Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वक्फ बिल: शाहनवाज हुसैन को मिली धमकी तो CAA की दिलायी याद, भाजपा नेता ने भी खुलकर ललकारा

वक्फ संसोधन बिल 2025 का समर्थन कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन (shahnwaz hussain) को धमकी दी जा रही है. इस बात की जानकारी खुद बीजेपी नेता ने मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें टारगेट किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वो इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. भाजपा नेता ने सीएए को लेकर हुए विवाद की भी याद दिलायी. शाहनवाज हुसैन को मिल रही धमकी शाहनवाज हुसैन ने कहा कि फेसबुक-ट्वीटर के जरिए उन्हें धमकी दी जा रही है. लेकिन वो धमकी से डरने वाले नहीं हैं. भाजपा नेता ने कहा- ‘उनकी गालियों का मुझपर कोई असर नहीं होता. मैं सच्ची बात करता हूं. सीएए पर तब चीख-चीखकर मैं कहता था कि यह बिल मुसलमानों के अहित में नहीं है. लेकिन तब कितना बड़ा धरना हुआ. ‘ ALSO READ: Video: ‘वक्फ कानून नहीं मानेंगे तो देशद्रोही..गिरफ्तारी होगी, ये पाकिस्तान नहीं’ बिहार के उपमुख्यमंत्री का रौद्र रूप देखिए क्या CAA से मुसलमानों की नागरिकता गयी? शाहनवाज का सवाल शाहनवाज हुसैन ने कहा- ‘ CAA पर बिरयानी कोरमा चल रहा था. तब शाहीनबाग में क्या हुआ था. दादी बैठी थी या चाची? उस बिल का क्या हुआ. क्या एक भी मुसलमानों की नागरिकता गयी? लेकिन कितना भ्रम फैलाया गया था. ‘ मुझे धमकियां मिल रहीं, बोले शाहनवाज भाजपा नेता ने कहा – ”वक्फ संशोधन बिल पर झूठा भ्रम फैलाकर भाजपा नेताओं को टारगेट करके गालियां दी जा रही है. मैं भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता हूं तो मेरा काम है प्रशासन की बात को जिम्मेदारी रखूं. लेकिन मुझे भी धमकियां मिल रही हैं. उन धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूं.” The post वक्फ बिल: शाहनवाज हुसैन को मिली धमकी तो CAA की दिलायी याद, भाजपा नेता ने भी खुलकर ललकारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raw Vegetables Health Risks: इन सब्जियों को कच्चा खाना होता है जहरीला

Raw Vegetables Health Risks: कई बार हेल्दी डाइट के चक्कर में लोग सब्ज़ियों को कच्चा खाना शुरू कर देते हैं. सलाद में रंग-बिरंगी सब्जियां भले ही स्वाद और पोषण से भरपूर लगें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें कच्चा खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इनमें मौजूद कुछ तत्व पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, गैस, अपच या जहर जैसे लक्षण भी पैदा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सी सब्जियां कच्ची खाने से बचना चाहिए. Vegetables You Should Never Eat Raw: कौन सी सब्जियां कच्ची नहीं खानी चाहिए 1. बैंगन (Brinjal): Why not to eat baigan: बैगन क्यूं नहीं खाना चाहिए? बैंगन में सोलानाइन नाम का टॉक्सिन पाया जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है.  कच्चा बैंगन खाने से सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं.  विशेष रूप से हरे या कच्चे बैंगन में इसकी मात्रा अधिक होती है.  इसलिए बैंगन को हमेशा अच्छे से पका कर ही खाएं. 2. आलू (Potato): Raw vegetables health risks: इन सब्जियों को कच्चा खाना होता है जहरीला कच्चा आलू भी सोलानाइन के कारण हानिकारक हो सकता है, खासकर जब उसमें हरे धब्बे या अंकुर निकल आए हों.  कच्चा आलू गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.  इसके अलावा, यह पाचन क्रिया पर भी भारी पड़ सकता है. 3. फूलगोभी (Cauliflower): Cauliflower कई लोग फूलगोभी को सलाद में कच्चा खाते हैं, लेकिन यह पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या पैदा कर सकती है.  साथ ही, इसमें मौजूद बैक्टीरिया भी संक्रमण का कारण बन सकते हैं.  बेहतर होगा कि इसे हल्का उबाल कर या भून कर ही खाएं. 4. सेम और राजमा (Kidney Beans & Broad Beans): Kidney beans कच्चे या अधपके राजमा और सेम में ‘फाइटोहेमाग्लूटिनिन’ नामक टॉक्सिन पाया जाता है, जो जहर का काम करता है.  इसे खाने से मतली, उल्टी और डायरिया हो सकता है. इन दालों को हमेशा भिगोकर और अच्छे से उबालकर ही खाएं. 