Hot News

111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में टेंशन

Crude Oil Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार, 18 मई को कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेज उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में तेल की कीमतों में करीब 7% और एक महीने में 23% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. 

आखिर क्यों बढ़ रही है टेंशन?

तेल बाजार में यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए साफ कहा कि समझौते के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. उनके इस बयान के बाद बाजार में बेचैनी बढ़ गई. इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता भी बनी हुई है.  यह रास्ता दुनिया के बड़े हिस्से के तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है. यहां किसी भी तरह की रुकावट सीधे तेल कीमतों पर असर डालती है. 

UAE में क्या हुआ?

वीकेंड में यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहरी हिस्से में ड्रोन हमले के बाद आग लगने की समाचार सामने आई. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा कि किसी के घायल होने या रेडिएशन रिसाव जैसी कोई घटना नहीं हुई. फिर भी इस समाचार ने बाजार की चिंता बढ़ा दी. 

सोने पर क्या असर पड़ा?

जहां तेल चढ़ा, वहीं सोने की कीमतों पर दबाव दिखा. COMEX गोल्ड करीब 0.62% गिरकर 4,533 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती रही. डॉलर मजबूत होने पर सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घटती है. फिलहाल निवेशकों की नजर इस हफ्ते अमेरिका-ईरान बातचीत और व्हाइट हाउस की अगली रणनीति पर टिकी है. अगर तनाव बढ़ता है तो तेल और महंगा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: गहने लेने का है प्लान? पहले जान लें 18 मई के लेटेस्ट सोने-चांदी के रेट्स

The post 111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में टेंशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top