Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : बंद उद्योग को चालू करे सरकार : प्रकाश चंद्र

मधुबनी. जाप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह संसदीय बोर्ड के सदस्य प्रकाश चंद्र झा ने कहा कि मिथिलांचल में बेरोजगारी चरम पर है. प्रशासन इस दिशा में काम नहीं कर रही. यदि मिथिलांचल के बंद पड़े उद्योगों को ही चालू कर दिया जाता तो यहां के हजारों युवाओं को रोजगार मिल जाता. श्री झा बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि सकरी, लोहट, रैयाम चीनी मिल, पंडौल का पेपर मिल. औद्योगिक परिसर में कई ऐसे उद्योग थे जो कभी यहां के लोगों के लिये जीविकोपार्जन का प्रमुख साधन हुआ करता था, लेकिन इसे साजिश के तहत बंद कर दिया गया. किसी प्रशासन ने इसे चालू करने की कोशिश तक नहीं की. जिसका परिणाम रहा कि यहां पलायन साल दर साल बढ़ता गया. यहां के युवाओं के प्रतिभा और मेहनत के दम पर अन्य प्रदेश विकास कर लिया. पर बिहार और मिथिलांचल पूरी तरह से पिछड़ा रहा. श्री झा ने प्रशासन से इन उद्योग को पुन: चालू करने, हवाई अड्डाे को चालू करने एवं स्टेडियम के पुनर्निर्माण की मांग प्रशासन से की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : बंद उद्योग को चालू करे प्रशासन : प्रकाश चंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:एसडीआरएफ की टीम ने आग से बचाव की दी जानकारी

Samastipur News:वारिसनगर : प्रखंडाधीन छतनेश्वर पंचायत स्थित लभट्टा वार्ड 13 में बुधवार को अगलगी की घटना से बचाव व सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया. अध्यक्षता जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की. एसडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लोगों को दिया. जिला रिसोर्स पर्सन आपदा प्रबंधन की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण में कर्मियों को कहा कि राज्य में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. पछुआ हवा भी चल रही है. ऐसे में गर्मी के मौसम में ज्यादातर गांव में अगलगी की घटनाओं की संभावना बढ़ रही है. खासकर गेहूं की फसल बचाव के बारे में बताया कि अगर गेहूं की फसल में आग लग जाये तो कम से कम पचास मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर से खेत को जोत दें. घटना की कुछ दूरी पर फसल को काटकर सुला दें. आग से हमारे घर खेत-खलियान एवं जानमाल की भारी हानि पहुंचती है बताया कि आग से हमारे घर खेत-खलियान एवं जानमाल की भारी हानि पहुंचती है. जिसे स्वयं की जागरूकता के टाला जा सकता है. अग्निशमन केंद्र के पदाधिकारी ने दिन का खाना नौ बजे सुबह से पूर्व एवं रात का खाना शाम छह बजे तक बनाने की सलाह दी. आग बुझाने के लिए बालू 8 मिट्टी बोरी में भरकर व दो बाल्टी पानी अवश्य रखने की सलाह दी. मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा, बीडीओ अजमल परवेज, सीओ धर्मेंद्र पंडित, मुखिया बसंत देवी, समाजसेवी वीणा दास, पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, आपदा मित्र दीपक कुमार, गंगा कुमार, अमरजीत पंडित, रिशु कुमार, नवीन कुमार, गणेश कुमार, सोनू पासवान, मनीष पासवान, मुनचुन कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:एसडीआरएफ की टीम ने आग से बचाव की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari news:अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण

Motihari news: पताही . प्रखंड के अंचल कार्यालय का एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में एडीएम ने अंचल कार्यालय के अभिलेखों का गहनता से जांच किया एवं दाखिल खारिज , परिमार्जन को ससमय करने का निर्देश दिया. साथ ही अंचल कार्यालय के साथ आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया एवं जाती, आवासीय, आय प्रमाण पत्र को ससमय बनाने का निर्देश दिया. जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों से अंचल कार्यालय के कार्य के बारे में जानकारी लिया. मुखिया सुनील कुमार सहित कई मुखियों एवं विधायक प्रतिनिधी ने सीओ पर स्पोर्ट्स मैदान सहित कई विकास कार्यो का नो डियूज नही देने के कारण स्पोर्ट्स मैदान बनने में देरी के संबंध में एडीएम को बताया. एडीएम सिन्हा ने बताया कि अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया है. अभिलेखों का जांच किया एवं दिशा निर्देश दिया गया है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari news:अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केबी झा कॉलेज के बॉटनी शिक्षक का तुगलकी फरमान, कक्षा में पढ़ने के लिए ड्रेस कोड जरूरी

