Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के युवा उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर

भागलपुर टीएनबी कॉलेज, लेट्स इंस्पायर बिहार और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बुधवार को कॉलेज में 30 दिवसीय चलने वाले उद्यमिता विकास कार्यक्रम में विशेष लेक्चर आयोजित की गयी. लेक्चर मार्केटिंग और ब्रांडिंग रणनीतियों पर केंद्रित था. मौके पर मार्केटिंग विशेषज्ञ उत्तम झुनझुनवाला ने युवा उद्यमियों को व्यावसायिक दुनिया में अपनी पहचान बनाने व सफल ब्रांड विकसित करने की रणनीतियों से अवगत कराया. कहा कि मार्केटिंग व ब्रांडिंग किसी भी व्यवसाय के लिए कितनी महत्वपूर्ण है. एक अच्छा प्रोडक्ट या सेवा तभी सफल हो सकती है, जब उसकी सही मार्केटिंग की जाये. ब्रांडिंग केवल एक लोगो या टैगलाइन तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह ग्राहकों के विश्वास व भावना से जुड़ी होती है. वहीं, छात्रों व युवा उद्यमियों के लिए लेक्चर के दौरान रियल लाइफ केस स्टडीज व इंटरएक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया. डॉ गरिमा त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके. लेट्स इंस्पायर बिहार व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल टीएनबी कॉलेज का प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों व स्टार्टअप फाउंडर्स ने ज्ञानवर्धक जानकारी दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार के युवा उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. टीएमबीयू के दिनकर हॉल से एक माह में दूसरी बार चोरी

भागलपुर टीएमबीयू के दिनकर हॉल में एक माह के अंदर दो बार चोरी की घटना हो चुकी है. इसे लेकर विवि के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं. मामले को लेकर ठोस कार्रवाई अबतक नहीं की गयी है. बताया जा रहा है कि 31 मार्च को विवि में ईद की छुट्टी थी. उसी दिन हॉल में लगे छह पंखे की चोरी हो गयी है. इससे पहले होली की छुट्टी में हॉल का दरवाजा तोड़कर खिड़की का लोहा, ट्यूब लाइट व बिजली तार आदि की चोरी हुई थी. मामले को लेकर पीजी मैथिली विभाग के हेड सह ओल्ड पीजी कैंपस इंचार्ज प्रो रामसेवक सिंह ने विवि प्रॉक्टर व रजिस्ट्रार को चोरी की घटना को लेकर लिखित जानकारी दी. कहा कि होली में हुई चोरी को लेकर भी प्राॅक्टर को लिखित सूचना दी गयी थी, लेकिन विवि से पत्र भेजकर कहा गया कि ओल्ड पीजी कैंपस इंचार्ज अपने स्तर पर विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराये. जबकि विवि के संपत्ति के मालिक प्रॉक्टर ही होते है. उधर, दिनकर हॉल में लगे दरवाजा व खिड़की को कई जगहों से तोड़ा गया, ताकि चोर आसानी से हॉल में प्रवेश कर सके. ऐसे में दिनकर हॉल में परीक्षा होती है, तो छात्र-छात्राओं को गर्मी, बिजली की रोशनी आदि की कमी से जूझना पड़ सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. टीएमबीयू के दिनकर हॉल से एक माह में दूसरी बार चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सोनाडाली से लेकर विशुघाट पहाड़ तक लगी है भीषण आग

Bokaro News : बोकारो जिले में वन क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रत्येक साल लाखों रुपये पेड़ लगाने में खर्च किये जाते हैं, लेकिन हर वर्ष जंगलों में लगने वाले आग से सैकड़ों पेड़ जल जा रहे हैं. आग से बचाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पाती है. प्रत्येक साल अप्रैल-मई माह में जंगलों में भीषण आग लगती है और पूरा वन क्षेत्र जलकर नष्ट हो जाता है. इस वर्ष भी पिछले कई दिनों से चंद्रपुरा प्रखंड के सोनाडाली पहाड़ से लेकर मथुराहिर-विशुघाट पहाड़ तक भीषण आग लगी हुई है. पिछले दो-तीन दिनों में कई किलोमीटर तक आग का दरिया बढ़ चुका है. शाम ढलते ही आग की भयावह लपटें दूर-दूर तक दिखायी पड़ रही है. रोजाना हजारों पेड़-पौधे जलकर मर रहे हैं. चंद्रपुरा-फुसरो सड़क मार्ग में सोनाडाली पहाड़ स्थित है. राजाबेड़ा से लेकर भंडारीदह तक लगभग तीन-चार किलोमीटर वन क्षेत्र में जगह-जगह आग लगी हुई है. वहीं विशुघाट पहाड़ी इलाका तारमी पंचायत के