5. करेला (Bitter Gourd): Bitter gourd करेला औषधीय गुणों से भरपूर होता है लेकिन कच्चे करेला खाने से ब्लड शुगर बहुत तेजी से गिर सकता है.  साथ ही, इसका अत्यधिक कड़वापन पेट में जलन, गैस और चक्कर जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. 6. मशरूम (Mushroom): MushroomAlso Read- Money Plant: क्या आपके मनीप्लांट की पत्तियां पीली हो रही हैं, ये हो सकते है कारण प्राकृतिक रूप से मिलने वाले कुछ मशरूम जहरीले हो सकते हैं.  कच्चा मशरूम खाना संक्रमण या फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है.  बाजार में मिलने वाले मशरूम भी बिना पके खाना सही नहीं है.  इन्हें पकाना बेहद जरूरी है. Raw vegetables health risks: इन सब्जियों को कच्चा खाना होता है जहरीला हर चीज जो प्राकृतिक हो, जरूरी नहीं कि वह कच्ची भी स्वास्थ्यवर्धक हो.  कुछ Vegetables  में ऐसे तत्व होते हैं जो पकाने से नष्ट हो जाते हैं और शरीर के लिए सुरक्षित हो जाते हैं.  इसलिए हमेशा सब्जियों को पका कर ही खाना चाहिए, खासकर जब वह ऊपर बताई गई सूची में आती हों.  सेहत के नाम पर जल्दबाजी से बचें और संतुलित जानकारी के साथ ही हेल्दी चॉइस करें. Also Read: Kitchen Tips for Vegetable: कहीं आप भी तो नहीं रखती इन सब्जियों को फ्रिज के अंदर? Also Read- Money Plant: क्या आपके मनीप्लांट की पत्तियां पीली हो रही हैं, ये हो सकते है कारण The post Raw Vegetables Health Risks: इन सब्जियों को कच्चा खाना होता है जहरीला appeared first on Naya Vichar.

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत ,दो साल के अंदर अपने दो मजदूर बेटे को पिता देंगे मुखाग्नि, इससे पूर्व भी एक बेटे की सड़क दुर्घटना में हो चुकी हैं मौत 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के टारा चौक के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल से मजदूरी कर लौट रहें मजदूर को मारी ठोकर ,साथ मे आ रहें अन्य मजदूरों ने जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक मजदूर की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा वार्ड 12 निवासी रामाधार पासवान के 36 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रूप में हुआ हैं ।साथ मे काम करके लौट रहें मजदूर विजय पासवान का बताना है कि हमलोग मोठीया (बोरा उठाने वाला) का काम करते हैं ।आलू लोडिंग कर हमलोग चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुसियारी से आ रहें थे । तभी अज्ञात चार चक्का एक वाहन ने ठोकर मारकर भाग गया ।हमोलोग पुलिस के 112 को कॉल किया लेकिन वो नही आया तो दूसरे गाड़ी से हमलोग अस्पताल लाए लेकिन डॉक्टरों ने उसे यंहा मृत घोषित कर दिया। उसके बाद इनके परिजनों को सूचना दिए हैं ।ग्रामीण महेश पासवान बताते हैं कि मृतक के तीन छोटे छोटे शिशु हैं ।घर मे कमाने वाला कोई नही हैं एक बृद्ध पिता हैं दो साल पूर्व ही मृतक अनिल पासवान का छोटा भाई की मौत भी सड़क दुर्घटना में ही हो गया था ।तीन भाइयों में से अब दो की मौत हो गई हैं ।बृद्ध पिता दो साल के अंदर दो बेटों को मुखाग्नि देंगे ।मृतक अनिल पासवान के तीन शिशु हैं जिनमे एक बड़ी बेटी और दो लड़का हैं ।तीनो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का छाया । वही समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंची चकमेहसी थाने के पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है । चकमेहसी थाना अध्यक्ष संतोष यादव का बताना है कि सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना अस्पताल के द्वारा दी गई थी । पुलिस टीम को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है ।शव को पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि पर इन उपायों से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2025 Upay: आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप, मां महागौरी, को समर्पित है. हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन मां भगवती की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है. मान्यता है कि यदि भक्त सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें और कुछ विशेष उपाय अपनाएं, तो मां दुर्गा उनके जीवन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से भर देती हैं. यहां दुर्गा