– प्राचार्य को जानकारी नहीं, सेमिनार के लिए छात्राओं से जमा ले लिया छह सौ रूपये शिक्षक के मनमाने रवैये का एनएसयूआई ने किया विरोध – प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर किया विरोध सेमीनार के नाम पर अवैध वसूली का छात्राओं ने लगाया आरोप कटिहार केबी झा कॉलेज के बॉटनी शिक्षक द्वारा छात्राओं को स्कूल ड्रेस में कक्षा में आने के जारी फरमान से छात्राएं हतप्रभ हैं. बॉटनी शिक्षक की मनमानी इतनी की बिना प्राचार्य के अनुमति छात्राओं से सेमिनार के नाम पर साढ़े छह सौ रूपये लेकर सेमिनार आयोजित करने को लेकर निर्णय ले लिया गया. कई छात्राओं ने जमा भी कर दी. इसकी शिकायत पर बुधवार को एनएसएयूआई के छात्र नेता अमित पासवान, विशाल रमाणी के नेतृत्व में दर्जनों छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष में आक्रोश पूर्ण विरोध जताया. बॉटनी शिक्षक अजय कुमार के मनमानी रवैये के विरोध में एक मांग पत्र भी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा है. सेमीनार के नाम पर साढ़े छह सौ रूपये मांगे जाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ. जिसको लेकर छात्राओं व एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने जमकर बवाल काटा. हालांकि वायरल वीडियो का नया विचार पुष्टी नहीं करता है. मामले को गंभीरता से लेते हुए केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह के समक्ष बुलाया गया. जहां छात्राओं ने बॉटनी शिक्षक अजय कुमार के विरूद्ध में कई तरह के आरोप लगाये. उनलोगों का कहना था कि शिक्षक द्वारा बार बार कहा जाता है कि बिना स्कूल ड्रेस वर्ग में प्रवेश नहीं करें. इसको लेकर कई छात्राओं द्वारा स्कूल ड्रेस तक सिला ली है. एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान ने पीयू के डीएसडब्ल्यू को फोन से इस मामले को अवगत कराया. जहां डीएसडब्ल्यू मरगूब आलम द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि स्कूल ड्रेस महाविद्यालय में अब तक निर्धारित नहीं किया गया है. ऐसे में छात्राओं को स्कूल ड्रेस में आने को लेकर परेशान करने के सामान है. उनके द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य को उक्त शिक्षक के ऊपर कार्रवाई को लेकर बात कही. इतना ही नहीं बताया कि किसी तरह के सेमिनार के लिए कुलसचिव से अनुमति लेना आवश्यक है. मांग पत्र सौंपने के दौरान अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, विशाल सिंह, एनएसयूआई सचिव विशाल रमानी, नकुल पासवान, शुभम पासवान, कुंदन भगत समेत अन्य मौजूद थे. सेमिनार को लेकर नहीं है जानकारी ——————————————- केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य हरेंद्र सिंह का कहना है कि सेमिनार के बारे में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है न ही इसकी अनुमति ली गयी है. कार्यालय के नियम का उल्लंघन करने के कारण शिक्षक अजय कुमार के विरोध में एक मांगपत्र दिया गया है. गलत पाए जाने पर वह दंड के भागी होंगे. राज्यपाल की अनुमति नहीं होने के कारण महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. बॉटनी शिक्षक अजय कुमार से पूछा जायेगा कि ड्रेस कोड कैसे जारी कर दिया गया. महाविद्यालयों में नहीं है छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस कोड ——————————————————————- कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए अब तक काेई ड्रेस कोड नियम जारी नहीं किया गया है. शिक्षक द्वारा इस तरह के निर्णय से छात्राओं को परेशानी होगी. प्राचार्य को इस पर त्वरित संज्ञान लेने की जरूरत है. बिना प्राचार्य के अनुमति के इस तरह के आदेश जारी करना मनमानी का द्योतक है. इस मामले को पीयू कुलपति से अवगत कराया जायेगा. डॉ अनन्त प्रसाद गुप्ता, कुलसचिव, पीयू डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केबी झा कॉलेज के बॉटनी शिक्षक का तुगलकी फरमान, कक्षा में पढ़ने के लिए ड्रेस कोड जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के चार पैक्स के नवनिर्मित गोदामों का ऑनलाइन मंत्री ने किया उद्घाटन

