VD Satheesan Oath: वीडी सतीशन ने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों की घोषणा रविवार को की. सतीशन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है.
सोमवार सुबह 10 बजे सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
केरल के मुख्यमंत्री-पद के लिए नामित VD सतीशन ने बताया, 60 साल बाद, पूरी UDF कैबिनेट सोमवार सुबह 10 बजे शपथ लेने के लिए तैयार है. हमने 24 घंटे के अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो केरल के इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि, चुनावों के बाद भी, टीम UDF, टीम UDF ही बनी रही. नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
#WATCH | Keralam Chief Minister-designate VD Satheesan says, “After 60 years, the entire UDF cabinet is set to take the oath tomorrow at 10 AM. We have completed the entire process within 24 hours, a feat unprecedented in the history of Kerala. This was possible because, even… pic.twitter.com/og0RoDCyZk
— ANI (@ANI) May 17, 2026
कैबिनेट में दिखेगा कांग्रेस का दबदबा
वीडी सतीशन कैबिनेट में कांग्रेस का दबदबा दिखेगा. कांग्रेस कोटे से कैबिनेट में 11 मंत्री होंगे. सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया.
थिरुवनचूर राधाकृष्णन हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष
केरल की सत्ता पर 10 साल बाद काबिज होने जा रहे कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नामित करने का फैसला किया गया, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.
सतीशन के शपथ ग्रहण में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरेग, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता नजर आएंगे. सतीशन ने कहा- हमें उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार तथा कई अन्य मंत्री इसमें शामिल होंगे. हमारे विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, BJP के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, बिनॉय विश्वम और कई अन्य लोग भी इसमें शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: केरल में जनता के हीरो वीडी सतीशन को पार्टी ने दिया सम्मान
The post केरलम कैबिनेट में दिखेगा कांग्रेस का दबदबा: शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की लिस्ट फाइनल appeared first on Naya Vichar.

