Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

एक्सपर्ट साईंस कोचिंग की छात्रा ललिता ने लहराया परचम, संस्थान परिवार को किया गौरवान्वित

नया विचार समस्तीपुर । प्रखंड के रहीमपुर रुदौली के निवासी नथुनी सहनी की पुत्री ललिता कुमारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में 424 अंक मिले हैं। जब कि उसने अपनी परीक्षा की तैयारी गाँव के ही एक्सपर्ट साईंस कोचिंग सेंटर से कि। कोचिंग के व्यवस्थापक अमोद कुमार ने बताया कि ललिता पढ़ने में काफी होनहार छात्रा रही है उसे अच्छा अंक से उत्तीर्ण होने पर हमारे संस्थान सहित गाँव में खुशी का माहौल है। हालांकि कुछ मार्क्स से वो पीछे रह गई। फिर भी 84.8% अंक प्राप्त कर ललिता ने अपने माता-पिता गांव सहित अपने समस्तीपुर प्रखण्ड सहित जिले का मान बढ़ाई है। वहीं कोचिंग के पायल कुमारी, सुजीत कुमार, प्रियांशु कुमारी ने भी मारी बाज़ी एवं पुष्पांजलि, रजनी, कंचन, साक्षी, प्रीति,सजल, रितु, मनीषा, राजनंदनी, कुंदन, आरती, अनीशा, विपिन, राहुल, सचिन के साथ दर्जन भर छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए कोचिंग के डायरेक्टर अमोद कुमार सहित दुर्गेश सर ,गुड्डू सर अन्य शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

समस्तीपुर

अगलगी में पांच कट्ठे में लगी गेहूं की फसल जली 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड-7 निवासी राम सागर राय के गेहूं की खेत में रविवार को अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना में पांच कठ्ठे में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि दिन के 11:00 के करीब गेहूं के खेत से अचानक धुआं उठने लगा,जिसे देख आसपास के लोग पहुंचे तो देखा गया कि गेहूं के खेत में आग लग चुकी है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,अन्यथा कई किसानों की गेंहू की फसल आग के आगोश में समा सकती थी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त खेत के आसपास समरसेबल बोर्डिंग है,जहां पर असामाजिक तत्व के लोग बैठकर बीड़ी –सिगरेट पीते रहते हैं। जिसके कारण उक्त घटना हुई है।

समस्तीपुर

रायपुर बुजुर्ग के आखाड़ा घाट में राम नवमी मेले की तैयारी का लिया जायजा 

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थितनून नदी अखाड़ा घाट पर जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी ने रविवार को बाबा केवल स्थान में आयोजित होने वाली राजकीय मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नल जल योजना का पानी , पुल की मरम्मती, श्रद्धालुओं के लिए पंडाल , बिजली का पोल एवं सभी मार्गों में लाइट लगाने का निर्देश दिया। वहीं प्रशासन के द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैनात रहने की व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि इस जगह पर आने वाले श्रद्धालुगण नदी घाट पर स्नान करने के बाद इंद्रवारा बाबा केवल स्थान एवं रायपुर बुजुर्ग गांव स्थित अखाड़ा घाट पर बाबा केवल की पूजा अर्चना करते हैं । यहां तीन दिनों तक मेला लगता है ।इस मेला में कई जिले एवं राज्य से भी श्रद्धालु आते हैं।इस अवसर पर जदयू नेता हरेराम सहनी , अजय कुमार राय , मत्स्यजीवी संघ के मंत्री सह जदयू नेता तेजनारायण सहनी , पूर्व मुखिया दीपू सहनी , उमेश सहनी , विनोद सहनी , गौतम गोस्वामी , राज कुमार सहनी, अरविंद राय, सुशील कुमार , मिथुन पुरी, घना सहनी , मुसाफिर सहनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में दावत ए इफ्तार का आयोजन

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी चौक स्थित नौशाद आवास परिसर में “दाव ए इफ्तार” का आयोजन समाजसेवी सह व्यवसायी मो. नौशाद द्वारा किया गया। “दावते इफ्तार” में सैकड़ो रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी l मौके पर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय तथा समस्तीपुर नगर विधायक के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चलें।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर 45 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग में गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से रविवार को निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. प्रिंस कुमार द्वारा 45 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 18 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। गंभीर रूप से पीड़ित 14 मोतियाबिंद के रोगियों को तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इन्हें आगामी 1 अप्रैल को दलसिंहसराय स्थित एक आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह, चिकित्सक सलाहकार लाल बाबू सिंह,राकेश कुमार, डॉ .रंजीत कुमार, भूषण सिंह,अजय कुमार, अश्वमेघ देवी, नंदा देवी, मुन्नी देवी, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया परीक्षाफल साझा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में समारोहपूर्वक अभिभावक –शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें दो सौ से अधिक अभिभावकों के साथ वार्षिक परीक्षाफल में सफल –छात्राओं के परीक्षाफल को साझा किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रियांशु कुमारी,अंशु कुमारी, साक्षी कर्ण,रुपाली कुमारी, रुक्मणी कुमारी, रवि किशन एवं मिथिलेश कुमार को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी अभिभावकों को विद्यालय पत्रिका नव सृजन की प्रतियां भेंट की गई। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में राज कुमार, नूतन कुमारी,ज्योति कुमारी,रुबी कुमारी,अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अगलगी से बचाव को ले दिया गया प्रशिक्षण