सहरसा. जिले के चार पैक्सों में राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत गोदामों का विधिवत उद्घाटन बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. उद्घाटन कार्यक्रम में सचिव सहकारिता विभाग एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर जिला एनआइसी में संबंधित पैक्स अध्यक्ष, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह मौजूद थे. धबौली दक्षिणी पैक्स प्रखंड पतरघट में एक हजार एमटी, गोरदह पैक्स प्रखंड सलखुआ में एक हजार एमटी, उटेशरा पैक्स प्रखंड सलखुआ में पांच सौ एमटी व सोनवर्षा पैक्स प्रखंड सोनवर्षा में पांच सौ एमटी के गोदाम का निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद इन पैक्सों में भंडारण की समस्या समाप्त हो गयी है. इसका लाभ पैक्स के साथ पैक्स से संबद्ध किसानों को प्राप्त हो सकेगा. उल्लेखनीय है कि एक हजार एमटी क्षमता के निर्माण के लिए प्राक्कलित राशि 72 लाख 67 हजार 954 रुपये एवं पांच सौ एमटी क्षमता के निर्माण में 34 लिख 59 हजार पांच सौ रुपये की राशि निर्धारित है. फोटो – सहरसा 16 – ऑनलाइन उद्घाटन मौके पर मौजूद अधिकारी व अन्य. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के चार पैक्स के नवनिर्मित गोदामों का ऑनलाइन मंत्री ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइसीएफ कोच नहीं रहेगा, और भी आरामदायक होगा सफर

-ज्यादा सुरक्षित होगी रक्सौल-हावड़ा, पांच से एलएचबी रैक संग चलेगी मुजफ्फरपुर. रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्री अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकेंगे.रक्सौल-हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस (13044-13043) का आइसीएफ कोच बदल दिया जायेगा. इसमें अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगेगा. यह बदलाव रक्सौल से 5 अप्रैल से व हावड़ा से 9 अप्रैल से प्रभावी होगा. एलएचबी रैक में परिवर्तन के बाद इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 1, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 9, साधारण श्रेणी के 4 कोच व एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने इसकी सूचना दी है. हल्के व मजबूत होते हैं एलएचबी कोच एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव देता है. स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा व उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच आइसीएफ कोच की तुलना में वजन में हल्के व मजबूत होते हैं. कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है. एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं. कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालययुक्त होते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आइसीएफ कोच नहीं रहेगा, और भी आरामदायक होगा सफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

