Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन का वार्षिक एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन का वार्षिक एग्जीक्यूटिव कमेटी और जेनरल बॉडी मीटिंग तिलक मैदान स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में हुई. जिसमें एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार साहू ने बताया कि मीटिंग में बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव कमेटी में मेंबर और महासचिव शशि बाला भदानी, जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार साहू, वाइस प्रेसिडेंट अरुण कुमार, मुन्ना कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी नंदू कुमार, ट्रेजर मनीष चंद्र रॉय, एग्जीक्यूटिव मेंबर धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न राज्यों के महासचिव व सचिव शामिल थे. अध्यक्षता बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन की महासचिव शशि बाला भदानी और सचिव राजेश कुमार साहू ने किया. इस वार्षिक मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुए. इसमें आगामी राष्ट्र स्तरीय, राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय चैंपियनशिप में ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया. ताइक्वांडो प्रशिक्षकों के लिए सेमिनार ताकि वर्तमान व भविष्य में स्पोर्ट्स तकनीक में आ रहे बदलाव को देखते हुए खिलाड़ियों को नए तरीके से प्रशिक्षण दे सके ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन का वार्षिक एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : राज्य में जल्द कराया जाये जातीय सर्वेक्षण

रांची. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रभारी के राजू से मिला. तेलंगाना राज्य में जाति सर्वेक्षण के पश्चात ओबीसी को 42% आरक्षण देने पर कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रदेश प्रभारी से झारखंड में स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की गयी. साथ ही तेलंगाना के तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण कर शहरी नगर निकाय चुनाव कराने व राज्य के सात अधिसूचित जिले जहां ओबीसी का आरक्षण शून्य है, वहां जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिये जाने की भी मांग की गयी. मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अभिलाष साहू, आरसी मेहता, सिद्धनाथ सिंह, डॉ शिवानंद काशी, सुनील जायसवाल, रामावतार कश्यप, ध्रुव चंद्रवंशी, अमित कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : राज्य में जल्द कराया जाये जातीय सर्वेक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी पर जुलूस निकालने वाले पूजा समिति लेंगे लाइसेंस

रामनवमी व ईद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक संग्रामपुर. रामनवमी एवं ईद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को संग्रामपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष ने प्रतिमा स्थापित करने वाले पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि लाइसेंस निर्गत करायें और विसर्जन शोभायात्रा का रूट चार्ट के साथ जानकारी दे. वहीं सदस्यों ने संग्रामपुर बाजार में लगने वाले जाम से अवगत कराया. जिस पर सीओ निशीथ नंदन ने कहा कि विसर्जन के दौरान होने वाले जाम से निजात के लिए पहल की जाएगी. अतिक्रमणकारियों को सूचित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा. वहीं रामनवमी के दिन जिस भी संघ द्वारा जुलूस निकाला जायेगा उन्हें भी लाइसेंस लेने एवं रूट चार्ट की जानकारी देने की बात कही गयी. बैठक में उपमुख पार्षद मनोज शाह, नंदकिशोर यादव, एसयूसीआइ के कृष्ण देव शाह, वार्ड पार्षद राजेश केसरी, जयप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, जयकुमार सिंह, प्रमोद भगत, पोरस यादव, अरुण यादव, रविंद्र पासवान सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे. पुलिस ने किया फ्लैग मार्च असरगंज. ईद एवं रामनवमी त्योहार में असामाजिक तत्वों को सचेत करने एवं त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार को पुलिस बलों ने असरगंज थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. असरगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बलों ने रहमतपुर, मासूमगंज, सजुआ, ममई, चौरगांव, अमैया, खरवा, भतेरी मदारपुर, बिशनपुर, आशा जोरारी, मकवा, विक्रमपुर, जलालाबाद चरसा गोदाम, असरगंज बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अता करने एवं त्योहार मनाने का संदेश दिया. लोगों को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च में एसआई राजेश पासवान, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी पर जुलूस निकालने वाले पूजा समिति लेंगे लाइसेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बलरामपुर के दुरल्लोपुर में अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न