अष्टमी के शुभ मुहूर्त की जानकारी प्राप्त करें. दुर्गा अष्टमी का शुभ मुहूर्त चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 4 अप्रैल, शुक्रवार को रात 8 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी और 5 अप्रैल, शनिवार को शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. धार्मिक विद्वानों के अनुसार, 5 अप्रैल, शनिवार को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. कन्या पूजन का महत्व अष्टमी के अवसर पर 9 कन्याओं का पूजन और उन्हें भोजन कराना अत्यंत शुभ माना जाता है. इन कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है. उन्हें चना, हलवा और पूड़ी खिलाकर उपहार में कुछ वस्त्र या दक्षिणा देना चाहिए. इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है. लाल रंग का महत्व इस दिन पूजा में लाल फूल, लाल चुनरी और लाल वस्त्र का उपयोग करना बहुत शुभ माना जाता है. लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है, जो मां दुर्गा की आराधना में विशेष महत्व रखता है. दुर्गा सप्तशती का पाठ महाअष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से जीवन के सभी संकट समाप्त होते हैं. यदि पूरा पाठ करना संभव न हो, तो अर्गला स्तोत्र या कवच का पाठ भी किया जा सकता है. जरूरतमंदों को दान इस दिन वस्त्र, भोजन या धन का दान करना विशेष फलदायी होता है. विशेष रूप से किसी कन्या, ब्राह्मण या निर्धन व्यक्ति को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post आज चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि पर इन उपायों से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा से जुड़ी 5 रहस्यमयी बातें, जो जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि सिर्फ व्रत-उपवास या पूजा-पाठ का नाम नहीं, ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समझने और उनके गहरे संदेशों को अपनाने का भी समय होता है. आइए, इस मौके पर जानें मां दुर्गा से जुड़ी 5 ऐसी बातें जो शायद आपने पहले कभी गौर से नहीं सुनी होंगी: मां दुर्गा – भगवान शिव की शक्ति का रूप भगवान शिव जहां योग, ध्यान और शांति का प्रतीक माने जाते हैं, वहीं मां दुर्गा को उनकी ‘शक्ति’ कहा जाता है. दोनों मिलकर इस ब्रह्मांड का संतुलन बनाते हैं – एक सन्नाटा तो दूसरी ऊर्जा. मां की आठ भुजाएं – हर दिशा से रक्षा का संकेत मां दुर्गा की मूर्तियों में आपने देखा होगा – उनके 8 हाथ होते हैं और हर हाथ में अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र होते हैं. हर हथियार बुराई से लड़ने का प्रतीक है, और मां हर दिशा से अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. मां की सवारी – शेर या बाघ, डर पर जीत की पहचान मां दुर्गा की सवारी कभी शेर होती है तो कभी बाघ. ये जानवर निडरता, शक्ति और साहस के प्रतीक हैं. यही संदेश है कि मां दुर्गा के साथ कोई डर टिक नहीं सकता. एक नहीं, मां दुर्गा के हैं 9 रूप नवरात्रि में हम रोज एक अलग रूप की पूजा करते हैं – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री. हर रूप एक खास गुण और शक्ति का प्रतीक है. तीन आंखों वाली देवी – हर चीज पर नजर मां दुर्गा को ‘त्रिनेत्रधारी’ भी कहा जाता है. उनकी बाईं आंख चंद्रमा का प्रतीक है – शांति और प्रेम. दाईं आंख सूर्य का प्रतीक – ऊर्जा और शक्ति. और तीसरी आंख अग्नि – बुराई को नष्ट करने वाली ताकत. मां दुर्गा सिर्फ पूजा की मूर्ति नहीं, वो एक प्रेरणा हैं कि कैसे एक स्त्री में अपार शक्ति होती है, जो जरूरत पड़ने पर बुराई से लड़ सकती है और अपनों की रक्षा कर सकती है. चैत्र नवरात्रि में सिर्फ पूजा ही नहीं करें, मां के इन गुणों को अपनी जिंदगी में भी अपनाएं. The post Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा से जुड़ी 5 रहस्यमयी बातें, जो जानकर आप हैरान रह जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में कल इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, रामनवमी पर महावीर मंदिर में दर्शन का भी जानिए इंतजाम…

