Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तानी टीम पर चला ICC का हंटर, इस गलती से लगा रिजवान ब्रिगेड पर जुर्माना

PAK vs NZ: पाकिस्तानी टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज स्पोर्ट्सने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है. टी20 सीरीज में 4-1 से हारने के बाद 29 मार्च से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज स्पोर्ट्सने की शुरुआत हुई. लेकिन पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पाक टीम पूरी तरह से सरेंडर करती दिख रही है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुरू हुई ट्राई नेशन सीरीज से होते हुए अब न्यूजीलैंड की धरती पर उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. पहले मैच में भी कप्तान रिजवान की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हार के साथ उन पर आईसीसी का चाबुक भी चल गया.   दरअसल आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी ने मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर धीमी ओवर गति के कारण उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया. पाकिस्तान टीम निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने की दोषी पाई गई, जिसके चलते यह दंड लगाया गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया. मार्क चैपमैन के शानदार शतक की बदौलत मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 271 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के गेंदबाज नाथन स्मिथ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई. Pakistan Cricket Teams Penalized. Pakistan fined for slow over rate in first #NZvPAK ODI. Read more ⬇️https://t.co/64jbWdwwAv — ICC (@ICC) April 1, 2025 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन के मामले में प्रत्येक ओवर की देरी पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी. यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर माइकल गफ और चौथे अंपायर वेन नाइट्स द्वारा लगाए गए थे. अब इस श्रृंखला का दूसरा वनडे बुधवार, 2 अप्रैल को हैमिल्टन में स्पोर्ट्सा जाएगा. न्यूजीलैंड के लिए पहले मैच में रिकॉर्ड शतक लगाने वाले मार्क चैपमैन इस मैच में नहीं स्पोर्ट्स रहे हैं. उनकी जगह टिम सीफर्ट को टीम का हिस्सा बनाया गया है. पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम होगा, क्योंकि वह एकदिवसीय मैचों में लगातार चार मैच कीवी टीम के खिलाफ हार चुका है और अगर वह यह मैच भी हारता है, तो उसके लिए शर्मिंदगी और भी बढ़ जाएगी.  PAK vs NZ दोनों टीमों का स्क्वॉड न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​निक केली, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टिम सेफर्ट, मोहम्मद अब्बास, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिशेल हे (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ’रोर्के, बेन सियर्स, आदित्य अशोक. पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, इरफान खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सूफियान मुकीम. ‘हम अब भी…’ ऋषभ पंत के अजीब बहाने, पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद बताया- कैसे हारी धनश्री का पता नहीं, लेकिन युजवेंद्र चहल ने पकड़ लिया 27 करोड़ी ऋषभ पंत का कैच, देखें वीडियो The post पाकिस्तानी टीम पर चला ICC का हंटर, इस गलती से लगा रिजवान ब्रिगेड पर जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : हैरत अंगेज करतब दिखाने के लिए अखाड़ा दल कर रहे अभ्यास