हेठबेड़ा गांव से सटा है. इस पहाड़ में भी धीरे-धीरे आग बढ़ती जा रही है. वन विभाग अगर समय रहते स्थानीय ग्राम पंचायतों व ग्रामीणों के सहयोग से इसे बुझाने का प्रयास करता तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था. यह वन क्षेत्र बोकारो रेंज के ढोरी वीट में तारमी के अधीन है. ओवर हिट वेट व महुआ चुनने वाले लगाते हैं आग : बताया जाता है कि गर्मी में ओवर हिट वेट के कारण भी आग लग जाती है. वहीं कहीं-कहीं महुआ चुनने के दौरान भी जो आग लगायी जाती है, वह ठीक से नहीं बुझाये जाने के कारण भी बाद में बढ़ जाती है. बेरमो वन क्षेत्र में बेरमो, गोविंदपुर व पेक बीट है. जबकि बोकारो रेंज में ढोरी व नावाडीह वन वीट है. नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड का एक बड़ा भाग वन क्षेत्र है, जिसमें कई स्थानों पर आग लगी है. अब आग से पनप नहीं पा रहे हैं नये पौधे : ढोरी सब वीट में तारमी के चंद्रपुरा-भंडारीदह से सटे सोनाडाली व विशुघाट पहाड़ी जगंल के अलावा इन क्षेत्रों में कतरामबेड़ा, गोहालपहरी, धोवाबेड़ा, बगजोबरा, कुकुरमरवा जंगल क्षेत्र है, जो अलग-अलग नामों से जाने जाते है. इन जंगलों में ग्रामीणों द्वारा जंगल रोको अभियान पिछले 10-15 वर्षों से चलाया जा रहा है. इस कारण कोई भी ग्रामीण जंगल में लकड़ी की कटाई नहीं कर सकता है, लेकिन अगलगी के कारण प्रत्येक वर्ष जंगल में जो नये पौधे लगते हैं, वह नष्ट हो जाते हैं. जंगलों में खासकर सखुआ, सीधा, धोवा, पुतर, कारी, महुआ, बांस, शीमल, डोका, करम आदि प्रजाति के पेड़-पौधे हैं. आग से 5-10 फीट तक के छोटे पौधे नष्ट हो रहे हैं. जंगलों में मोर व जंगली सुअर की भरमार : सोनाडाली, विशुघाट, कतारामबेड़ा, गोहालपहरी के जंगलों में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक मोर की संख्या बढ़ी है. इन जंगलों में हजारों की संख्या में मोर हैं. सुबह-सुबह एक साथ सड़कों पर कई मोर विचरण करते दिख जाते हैं. गांवों तक अब चारे-पानी की तलाश में मोर पहुंचने लगे हैं. इसके अलावा जंगली सुअरों की भी संख्या काफी बढ़ी है. खरगोश, तीतर सहित कई तरह के पशु-पक्षी भी हैं, जो अक्सर दिखे जाते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सोनाडाली से लेकर विशुघाट पहाड़ तक लगी है भीषण आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : टाटा स्टील के अधिकारियों को मिला अप्रेजल, वेतन बढ़ेगा

खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के लिए अलग से बनाया गया टैलेंट पूल Jamshedpur News : टाटा स्टील के अधिकारियों का अप्रेजल रिपोर्ट जारी कर दिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को वेतन वृद्धि और बोनस का लाभ मिलेगा. कंपनी में अधिकारियों के करियर की दिशा इसी अप्रेजल पर निर्भर करती है, इसलिए इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी. इस बार टाटा स्टील ने अप्रेजल सिस्टम में बदलाव किये हैं. पहले अधिकारियों को पांच श्रेणियों में आंका जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर चार कर दिया गया है. इससे लो-परफॉर्मेंस अधिकारियों के लिए चुनौती बढ़ गयी है. कम प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के लिए कंपनी ने एक टैलेंट पूल बनाया है. इसमें उन अधिकारियों को रखा जायेगा जिनका प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहा. इन्हें छह महीने का समय मिलेगा, जिसके दौरान अन्य विभागों में उनकी उपयोगिता पर विचार किया जायेगा. यदि इस अवधि में वे अपनी दक्षता साबित नहीं कर पाते, तो वे स्वेच्छा से कंपनी छोड़ सकते हैं या कंपनी उन्हें अलग कर सकती है. इस बदलाव के कारण कई अधिकारियों के टैलेंट पूल में जाने की संभावना बढ़ गयी है. कंपनी ने अप्रेजल प्रक्रिया को और कड़ा बना दिया है, जिससे अधिकारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना आवश्यक हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : टाटा स्टील के अधिकारियों को मिला अप्रेजल, वेतन बढ़ेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : अनुज कनौजिया एनकाउंटर : शशि शेखर की तलाश तेज, राहुल ने पुलिस को दी कई जानकारी