Patna Traffic News: पटना में रामनवमी को लेकर पांच अप्रैल यानी शनिवार की रात आठ बजे से ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी. 6 अप्रैल की रात 11 बजे तक पटना के महावीर मंदिर की तरफ किसी भी दिशा से निजी या व्यवसायिक वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. केवल अग्निशमन, एंबुलेंस जैसे जरूरी वाहनों को ही इस तरफ आने दिया जाएगा. वाहनों का परिचालन आर ब्लॉक से जीपीओ व पटना जंक्शन की तरफ किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं मिलेगी. पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर के पास व जंक्शन गोलंबर के पूरब वीणा सिनेमा रोड तक वाहनों के प्रवेश पर मनाही रहेगी. ये वाहन जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस हो जायेंगे. डाकबंगला चौराहे से जंक्शन के बीच वाहन नहीं चलेंगे. डाकबंगला होकर जंक्शन आने वाले वाहन एग्जीबिशन रोड से गोरिया टोली तक जा सकेंगे और जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस हो जायेंगे. ALSO READ: Gold Rate: ट्रंप की नयी टैरिफ पॉलिसी से बिहार में महंगा हो गया सोना, लगन से पहले चढ़ा रेट जानिए… जंक्शन जाने वाले यात्रियों से आग्रह जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा होते हुए जाने वाले जुलूस स्वामीनंदन तिराहे से एसपी वर्मा रोड होते हुए डाकबंगला चौराहा तक जा सकेंगे. जंक्शन जाने वाले यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे करबिगहिया की तरफ वाले पटना जंक्शन गेट का अधिक उपयोग करें. बुद्धमार्ग में फ्लाइओवर के नीचे वाहन नहीं चलेंगे. वे जीपीओ आरओबी के ऊपर से अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं. अदालतगंज रोड़ में पूरब से पश्चिम तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा. महावीर मंदिर में दर्शन के लिए व्यवस्था प्रसाद लेकर दर्शनार्थी वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट से प्रवेश करके कतारबद्ध होकर जीपीओ गोलंबर होते हुए महावीर मंदिर तक जायेंगे व दर्शन के बाद डाकबंगला रोड की ओर निकल जायेंगे. दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग प्रसाद वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग मिलर हाइस्कूल मैदान, वीरचंद पटेल पथ का फ्लैंक व पथ परिवहन निगम कार्यालय के परिसर मे होगी. वीआइपी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था मौर्यालोक कॉम्पलेक्स परिसर में होगी. बुद्धमार्ग होकर दर्शनार्थियों को कतार मे लगने की अनुमति नहीं होगी. प्रसाद व फूल-माला खरीदने के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चमी छोर का उपयोग किया जा सकता है. The post पटना में कल इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, रामनवमी पर महावीर मंदिर में दर्शन का भी जानिए इंतजाम… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

Delhi Govt : दिल्ली में बीजेपी प्रशासन ने पूर्व केजरीवाल प्रशासन के एक नियम में बदलाव किया है. वर्तमान प्रशासन ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए एक खास बदलाव किया है. दिल्ली प्रशासन ने 2019 से लागू निशुल्क फिटनेस जांच सुविधा को खत्म कर दिया है. अब ऑटो और टैक्सी मालिकों को अपनी गाड़ियों की फिटनेस जांच के लिए पैसे देने होंगे. यह निर्णय 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो चुका है. इससे लगभग 50,000 टैक्सी और एक लाख से अधिक ऑटो रिक्शा मालिक प्रभावित होंगे. सितंबर 2019 में, तत्कालीन दिल्ली की केजरीवाल प्रशासन ने ऑटो और काली-पीली टैक्सियों की फिटनेस जांच शुल्क को माफ कर दिया था. इससे पहले, ऑटो रिक्शा के लिए 200 रुपये और टैक्सियों के लिए 400 रुपये का शुल्क लिया जाता था. यह निर्णय विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले लिया गया था. इससे ऑटो और टैक्सी चालकों को आर्थिक राहत मिली थी. दिल्ली में क्या की गई नई व्यवस्था? जो नई व्यवस्था की गई है उसके तहत, अब ऑटो और टैक्सी मालिकों को फिटनेस जांच के लिए 300 रुपये देने होंगे. इसके अलावा, फिटनेस जांच में देरी होने पर प्रतिदिन जुर्माने की राशि को भी बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है. इससे पहले यह 20 रुपये प्रतिदिन थी. यह भी पढ़ें : Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, RJD भी दायर कर सकता है याचिका चालक यूनियनों ने क्या कहा दिल्ली प्रशासन के फैसले को लेकर? दिल्ली प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ ऑटो और टैक्सी चालक यूनियनों ने विरोध जताया है. ऑल दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने चुनाव से पहले चालकों को सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब उन पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए वक्त मांगा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. The post Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल प्रशासन की एक फ्री स्कीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड की 2 लाख महिलाओं को अभी नहीं मिलेगी मंईयां योजना की राशि, उन्हें करना होगा ये काम

