Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने बाप को मारी गोली

जहानाबाद. परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिश्राबिगहा-नौरू टोला कोठिया में कलयुगी पुत्र ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं मिलने पर पिता को गोली मार दी. गोली से घायल व्यक्ति मिश्राबिगहा का रहने वाला मिथिलेश यादव उर्फ साधु यादव बताया जाता है जिसका सदर अस्पताल में इलाज करा कर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर गोलीबारी की घटना की जांच-पड़ताल करने में जुटी है. हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि गोलीबारी की घटना के घंटों बाद पुलिस को परिवार व गांव के लोगों द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जख्मी साधु यादव के दो पुत्र हैं जिसमें छोटा पुत्र अपराधी प्रवृत्ति का है. पुलिस ने बताया कि छोटा बेटा कौशल उर्फ बउआ पिता से बुधवार को शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था. जब बाप ने पैसा देने से इंकार किया तो पुत्र ने पिता के पैर में गोली मार दी. इधर जख्मी के भतीजा अरविंद कुमार ने बताया कि उनके चाचा घर पर बैठे हुए थे. इसी क्रम में पांच लड़के आये और गोली मार दी. उन्होंने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिलने पर जब वह दौड़कर आये तो देखा कि पैर में गोली लगी है. इसके बाद इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस की जांच-पड़ताल में घटना के पीछे छिपे राज से पर्दा हटा दिया. सूत्रों की माने तो संपत्ति को लेकर बाप-बेटे व परिवार के बीच हमेशा विवाद होते रहता था. पुत्र-पिता से हमेशा जमीन बेचकर पैसे की मांग करते थे लेकिन पिता इसका विरोध करते थे जिससे वह हमेशा खफा रहता था. ऐसे में नशेड़ी पुत्र ने बुधवार की शाम पैसा नहीं मिलने पर पिता को गोली मार दी. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं को गौर कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने बाप को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रधान शिक्षकों का वेतन स्थगित किये जाने के विरोध में शिक्षक गोलबंद, तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

जिलेभर के शिक्षकों ने लगातार शिक्षकों पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में आवाज उठाना शुरू कर दिया है. शिक्षकों ने इस बाबत बुधवार को प्रधान शिक्षकों के एक दिन का वेतन स्थगित करने के संबंध में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया है. शिक्षको का यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. शिक्षक 26 से 28 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. इसके बाद आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. पूरे मामले में ठाकुरगंगटी के शिक्षक नेताओं ने भी विरोध जताया है. ठाकुरगंगटी के चांदपूर, देवनचक, खरखोदिया सहित विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया है और सभी ने जिला प्रशासन इस कार्रवाई का विरोध किया है. मालूम हो कि जिले में हर दिन स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान समय पर मिड डे मील की रिपोर्ट स्कूलों को एसएमएस के माध्यम से देने को कहा गया है. जिले के 492 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों का वेतन किया गया स्थगित इस मामले में पिछले दिनों जिले के कुल 1417 स्कूलों द्वारा लापरवाही बरती गयी थी, जिसमें डीसी के स्तर से सभी बीइइओ, बीपीओ सहित प्रधान शिक्षकों के एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया था. मंगलवार को भी निरीक्षण के दौरान जिले के कुल 492 स्कूलों के प्रधान शिक्षको का वेतन स्थगित किया गया था. साथ ही मदरसा आदि का भी वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया था. इस आलोक में जिले भर में शिक्षकों में उबाल देखा जा रहा है. जिला संयोजक अमरकांत यादव ने बताया कि 26 से 28 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. आंदोलन में अमरेंद्र कुमार यादव,आनंद रजक, सुभाष चंद्र, आशुतोष पांडेय, रोहित राय, गौतम कुमार वैरागी आदि का समर्थन प्राप्त हैं. सबों ने प्रशासन के इस कारवायी के विरोध में काला बिल्ला लगाया. हनवारा में भी शिक्षको ने लगाया काला बिल्ला महगामा सहित हनवारा में भी सभी शिक्षकों ने डीसी द्वारा दिये गये आदेश के खिलाफ सामूहिक रूप से अपना विरोध और आक्रोश जताया है. साथ ही न्याय की गुहार लगायी है. उपायुक्त कार्यालय से जारी होने वाले इस प्रकार के पत्र से शिक्षकों में रोष है. शिक्षकों ने इसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बताया है. कहा कि शिक्षकों को कम समय में कई रिपोर्ट जमा करना पड़ता है. इससे वे परेशान हैं. पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा शिक्षक समुदाय को इस प्रकार डराना और वेतन काटना या स्थगित करना किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है. समस्या के निदान के लिए उपचारात्मक और निदानात्मक उपाय और संसाधनों की आवश्यकता है ना कि विभिन्न प्रकार के पत्र द्वारा उन्हें प्रताड़ित और दंड की. ऐसा सभी शिक्षकों के साथ किया जा रहा है, वह सही नहीं है. उन्होंने बताया कि शिक्षक अपने कार्य के प्रति पहले भी प्रयासरत थे और आज भी हैं. आगे भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते रहेंगे, परंतु इस प्रकार के दंड की भावना से जारी किया जाना वाला पत्र किसी भी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसका हरहाल में विरोध किया जाएगा. विरोध करने वाले शिक्षकों मेें शम्स परवेज, असलम आजाद, जितेंद्र कुमार, खालिद शमीम, राधेश्याम साह आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रधान शिक्षकों का वेतन स्थगित किये जाने के विरोध में शिक्षक गोलबंद, तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व जिप सदस्य बीरबल मंडल के रूप में हुई शव की शिनाख्त, स्काॅर्पियो चालक ने उगला सारा सच

