपी को किसी पार्टी का समर्थन नहीं मिला और महज 13 दिनों की बीजेपी प्रशासन गिर गई, क्योंकि मतदान से पहले ही अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद 1998 में बीजेपी की प्रशासन बनी, उस वक्त बीजेपी को 182 सीटें मिलीं थीं और अन्य पार्टियों के समर्थन से केंद्र में बीजेपी की प्रशासन ने 13 महीने तक शासन किया था.1999 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और बीजेपी की प्रशासन पूरे पांच साल तक चली, इस कार्यकाल में भी अटल जी प्रधानमंत्री बने थे. उसके बाद 2004 में बीजेपी चुनाव हार गई. बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई और 2014 में बीजेपी को 282 सीटें मिलीं और पहली बार बीजेपी को अपने बल पर बहुमत मिला. 2019 के चुनाव में 303 और 2024 के चुनाव में बीजेपी को 240 सीट मिली और केंद्र में अभी बीजेपी की ही प्रशासन है. राममंदिर, आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक जैसे ठोस कदम उठाए बीजेपी जब सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ आई तो उसने राममंदिर बनवाया और सबसे कड़ा कदम आर्टिकल 370 को हटाकर उठाया. साथ ही ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाया. पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में जबकि प्रशासन के पास अपने बल पर बहुमत नहीं है, तब भी प्रशासन ने वक्फ बिल को पेश किया और इसे संसद से पास करवाया. यह बीजेपी पार्टी और इसकी दृढ़इच्छाशक्ति का परिचायक है. बीजेपी ने हिंदुस्तानीय संस्कृति, विचारधारा और विरासत की चिंता से लोगों को अवगत कराया : दिलीप जायसवाल बीजेपी ने हमेशा से ही राष्ट्रवाद की बात की और हिंदुस्तानीय संस्कृति और विचारधारा को सहेजने की कोशिश की.स्थापना के 45वें वर्ष में बीजेपी की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा ही हिंदुस्तानीय संस्कृति, विचारधारा और विरासत की चिंता की और लोगों को अहसास कराया कि हम इसकी रक्षा के बारे में सोचते हैं. दूसरी बात यह है कि बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उस सपने को पूरा किया, जिसमें वे कहते थे कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी जीने का हक है. तीसरी बात कोरोना काल में मोदी जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व तरीके से आपदा प्रबंधन का काम किया गया. चौथी बात यह है कि बीजेपी ने हिंदुस्तान को विश्व की पांचवीं सबसे शक्तिशाली वित्तीय स्थिति बनाया और पांचवीं बात हमने इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम किया, जिसकी वजह से आज बीजेपी इतनी शक्तिशाली बन चुकी है. बीजेपी अपना फायदा देखकर वक्फ बिल नहीं लाई , गरीब मुसलमानों के लिए लाई है : बाबूलाल मरांडी झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी ने जिसने पिछले 45 सालों से अपनी विचारधारा पर काम किया है. वह अपनी विचारधारा को दृढ़इच्छाशक्ति के साथ जनता के पास लेकर गई. शुरुआत में सफलता कम मिली, लेकिन फिर हजार से करोड़ों में समर्थक साथ आ गए, यही बीजेपी की सफलता का राज है. जहां तक बात वक्फ बिल की है, तो इस बिल को बीजेपी अपने फायदे के लिए लेकर नहीं आई है, बल्कि बीजेपी यह चाहती है कि गरीब मुसलमानों को इसका फायदा मिले. धर्म के लिए जो दान किए गए हैं, उनका दुरुपयोग ना हो. अभी तो स्थिति यह है कि वक्फ बोर्ड में बहुत भ्रष्टाचार है और गरीब मुसलमान को इसका फायदा नहीं मिल रहा है. विधेयक के कानून बनने से गरीबों को लाभ मिलेगा. इसके

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेतिया में युवक का अपहरण, मांगी डेढ़ लाख फिरौती, तीन बदमाश गिरफ्तार

बेतिया के नरकटियागंज  इडो नेपाल बार्डर के बलथर थाने के भवरी गांव निवासी शहीद मियां के पुत्र फरहान आलम का अपहरण गुरुवार को दुकान से लौटते वक्त कर लिया गया. अपहरण को लेकर बलथर थाने में उसके भाई इरफान आलम के एफआइआर दर्ज कराये जाने के बाद सिकटा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया. इसमें शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन बदमाश गिरफ्तार एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि फरहान आलम का अपहरण तीन अप्रैल को सिकटा बार्डर अवस्थित दुकान से लौटते वक्त कर लिया गया. उसके भाई की एफआइआर के आलाेक में मैनाटाड़ पुलिस निरीक्षक सरफराज अहमद और थानाध्यक्ष राज रौशन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. इसमें