छह अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है. रामनवमी को लेकर बाजार महावीरी पताकाें से पट गया है. कोयलांचल में अखाड़ों में पारंपरिक हथियार से हैरत-अंगेज करतब का अभ्यास शुरू कर दिया गया है. पंडित गुणानंद झा ने बताया कि नवमी तिथि पांच अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 57 मिनट में लग रही है, जो छह अप्रैल रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. शास्त्रों में उदया तिथि की मान्यता रहने के कारण रामनवमी का त्योहार छह अप्रैल को मनायी जायेगी. इसे लेकर मंदिरों व घरों में तैयारी की जा रही है. राम भक्त हनुमान की पूजा की जायेगी. जगह-जगह अखाड़ा निकाला जायेगा. अखाड़ा में हैरत अंगेज करतब खिलाड़ियों द्वारा दिखाया जायेगा. हरि मंदिर, पुराना बाजार में अखाड़ा दलों द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है. बाजार में एक फीट से साढ़े छह फीट का महावीरी पताका व बांस की बिक्री जोरों पर है. श्री प्रताप अखाड़ा दल, दरी मुहल्ला में रात में तीन घंटे हो रहा अभ्यास : श्री प्रताप अखाड़ा दल दरी मुहल्ला में 1933 से जुलूस निकालने के साथ अखाड़ा स्पोर्ट्सा जा रहा है. दल के सदस्य बमबम ने बताया कि अखाड़ा में करतब दिखाने के लिए खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास शुरू कर दिया गया है. रात्रि में तीन घंटे अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन के साथ लाठी का स्पोर्ट्स हो रहा है. रामनवमी के दिन सुबह बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की जायेगी. महावीर ध्वजा फहराने के साथ अखाड़ा निर्विध्न संपन्न हो, इसके लिए बजरंगबली का आशीर्वाद लिया जायेगा. संध्या चार बजे से मुहल्ला से जुलूस निकाला जाता है. पुराना बाजार पहुंचकर खिलाड़ी करतब दिखायेंगे. आजादी से पहले का है श्रीश्री व्यवसायी समिति हीरापुर हटिया अखाड़ा दल का इतिहास : इस अखाड़ा दल का इतिहास आजादी से पहले का है. समिति के सदस्य मनोरंजन सिन्हा ने बताया कि 1946 में अखाड़ा दल की स्थापना की गयी थी. तब से निरंतर दल परंपरा निभा रहा है. लाठी भांजने से लेकर भाला, क्रीच, बाना का अभ्यास खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा है. रात्रि नौ बजे डंका पीटने के साथ खिलाड़ी मैदान में पहुंच जा रहे हैं. रामनवमी के दिन सुबह चार बजे से महावीर मंदिर हटिया में पूजा-अर्चना शुरू होगी. पहली पगड़ी बजरंगबली को बांधने के बाद अखाड़ा के उस्ताद को पगड़ी देकर सम्मानित किया जायेगा. संध्या चार बजे से जुलूस निकाला जायेगा, जो हरि मंदिर पहुंचेगा. यहां खिलाड़ी करतब दिखायेंगे. मोहक झांकी भी निकाली जायेगी. श्रीश्री वीर कुंवर बर्बरीक दल, पुराना बाजार में दिशानी चौधरी दिखाते हैं करतब : श्रीश्री वीर कुंवर बर्बरीक दल, पुराना बाजार के सुभाष खेतान ने बताया कि अखाड़ा में कौशल दिखाने के लिए पहले से तैयारी शुरू हो जाती है. सुबह टेंपल रोड बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है. पुराना बाजार पानी टंकी के पास लगभग सभी अखाड़ा दल जुटते हैं. यहां अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन के साथ हैरत अंगेज करतब दिखाया जाता है. दल के सबसे बुजुर्ग सदस्य 84 वर्षीय महावीर अग्रवाल स्थापना काल से ही दल से जुड़े हैं. अखाड़ा में आज भी लाठी भांजने के साथ शस्त्र का प्रदर्शन करते हैं. दिशानी चौधरी द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाये जाते हैं. . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हैरत अंगेज करतब दिखाने के लिए अखाड़ा दल कर रहे अभ्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : इ-संजीवनी टेली कंसलटेंसी में नहीं सुधर रहा धनबाद का प्रदर्शन, मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से शुरू की गयी इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा धनबाद में नहीं सुधर रही है. इसे लेकर स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने एक बार फिर धनबाद स्वास्थ्य विभाग को शोकॉज करते हुए रिपोर्ट मांगी है. विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में धनबाद जिला राज्य के 24 जिलों में 17वें स्थान पर है. अप्रैल 2024 से मई 2025 तक धनबाद जिले के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में सिर्फ 22 हजार 816 मरीजों को इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी. वहीं अप्रैल 2023 से मार्च 2024 में 27 हजार 850 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया था. इसी तरह अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक जिलेभर में 39 हजार 939 मरीजों को इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन के तहत ऑनलाइन कंसलटेंसी सेवा प्रदान की गयी थी. बता दें कि इससे पहले मई, 2024 में भी योजना को लेकर खराब प्रदर्शन के मामले में स्वास्थ्य मुख्यालय ने सीएस को शोकॉज किया था. इसके बाद योजना की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारी को हटाया गया था. जिले में इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का लगातार गिर रहे ग्राफ को देखते हुए सीएस को शोकॉज किया गया है. योजना को लेकर की गयी है 58 चिकित्सकों की नियुक्ति : मरीजों को इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के तहत चिकित्सीय परामर्श देने के लिए 58 चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है. हर दिन एक चिकित्सक को औसतन 10 मरीजों को टेली कंसलटेशन (वीडियो कांफ्रेंसिंग) के जरिए चिकित्सीय परामर्श देना अनिवार्य है. चिकित्सकों के ऑफलाइन होने के कारण सेवा से वंचित हो रहे मरीज : इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के तहत जिले के खराब प्रदर्शन का कारण चिकित्सकों का ऑफलाइन रहना है. इस वजह से मरीजों को चिकित्सीय परामर्श नहीं मिल पा रहा है. जानिए, क्या है इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा : इ-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से लोगों को नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ऑनलाइन ओपीडी डॉक्टर परामर्श दिया जाता है. उपस्थित सीएचओ की ओर से रजिस्टर्ड चिकित्सकों से बात करा कर मरीज का इलाज किया जाता है. इसे आयुष्मान हिंदुस्तान स्वास्थ्य के तहत संचालित किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : इ-संजीवनी टेली कंसलटेंसी में नहीं सुधर रहा धनबाद का प्रदर्शन, मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: टुंडी में यात्रियों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, छह घायल

धनबाद. टुंडी के खटजोड़ी में यात्रियों से भरा ऑटो मंगलवार की अल सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान टुंडी के चीनापहाड़ी निवासी कालीचरण मुर्मू की पत्नी रासमुनी देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है. घायलों में कारी देवी (56), सुमनी देवी (65), बड़की देवी (52), सरिता देवी (30), रश्मी देवी (45) व चाली देवी (55 वर्ष) शामिल हैं. घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे ऑटो से बराकर नदी स्थित मंदिर में पूजा करने जाने निकले थे. बराकर नदी के कुछ दूर पहले खटजोड़ी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को 108 एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रासमुनी देवी की मौत हो गयी. परिजनों के फर्दबयान के बाद रासमुनी देवी के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. जीटी रोड पर ट्रक ने हाइवा में मारी टक्कर, 15 फीट रेलिंग टूटी गोविंदपुर. गोविंदपुर थाना अंतर्गत लाल बाजार में इंडियन बैंक के समीप जीटी रोड पर सोमवार की आधी रात के बाद एक 22 चक्का माल वाहक ट्रक ने एक हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक जीटी रोड के करीब 15 फीट रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर आ गया. ट्रक का चालक अपने वाहन में फंस गया. वह चिल्ला रहा था. इस बीच स्थानीय निवासी अमरदीप सिंह व नवीन भगत पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए. सूचना पर गोविंदपुर थाना की अवर निरीक्षक सुरबाला भृंगराज पहुंची. काफी प्रयास के बाद चालक को निकाल गया. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे छोड़ दिया. दुर्घटना स्थल के समीप के व्यवसायी राजेश जायसवाल ने बताया कि उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसकी सूचना हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दी जा चुकी है. लोगों ने स्पीड ब्रेकर को हटाकर उसके स्थान पर रंबल स्ट्रिप लगाने की मांग की है. टाटा मालवाहक वाहन ने हाइवा में मारी टक्कर दो घायल बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड जोड़ापीपल के समीप मंगलवार की शाम राजगंज से बरवाअड्डा की ओर जा रहे टाटा मालवाहक वाहन (डब्ल्यूबी 25 के 5672) ने