Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railways News: कटिहार से अमृतसर और हुबली जंक्शन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज से उदयपुर के लिए भी खुलेगी ट्रेनें

Railways News: रेलवे ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटिहार से अमृतसर व हुबली जंक्शन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जबकि कटिहार रेल मंडल के फारबिसगंज से उदयपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होना है. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी ट्रेन नंबर 05736 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार 10:00 बजे को खुलेगी. इस ट्रेन में 15 कोच लगाये जायेंगे. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी. ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार परिचालित होगी. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी. यह ट्रेन 13:25 बजे अमृतसर से खुलेगी जो कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी. कटिहार से हुबली के लिए ट्रेन नंबर 07326 कटिहार से नौ से 30 अप्रैल तक चलेगी. कटिहार से प्रत्येक शनिवार को खुलेगी यह ट्रेनें यह ट्रेन कटिहार से 14:30 बजे प्रत्येक शनिवार को खुलेगी जो 10.50 बजे हुबली पहुंचेगी, जबकि ट्रेन नंबर 07325 हुबली से 12 अप्रैल से 03 मई तक कटिहार के लिए खुलेगी. यह ट्रेन हुबली से प्रत्येक बुधवार 15.15 बजे खुलकर 13:00 बजे कटिहार पहुंचेगी. इसके अलावा फारबिसगंज से उदयपुर के लिए 10 अप्रैल से एक मई तक प्रत्येक गुरुवार 9:00 बजे ट्रेन खुलेगी जो 12:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी. जबकि ट्रेन नंबर 09623 प्रत्येक मंगलवार 14:05 बजे उदयपुर से खुलेगी जो फारबिसगंज 5.30 बजे पहुंचेगी. Also Read: Bihar Crime: गोपालगंज में दिव्यांग कारोबारी की गला रेतकर हत्या, फॉरेंसिंक टीम ने की जांच The post Railways News: कटिहार से अमृतसर और हुबली जंक्शन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज से उदयपुर के लिए भी खुलेगी ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर पुलिस ने रामनवमी को लेकर निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने और शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने दिया संदेश

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र आपसी भाईचारा, सामाजिक सदभाव एवं शांति पूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान और चौकीदारों के साथ शनिवार को विद्यापतिधाम, मऊ बाजार, बालकृष्णपुर मड़वा, राजा चौक, बजरंगी चौक सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बाइक व चार पहिया वाहन से घूम घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने और इस दौरान बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकालने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हुड़दंग न मचाएं और नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें। उन्होंने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ पर्व मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान एएसआई राकेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में सशस्त्र बल व चौकीदार मौजूद रहे। साथ ही समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में एसडीपीओ सोनल कुमारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक के बाद रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण बाताबरण में सम्पन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया । दलसिंहसराय अनुमंडल में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल द्वारा महावीर इंटरनेशनल, दिल्ली के सहयोग से आज 5 अप्रैल 2025 को दरभंगा रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में सभी रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एवं हिंदुस्तानीय पैकेजिंग संस्थान, मुंबई के निदेशक तथा अतिरिक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार) श्री राजेश कुमार मिश्रा एवं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, श्री विनय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सिय जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गई तथा कर्मचारियों को जागरूक किया गया।इस स्वास्थ जांच शिविर में मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया और अपनी सेवाएं प्रदान की।स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं की समय पर पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी रही। 

समस्तीपुर

नदी किनारे झाड़ी में लगी आग तो ग्रामीणों ने अवैध शराब कारोबार का कर दिया खुलासा, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