संवाददाता, दुमकारानीश्वर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के बाद 22 मार्च को विजयपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था. शव को 18 मार्च को कारीकादर जंगल से बरामद किया गया था. मंगलवार की देर शाम शव की शिनाख्त परिजनों ने की. इसके बाद दफनाये गये शव को बाहर निकालकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. दरअसल इस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए दुमका पुलिस ने भागलपुर सहित आसपास के जिलों में मृतक की तस्वीर भेजी थी. दुमका पुलिस से प्राप्त तस्वीर को देखने के बाद जगदीशपुर थाना की पुलिस को यकीन हो गया था कि दुमका के रानीश्वर में मिला शव बीरबल का ही है. वहां की पुलिस ने उसके शव की तस्वीर को घरवालों को दिखायी तो शव की पहचान हो गयी. इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो चालक को दबोचा तो उसने सारा सच उगल दिया. मंगलवार की देर शाम ही जगदीशपुर थाना के प्रभारी अभय शंकर दुमका पहुंचे और रानीश्वर पुलिस को सारी बात बतायी. रात को पुलिस ने नगर परिषद के सफाई कर्मी को विजयपुर ले जाकर उस स्थान को देखा, जहां शव दफनाया गया था. दंडाधिकारी की मौजूदगी में निकाला गया शव : रानीश्वर व जगदीशपुर थाना की पुलिस ने बुधवार को प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी नेहा झा की अदालत में आवेदन देकर शव को कब्जे में लेकर परिजन को सौंपने का आवेदन दिया. ऐसे में अपराह्न तीन बजे अदालत ने इसकी अनुमति दी और कहा कि रानीश्वर बीडीओ सह दंडाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की मौजूदगी में शव निकाला जाए. सूचना मिलते ही रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा दुमका पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया और पूरी प्रक्रिया के तहत शव को साथ आये परिजन व जगदीशपुर पुलिस लेती गयी. क्या कहते हैं जिले के एसपी : जब 18 मार्च को शव मिला था, तब यह लावारिश था. उसी की प्रक्रिया के तहत शव को दफनाया गया था. शव की पहचान जगदीशपुर के रहनेवाले पूर्व जिला परिषद सदस्य बीरबल मंडल के रूप में हुई है. न्यायालय से अनुमति लेकर शव को निकाला गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है, ताकि वे विधिवत अंतिम संस्कार कर सकें. बीरबल जिसके साथ तारापीठ आये थे, उनपर संदेह हो रहा है. भागलपुर पुलिस अनुसंधान कर रही है. – पीतांबर सिंह खेरवार, एसपी, दुमका.B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व जिप सदस्य बीरबल मंडल के रूप में हुई शव की शिनाख्त, स्काॅर्पियो चालक ने उगला सारा सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोड़ैयाहाट में सोलर पंप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अषाढ़ी माधुरी गांव में चोरी की घटना हुई है. गांव के राजेश झा के घर पीएम कुसुम योजना के तहत लगाये गये सोलर पंप, सबमर्सिबल, पाइप तार की चोरी चोरों ने बीती रात कर ली है. पीडित राजेश झा ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मालूम हो कि पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है. लोगों ने पुलिस से चोरी के मामले में रोकथाम करने के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. बताया है कि लगातार इस प्रकार से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पोड़ैयाहाट में सोलर पंप चोरी, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकरी चराने का विरोध करने गये युवक का सिर फोड़ा