– शशि शेखर उर्फ चिंटू सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगा राज, नेतृत्वक दल के नेता पर भी पुलिस की नजर Jamshedpur News : गाेविंदपुर थाना क्षेत्र के अमलतास सिटी में पिछले दिनों यूपी के शॉर्प शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद अब जमशेदपुर पुलिस मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में भूमिहार मेंशन के मालिक शशि शेखर उर्फ चिंटू सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी गयी है. चिंटू सिंह की तलाश में जमशेदपुर पुलिस की कई टीम छापेमारी कर रही है. सूचना है कि एक टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के लिए रवाना हुई है. पुलिस को चिंटू सिंह के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं घटनास्थल से मिले रजिस्टर से भी पुलिस को कई सुराग मिले हैं. रजिस्टर में कुछ रुपये लेन-देन की जानकारी भी दर्ज है. इतना ही नहीं जमीन के डीड के पेपर भी पुलिस ने बरामद की है. इसके आधार पर छानबीन की जा रही है. बुधवार को गोविंदपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मौके से जब्त किये गये कई प्रदर्श को कोर्ट में जमा कराया. इसमें एक रेगुलर सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी पिस्टल, नाइन एमएम की एक जिंदा गोली, 16 खोखा, 7.65 एमएम की आठ जिंदा गोली, 10 खोखा, 21 पिलेट के अंश, दो सुतली बम के अवशेष समेत कई अन्य सामान शामिल है. अनुज का सेवक बनकर रहता था राहुल पुलिस सूत्रों की मानें तो अनुज का सेवक बनकर राहुल रहता था. राहुल सिंह चिंटू सिंह के कहने पर ही अनुज को सेवा प्रदान करता था. चिंटू सिंह ने अनुज कनौजिया का राहुल से परिचय कराया था. उस वक्त उसने बताया था कि किसी भी चीज की जरूरत होने पर वह राहुल को फोन कर मदद ले सकता है. इस कारण से अनुज किसी भी काम के लिए राहुल को फोन करता था. इसके बदले में अनुज राहुल को कभी-कभी पैसे और शराब की बाेतल भी देता था. सूचना है कि कुछ दिन पूर्व राहुल अनुज काे लेकर किसी काम से खड़गपुर गया था. नेतृत्वक दल के सदस्यों की खोजबीन शुरू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुज कनौजिया को आश्रय देने में एक नेतृत्वक दल के नेताओं का हाथ है. नेतृत्वक पार्टी के लोगों ने ही शशि को उसे अपने आउट हाउस में रखने को कहा था. इस कारण से नेतृत्वक दल के कुछ नेताओं पर पुलिस की नजर है. हालांकि सूचना यह भी है कि अनुज कनौजिया भूमिहार मेंशन में करीब एक माह से ही रह रहा था. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि अनुज को जमशेदपुर में छिपने की जगह किसने दिलवाई थी. भूमिहार मेंशन की चाबी किसके पास थी, उसे यह चाबी किसने उपलब्ध करायी थी. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर किस उद्देश्य से छूपा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : अनुज कनौजिया एनकाउंटर : शशि शेखर की तलाश तेज, राहुल ने पुलिस को दी कई जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : कदमा में बाइक व टेंपो में टक्कर के बाद मारपीट, टेंपो चालक व मालिक को थाना ले जाने पर हंगामा

टेंपो मालिक के घरवालों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम टेंपो और बाइक में टक्कर के बाद मारपीट की घटना घटी. टेंपो चालक ने बाइक चालक कदमा निवासी अमोद कुमार पांडेय की पिटाई कर दी. जिससे वह घायल हो गया. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. घटना के बाद अमोद कुमार पांडेय पहुंचे और बेटे का इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत कदमा थाना में की. पुलिस टेंपो चालक और मालिक को ले गयी थाना शिकायत मिलने पर कदमा थाना की पुलिस आरोपी टेंपो चालक अरुण कुमार साह व टेंपो की तलाश में कदमा के रामजनमनगर रोड नंबर-एक पहुंची. पुलिस टेंपो चालक अरुण कुमार साह और टेंपो मालिक ओमप्रकाश साह को पकड़ कर थाना ले जाने लगी. जिसका उनके घरवालों ने विरोध किया. इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस दोनों को थाना के वाहन में बैठा लिया. इस बीच टेंपो मालिक की पत्नी गीता देवी पति के बीमार होने की बात कह कर पुलिस वाहन में साथ बैठ गयी. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. पुलिस पर मारपीट का आरोप टेंपो व चालक को थाना लाने पर उनके परिवारवाले भी कदमा थाना पहुंचे. टेंपो मालिक ओमप्रकाश साह की बेटी काजल कुमारी ने पुलिस पर माता-पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाया. काजल के अनुसार पिता बीमार हैं. उनका वेल्लोर में इलाज चल रहा है. पुलिस सादे लिवास में घर में घुसकर जबरन पिता को पकड़कर थाना ले गयी. थाना में मां गीता देवी के साथ भी मारपीट की गयी. इस दौरान पुलिस ने हमारा मोबाइल भी छीन लिया. काजल का आरोप है कि जिस वक्त पुलिस घर में पहुंची अधिकांश स्त्रीएं थी. बावजूद पुलिस सादे लिवास में घर के अलग-अलग कमरे में घुसकर छानबीन कर रही थी. इधर, पुलिस का कहना है कि घायल बाइक चालक की शिकायत पर पुलिस टेंपो चालक को पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी थी. इस दौरान उसके घरवालों ने हंगामा किया. पुलिस ने टेंपो मालिक व उनकी पत्नी से मारपीट से इनकार किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : कदमा में बाइक व टेंपो में टक्कर के बाद मारपीट, टेंपो चालक व मालिक को थाना ले जाने पर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : 300 यूनिट मु्फ्त बिजली देने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं : डिप्टी सीएम

Rourkela News : ओडिशा के उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री कनकवर्धन सिंहदेव ने राज्य में उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की किसी भी योजना से इनकार किया है. ओडिशा विधानसभा में राउरकेला से बीजद विधायक शारदा प्रसाद नायक के एक सवाल का जवाब देते हुए सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि राज्य प्रशासन के पास 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का कोई प्रस्ताव नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2024 से लाभान्वित हो सकते हैं, जो उन्हें छत पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं लगाकर अपनी खुद की बिजली पैदा करने की अनुमति देती है. इस योजना के तहत, केंद्र और राज्य प्रशासनें प्रत्येक घर को 3 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए क्रमशः 78,000 और 60,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि इस पहल से उपभोक्ता प्रति माह 300 किलोवाट तक बिजली का उत्पादन कर सकते हैं. योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सिंहदेव ने सदन को बताया कि ओडिशा प्रशासन ने पीएम-सूर्य घर पहल का समर्थन करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के लिए 1,800 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रभावी रहेगी. ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 24 मार्च, 2025 तक ओडिशा में 97,128 बिजली उपभोक्ताओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है और 3,124 घरों की छतों पर सौर ऊर्जा की स्थापना पूरी हो चुकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना राज्य में सौर ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देगी और बिजली की कमी और लोड शेडिंग को दूर करेगी. अपने अतारांकित प्रश्न में शारदा नायक ने प्रशासन से 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लागू करने की योजना और पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की स्थिति के बारे में पूछा था. उन्होंने राज्य की कार्ययोजना और इन पहलों को लागू करने की समय-सीमा के बारे में जानकारी मांगी थी. गौरतलब है कि बीजद की ओर से दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने 2024 के अपने चुनावी घोषणापत्र में हर अंत्योदय परिवार को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : 300 यूनिट मु्फ्त बिजली देने का प्रशासन के पास कोई प्रस्ताव नहीं : डिप्टी सीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड कैसे करेगा काम? लोकसभा में बोले अमित शाह- वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, “आप (विपक्ष) इस देश को तोड़ दोगे…मैं इस सदन के माध्यम से देश के मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आपके वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं आएगा. इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है लेकिन वक्फ बोर्ड और वक्फ परिषद क्या करेगी? वक्फ की संपत्तियां बेचने वालों को पकड़कर बाहर निकालेगी…वक्फ की आय गिरती जा रही है, जिसके माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए विकास करना है और उन्हें आगे बढ़ाना है, वो पैसा जो चोरी होता है, उसको वक्फ बोर्ड और परिषद पकड़ने का काम करेगी.” वक्फ पर फैलाई जा रही गलतफहमी : शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “एक और गलतफहमी फैलाई जा रही है कि यह विधेयक पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा. जब आप इस सदन में बोलें तो जिम्मेदारी के साथ बोलें. विधेयक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विधेयक पारित होने पर प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद कानून लागू होगा. कोई पूर्वव्यापी प्रभाव नहीं है.” वक्फ को सभी को स्वीकार करना पड़ेगा : शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह वक्फ पर प्रस्तावित कानून नहीं मानने की धमकी दे रहा, लेकिन यह संसद द्वारा पारित किया गया कानून होगा और इसे सभी को स्वीकार करना पड़ेगा. वक्फ की संपत्तियों की चोरी करने वालों को पकड़ेगा बोर्ड : शाह अमित शाह ने कहा, “वक्फ की संपत्तियां बेच खाने वाले को इससे बाहर निकालने के लिए यह कानून लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस संशोधन विधेयक का उद्देश्य औने-पौने दाम पर सौ साल के लिए वक्फ की जमीन किराये पर देने वाले लोगों को पकड़ना है. शाह ने कहा, ‘यह पैसा जो चोरी होता है, उसे पकड़ने का काम वक्फ बोर्ड करेगा.’ उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज्य में (वक्फ की जमीन के लिए) जो मिलीभगत चल रह रही है वह अब नहीं चलेगी.” वक्फ एक प्रकार की चैरिटेबल संस्था वक्फ एक प्रकार की चैरिटेबल संस्था है, जहां कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति को सामाजिक, धार्मिक या जनकल्याण के उद्देश्य से दान करता है, बिना उसे वापस लेने के अधिकार के. इसमें ‘दान’ शब्द का विशेष महत्व है क्योंकि दान केवल उसी चीज का किया जा सकता है, जो हमारी स्वयं की संपत्ति हो. प्रशासनी संपत्ति का दान कोई नहीं कर सकता. वक्फ विधेयक जमीन को सुरक्षा प्रदान करेगी अमित शाह ने कहा, यह विधेयक जमीन को यह सुरक्षा प्रदान करेगी कि घोषणा मात्र से ही वह अब वक्फ की नहीं बन जाएगी. संशोधन विधेयक के जरिये संपत्ति घोषित करने का वक्फ का अधिकार समाप्त कर दिया गया है, कलेक्टर (जिलाधिकारी) से सत्यापित कराना पड़ेगा और नये वक्फ को पंजीकृत कराना होगा. हमने बोहरा, अहमदिया, पसमांदा, शिया आदि को भी इसमें समावेश किया है.” पुरातत्व विभाग और ASI की जमीन को प्रशासन सुरक्षा देगी, आदिवासी समाज की जो जमीने हैं, वह सुरक्षित हो जाएगी. आम नागरिकों की निजी संपत्ति भी सुरक्षित होगी. The post Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड कैसे करेगा काम? लोकसभा में बोले अमित शाह- वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs GT, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया, चमके सिराज और बटलर

RCB vs GT, IPL 2025: आरसीबी के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफाइन रदरफोर्ड (नाबाद 30, 18 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर जीत हासिल की. सिराज ने इससे पहले 19 रन देकर तीन जबकि किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. आरसीबी की ओर से लिविंगस्टोन, जितेश और टिम डेविड ने स्पोर्ट्सी तूफानी पारी आरसीबी की ओर से लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी स्पोर्ट्सने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया. मेजबान टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन लिविंगस्टोन और डेविड की पारी की बदौलत अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ने में