नया विचार समस्तीपुर- :समस्तीपुर जिले के पुलिस जो नही कर पा रही है वो काम गांव वालों ने खुद कर दिखाया । बिहार में शराबबंदी वर्ष 2016 से लागू है ।बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से अभी भी देसी शराब बनाई जा रही है और बेची भी जा रही है ।इसके लिए प्रशासन ने शराब कारोबार को खत्म करने के लिए और शराब माफियाओ को पकड़ने के लिए कई तकनीक अपनाई गई । कभी ड्रोन की मदद से कभी डॉग स्क्वायड की मदद से माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है ।लगातार पुलिस इस तरह की कार्रवाई भी करती है और कारोबारी की गिरफ्तारी भी करती है । लेकिन सुदूर गांव में जहां पुलिस नहीं पहुंच पाती है ।जहां पुलिस के ड्रोन नहीं पहुंच पाते हैं ।वहां ग्रामीण खुद ही पहुंच कर शराब के अवैध कारोबार का उजागर करती है । यह वीडियो समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के डुमरा मोहन पंचायत के गनौली वार्ड 9 के समीप करेह नदी के पूर्वी ढाब किनारे 11 बजे आग अचानक आग लग गई ।आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया । क्योंकि नदी किनारे झाड़ी से हटकर खेतो में गेंहू के फसल लगी हुई थी ।आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने पाया कि नदी किनारे झाड़ी में अवैध देशी शराब बनाए जाते हैं ।जिसका उजागर ग्रामीणों ने किया ।हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को भी आग लगने और अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त और शराब बनाने के कच्चे उत्पाद मिलने की सूचना भी पुलिस को दीया हैं । ग्रामीण रूपेश कुमार बताते हैं नदी के किनारे आग लगने की सूचना मिली थी यहां किसानों के खेतों में गेहूं की फसल भी लगी हुई थी ।जब यहां पहुंचे तो नदी किनारे जंगल में आग लगी हुई थी ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया ।उसके बाद से यहां अवैध शराब निर्माण हो रहे भट्टी दिखाई पड़ी है ।ऐसा लगता है कि शराब निर्माण के दौरान ही गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई आग लगने के बाद कारोबारी फरार हो गए हैं ।लेकिन शराब बनाने के कुछ सामान भी बरामद किए गए पुलिस को सूचना दी गई है ।सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने अवैध शराब के कुछ कच्चे सामान को बरामद किया है । इस संबंध में शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह का बताना है कि ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची है । ग्रामीणों के द्वारा नदी किनारे अवैध शराब बनाने की बात कही गई है । पुलिस घटनास्थल पर गई है जांच कर रही है ।

समस्तीपुर

बाल संसद को कराया गया कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को विद्यालय बाल संसद का गठन किया गया। नवगठित बाल संसद में रुपाली कुमारी प्रधानमंत्री, मिथिलेश कुमार उप प्रधानमंत्री, रुद्र कुमार शिक्षा मंत्री, अन्नु कुमारी उप शिक्षा मंत्री, रुक्मणी कुमारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, साकेत कुमार उप स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, रेणु कुमारी जल एवं कृषि मंत्री, रवि किशन उप जल एवं कृषि मंत्री, मनीषा कुमारी पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री,नीतीश कुमार उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, स्तुति कुमारी स्पोर्ट्स एवं संस्कृति मंत्री,अमरजीत कुमार उप स्पोर्ट्स एवं संस्कृति मंत्री, अनन्या श्री विद्यालय सुरक्षा मंत्री एवं गोलू कुमार अप विद्यालय सुरक्षा मंत्री बनाए गए। प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में बाल संसद का चुनाव कराया गया। बाल संसद के सुगमकर्ता शिक्षक राज कुमार ने बाल संसद के मंत्रियों को उसके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में संजीत कुमार, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

