CSK vs LSG : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला होना है. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी महत्वपूर्ण मैच माना जा रहा है. इसकी वजह यह है कि सीएसके अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को जीतने होंगे तीनों मैच
चेन्नई सुपर किंग्स अबतक 11 मैच स्पोर्ट्स चुकी है. उसे और तीन मैच स्पोर्ट्सना है. टीम अगर दो और मैच भी जीत जाए, तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. सीएसके अभी 12 प्वाइंट के साथ प्वाइंट टेबल में नंबर 5 पर बनी हुई है. पहले नंबर पर आरसीबी की टीम है, जिसके पास 16 प्वाइंट है. दूसरे नंबर पर गुजरात की टीम है, जबकि हैदराबाद की टीम तीसरे और पंजाब की टीम चौथे नंबर पर है. रिषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर लगभग समाप्त हो चुका है.
सीएसके है लखनऊ पर भारी
इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था. यह दूसरी बार होगा जब ये दोनों टीमें आमने- सामने होंगी. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जायेगा. चेन्नई की टीम से संजू सेमसन ने बल्लेबाजी की कमान संभाली हुई है और अंशुल कम्बोज लगातार विकेट चटका रहे हैं. दूसरी ओर लखनऊ में मार्श के अलावा और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नजर नहीं आया है. गेंदबाजी में भी प्रिंस यादव के अलावा और कोई गेंदबाज सफल नहीं रहा है. गुरुवार को पंजाब के हारने के बाद चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण काफी मजबूत हो गया है.अगर सीएसके तीनों मुकाबला जीत ले, तो वो शीर्ष 2 में भी पहुंच सकती है. लखनऊ की टीम शुक्रवार को जब अपने होमग्राउंड पर उतरेगी, तो उसका लक्ष्य सिर्फ चेन्नई का स्पोर्ट्स बिगाड़ना होगा.
(इनपुट : स्वयं ऋषि)
The post प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK की होगी LSG से भिड़ंत appeared first on Naya Vichar.