आगे चल रहे हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में मालवाहक वाहन डिवाइडर पर चढ़कर बीच सड़क में पलट गया. वहीं चालक व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस और घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा. फिर एनएचएआइ के हाइड्रा को बुलाया मालवाहक वाहन को सड़क से हटाया. घटना के बाद मौका पाकर हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने घायलों का नाम व पता नहीं चल पाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: टुंडी में यात्रियों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, छह घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बनेगा देश का पहला हाई सिक्योरिटी जेल, ड्रोन से होगी निगरानी

Jail in Bihar: पटना. बिहार में देश का पहला हाई सिक्योरिटी जेल बनेगा. बिहार की मौजूदा जेलों से अपराधियों की हरकतों से परेशान होकर प्रशासन ने ये फैसला लिया है. प्रशासन ऐसी हाई सेक्योरिटी जेल बनाने जा रही है, जिसमें अपराधियों को किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों की छूट नहीं होगी. बिहार प्रशासन एक ऐसी जेल बनने जा रही है, जिसकी कल्पना से ही अपराधियों की रूह कांप जायेगी. इस जेल में पुलिस ऐसा बंदोबस्त करेगी कि जेल में बंद अपराधी से जो भी मिलने आये, उसका पूरा रिकार्ड रखा जाये. उसकी पहचान सुनिश्चित हो और जिस बंदी से उसकी मुलाकात होगी, उसका पूरा वीडियो रिकार्डिंग होगा. य़ानि दोनों में जो भी बातचीत होगी, उसकी रिकार्डिंग पुलिस के पास रहेगी. जेल में बंद अपराधियों पर नकेल कसना जरूरी बिहार पुलिस के एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने मीडिया से बात करते कहा कि ऐसे कई आपराधिक मामले सामने आये हैं, जिसमें बिहार की जेल में बंद अपराधियों की संलिप्तता रही है. जेल में बंद अपराधी किसी न किसी तरह बाहर मौजूद अपने गिरोह के लोगों से संपर्क साध लेते हैं और फिर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं. कुंदन कृष्णन ने कहा कि ये समस्या सिर्फ बिहार की नहीं है, बल्कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात लॉरेंस विश्नोई के भी मामले सामने आ चुके हैं. एडीजी हेडक्वार्टर ने कहा कि आपराधिक मामलों पर रोकथाम के लिए जेल में बंद अपराधियों पर भी लगाम लगाना जरूरी है. ऐसे में बिहार पुलिस औऱ राज्य प्रशासन बड़ा कदम उठाने जा रही है. सुनसान जगह पर बनेगा हाई सिक्योरिटी जेल एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि अपराधी गिरोह के सरगनाओं और कुख्यात अपराधियों पर लगाम कसने के लिए बिहार में एक हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. बिहार पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का प्रस्ताव जल्द ही प्रशासन के गृह विभाग को सौंपने जा रही है. उम्मीद है कि प्रशासन से इसकी मंजूरी भी मिल जायेगी. एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने बताया कि ये जेल बिहार के किसी वीरान जगह पर बनायी जायेगी. प्रशासन ये सुनिश्चित करेगी कि इस जेल में किसी कंपनी के मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं हो. यानि कोई मोबाइल काम ही नहीं करेगा. इस जेल के पास आवागमन की कोई सुविधा नहीं होगी. यानि उस इलाके में गाड़ी के आने-जाने की सुविधा नहीं होगी. लिहाजा अगर अपराधी वहां से भागना भी चाहे तो भाग नहीं पाये. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post बिहार में बनेगा देश का पहला हाई सिक्योरिटी जेल, ड्रोन से होगी निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