श्रीराम जानकी मंदिर के विधि सलाहकार बने डॉ.राम किशोर चौधरी

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी व हिंदुस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. राम किशोर चौधरी बने श्रीराम जानकी मंदिर नरघोघी के विधि सलाहकार। श्रीराम जानकी मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष व अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा उक्त मंदिर समिति से सचिव नन्द कुमार झा ने डॉ.चौधरी को उक्त मंदिर संबंधित जमीनी वाद-विवाद सहित हर समस्या को सुलझाने हेतु सरायरंजन प्रखंड स्थित नरघोघी व अयोध्या नगरी सहित पूरे देश में श्रीराम जानकी मंदिर संबंधित जमीनी वाद विवाद व अन्य कानूनी समस्या व निदान लिए अधिकृत कियाहै।इस आशय की जानकारी समिति के सचिव नन्द कुमार झा ने दी। कानूनी कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर न्यास समिति के सदस्य सहित मंदिर के प्रधान पुजारी व महंत शिवराम दास ने डॉ.राम किशोर चौधरी को बधाई दी है।

समस्तीपुर

मंत्री ने किया बाबा केवल अखाड़ा घाट मेला का उद्घाटन 

नया विचार सरायरंजन: बिहार प्रशासन के पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने शनिवार को प्रखंड के रायपुर बुजुर्ग स्थित बाबा केवल अखाड़ा घाट मेला का उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखाड़ा घाट पर बाबा केवल कुश्ती स्पोर्ट्सते थे और अधिकतर समय यहीं व्यतीत करते थे। इसलिए इस स्थान का बड़ा ही महत्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपने-अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा नेता कैप्टन कमलेश सहनी,पूर्व जिला परिषद् सदस्य हरेराम सहनी, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया सह मेला अध्यक्ष दीपनारायण सहनी, रामचन्द्र सहनी, शंकर सहनी, समाजसेवी उमेश सहनी,पंकज सहनी, अशोक ईश्वर,जीवछ सहनी, राज कुमार सहनी, विक्रम सहनी, मनीष सहनी, बालेश्वर सहनी, दशरथ सहनी, नन्हकी सहनी, उपेन्द्र सहनी,सूरज सहनी, अमरजीत व्यास, हरिश्चंद्र सहनी आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News: ‘5 लाख रुपया रंगदारी दो नहीं तो मार देंगे’, औरंगाबाद में पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Aurangabad News: औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के पिपरौरा पंचायत के परोरा गांव में पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में पैक्स अध्यक्ष सहित तीन लोग जख्मी हो गए. जख्मियों में परोरा गांव निवासी रामबरत मेहता के पुत्र और पिपरौरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा, बड़ा भाई कैलाश मेहता और उनका पुत्र विवेक कुमार शामिल है. घटना शनिवार सुबह घटी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ पैक्स चुनाव में उनका विवाद हुआ था. पूर्व में भी कई बार उक्त लोगों ने हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके थे. पूरा परिवार दहशत में था पांच लाख रुपया रंगदारी टैक्स व हत्या की धमकी मिलने के बाद पैक्स अध्यक्ष का पूरा परिवार दहशत में था. पैक्स अध्यक्ष थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की बात सोच ही रहा था कि उन लोगों ने हमला कर दिया. गणेश कुशवाहा ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे खेत टहलने निकले तो उक्त लोग पहले से ही बधार में एक प्लानिंग के तहत लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घात लगाए बैठे हुए थे. इसी दौरान उक्त लोगों ने पैक्स अध्यक्ष को चारों तरफ से घेर लिया और गाली-गलौज करने लगा. इसी दौरान आवेश में तीनों पिता-पुत्र ने पैक्स अध्यक्ष पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बुरी तरह पीटा गणेश कुशवाहा के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर बड़ा भाई कैलाश मेहता और भतीजा विवेक कुमार बचाने के लिए दौड़े. इसी दौरान उन लोगों ने इनकी भी जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसी दौरान सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को क्यों दिया समर्थन, मुस्लिम नेताओं ने कर दिया खुलासा पैक्स अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप मारपीट की घटना में पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा का दोनों हाथ टूट गया और सिर फट गया. वहीं कैलाश मेहता का सिर्फ व एक पैर की अंगुली टूट गयी. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गणेश कुशवाहा की स्थिति गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन पैक्स अध्यक्ष को लेकर पीएमसीएच पटना चले गए. वहीं जख्मी भाई कैलाश का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पैक्स अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद भी उक्त लोगों द्वारा थाना में शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले की सूचना है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) The post Aurangabad News: ‘5 लाख रुपया रंगदारी दो नहीं तो मार देंगे’, औरंगाबाद में पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IdeaForge के सीएफओ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, कंपनी ने कहा- कानून का हो रहा अनुपालन