फोटो 39 कैप्शन- शिक्षका सोनी हिंदुस्तानी प्रतिनिधि, कदवा तीन नकाबपोश अपराधियों ने शिक्षिका सोनी हिंदुस्तानी को पीठ में गोली मारकर फरार हो गया. घटना के बाद चारों ओर अफरा तफरी मच गयी. घटना बाबत घायल शिक्षिका के पति सेवानिवृत्त सैनिक बजरंग कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी को पूर्णिया से स्कूटी पर कदवा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम पहुंचाने जा रहे थे. बभनगांव पुल को पार कर कुछ दूर आगे निकले थे कि पीछे से बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनकी पत्नी सोनी हिंदुस्तानी के पीठ पर गोली मार दी. अपराधी बाइक को मोड कर वापस पूर्णिया की ओर कर रहे थे. बाइक वापसी के क्रम में उन्होंने देखा की अपराधी ब्लू एंड ब्लैक कलर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे. सबों ने अपने मुंह में अंगोछा बंद रखा था. एक का अंगोछा खुल गया था. जिसे वह बनमनखी थाना क्षेत्र के सुखासन कोठी निवासी छोटू कुमार के रूप में जानते हैं. घटना होते ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पूर्णिया जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रपुर लाया गया. जहां से एंबुलेंस से उन लोगों को सदर अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया गया है. तीन साल पहले सेवानिवृत सैनिक से की थी शादी शिक्षिका की पूर्व में रुपौली थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में चितरंजन प्रसाद के साथ शादी हुई थी. जो बीते तीन वर्ष से उसके साथ नहीं रह रही हैं. तीन वर्ष पूर्व शिक्षिका ने सेवानिवृत सैनिक बजरंगी कुमार के साथ शादी कर ली है. दबी जुबान से लोग मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. कहते हैं प्रधान शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम के प्रधान शिक्षक निखिल कुमार ने बताया की शिक्षिका कक्षा एक से पांच तक की नियोजित शिक्षक है. उनका प्रथम पदस्थापन वर्ष 2010 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैठौरा में हुआ था. वर्ष 2013 से शिक्षिका लगातार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम टोला में कार्यरत है. थानाध्यक्ष ने किया घटना स्थल की जांच कदवा थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश, अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, सअनि सोना कुमार घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये. छानबीन के क्रम में कदवा पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक खाली खोखा बरामद किया है. घायल का बयान लेने के लिए कदवा पुलिस पूर्णिया निजी अस्पताल पहुंच चुकी है. समाचार प्रेषण तक फर्द बयान नहीं लिया जा सका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंद्रायण में 4 करोड़ 32 लाख की राशि से बनेगा 30 बेड का सीएचसी अस्पताल

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के चंद्रायण रेफरल अस्पताल परिसर में 4 करोड़ 32 लाख की राशि से बनने वाले 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक गुंजेश्वर साह ने शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रबंधक अमित चंचल की अध्यक्षता में विधायक के साथ सीएस कात्यायनी मिश्रा ने भूमि पूजन कर नारियल फोड़कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के बाद विधायक गुंजेश्वर साह व सीएस डॉ कात्यायनी मिश्रा का बुके देकर स्वास्थ्य प्रबंधक अमित चंचल ने स्वागत किया. मौके अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि चंद्रायण से 8 किमी नवहट्टा व 25 किमी दूर सहरसा लोगों को अपने उपचार के लिए जाना नहीं पड़ेगा. चंद्रायण रेफरल अस्पताल की स्थिती बद से बदतर हो गयी है. जिस कारण लोगों को समुचित इलाज में परेशानी होती थी. इसलिए मुख्यमंत्री से मिलकर चंद्रायण की समस्या से अवगत कराकर इस सीएचसी भवन की मंजूरी करवाया है. वहीं सीएस कात्यायनी मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही भवन का निर्माण कराकर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. 37 स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना के लिए विभागीय तैयारी की जा रही है. मौके पर डीपीएम विनय रंजन, जदयू नेता इस्तियाक खान, बीजेपी नेता बीएन साहनी, हीरेंद्र मिश्र, अबूतलह जावेद, भीमनाराय महतो, साफीउल्लाह कारी, प्रणव राघव, बीजेपी अध्यक्ष कृष्णा साह, विनोद कुमार मंडल, सहायक अभियंता मुकेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. फोटो – सहरसा 15 – विधायक व सीएस का बुके देकर स्वागत करते स्वास्थ्य प्रबंधक. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चंद्रायण में 4 करोड़ 32 लाख की राशि से बनेगा 30 बेड का सीएचसी अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्थानांतरित 21 पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का आदेश