बकरी चराने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट कुश्मनी गांव का है. युवक की जमकर धुनाई कर दी गयी, जिससे उसका सिर फट गया. युवक का नाम विनय कुमार भास्कर है. युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया गया है. मामले को लेकर घायल युवक ने बताया कि विनय ने बताया कि सुबह उनकी बाड़ी में दूसरे की बकरी चर रही थी. बताया कि बकरी कन्हाई कापरी की थी. बाड़ी में उनकी बकरी घुस गयी थी, जिस पर मां मना करने गयी. इस पर कन्हाई कापरी व उसकी बहू ने पहले युवक की मां से झगड़ा किया और धक्का देकर गिरा दिया गया. इसमें स्त्री चोटिल हो गयी. वहीं हंगामे की आवाज सुनकर जब बेटा आया, तो दोनों ने मिलकर डंडे व ईंट से प्रहार करके घायल कर दिया. इसके बाद युवक की हालत गंभीर हो गयी. खून बहने की स्थिति में ही घायल युवक को थाना लाया गया. वहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. युवक का उपचार सदर अस्पताल में ही किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकरी चराने का विरोध करने गये युवक का सिर फोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्थिक व सामाजिक स्वतंत्रता के बावजूद स्त्रियों को अपनी आय खर्च करने का अधिकार न होना दुर्भाग्यपूर्ण

दुमका नगर. सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में जेंडर संवेदनशीलता विषय पर कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ बुधवार से हुआ. इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जवाहरलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सेमिनार में देशभर से स्त्री अध्ययन के क्षेत्र की लगभग दस प्रमुख हस्तियां वक्ता के तौर पर शामिल हुईं. तिलका मांझी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जवाहरलाल ने स्त्री सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए और इस मुद्दे की समसामयिकता पर जोर दिया. उन्होंने स्त्रीओं की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए उनकी संघर्षों में सहभागिता की सराहना की. डॉ जवाहरलाल ने कहा कि झारखंड में स्त्रियों को आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता होने के बावजूद उनके पास अपनी आय को खर्च करने का अधिकार नहीं है. इस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और इसे सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में भूमिपुत्र संताल परगना के डॉ धुनी सोरेन को सम्मानित किया गया. डॉ धुनी सोरेन ने तिलका मांझी विश्वविद्यालय के कुलपति को अपनी पुस्तक भेंट की, जिससे उनका सम्मान किया गया. सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में झारखंडी समाज में स्त्रियों के जीवन की चुनौतियों और उपलब्धियों पर विचार किए. उन्होंने स्त्रीओं को ””””वस्तु”””” के रूप में समझने की मानसिकता से समाज को मुक्त करने की बात की और स्त्री सशक्तिकरण को आत्मसशक्तिकरण से जोड़ते हुए इस दिशा में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया. डॉ इवा मार्गेट हांसदा ने अपने संबोधन में इस विषय के तीन महत्वपूर्ण आयाम – अधिकार, सफलता और सशक्तिकरण- पर प्रकाश डाला. अंत में डॉ अजय सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. अतिथियों का लोटा पानी से स्वागत, सौंपा स्मृति चिह्न : इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अतिथियों का पारंपरिक लोटा-पानी से स्वागत एवं वीर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलगीत और दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया. मंच का संचालन नेतृत्व विज्ञान विभाग की शोध छात्राएं वैशाली और स्मिधा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू जैनेंद्र यादव ने अपने विचार प्रस्तुत किए. उन्होंने इस विषय को रचनात्मक चिंतन के लिए आवश्यक बताया, ताकि इस दिशा में अपेक्षित प्रयास किए जा सकें. इसके बाद इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर अमिता कुमारी ने स्त्री संघर्ष की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्त्रियां झारखंड में वित्तीय स्थिति और परिवार की रीढ़ हैं, लेकिन निर्णय लेने में वे पीछे रहती हैं. उनके रचनात्मक योगदान को सही संदर्भ में नहीं देखा जाता है. इस सेमिनार में लगभग 100 शोधार्थी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे. यह सेमिनार झारखंड प्रशासन के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पीएम उषा योजना के तहत प्रायोजित है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आर्थिक व सामाजिक स्वतंत्रता के बावजूद स्त्रियों को अपनी आय खर्च करने का अधिकार न होना दुर्भाग्यपूर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित : मणि