बलरामपुर बलरामपुर प्रखंड के दुल्लोपुर गांव में 48 घंटे से चल रहे 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ अनुष्ठान का रविवार को धुलोट के साथ समापन हो गया. गुरुवार की शाम से चल रहे 72 घंटे के हरिनाम संकीर्तन में बंगाल से आये दर्जनों मंडलियों ने हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया. आसपास के गावों में हरे राम, हरे राम के गुंजायमान से वातावरण भक्तिमय हो उठा. बलरामपुर विधानसभा के जदयू नेता रौशन अग्रवाल, प्रणय साह, सदानंद साह, श्याम बाबु भगत, धमेंद्र सिंह, मोनू यादव, पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव, शिक्षा विद बबलू नुनिया शरीक हुए. जदयु के रौशन अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की. कीर्तन करने से शरीर, मन के साथ आसपास का वातावरण पवित्र हो जाता है. सफल बनाने में अध्यक्ष मंटू कुमार शर्मा, सचिव धीरेन सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश महतो, विमल महतो, उदय शर्मा, महेश सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह, रामनंदन महतो, विपिन महतो, रामदेव महतो, दिलीप शर्मा, गुलाब किस्कू, प्रकाश रंजन, श्याम लाल किस्कू सहित ग्राम वासियों का सहयोग रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बलरामपुर के दुरल्लोपुर में अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : ‘लालू यादव को गाली देना अब फैशन बन गया’, तेजस्वी ने गृह मंत्री पर किया पलटवार 

Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित किया और राजद के अध्यक्ष लालू यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला. उनके बयान के बाद राजद ने शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी.   सिर्फ झूठ बोलते हैं गृह मंत्री : तेजस्वी यादव  केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने कहा, “अमित शाह और उनके साथी चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह सब बस जुमला बनकर रह जाता है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को इतनी मदद दी है, तो वह यह बताएं कि वह मदद किस सेक्टर में दी गई है और उसका क्या असर हुआ है? उन्हें इसका पूरा विवरण जनता के सामने रखना चाहिए.” 20 साल में बिहार में कोई ठोस काम नहीं हुआ : नेता प्रतिपक्ष   तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि शाह ने 20 साल में बिहार में कोई ठोस काम नहीं किया और न ही उन्होंने अपनी कार्यों का कोई हिसाब दिया. तेजस्वी ने यह भी कहा कि “राजद अध्यक्ष लालू यादव को गाली देना अब लोगों का फैशन बन गया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. यह केवल झूठ बोलने का प्रयास किया जा रहा है, इनका काम सिर्फ जुमलेबाजी और लोगों को ठगने का है. जब चुनाव खत्म होगा तो यह लोग भी चले जाएंगे.” राजद सांसद मनोज झा का अमित शाह पर हमला इस बीच, राजद के सांसद मनोज झा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बिहार आए हैं और आदतन झूठ बोल रहे हैं. मनोज झा ने कहा, “अमित शाह की भाषा हम कई वर्षों से सुन रहे हैं. उनके दौर और राजद के दौर में फर्क है. अब बिहार में चर्चा का विषय सिर्फ यह होना चाहिए कि तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास के लिए क्या किया.” मनोज झा ने तेजस्वी यादव द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव ने राज्य की स्त्रीओं को 2,500 रुपये देने की योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना और नौकरी के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं. इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए, न कि झूठ बोलने पर.”  इसे भी पढ़ें : बिहार में मौजूद हैं दुनिया का सबसे पुराना मंदिर, मां के श्रृंगार के लिए थाइलैंड से आता है फूल इसे भी पढ़ें : पटना : देश के सबसे शक्तिशाली 100 लोगों में सीएम नीतीश 21वें नंबर पर, जानिए तेजस्वी और चिराग की रैंकिंग The post Bihar : ‘लालू यादव को गाली देना अब फैशन बन गया’, तेजस्वी ने गृह मंत्री पर किया पलटवार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान रॉयल्स को पहली जीत की तलाश, सीएसके ने टॉस जीत गेंदबाजी का किया फैसला