IdeaForge: चेन्नई की मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge के सीएफओ (मुख्य वित्तीय अधिकारी) विपुल जोशी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. फ्रीप्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, IdeaForge के सीएफओ विपुल जोशी को कोर्ट में सशरीर पेश होकर जमानत भरनी थी, लेकिन वे कोर्ट नहीं पहुंचे. इससे पहले कोर्ट ने अपने एक आदेश में यह साफ कर दिया था कि सभी आरोपियों को 1 अप्रैल 2025 तक कोर्ट में पेश होकर 25 हजार रुपये की जमानत देने के साथ दो असली जमानती देने होंगे. हालांकि, कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह मामला तब सामने आया, जब हमारे एक ग्राहक ने हमारी बौद्धिक संपदा को अपने स्वामित्व के तौर पर हड़पने का प्रयास किया. उन्होंने हमारे उपकरणों को खराब करके और उनके साथ छेड़छाड़ करके राज्य प्रशासनों को गलत प्रतिनिधित्व किया. जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो उन्होंने कंपनी को परेशान करने के इरादे से गलत कार्रवाई शुरू कर दी. फर्जी जमानती देने पर कोर्ट सख्त अंग्रेजी की वेबसाइट लोकमत की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले के तीन आरोपी अदालत में पेश हुए, लेकिन विपुल जोशी पेश होने या उन पर लगाई गई कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहे. अदालत ने उनके गैर-हाजिरी के बाद गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को उन्हें गिरफ्तार करने और अदालत के सामने पेश करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, अदालत ने मेहता, सिंह और गौतम पर इस मामले से कोई संबंध न रखने वाले व्यक्तियों को जमानतदार के रूप में पेश करके न्यायिक कार्यवाही को गुमराह करने का कथित रूप से प्रयास करने के लिए कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट में पेश किया फर्जी जमानती रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब बाकी आरोपी कोर्ट में पहुंचे तो उन्होंने जमानती के तौर पर जिन लोगों को पेश किया, वे असली नहीं थे. वे न तो कंपनी को जानते थे और न ही उसका नाम कभी सुना था. कोर्ट ने इसे गंभीर धोखाधड़ी बताया और सख्त फटकार लगाई. कोर्ट ने साफ कह दिया कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो फर्जी जमानती को भी जेल भेज दिया जाएगा. हालांकि, एक आरोपी के रिश्तेदार की जमानत को कोर्ट ने मान लिया. ड्रोन खरीदने वाले ग्राहक ने लगाए आरोप ये पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब चेन्नई की एक कंपनी ने IdeaForge से 15 ड्रोन करीब 2.2 करोड़ रुपये में खरीदे. बाद में उस ग्राहक ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हीं ड्रोन को रिमोट से हैक करके बंद कर दिया, जिससे उसके प्रोजेक्ट ठप हो गए और उनका नाम भी खराब हुआ. इन ड्रोन का इस्तेमाल प्रशासन की लगभग 70 करोड़ रुपये की योजनाओं में होना था, लेकिन सब कुछ रुक गया. धोखाधड़ी और हैकिंग के आरोप इस मामले में चेन्नई की साइबर क्राइम पुलिस ने जांच करके IdeaForge और उसके कुछ अफसरों पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. इनके खिलाफ हिंदुस्तानीय कानून की धारा 409 और 65 के तहत केस दर्ज हुआ है और आईटी एक्ट की धारा 66 भी लगाई गई है. यानी मामला सिर्फ बिज़नेस का नहीं बल्कि साइबर क्राइम का भी है. इसे भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार? जानिए पूरी जानकारी कंपनी का आधिकारिक बयान लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह मामला एक ऐसी घटना से पैदा हुआ है, जिसमें हमारे एक ग्राहक ने हमारी बौद्धिक संपदा को अपने स्वामित्व के रूप में हड़पने का प्रयास किया और हमारे उपकरणों को खराब करके और उनके साथ छेड़छाड़ करके राज्य प्रशासनों को गलत प्रतिनिधित्व किया. जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो उन्होंने कंपनी को परेशान करने के इरादे से गलत कार्रवाई शुरू कर दी. व्यक्तिगत आवश्यकताओं से पैदा हुए अंतरिम प्रक्रियात्मक मुद्दों को हल कर दिया गया है. वारंट वापस ले लिया गया है और रद्द कर दिया गया है. सभी उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है. हमारे वकीलों की सलाह पर कानून के तहत उपलब्ध कानूनी उपायों के अनुसार मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो हमें हर कदम पर मार्गदर्शन दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें: स्त्री सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सावित्री देवी डालमिया, वस्त्र शिल्प से हासिल कीं नया मुकाम The post IdeaForge के सीएफओ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, कंपनी ने कहा- कानून का हो रहा अनुपालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी खेल’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली

Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से 7 लोगों की मौत का मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है. जिसमें आरोप है कि नकली डॉक्टर ने निजी मिशनरी अस्पताल में मरीजों के दिन का ऑपरेशन किया था, जिससे 7 की मौत हो गई. अब जिला अधिकारी उस फर्जी डॉक्टर के खिलाफ आरोप की जांच में जुट गए हैं. एक महीने में 7 लोगों की मौत से खलबली अस्पताल में एक महीने के भीतर 7 मौतों की समाचार से क्षेत्र में खलबली मच गई. आरोप है कि एन जॉन केम नाम के एक व्यक्ति ने ईसाई मिशनरी अस्पताल में नौकरी ली. उसने खुद को एक फेमस ब्रिटिश डॉक्टर बताया और उसका ढोंग किया. उसने खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ होने का दावा किया. इसके बाद उसने मरीजों के दिल का ऑपरेशन किया. अधिकारियों ने बताया, फर्जी डॉक्टर ने जिन मरीजों की सर्जरी की उनकी बाद में मौत हो गई. जांच में आरोपी फर्जी डॉक्टर का असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव निकला. ऐसे बच गई अन्य मरीजों की जान एक वकील और बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी ने एएनआई को बताया, “कुछ मरीज मेरे पास आए और हमें घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया- वे अपने पिता को अस्पताल ले गए थे और फर्जी डॉक्टर ऑपरेशन करने के लिए तैयार था, लेकिन वे थोड़ा आशंकित थे, इसलिए वे अपने पिता को जबलपुर ले गए. तब हमें पता चला कि अस्पताल में एक नकली डॉक्टर काम कर रहा है. असली आदमी ब्रिटेन में है, और इस आदमी का नाम नरेंद्र यादव है. हैदराबाद में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है, और उसने कभी अपने असली दस्तावेज नहीं दिखाए.” आयुष्मान हिंदुस्तान योजना से जुड़ा है अस्पताल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया, “जिस मिशनरी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर ने मरीजों की सर्जरी की थी और बाद उनकी मौत हो गई, आयुष्मान हिंदुस्तान योजना से भी जुड़ा है और प्रशासन से पैसे भी ले रहा था. यह एक गंभीर शिकायत है. हमने मामले का संज्ञान लिया है और फिलहाल जांच चल रही है.” फर्जी डॉक्टर के खिलाफ जारी है जांच दमोह के एसपी अभिषेक तिवारी ने एएनआई को बताया, “हम फिलहाल मिशनरी अस्पताल में कई मौतों के मामले की जांच कर रहे हैं. फर्जी डॉक्टर पर पहले भी ब्रिटिश डॉक्टर एन जॉन केम बनकर रहने का आरोप है. The post Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी स्पोर्ट्स’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top