प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को अपने पांच देशों के दौरे के पहले चरण में UAE पहुंचे. अबू धाबी पहुंचने पर वहां के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी को सम्मान के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमेशा बातचीत और कूटनीति से समाधान का पक्षधर रहा है. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हर हाल में UAE के साथ खड़ा है और शांति व स्थिरता बहाल करने में पूरा सहयोग देगा.
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, “The impact of war in the West Asia region is seen across the world today. India has always given importance to dialogue and diplomacy for… pic.twitter.com/XMDlU4oHBT
— ANI (@ANI) May 15, 2026
यूएई पर हुए हमलों की हम निंदा करते हैं : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान कहा कि यूएई पर हुए हमलों की हम निंदा करते हैं. यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया, वह अस्वीकार्य है. यूएई ने संयम रखते हुए जिस तरह से मौजूदा स्थिति को संभाला है, वह प्रशंसनीय है.
यह भी पढ़ें : ट्रंप और शी जिनपिंग की हाई-लेवल मीटिंग, चीन अमेरिका दोनों होर्मुज खोलने पर राजी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है. हिंदुस्तान शांति स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है.
The post UAE पहुंचकर बोले पीएम मोदी- होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी appeared first on Naya Vichar.