खगड़िया. एसपी राकेश कुमार ने विभिन्न थाना में पदस्थापित 21 पुलिस पदाधिकारियों (पुअनि व सअनि) को इधर से उधर किया है. एसपी ने इधर से उधर किये गये पुलिस पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए अविलंब संबंधित थाना में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है. ताकि विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके. पुलिस अवर निरीक्षक शिवकुमार यादव को अनुसंधान इकाई परबत्ता थाना से अनुसंधान इकाई नगर थाना, पुअनि नीरज कुमार को विधि व्यवस्था इकाई नगर थाना से विधि व्यवस्था इकाई गोगरी थाना, पुअनि प्रकाश कुमार को अनुसंधान इकाई मानसी थाना से अनुसंधान इकाई परबत्ता थाना, पुअनि अंतिमा कुमारी को अनुसंधान इकाई चौथम थाना से अनुसंधान इकाई अलौली थाना, पुअनि पूजा कुमारी को अनुसंधान इकाई मुफ्फसिल थाना से अनुसंधान इकाई चौथम थाना, पुअनि संगीता कुमारी को पुलिस केंद्र से अनुसंधान इकाई मुफ्फसिल थाना, पुअनि मनीष प्रसाद को विधि व्यवस्था इकाई गोगरी थाना से विधि व्यवस्था इकाई नगर थाना, पुअनि कमल सिंह को विधि व्यवस्था इकाई महेशखूंट थाना से अनुसंधान इकाई चौथम थाना, पुअनि अप्पू कुमार को पुलिस केंद्र से अनुसंधान इकाई मानसी थाना, पुअनि विनय कुमार यादव विधि व्यवस्था मड़ैया ओपी से अनुसंधान इकाई स्त्री थाना, पुअनि धर्मराज पाल को अनुसंधान इकाई मड़ैया थाना से अनुसंधान इकाई नगर थाना, पुअनि सुमेश्वर सिंह को अनुसंधान इकाई भरतखंड थाना से विधि व्यवस्था इकाई बहादुरपुर ओपी, पुअनि मो इस्माइल को विधि व्यवस्था इकाई बहादुरपुर ओपी से अनुसंधान इकाई भरतखंड थाना, पुअनि अभय कुमार तिवारी को पुलिस केंद्र से अनुसंधान इकाई मड़ैया ओपी, पुअनि राम उदय राम को पुलिस केंद्र से अनुसंधान इकाई मड़ैया थाना, पुअनि कारे पासवान को पुलिस केंद्र खगड़िया से अनुसंधान इकाई अनुसूचित जाति जनजाति थाना खगड़िया, सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार को पुलिस केंद्र खगड़िया से थाना लेखक नगर थाना, सअनि अखिलेश कुमार को पुलिस केंद्र खगड़िया से अनुसंधान इकाई पौड़ा थाना, पुअनि सुनील कुमार चौधरी को ईआरवी नगर डॉक्टर राजेन्द्र चौक खगड़िया से गोगरी जमालपुर पोस्ट ऑफिस चौक ईआरवी गोगरी थाना, सअनि मो. इम्तेयाज अहमद अनुसंधान इकाई अनुसूचित जाती जनजाति खगड़िया थाना से गोगरी जमालपुर पोस्ट ऑफिस चौक ईआरवी गोगरी थाना, सअनि चंदन कुमार झा अनुसंधान इकाई पौड़ा थाना से अगुवानी ईआरवी परबत्ता थाना में तबादला किया गया है. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन स्थान पर योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन से अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्थानांतरित 21 पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सती चरित्र व शिव विवाह का वर्णन सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

मानसी. प्रखंड के सैदपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को लखनऊ अयोध्या आश्रम से पधारे भागवत कथा वाचिका कल्पना मधुर शास्त्री ने सती चरित्र, सृष्टि की रचना व शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सती ने अपने पिता दक्ष की इच्छा के विरुद्ध भगवान शिव से विवाह किया. जिससे दक्ष प्रसन्न नहीं थे. सती ने अपने पति का अपमान सहन न करते हुए यज्ञ कुंड में कूदकर प्राण त्याग दिये. जिसके बाद शिव ने दक्ष का सिर काटकर सती के वियोग में तांडव नृत्य किया. शिवपुराण में भगवान शिव और सती के वारे में कथा वाचिका कल्पना मधुर शास्त्री ने उपस्थित कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालु को बताया देवी सती के पिता, प्रजापति दक्ष, भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे. शुरुआत में वे अपनी बेटी का विवाह शिव से नहीं करना चाहते थे. लेकिन सती के बहुत समझाने और हठ कर बैठने के कारण उन्होंने सती का विवाह शिव से कराया दिया. शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जीवन बार-बार नहीं मिलता है. इसलिए इस कलयुग में दया धर्म, भगवान के स्मरण से ही सारी योनियों को भवपार करता है. मनुष्य जीवन का महत्व समझाते हुए कहा कि भगवान की भक्ति में अधिक से अधिक समय देना चाहिए. कथा श्रवण करने से जन्म जन्मांतर का पाप कट जाता है. जीवन में विश्वास के साथ किये गए कार्य में सफलता निश्चित तौर पर मिलती है. मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्त्रीएं एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सती चरित्र व शिव विवाह का वर्णन सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top