Mangal Gochar 2025: सेनापति मंगल शीघ्र ही कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को अग्नि तत्व से संबंधित ग्रह माना जाता है, जो साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक है. जब मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में कदम रखेंगे, तो यह कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने वाला होगा. मंगल, दिनांक 3 अप्रैल, 2025 को रात 01 बजकर 35 मिनट पर चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इस दौरान सेनापति ग्रह मंगल 7 जून 2025 तक वहां स्थित रहेंगे. इस स्थिति में मंगल ग्रह सकारात्मक परिणाम प्रदान कर सकते हैं. मिथुन राशि 2025 में कर्क राशि में मंगल के गोचर के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय धन अर्जित करने और पेशेवर जीवन में प्रगति के लिए अनुकूल अवसर लेकर आ सकता है. मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, अन्यथा पछतावा हो सकता है. परिवार में प्रेम और समझ बढ़ाने का अवसर मिलेगा, लेकिन किसी भी मुद्दे पर गुस्से में आकर बहस करने से बचना चाहिए. मिथुन राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, विशेषकर तनाव और आहार के मामले में. प्रतिदिन 21 बार “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें. अप्रैल 2025 में इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहों का असर, जानें पूरी भविष्यवाणी कन्या राशि 2025 में मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव कन्या राशि के जातकों की मित्रता, नेटवर्किंग और महत्वाकांक्षा पर पड़ेगा. इस समय आपको टीमवर्क और लोगों के साथ जुड़ने के नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, कन्या राशि वालों को तनाव को नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी. तुला राशि 2025 में मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के करियर में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा. लीडरशिप की भूमिकाएं या पदोन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, हालाँकि कार्य का दबाव बढ़ने से तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं. इसका प्रभाव तुला राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ सकता है. तुला राशि के जातकों के रिश्तों में संवेदनशीलता में वृद्धि होगी, जिससे गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. लेकिन यदि वे खुलकर संवाद करेंगे, तो उनके संबंध और भी गहरे हो सकते हैं. कार्य की अधिकता के कारण समय प्रबंधन एक चुनौती बन सकता है, लेकिन यह समय मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होगा. ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ा जा सकता है. मंगलवार को जरूरतमंदों को भोजन वितरित करें. धनु राशि 2025 में मंगल का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव, गहरे भावनात्मक अनुभव और साझा संसाधनों पर प्रभाव लाएगा. करियर के दृष्टिकोण से, यह समय अनुसंधान, निवेश और संयुक्त उद्यमों के लिए अनुकूल हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने या सत्ता संघर्ष से बचना आवश्यक है. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना जरूरी है, विशेषकर मानसिक तनाव और हार्मोनल असंतुलन पर ध्यान देना आवश्यक होगा. धनु राशि के जातकों को रिश्तों में गहराई का अनुभव होगा, लेकिन स्वामित्व की भावना से बचना चाहिए. मानसिक और आध्यात्मिक विकास का अवसर मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से भी यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है, विशेषकर यदि आप शेयर बाजार या निवेश से जुड़े हैं. हालांकि, भावनात्मक अस्थिरता, वित्तीय विवाद और अचानक परिवर्तन चुनौतियां उत्पन्न कर सकते हैं. हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा. मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन रचनात्मकता, प्रेम और वित्तीय निवेश पर प्रभाव डालेगा. इस अवधि में मीन राशि के लोगों की भावनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे उनकी कला और रचनात्मकता में सुधार होगा. पेशेवर दृष्टिकोण से, यह समय नवोन्मेषी विचारों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. स्वास्थ्य के संदर्भ में, तनाव आपके पाचन तंत्र और मूड स्विंग्स पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. रिश्तों में गहराई आएगी, लेकिन अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण गलतफहमियों का भी सामना करना पड़ सकता है. यह समय आत्म-विश्लेषण, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास के लिए उपयुक्त रहेगा. यदि आप धैर्य बनाए रखते हैं और अपने आप को संतुलित रखते हैं, तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना न भूलें. The post मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में अरेस्ट वारंट के लिए किया था आवेदन संवाददाता, जगदल बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ मंगलवार को बैरकपुर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. 