IPL 2025 CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सीएसके जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, जबकि राजस्थान भी जीत के लिए पूरा दम लगा देगी. पहले बल्लेबाजी करने उतरने वाली राजस्थान की टीम एक बड़ा स्कोर पोस्ट करना चाहेगी. उसके लिए यह मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि इस टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 242 रनों का स्कोर बनाया था, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था. सीएसके के गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. IPL 2025 CSK vs RR: सीएसके ने किए दो बदलाव टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. एक अच्छा विकेट दिख रहा है, यहां स्पोर्ट्से गए पिछले मैच से बेहतर है इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे. अब तक सब ठीक है, यह एक त्वरित बदलाव था, हमारे पास बहुत कम समय था लेकिन आईपीएल ऐसा ही है. हमें तैयार रहना होगा. हम पहली बार एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में यहां आए हैं, हमें जो प्यार मिला है उसे देखकर अच्छा लगा. दो बदलाव हैं, सैम कुरेन के लिए जेमी ओवरटन और दीपक हुड्डा के लिए विजय शंकर आए हैं. IPL 2025 CSK vs RR: रियान पराग अपने घर में स्पोर्ट्सने को बेताब राजस्थान के स्टैंड इन कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. यह मेरा गृहनगर है, मैं यहीं पला-बढ़ा हूं और यहां बहुत क्रिकेट स्पोर्ट्सा है. इतने सारे लोगों के सामने स्पोर्ट्सना एक अद्भुत एहसास है. हमने छोटे-छोटे हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन किया है, यह एक साथ आने और सामूहिक प्रदर्शन करने के बारे में है. हमारे लिए वही टीम है, टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.’ संजू सैमसन को फील्डिंग के लिए एनसीए से अनुमति नहीं मिली है, इसलिए रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं. IPL 2025 CSK vs RR: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.इंपैक्ट प्लेयर : कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह.चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : रचीन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद.इंपैक्ट प्लेयर : शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम कुरेन. ये भी पढ़ें… IPL के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा ऐलान– टीम इंडिया को 21 दिनों में स्पोर्ट्सने होंगे 8 मैच घरेलू टीम का फायदा…, ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस की हार पर गिनाए कारण, कहा- हम इसे बहाने की तरह… सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में मारी लंबी छलांग, पर्पल कैप पर इस खिलाड़ी का कब्जा The post राजस्थान रॉयल्स को पहली जीत की तलाश, सीएसके ने टॉस जीत गेंदबाजी का किया फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत में नजर आया चांद, कल 31 मार्च 2025 मनाई जाएगी ईद

Eid 2025: सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में शनिवार को ईद के चांद के दीदार के बाद, आज (रविवार) को हिंदुस्तान में भी चांद दिखाई दिया है. हिंदुस्तान में ईद का त्योहार कल, 31 मार्च को मनाया जाएगा. लोगों ने आज शाम को ईद का चांद देखा, जिससे यह स्पष्ट होगा कि हिंदुस्तान में ईद-उल-फितर की नमाज कब अदा की जाएगी. हिंदुस्तान में रोजों की शुरुआत कब हुई? इस वर्ष हिंदुस्तान में रमजान का आगाज़ रविवार, 2 मार्च को हुआ. यहां नया चांद शनिवार, 1 मार्च को देखा गया था. वहीं, सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले, यानी 1 मार्च से शुरू हो चुका था. रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व हिंदुस्तान में पिछले वर्ष 10 अप्रैल को ईद का चांद दिखाई दिया था2024 में सऊदी अरब में 9 अप्रैल को चांद देखा गया, जिसके बाद 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई. वहीं, हिंदुस्तान में 10 अप्रैल को चांद दिखा और 11 अप्रैल को ईद की नमाज पढ़ी गई. ईद उल फितर का महत्व ईद उल फितर का अर्थ है ‘रोजा खोलने का त्योहार’. यह रमजान के समापन का उत्सव है, जो इबादत, दान और आत्म-ज्ञान का महीना होता है. इसे इस्लाम की पांच प्रमुख शिक्षाओं में से एक माना जाता है और इसे आभार, पुरस्कार और आनंद के रूप में मनाया जाता है. The post हिंदुस्तान में नजर आया चांद, कल 31 मार्च 2025 मनाई जाएगी ईद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dream 11 : झारखंड में ड्राइवर, टेलर और कुक रातोंरात बन चुके हैं करोड़पति, 49 रुपए से दर्जी ने जीते सर्वाधिक 3 करोड़

