Hot News

हिमाचल प्रदेश : नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव में 72.42 प्रतिशत मतदान

Himachal Pradesh Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के लिए मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे समाप्त हुआ. चार नगर निगमों के 64 वार्डों, 25 नगर परिषदों के 229 वार्डों और 22 नगर पंचायतों के 156 वार्डों के लिए मतदान रविवार को एक ही चरण में एक साथ शुरू हुआ. नगर निकाय चुनाव में 449 पदों के लिए 1,147 उम्मीदवार मैदान में हैं.

नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 72.42 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने बताया कि नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 72.42 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नगर निगमों में 63.61 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने कहा कि यह प्रतिशत थोड़ा बढ़ सकता है.

नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती शुरू, 31 मई को नगर निगम का रिजल्ट

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतगणना शुरू हो गई है, जबकि चार नगर निगमों के लिए मतगणना 31 मई को होगी.

चंबा में वोट डालने जा रहे 70 साल के बुजुर्ग की मौत

चंबा में नगर परिषद चुनाव में वोट डालने जा रहे 70 वर्षीय अंजन शर्मा की मतदान केंद्र के पास ही मृत्यु हो गई. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती जब अपने निर्वाचन क्षेत्र में सांतागढ़ के वार्ड नंबर 6 में एक बूथ में दाखिल हुए, तो कुछ देर के लिए हंगामा देखा गया.

The post हिमाचल प्रदेश : नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव में 72.42 प्रतिशत मतदान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top