26 मार्च की रात जगदल थाना के मेघना मोड़ इलाके में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें तृणमूल कार्यकर्ता मोहम्मद सद्दाम उर्फ मोइनुद्दीन के पैर में गोली लगी थी. पुलिस के मुताबिक, जख्मी युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि अर्जुन सिंह ने ही अपने लोगों के साथ आकर उसे गोली मारी. घटना के बाद से ही श्री सिंह को पूछताछ के लिए जगदल थाने की पुलिस ने कुल पांच बार नोटिस भेजा, लेकिन वह थाने में हाजिर नहीं हुए. पहले दिन दो बार नोटिस जारी हुए. हाजिर नहीं होने पर पुलिस उनके घर जाकर पूछताछ की थी. फिर दूसरे दिन तीन बार नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया गया था लेकिन वह अपनी व्यस्तता बताते हुए हाजिर नहीं हुए थे. फिर पुलिस ने इस मामले में बैरकपुर कोर्ट में अरेस्ट वारंट जारी करने के लिए आवेदन किया. फिर कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी किया गया. जख्मी युवक ने कहा है कि अर्जुन सिंह अपने लोगों के साथ आये और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने जब यह कहा कि यही पार्षद के साथ रहता है, इतने पर ही उन्होंने रिवाल्वर निकाल कर उसे गोली मारी. इधर, श्री सिंह ने कहा है कि उनके खिलाफ फर्जी एफआइआर किया गया है. सीसीटीवी फुटेज में तृणमूल नेता नमित सिंह हथियार के साथ दिख रहा है. स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला भी दर्ज किया और फिर उल्टा मेरे खिलाफ कैसे गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. कोर्ट ने पुलिस की बात सुनकर यह वारंट जारी किया है. इसके खिलाफ वह हाइकोर्ट जा रहे हैं. वहीं, जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम ने आरोप लगाया है कि अर्जुन सिंह ने ही गोली चलायी. घटना के दिन फिरोज और नमित की हत्या की साजिश थी. अर्जुन सिंह घर से निकल कर दौड़ कर घटनास्थल पर जाते हुए देखे गये हैं. उनका उद्देश्य ही नमित और फिरोज की हत्या करना था. अब कोर्ट से वारंट जारी हुआ है, तो पुलिस प्रशासन कानूनी तरीके से काम करेगा.घटना के दिन मेघना जूट मिल के पास गोलीबारी व बमबाजी की घटना में मोहम्मद सद्दाम के पैर में गोली लगी थी. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में नमित सिंह के हाथ में आर्म्स देखे गये थे, जिसके बाद पुलिस ने नमित सिंह समेत दो के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया. वहीं सीसीटीवी फुटेज में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को भी घटनास्थल की ओर जाते हुए देखे जाने व कथित तौर पर उनके साथ मौजूद लोगों के हाथों में डंडे होने का आरोप लगा था. इसके बाद ही पुलिस ने उन्हें कई बार नोटिस भेजा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा के कलकत्ता हाइकोर्ट में तबादले पर वकीलों में रोष

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा के स्थानांतरण की दी जानकारी संवाददाता, कोलकातादिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा का मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया. विधि और न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी. जस्टिस शर्मा, दिल्ली उच्च न्यायालय के ऐसे तीसरे न्यायाधीश हैं, जिनका हाल के दिनों में तबादला किया गया है. कुछ दिन पहले, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह का स्थानांतरण किया गया था.