Dream 11 : रांची-ड्रीम 11 यूं तो जोखिमभरा स्पोर्ट्स है. इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही से आपकी जमापूंजी डूब सकती है. इसके बावजूद युवाओं में महज 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बनने को लेकर काफी क्रेज है. आप यकीन नहीं करेंगे झारखंड में कुक, ड्राइवर और टेलर समेत अन्य पेशे के लोगों की किस्मत यकायक बदल गयी है. सामान्य जीवन जी रहे युवाओं का भाग्य रातोंरात बदल गया और वे करोड़पति बन गए. पिछले दिनों चतरा के एक टेलर (दर्जी) ने सर्वाधिक तीन करोड़ रुपए जीते हैं. चतरा के अब तक दो युवा बन चुके हैं करोड़पति झारखंड के चतरा, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के युवा रातोंरात ड्रीम 11 से करोड़पति बन चुके हैं. चतरा से दो युवाओं की तकदीर बदल गयी है. एक युवा ने एक करोड़ रुपए, जबकि दूसरे ने तीन करोड़ रुपए जीते हैं. गिरिडीह और हजारीबाग जिले से एक-एक युवा ने अपनी किस्मत बदली है. युवाओं को 2023, 2024 और 2025 में ये सफलता मिली है. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति चतरा के ड्राइवर की भी बदल चुकी है किस्मत चतरा शहर के कुरैशी मोहल्ले का रिजवान वर्ष 2024 में ड्रीम 11 से करोड़पति बन चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के तीसरे मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में रिजवान ने ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनायी और उसकी किस्मत चमक गयी. रातोंरात वह करोड़पति बन गया था. पेशे से ड्राइवर रिजवान के घर में 23 मार्च 2024 को मैच समाप्त होते ही खुशियों का माहौल था. जीत के पैसे से उसने निवेश किया. आज उसकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी है. चतरा के दर्जी शाहिद ने जीते हैं तीन करोड़ चतरा शहर के दर्जी बिगहा के रहनेवाले शाहिद की तकदीर बदल गयी है. मार्च 2025 में उसने तीन करोड़ जीते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के पांचवें मुकाबले पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में उसने ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनायी और किस्मत चमक गयी. उसने तीन करोड़ रुपए जीत लिए. पेशे से वह टेलर है. सिर्फ 49 रुपए से उसने बड़ी रकम जीत ली है. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति गिरिडीह के कुंदन ने 49 रुपए से जीत लिए थे एक करोड़ ड्रीम 11 ने गिरिडीह जिले के गावां के रहनेवाले कुंदन कुमार मोदी की भी किस्मत यकायक बदल दी थी. वे रातोंरात करोड़पति बन गए थे. महज 49 रुपए लगाकर इन्होंने एक करोड़ रुपए जीत लिए थे. वर्ष 2023 में उन्हें ये कामयाबी मिली थी. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में टीम बनाकर उन्होंने जीत हासिल की थी. उन्होंने पांच टीम बनायी थी. इनमें एक नंबर की टीम से उन्होंने बड़ी रकम जीती थी. ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़ हजारीबाग के कुक सोनू ने भी जीत लिए थे एक करोड़ करोड़पति बनने के बाद हजारीबाग के आठवीं पास सोनू की भी जिंदगी बदल गयी है. कुक सोनू ने भी टीम बनायी और एक करोड़ रुपए वर्ष 2023 में जीत लिए थे. हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान के मैच में टीम से प्लेयर्स को चुनकर 49 रुपए की टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत लिए थे. सोनू ने इस मैच में 49 रुपए की कुल चार टीम बनायी थी. तीन टीमों में वह नहीं जीता, लेकिन एक टीम में वह टैली बोर्ड में टॉप पर रहा और करोड़पति बन गया. वह टाटीझरिया प्रखंड की भराजो पंचायत के करमाटांड़ का रहनेवाला है. ड्रीम 11 स्पोर्ट्सने से पहले सोच-विचार लें ड्रीम 11 में छोटी रकम से बड़ी जीत मिल रही है, लेकिन विजेताओं ने लोगों को आगाह किया है कि ये जोखिमभरा स्पोर्ट्स है. लालच से भारी नुकसान भी हो सकता है. काफी समझदारी और सतर्कता से इसे स्पोर्ट्सें. लापरवाही या लालच में जमापूंजी डूब सकती है. ये भी पढ़ें: Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद The post Dream 11 : झारखंड में ड्राइवर, टेलर और कुक रातोंरात बन चुके हैं करोड़पति, 49 रुपए से दर्जी ने जीते सर्वाधिक 3 करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: सारण में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार

Bihar Crime: छपरा के नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा डीह मुहल्ले में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान 28 वर्षीय आरती देवी उर्फ पार्वती देवी के रूप में हुई है, जो विशाल राय की पत्नी थीं. मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे, जिसके कारण उसकी हत्या की गयी है. मृतका के पिता राम अयोध्या राय के अनुसार, उनकी बेटी ने पहले भी अपने ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट की शिकायत स्त्री थाना में की थी, जिसके बाद वह मायके पटना जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत चांदमारी गांव लौट आयी थीं. ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार होली के त्योहार के दौरान, सुलह-समझौते के बाद विशाल राय ने उसे छपरा वापस लाकर घर में रखा था. शनिवार की रात दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और अगले दिन आरती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इस घटना के बाद, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये और मृतका के मायके वालों को सूचना दी. मृतका के पिता राम अयोध्या राय की शिकायत के बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप मृतक स्त्री के पिता ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके द्वारा अपनी पुत्री की शादी छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा मुहल्ला निवासी विशाल कुमार से की थी. शादी के बाद उन्हें एक बच्चा भी हुआ. लेकिन ससुराल वालों की दहेज की भूख बढ़ती गयी और वह पटना में जमीन और रुपये की मांग करते रहे. जिसको लेकर ही उनके पुत्री की हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर जख्म के निशान भी हैं. ऐसी स्थिति में निश्चित तौर पर मारपीट कर या जहर देकर उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिलहाल ससुराल के लोग फरार बताये जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. Also Read: Bihar Crime: देर रात 10-15 लोग घर के पास से भाग रहे थे, पास में पड़ी थी ससुर की लाश, बहू ने बतायी रूह कंपा देने वाली घटना! The post Bihar Crime: सारण में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिशेल स्टार्क के ‘पंजे’ के बाद फाफ डुप्लेसी का कहर, दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

IPL 2025 SRH vs DC: मिशेल स्टार्क और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसी के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर 10 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली की यह दो मैच में लगातार दूसरी जीत की. सनराइजर्स के 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने डुप्लेसी (50 रन, 27 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) और जैक फ्रेजर मैकगर्क (38 रन) के बीच पहले विकेट की 81 रन की साझेदारी से 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर आसान जीत हासिल की. अभिषेक पोरेल (नाबाद 34, 18 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) और ट्रिस्टन स्टब्स (21 रन, 14 गेंद, तीन चौके) ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. स्टार्क ने इससे पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए. सनराइजर्स की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई. सनराइजर्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और सिर्फ अनिकेत वर्मा (74 रन, 41 गेंद, छह छक्के, पांच चौके) और हेनरिच क्लासेन (32) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी भी की. इन दोनों के अलावा ट्रेविस हेड (22 रन) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को डुप्लेसी और फ्रेजर मैकगर्क ने पावर प्ले में 52 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई. फ्रेजर मैकगर्क ने अभिषेक शर्मा पर छक्का जड़ा जबकि डुप्लेसी ने मोहम्मद शमी की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. डुप्लेसी ने शमी पर इसके बाद एक और छक्का जड़ा. फ्रेजर मैकगर्क आठ रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर अनिकेत मिड ऑफ पर उनका मुश्किल कैच पकड़ने में नाकाम रहे. डुप्लेसी ने कमिंस की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा. उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर एक रन के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर 10वें ओवर में जीशान अंसारी की गेंद पर वियान मुल्डर को कैच दे बैठे. फ्रेजर मैकगर्क ने जीशान के इसी ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा लेकिन अगली गेंद वापस गेंदबाज के हाथों में स्पोर्ट्स गए. उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे. लोकेश राहुल (15) ने शमी पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में जीशान की गेंद पर बोल्ड हो गए जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 115 रन हो गया. पोरेल और स्टब्स ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली. पोरेल ने जीशान पर छक्का जड़ा जबकि स्टब्स ने भी मुल्डर पर दो चौके मारे. पोरेल ने मुल्डर पर छक्के के साथ दिल्ली को जीत दिलाई. इससे पहले पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन सनराइजर्स ने पांचवें ओवर में 37 रन तक ही सलामी बल्लेबाजों हेड, अभिषेक शर्मा (01), ईशान किशन (02) और नीतीश कुमार रेड्डी (00) के विकेट गंवा दिए. हेड ने स्टार्क के पहले ओवर में लगातार दो चौकों से शुरुआत की लेकिन इसी ओवर में अभिषेक रन आउट हो गए.स्टार्क के अगले ओवर में इशान ने बाउंड्री पर स्टब्स को कैच थमाया जबकि एक गेंद बाद नितीश भी दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को कैच दे बैठे. भाषा इनपुट के साथ The post मिशेल स्टार्क के ‘पंजे’ के बाद फाफ डुप्लेसी का कहर, दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top