Hot News

210 मिनट में 250 सवाल, देखें बिहार में सिविल जज का एग्जाम पैटर्न

BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने 33वीं सिविल जज भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में सिविल जज भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 173 खाली पदों पर भर्तियां होने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सिविल जज भर्ती परीक्षा (BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam) किस पैटर्न पर होगी और इसमें कितने सवाल पूछे जाएंगे.

BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam: देखें एग्जाम पैटर्न

BPSC Civil Judge Preliminary Exam में उम्मीदवारों को कुल 250 सवाल हल करने होंगे. परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी. पहला पेपर General Studies यानी सामान्य अध्ययन का होगा. इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 30 मिनट यानी 90 मिनट का समय मिलेगा.

दूसरा पेपर Law यानी विधि विषय का होगा. इसमें कुल 150 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट रहेगी. अगर दोनों पेपर का समय जोड़ें तो उम्मीदवारों को कुल 210 मिनट में 250 सवाल हल करने होंगे. यही वजह है कि इस परीक्षा में स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहद जरूरी मानी जाती हैं.

सब्जेक्ट वाइज MCQs सवाल

प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह Objective Type यानी बहुविकल्पीय सवालों (MCQs) पर आधारित होगी. हर सवाल के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा. इस परीक्षा के जरिए सिर्फ स्क्रीनिंग की जाएगी. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही आगे मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे.

क्रम संख्या विषय का नाम
1 साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि
2 हिंदुस्तान की संवैधानिक एवं प्रशासनिक विधि
3 हिंदू विधि एवं मुस्लिम विधि
4 संपत्ति अंतरण विधि
5 समता के सिद्धांत एवं न्याय विधि
6 अनुबंध एवं अपकृत्य विधि
7 वाणिज्यिक विधि

BPSC के अनुसार अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CA की पढ़ाई में AI की एंट्री, बैलेंस शीट के साथ सीखना होगा टेक्नोलॉजी का स्पोर्ट्स

The post 210 मिनट में 250 सवाल, देखें बिहार में सिविल जज का एग्जाम पैटर्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top