सफल रही. गुजरात टाइटंस की भी शुरुआत ठीक नहीं रही, गिल केवल 14 पर आउट लक्ष्य का पीछा करने उतरे टाइटंस ने पावर प्ले में कप्तान शुभमन गिल (14) का विकेट गंवाकर 42 रन बनाए. गिल को भुवनेश्वर कुमार (23 रन पर एक विकेट) ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया. सुदर्शन अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने जोश हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. उन्होंने यश दयाल और रसिख सलाम की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. बटलर ने भी तेवर दिखाते हुए रसिख के ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा. टाइटंस को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 36 रन की दरकार थी और बटलर तथा रदरफोर्ड ने दो-दो छक्के जड़कर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इससे पहले गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. The post RCB vs GT, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया, चमके सिराज और बटलर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Trump Tariff: आज से टैरिफ लागू करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका पर टिकी भारत समेत दुनिया की नजरें

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार देर रात रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान करने वाले हैं. ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट भी लिखा है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा ‘अमेरिका में आज आजादी का दिन है’. इससे पहले मंगलवार को व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप के ऐलान के बाद टैरिफ की दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपनी नई व्यापारिक नीतियों को लेकर कहा है कि यह अमेरिका को नये स्वर्ण युग की ओर ले जाएगा. अमेरिकी वित्तीय स्थिति को मिलेगी गति मंगलवार को व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरोलिन लेवित ने अपने बयान में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला वित्तीय स्थिति और देश हित में है. नई टैरिफ दरों से अमेरिकी वित्तीय स्थिति को गति मिलेगी. वहीं अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी से दुनिया के कई देश प्रभावित हो सकते हैं. अमेरिका के इस फैसले से यूरोपीय संघ, चीन, हिंदुस्तान, कनाडा, जापान, मेक्सिको जैसे देश प्रभावित हो सकते हैं. अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ से बढ़ी है चिंता- फियो अध्यक्ष हिंदुस्तानीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन ने बुधवार को कहा कि हिंदुस्तानीय निर्यातक समुदाय अमेरिका के संभावित रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर बहुत चिंतित है. इससे अमेरिका को किए जाने वाले सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों के निर्यात को गंभीर चोट पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ निश्चित रूप से अमेरिकी बाजार में हिंदुस्तानीय माल की मांग को प्रभावित करेगी. कृषि, कीमती पत्थर, रसायन, फार्मा, मेडिकल उपकरण, इलेक्ट्रिकल और मशीनरी समेत कई और क्षेत्रों के उत्पाद अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित हो सकते हैं. अमेरिकी टैरिफ घोषणाओं पर नजर रखने के लिए बनाया गया नियंत्रण कक्ष! न्यू एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हिंदुस्तान सहित प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ की होने वाली घोषणाओं की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह नियंत्रण कक्ष हिंदुस्तानीय समयानुसार रात 1.30 बजे शुरू होगा. उन्होंने बताया कि वाणिज्य और उद्योग सहित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी घोषणाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे. The post Trump Tariff: आज से टैरिफ लागू करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका पर टिकी हिंदुस्तान समेत दुनिया की नजरें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top