उधर, कलकत्ता हाइकोर्ट के बार एसोसिएशन और बार लाइब्रेरी सहित तीन संगठनों के वकीलों ने न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा को कलकत्ता उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने के निर्णय पर आपत्ति जतायी है. मंगलवार को इन तीन संगठनों के वकील किसी सुनवाई में शामिल नहीं हुए. बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस संजीव खन्ना से गुजारिश की है कि दिनेश कुमार शर्मा को कलकत्ता हाईकोर्ट भेजने के फैसले पर नये सिरे से विचार किया जाये और उनका नाम वापस ले लिया जाये. संगठनों की ओर से दलीलें दी गयी हैं कि कलकत्ता हाईकोर्ट को ऐसा जज मंजूर नहीं है, जिसकी छवि पर सवालिया निशान हो. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने न्यायमूर्ति शर्मा के स्थानांतरण की सिफारिश की थी. न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठता में 18वें स्थान पर हैं. उन्हें साल 2022 में उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा के कलकत्ता हाइकोर्ट में तबादले पर वकीलों में रोष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा विधायक मनोज उरांव ने पार्टी पदों से दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी व दिलीप घोष की तारीफ की संवाददाता, कोलकाता उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में स्थित कुमारग्राम से भाजपा विधायक मनोज कुमार उरांव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले के बाद उत्तर बंगाल में नेतृत्वक सरगर्मी बढ़ गयी है. मंगलवार को श्री उरांव ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की. गौरतलब है कि मनोज कुमार उरांव विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के विरोध कार्यक्रमों में सबसे आगे देखे गये थे. यहां तक कि हाल ही में संपन्न विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी अध्यक्ष ने उन्हें सत्र कक्ष से बाहर निकाल दिया था. मनोज कुमार उरांव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अलीपुरदुआर में भाजपा के एक वर्ग के खिलाफ आवाज उठाई. उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल के 10 भाजपा विधायक विकास से संबंधित अपनी मांगें केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं, हालांकि, मनोज कुमार उरांव को भी उस टीम में होना था. लेकिन वह दिल्ली नहीं गये. गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा के कई विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा विधायक मनोज उरांव ने पार्टी पदों से दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : बांसघाट पर मई तक बन जायेगा आधुनिक शवदाह गृह परिसर

पटना. बांसघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन शवदाह गृह परिसर अगले महीने मई में पूरा हो जायेगा़ अत्याधुनिक सुविधाओं वाला राज्य का यह पहला शवदाह गृह होगा, जो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और पर्यावरण दोनों दृष्टि से भी अनुकूल होगा़ इसमें चार विद्युत शवदाह यूनिट, छह लकड़ी आधारित शवदाह स्थल और आठ पारंपरिक शवदाह स्थल होंगे़ दो तालाब होंगे, जिनका उपयोग अस्थि विसर्जन और नहाने के लिए किया जायेगा़ इन तालाबों तक गंगा नदी से पाइपलाइन के जरिये पानी की आपूर्ति की जायेगी़ दो प्रतीक्षा कक्ष, दो प्रार्थना घर और दो पूजा हॉल होंगे इसके अलावा परिसर में दो प्रतीक्षा कक्ष, दो प्रार्थना घर और दो पूजा हॉल होंगे, ताकि परिजनों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में आसानी हो़ नये शवदाह गृह में छह ब्लॉक शौचालय, एक प्रशासनिक कार्यालय और दो चेंजिंग रूम होंगे़ कैंटीन, मंदिर और स्टाफ क्वार्टर भी बनाये जायेंगे़ सब-स्टेशन की स्थापना से बिजली की लगातार आपूर्ति होगी़ यह नया शवदाह गृह 4.5 एकड़ भूमि पर 89.40 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा है़ यह पुराने शवदाह गृह से तीन गुना बड़ा है़ आंतरिक सड़कें व सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली भी होगी़ पुराने शवदाह गृह का भी जीर्णोद्धार पुराने शवदाह गृह का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसमें वेंडिंग जोन, वेटिंग रूम, शेड, शौचालय और चेंजिंग रूम होंगे़ अस्थि विसर्जन के लिए गंगा जल शावर की भी व्यवस्था की जा रही है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : बांसघाट पर मई तक बन जायेगा आधुनिक शवदाह गृह परिसर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top