रांची, सुनील कुमार झा: झारखंड में मंईयां योजना के लगभग दो लाख लाभुकों का डाटा मिसमैच होने से फिलहाल राशि ट्रांसफर नहीं हो पायी है. 16 लाख लाभुकों को राशि दी जा रही है, क्योंकि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, लेकिन सत्यापन में उनके द्वारा दी गयी अन्य जानकारी सही मिली है. इनकी राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. स्त्री, बाल विकास विभाग दे चुका है रांशि ट्रांसफर करने का निर्देश जिन लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें मार्च तक की राशि देने का निर्णय लिया गया है. स्त्री, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में 26 मार्च को जिलों को पत्र भी भेजा था. इसमें राज्य प्रशासन के निर्णय के अनुरूप ऐसे लाभुकों को राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था. Also Read: ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट प्रखंड स्तर पर लाभुकों का हो रहा भौतिक सत्यापन विभिन्न जिलों में प्रखंड स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है. इसके अलावा लाभुकों द्वारा जमा किये गये कागजात का भी सत्यापन किया जा रहा है. राज्यभर में सत्यापन के दौरान लगभग दो लाख ऐसे लाभुक मिले हैं, जिनके द्वारा जमा किये गये कागजात की जानकारी आपस में एक दूसरे से मेल नहीं खा रही है. इस कारण ऐसे लाभुकों की राशि फिलहाल होल्ड पर है. इनके द्वारा कागजात में आवश्यक सुधार कराने के बाद ही उन्हें राशि ट्रांसफर की जायेगी. 54 लाख से अधिक लाभुकों को जनवरी से मार्च तक की राशि राज्य में दिसंबर तक 56.61 लाख स्त्रीओं को योजना की राशि दी गयी थी. इसके बाद मार्च में होली से पहले 38.34 लाख स्त्रीओं को जनवरी से मार्च तक की राशि दी गयी थी. Also Read: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत The post झारखंड की 2 लाख स्त्रीओं को अभी नहीं मिलेगी मंईयां योजना की राशि, उन्हें करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gita Updesh: क्या आपको भी मोह ने जकड़ लिया है? गीता के इन 3 उपदेश से पाएं मुक्ति

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता में जीवन का सार बताया गया है. इसमें लिखी बातें जीवन जीने की कला सिखाती हैं. यह जीवन के विभिन्न पहलुओं आधारित है, जो कि जीवन को सही दिशा प्रदान करने में मदद करता है. गीता उपदेश आत्मज्ञान, कर्म, भक्ति और योग के माध्यम से जीवन के सर्वोत्तम बनाने का काम करता है. गीता का उपदेश सिखाता है कि संसार में रहते हुए हमें अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, लेकिन साथ ही हमारे कार्यों में कोई स्वार्थ या मोह नहीं होना चाहिए. ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मोह, अभिमान और आसक्ति से परे रहने का मार्ग सुझाया था, क्योंकि मोह व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोकता है. ऐसे में गीता के कुछ उपदेश हैं, जो कि मोह को त्यागने का आसान उपाय सुझाते हैं. कर्म पर ध्यान दें गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म योग का सिद्धांत दिया है. वे कहते हैं कि व्यक्ति को सिर्फ कर्म पर ध्यान देना चाहिए. किसी भी काम को बिना स्वार्थ, मोह और लालच के करना चाहिए. बाकी सब भगवान पर छोड़ देना चाहिए. कर्म करने से मिलने वाले फल की चिंता व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह मोह को जन्म देने का काम करता है. यह भी पढ़ें- Gita Updesh: ऐसे इंसान को कभी नहीं हारने देते भगवान, हर मुश्किल में निभाते हैं साथ यह भी पढ़ें- Gita Updesh: अकेलापन आपको निगल रहा है? अपनाएं गीता के ये 3 उपदेश जीवन में संतुलन जरूरी भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं जीवन में संतुलन बहुत जरूरी होता है. सुख-दुख जीवन को संतुलित बनाए रखने का काम करता है, क्योंकि यह संतुलन व्यक्ति को आत्मनिर्भर और शांत बनाए रखने का काम करता है. ऐसे में व्यक्ति को न तो ज्यादा सुख की तलाश नहीं करनी चाहिए. यह व्यक्ति को मोह से मुक्ति दिलाने का काम करता है. भौतिक चीजों पर आसक्ति गीता उपदेश में बताया गया है कि शारीरिक और भौतिक चीजों के प्रति आसक्ति मोह को दर्शाता है. आज का मनुष्य इन्हीं चीजों में फंसकर अपना सारा जीवन नष्ट कर देता है. हालांकि व्यक्ति को आत्मा की वास्तविकता को समझना चाहिए, क्योंकि आत्मा न तो मरती है और न ही जन्म लेती है. ऐसे में हमें आत्मा को शुद्ध बनाने के प्रति ध्यान देना चाहिए. संसार की भौतिक चीजों के प्रति मोह-माया नहीं रखना चाहिए. यह भी पढ़ें- Gita Updesh: गलत फैसलों से बचाएगा गीता का मंत्र, याद रखें श्रीकृष्ण की ये 3 बातें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Gita Updesh: क्या आपको भी मोह ने जकड़ लिया है? गीता के इन 3 उपदेश से पाएं मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Mahavir Mandir: 22 घंटे खुले रहेंगे पट, फूलों की होगी बारिश! जानिए रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर की पूरी व्यवस्था

Patna Mahavir Mandir: पटना का महावीर मंदिर इस बार रामनवमी पर विशेष उत्सव का केंद्र बनने जा रहा है. मंदिर प्रशासन ने भक्तों के स्वागत के लिए भव्य आयोजन की तैयारी की है. अनुमान है कि 4 से 5 लाख श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होंगे. मंदिर का पट 6 अप्रैल की रात 2 बजे से 22 घंटे तक खुला रहेगा ताकि अधिक से अधिक भक्त दर्शन कर सकें. श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्त्री और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं. चार पुजारी भगवान को प्रसाद अर्पित करेंगे, जिनमें अतिरिक्त पुजारी अयोध्या से बुलाए गए हैं. लगभग 800 स्वयंसेवक और सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे. स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान गर्मी और भीड़ को देखते हुए प्राथमिक उपचार केंद्र के साथ पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी. मंदिर के अंदर और बाहर मेडिकल टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. डाकबंगला से वीर कुंवर सिंह पार्क तक मुफ्त बस सेवा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकबंगला से वीर कुंवर सिंह पार्क तक फ्री बस सेवा चलाई जाएगी. इसके अलावा इस्कॉन मंदिर भी सुबह 4:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा और वहां भी फ्री बस, पंडालों में आरामदायक व्यवस्था और 5 एंबुलेंस की सुविधा रहेगी. सुरक्षा और व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का उपयोग इस बार बैरिकेडिंग बांस की बजाय स्टील पाइप से की गई है. जगह-जगह पंडाल, पंखे, लाइट, पीने का पानी, शरबत और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु किसी भी कोने से दर्शन कर सकें, इसके लिए 14 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं. नैवेद्यम काउंटर और प्रसाद वितरण की तैयारी मंदिर परिसर के बाहर 13 नैवेद्यम काउंटर लगाए जाएंगे जहां लड्डू प्रसाद की बिक्री होगी. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है. मंदिर के सुपरिटेंडेंट के. सुधाकरण ने बताया कि केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष प्रवेश की सुविधा होगी. राम जन्मोत्सव में फूलों की बारिश और भक्ति का जश्न रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान फूलों की बारिश की जाएगी, तीनों ध्वज बदले जाएंगे और विशेष आरती के बाद रोट प्रसाद वितरित किया जाएगा. संध्या को जुलूस के साथ आने वाले भक्तों का मंदिर में भव्य स्वागत होगा. इसके अलावा दो लाख श्रद्धालुओं को मुफ्त में हनुमान चालीसा की पुस्तिका भी दी जाएगी. Also Read: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां The post Patna Mahavir Mandir: 22 घंटे खुले रहेंगे पट, फूलों की होगी बारिश! जानिए रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर की पूरी व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top