Hot News

7 मिनट में लंग कैंसर का इलाज, एक शॉट पड़ेगा ₹3.7 लाख का

Lung Cancer Treatment: हिंदुस्तान में कैंसर इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है. Roche Pharma India ने फेफड़ों के कैंसर मरीजों के लिए एक नई 7 मिनट की इंजेक्शन थेरेपी लॉन्च की है. इस दवा का नाम Tecentriq है. खास बात ये है कि जहां पहले इसी इलाज के लिए मरीजों को अस्पताल में घंटों बैठकर IV ड्रिप लेनी पड़ती थी, अब वही दवा सिर्फ 7 मिनट में इंजेक्शन के जरिए दी जा सकेगी. इससे मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

क्या है ये नया इलाज?

ये इंजेक्शन खासतौर पर Non-small cell lung cancer यानी NSCLC मरीजों के लिए लाया गया है. यह हिंदुस्तान में फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार माना जाता है. पहले इस इलाज के लिए मरीजों को नसों के जरिए दवा चढ़ाई जाती थी, जिसमें कई घंटे लगते थे. लेकिन अब यही दवा इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी और पूरा प्रोसेस करीब 7 मिनट में पूरा हो जाएगा. 

कैसे करता है काम?

इस इंजेक्शन में atezolizumab नाम की दवा इस्तेमाल की गई है. यह शरीर में मौजूद PD-L1 नाम के एक प्रोटीन को ब्लॉक करती है. असल में कैंसर कोशिकाएं इसी प्रोटीन का इस्तेमाल करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से छिप जाती हैं. जब यह प्रोटीन ब्लॉक होता है तो शरीर की इम्यून सिस्टम कैंसर सेल्स को पहचानकर उन पर हमला कर पाती है. डॉक्टरों का कहना है कि जिन मरीजों के ट्यूमर में PD-L1 का स्तर ज्यादा होता है, उन्हें इस इलाज से बेहतर फायदा मिल सकता है.

किन मरीजों को मिलेगा फायदा?

यह इलाज हर मरीज के लिए नहीं है. डॉक्टर पहले जांच करेंगे कि मरीज के कैंसर सेल्स में PD-L1 प्रोटीन कितना है. माना जा रहा है कि NSCLC के करीब आधे मरीज इस इलाज के लिए योग्य हो सकते हैं. डॉक्टर मरीज की हालत देखकर इसे अलग से भी दे सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरी थेरेपी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

कीमत क्यों बनी चिंता?

जहां यह इलाज राहत लेकर आया है, वहीं इसकी कीमत ने चिंता बढ़ा दी है. एक डोज की कीमत करीब 3.7 लाख रुपये है और कई मरीजों को लगभग 6 डोज की जरूरत पड़ सकती है. यानी कुल खर्च कई लाख रुपये तक पहुंच सकता है, जो आम परिवारों के लिए काफी भारी है. कंपनी ने मरीजों की मदद के लिए “Blue Tree” नाम का सहायता कार्यक्रम शुरू किया है. इसके अलावा इसे Central Government Health Scheme (CGHS) में भी शामिल किया गया है, जिससे कुछ मरीजों को राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें: फूड सेक्टर में वंतारा की एंट्री! लॉन्च किया प्रीमियम आइसक्रीम ब्रांड ‘Vantara Creamery’ जानें कीमत और फ्लेवर

The post 7 मिनट में लंग कैंसर का इलाज, एक शॉट पड़ेगा ₹3.7 लाख का appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top