बॉर्डर क्षेत्र के छपैनिया सरेह के बेहरी घाट में छिपाकर रखे गए फरहान आलम को बरामद कर लिया गया. अपहरण में शामिल कुर्सीबरवा के अफसर (19), सैनुल्लाह (22) व तैमुल्लाह (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों के पास से तीन मोबाइल और तीन बाइक भी जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि अपहरण में शामिल अभियुक्त इश्तेखार व अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इश्तेखार के ऊपर कई मामले दर्ज हैं. पहले इश्तेखार और फिर आसिफ ने मांगी थी फिरौती फरहान का अपहरण कर बदमाशों ने फरहान के भाई के मोबाइल पर फोन कर उसे छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख की फिरौती मांगी थी. एसडीपीओ ने बताया कि 3 मई को फरहान बॉर्डर चौक स्थित दुकान से समीर आलम को बताकर घर से निकला. देर रात तक घर नहीं पहुंचा. दूसरे दिन 4 मई को 12.47 बजे मो. 9119043488 से उसके भाई इरफान के मो. 6200800201 पर फोन आया. फरहान को छोड़ने के एवज में डेढ लाख फिरौती की मांग की गयी. फिरौती मांगने वाले ने अपना नाम इश्तेखार बताया. फिर उसके बाद उसके मो. 9342781756 पर 3.40 बजे शाम में फोन आया. फोन करने वाले ने अपना नाम आसिफ बताया. फरहान को छोड़ने के एवज में डेढ लाख की मांग की. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर अपहरण में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. अपहरण कार्ड का मुख्य सूत्रधार इश्तेखार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें वीडियो गेम स्पोर्ट्सने को लेकर फरहान ने लिए थे 46 हजार उधार पुलिस ने जहां फरहान के अपहरण का खुलासा कर दिया है, वही अपहरण के पीछे उधार में रुपये लेना बताया जा रहा है. वीडियो गेम स्पोर्ट्सने के लिए फरहान ने आरोपितों से 46 हजार उधार में लिया था. जब फरहान ने रुपये नहीं दिये, तो आरोपितों ने उसका अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद उसे रातभर बिस्किट खिला कर रखा. अपहरणकर्ताओं ने युवक के भाई के मोबाइल पर फोन कर डेढ़ लाख की फिरौती की मांग कर डाली. अपहृत युवक का भाई भी होशियार निकला. आसिफ का मोबाइल कॉल रिकार्ड कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी. इसे भी पढ़ें : ‘गद्दारों को माफ नहीं करेगी जनता’, वक्फ बिल पास होने पर JDU और चिराग पर भड़के सांसद The post बेतिया में युवक का अपहरण, मांगी डेढ़ लाख फिरौती, तीन बदमाश गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोच फ्लेमिंग का बड़ा बयान, कहा ‘मैं उनसे पूछता भी नहीं…’

MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी के संन्यास को लेकर सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज अभी भी मजबूत हैं. उनकी यह टिप्पणी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 संस्करण के मैच नंबर 17 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच बार की चैंपियन की 25 रनों से हार के बाद आई. सीएसके को कैश-रिच लीग के 18वें संस्करण में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही. जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच चेपॉक में मैच शुरू हुआ, अफवाहें फैलने लगीं कि धोनी स्पोर्ट्स खत्म होने के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. इस अटकलबाजी को तब और बल मिला जब धोनी के माता-पिता को चेन्नई के स्टेडियम में देखा गया. We learn. We’ll return. #WhistlePodu #CSKvDC 🦁💛 pic.twitter.com/4x8x18Ci3p — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2025 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से धोनी के संभावित रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, यह मेरा काम नहीं है कि मैं इसे खत्म कर दूं. मुझे कोई जानकारी नहीं है. मैं अभी भी उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं. वह अभी भी मजबूत हैं. मैं इन दिनों पूछता भी नहीं. आप ही पूछते हैं.’ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था. हालांकि, 43 वर्षीय खिलाड़ी ने नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाने का कोई इरादा नहीं दिखाया, जबकि एक समय पर रन रेट 15 से ऊपर जा रहा था. धोनी ने विजय शंकर के साथ की 84 रनों की नाबाद साझेदारी अंत में धोनी और विजय शंकर ने छठे विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी की. विजय शंकर 54 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि, यह प्रयास पर्याप्त साबित नहीं हुआ और मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा. जब गायकवाड़ से मध्यक्रम की ओर से इरादे की कमी के बारे में पूछा गया, तो मैच के बाद की प्रस्तुति में सीएसके के कप्तान ने कहा, ‘पावरप्ले के बाद से हम हमेशा कैच अप गेम स्पोर्ट्स रहे थे. हम बहुत पीछे थे और हमारे पास केवल एक बल्लेबाज बचा था. डीसी ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और परिस्थितियों का वास्तव में अच्छा उपयोग किया. यहां तक ​​कि जब शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी हम गति की तलाश कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’ 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले, धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 4 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था. सीएसके का शीर्ष क्रम फिर से फेल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का शीर्ष क्रम एक बार फिर चुनौती का सामना करने में विफल रहा, क्योंकि रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ने सस्ते में अपने विकेट गंवा दिए. हार के बाद गायकवाड़ ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है और पावरप्ले में बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए. गायकवाड़ ने कहा, ‘पिछले कुछ मैचों से चीजें हमारे अनुकूल नहीं चल रही हैं. हम सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं, अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमारी तरफ नहीं जा रहे हैं. निश्चित रूप से हमने बहुत अधिक विकेट खो दिए हैं. गेंदबाजी विभाग में भी यह एक बड़ी चिंता का विषय है. हम 15-20 रन अतिरिक्त दे रहे हैं. हम प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.’ यह भी पढ़ें… इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को टांगकर ले गए सिक्योरिटी वाले, मैच छोड़ फैंस से लड़ने आ गया था मैदान के बाहर इस दिग्गज गेंदबाज की तरह बनना चाहते हैं दिग्वेश राठी, धमाकेदार परफार्मेंस के बाद बताया अपना आइडल हार्दिक पांड्या ने कर दी बहुत बड़ी गलती, DRS ले लेते तो कुछ और होता मैच का नतीजा, देखें चौंकाने वाला VIDEO The post एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोच फ्लेमिंग का बड़ा बयान, कहा ‘मैं उनसे पूछता भी नहीं…’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

APAAR ID: झारखंड के हजारीबाग में 44% की बनी अपार आईडी, एक क्लिक पर मिलेगी स्टूडेंट्स की डिटेल्स

APAAR ID: हजारीबाग, आरिफ-झारखंड के हजारीबाग जिले में 44 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) बनकर तैयार है. बाकी छात्रों की अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) तेजी से बनायी जा रही है. यहां 3,90,938 विद्यार्थी हैं, जिनकी अपार आईडी बननी है. हजारीबाग जिले में प्रशासनी एवं प्राइवेट स्कूलों को मिलाकर कक्षा एक से 12वीं के दो हजार 238 स्कूल हैं. इसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख 90 हजार 938 है. शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को यू-डाइस कोड जारी किया है. यू-डाइस कोड के अनुसार सदर एवं शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 270 एवं सबसे कम चलकुशा प्रखंड में 60 स्कूल हैं. सदर एवं शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 81 हजार 659 विद्यार्थी स्कूल से जुड़े हैं. सबसे कम चुरचू प्रखंड में 10 हजार 106 विद्यार्थियों का नाम स्कूलों में दर्ज है. 1,72,066 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनकर तैयार केंद्र प्रशासन के निर्देश पर प्रशासनी एवं निजी (प्राइवेट) स्कूलों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनेगी. हजारीबाग जिले में अब तक 44 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनायी गयी है. 3,90,938 में 1,72,066 विद्यार्थियों की अपार आईडी बन कर तैयार है. बाकी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनायी जा रही है. शिक्षा अधिकारी रोजाना अपार आईडी मामले का रिव्यू कर रहे हैं. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में अलग से सेल बनाया गया है. यहां प्रतिदिन अपार आईडी की रिपोर्ट अपडेट हो रही है. क्या है अपार आईडी? अपार आईडी एक तरह का डिजिटल लॉकर है. इसमें एक जगह देश स्तर पर एक-एक विद्यार्थी का उनका स्कूली एजुकेशन संबंधी डाटा मौजूद होगा. प्रशासन को किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी का डाटा जानने और समझने में आसानी होगी. यह डेटा एक-एक विद्यार्थी का उनके आधार नंबर से जोड़ कर बनाया जा रहा है. इस काम को पूरा करने के लिए यू-डाइस से जुड़े 2235 स्कूल प्रबंधन को जवाबदेह बनाया गया है. कहां-कितने स्कूल एवं विद्यार्थी बरही 181-36092 बड़कागांव 172-21784 बरकट्ठा 151-29141 विष्णुगढ़ 214-33178 चलकुशा 60-11198 चौपारण 235-36229 चुरचू 87-10106 डाडी 89-14162 दारू 68-10464 सदर शहर-270-81659 इचाक 149-24285 कटकमदाग 121-20651 कटकमसांडी 144-22207 केरेडारी 140-17069 पदमा 71-11664 टाटीझरिया 82-11049 तेजी से बनायी जा रही अपार आईडी- डीईओ हजारीबाग के डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रवीण रंजन ने कहा कि जिले के प्रशासनी एवं गैर प्रशासनी सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनेगी. तेजी से अपार आईडी बनाने का काम शुरू है. पांच अप्रैल तक 1,72,066 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनायी गयी है. कुल 3,90,938 विद्यार्थियों की अपार आईडी बननी है. ये भी पढ़ें: रांची में 4.31 लाख को मिले मंईयां सम्मान योजना के एकमुश्त 7500, अप्रैल से सिर्फ इन्हें मिलेगा हेमंत प्रशासन का तोहफा The post APAAR ID: झारखंड के हजारीबाग में 44% की बनी अपार आईडी, एक क्लिक पर मिलेगी स्टूडेंट्स की डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: हाय रे कलयुगी बहू, लाठी-डंडे से ससुर की बेरहमी से कर दी पिटाई, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ससुर की पिटाई का वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है. जिसमें एक स्त्री जो पीड़ित बुजुर्ग की बहू बताई जा रही है, वो लाठी और डंडे से पिटाई करती दिख रही है. पिटाई करते समय उसे जरा भी रहम नहीं आई और दे दनादन डंडे और घूंसे पिटाई करती रही है. रिश्ते को शर्मसार करने वाले वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. प्रॉपटी के लिए बहू ने ससुर की कर दी पिटाई पीड़ित बुजुर्ग का नाम दाताराम धीमान बताया जा रहा है. उन्होंने अपने बेटे और बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बेटे ऋषिपाल और बहू राजबाला पर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है. बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया, जब वो अपने छोटे बेटे के हिस्से की जमीन पर रास्ता बनाकर दीवार खड़ी कर रहे थे, तभी उनकी बहू और बेटा हाथ में लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे. दोनों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और लाठी से घूंसे से पिटाई भी कर दी. हालांकि हो-हंगामा होने पर मौके पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए और बुजुर्ग को बहू के हाथों पिटाई से बचाया. हालांकि मारपीट में बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट आई. बिजनौर में बहु प्रॉपर्टी के लिए ससुर दाताराम की डंडों से पिटाई करती हुई दिख रही तो महाराष्ट्र से वीडियो आया कि बहु अपने सास और ससुर को पटक पटक कर मार रही हैवैसे ये कोई एक या दो घटनाएं सामने नहीं आई हैं, जो रिश्तों की पवित्रता और सामाजिक मूल्यों पर सवाल उठाती हैं। बिजनौर में एक… pic.twitter.com/hvm8p3ywUZ — Tushar Srivastava (@TusharSrilive) April 5, 2025 पुलिस ने क्या बताया? बहू द्वारा अपने ससुर की पिटाई के वीडियो को एक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. वीडियो सामने आने के बाद और बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन में आई और जांच में जुट गई. बिजनौर कोतवाली थाना के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उत्तर प्रदेश के स्वाहेड़ी गांव के बुजुर्ग दाताराम धीमान ने थाना में 3 तारीख को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि पारिवारिक मामले में उसकी बहू और बेटे ने उनके साथ मारपीट की है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है. The post Viral Video: हाय रे कलयुगी बहू, लाठी-डंडे से ससुर की बेरहमी से कर दी पिटाई, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top