नया विचार समस्तीपुर– जिले में हो रही अगलगी घटनाओं को देखते हुए समस्तीपुर जिला अग्निशामक दल द्वारा किसान की फसलों और झुग्गी –झोपड़ियों में आग से बचाव को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला अग्निशामक पदाधिकारी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड के टीम द्वारा गांव के झुग्गी झोपड़ी में आग से बचाव को लेकर जन जागरूकता चलाया चलाया जा रहा है।प्रशिक्षण दल जिले में विभिन्न प्रखंडों और गांवों के सुदूर देहात गांव में डोर टू डोर जाकर लोगो में अगलगी से बचाव और सुरक्षा करने का उपाय बता रहे हैं,ताकि परिस्थिति में ग्रामीण अपने घर और फसल की सुरक्षा कर सकें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: देर रात 10-15 लोग घर के पास से भाग रहे थे, पास में पड़ी थी ससुर की लाश, बहू ने बतायी रूह कंपा देने वाली घटना!

Bihar Crime: गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत अंतर्गत तरवाडीह गांव में रहने वाले 60 वर्षीय डोमन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में परिजनों से आवेदन मांगा गया है, इसके साथ ही तकनीकी इनवेस्टिगेशन जारी है. इधर, डोमन यादव के बेटे रामलाल यादव ने बताया कि उनके पिता शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे घर से शौच के लिए निकले थे. उसी दौरान घात लगाये बैठे लोगों ने मिलकर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी. डोमन यादव के बेटे रामरूप यादव की पत्नी कविता देवी ने बताया है कि मवेशियों के चिल्लाने की आवाज पर बाहर निकली, तो देखा कि 10-15 लोग घर के समीप से भाग रहे हैं. इसी बीच खेत में एक व्यक्ति गिरा हुआ दिखा. जब नजदीक जाकर देखा तो, पाया कि जमीन पर गिरा व्यक्ति ससुर जी थे. हो-हल्ला किया तो घर के अन्य सदस्य जागे और वहां पहुंचे तो पाया कि ससुर जी की मौत हो चुकी है. इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गयी. घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम मैगरा प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश मणि तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गयी और एएसआई सुभाष मंडल, राजेश कुमार सहित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व आगे की कार्रवाई शुरू की. परिजनों की मांग पर इमामगंज डीएसपी के साथ सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पासवान, भदवर थाना प्रभारी अमित कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. जेल में कैद है बेटा, पैरोल पर रिहा करने की मांग इधर, घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंचे इमामगंज डीएसपी से परिजनों ने मांग की कि डोमन यादव का बेटा एक मामले में जेल में बंद है. उनके बेटे को पैरोल पर जेल से रिहा कराने की मांग की गयी. इस पर डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में आवश्यक पत्राचार किया जायेगा. Also Read: Prashant Kishor: अमित शाह के दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले – चुनाव तक मोदी और अमित शाह को सिर्फ दिखेगा बिहार The post Bihar Crime: देर रात 10-15 लोग घर के पास से भाग रहे थे, पास में पड़ी थी ससुर की लाश, बहू ने बतायी रूह कंपा देने वाली घटना! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake: म्यांमार और बैंकॉक के बाद 7.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राया टोंगा, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रशांत महासागर में बसे टोंगा द्वीप समूह में रविवार को शाम करीब 5.48 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी गई है. हालांकि भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. शक्तिशाली भूकंप के बाद टोंगा में सुनामी की चेतावनी जारी प्रशांत द्वीप के देश टोंगा के निकट 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. An earthquake with a magnitude of 7.0 on the Richter Scale hit Tonga Islands at 5.48 pm IST today: National Center for Seismology pic.twitter.com/netiUxL0f4 — ANI (@ANI) March 30, 2025 The post Earthquake: म्यांमार और बैंकॉक के बाद 7.1 तीव्रता के भूकंप से थर्राया टोंगा, सुनामी की चेतावनी जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: ‘अल्लाह की लानत है…’, उर्फी जावेद ने एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह, वायरल हुआ वीडियो तो बिदके फैंस

VIDEO: सोशल मीडिया पर फैशन इन्फ्लुएंसर का एक वीडियो सुबह से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर फैंस का गुस्सा फुट पड़ा है और वह तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में उर्फी जावेद दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रही हैं. उनका मुंह बुरी तरह लाल नजर आ रहा है, जैसे कुछ एलेर्जी हुई हो. View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) अब इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह की लानत है’. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कर्मों का फल है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘और कराओ सर्जरी’. ऐसे ही कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स उर्फी के जल्दी ठीक होने की भी कामना कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Ghibli Trend: ब्लॉकबस्टर फिल्मों से स्टार्स की वेडिंग फोटोज तक, बॉलीवुड पर छाया घिबली का खुमार The post VIDEO: ‘अल्लाह की लानत है…’, उर्फी जावेद ने एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह, वायरल हुआ वीडियो तो बिदके फैंस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top