श्री रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वाधान में स्त्री समिति की बैठक स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता श्री रामनवमी महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष मणि कुमार ने किया. बैठक में बताया गया कि स्त्री समिति की बैठक का उद्देश्य रामनवमी शोभायात्रा में समाज की स्त्रीओं की संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को समाज में बताकर स्त्रीओं के द्वारा समाज में संपर्क करके प्रत्येक घर से स्त्रीओं की भी सहभागिता शोभायात्रा में करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में स्त्री समिति की प्रमुख नीलम देवी को नियुक्त किया गया. इस दौरान दीपशिखा कुमारी, रूचि कुमारी, सानिया कुमारी, पल्लवी कुमारी ,रोजी कुमारी ,गुड़िया कुमारी, पूजा कुमारी, लाली कुमारी, तनु कुमारी, रानी कुमारी ,काजल कुमारी ,विमला देवी, नीलम देवी ,कुंवर सुनीता सिंह, अंजली कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी शोभायात्रा में स्त्रीओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित : मणि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नमाज अदा करने को लेकर एसडीपीओ ने ली ईदगाह की जानकारी

रामनवमी व ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीडीओ विजय कुमार मंडल, इंस्पेक्टर सोनी प्रताप, थाना प्रभारी राजीव कुमार मौजूद थे. बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होते ही एसडीपीओ श्री प्रसाद ने उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए ईद की नमाज अदा करने को लेकर ईदगाह की जानकारी के साथ-साथ समय के बारे में पूछताछ की. उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ज्यादा भीड़ होती है, अगर किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर आप जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने रामनवमी के अखाड़े व जुलूस की जानकारी के साथ-साथ आवागमन के रूट की जानकारी ली. कहा कि जिन-जिन स्थानों पर अखाड़ा के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इसकी संपूर्ण जानकारी दें. दो स्थानों पर चैती दुर्गा पूजा को लेकर भव्य मेले के आयोजन को लेकर कजरैल व रुंजी गांव की जानकारी ली. कहा शांतिपूर्ण तरीके से मेले का समापन करें. कोई ऐसी कार्यक्रम ना करें, जिससे की समाज में प्रभाव पड़े. पूर्व से लाइसेंस के आधार पर नियम परंपरा चलती आ रही है, उसी के तौर पर ही चलने की जरूरत है. किसी भी सूरत में सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. चाहे कोई भी हो, उस परिस्थिति में कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें. कहा कि आप सभी को मालूम है कि डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी है. किसी भी सूरत में डीजे नहीं बजेगी. इससे होने वाले अन्य कारणों की भी जानकारी दी. उन्होंने रामनवमी के साथ-साथ होने वाले कार्यक्रम के दौरान कहा कि पूरी लिस्ट थाना को उपलब्ध करायें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर पर्व का समापन करें, तभी प्रेम का सच्चा संदेश दिया जा सकता है. बीडीओ श्री मंडल ने कहा कि जो पूर्व से क्षेत्र के लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व का समापन किया है. ठीक उसी माहौल में सम्पन्न करें. सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं दें. इस दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार, घनश्याम राय, अवधेश सिंह के साथ पूर्व मुखिया अशोक कुमार महतो, इंद्रजीत मंडल, मुनेश्वर प्रसाद मंडल, मोहम्मद मोहिद शेख मंसूर, रेखा देवी, हेमलता देवी, त्रिभुवन यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नमाज अदा करने को लेकर एसडीपीओ ने ली ईदगाह की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

औचक निरीक्षण में मसलिया पहुंचे डीसी, 31 मार्च तक पीएम आवास का सर्वे पूरा करने का निर्देश

मसलिया. उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने बुधवार को मसलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया और कर्मियों को अभिलेखों को दुरुस्त रखने की बात कही. उपायुक्त ने बीडीओ एवं सीओ से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने योग्य लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिया. उन्होंने 31 मार्च तक पीएमएवाय सर्वे को हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया. मनरेगा से संबंधित निरीक्षण के दौरान लंबित आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में बीपीओ संजीव कुमार से जानकारी ली. बीपीओ श्री प्रसाद ने कहा सामग्री मद में राशि नहीं रहने के कारण कार्य लंबित है. सामग्री की राशि मिलते ही जल्द पूरा कर दिया जाएगा. बिरसा सिंचाई कूप एवं आम बागवानी के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के बारे में पूछा गया. श्री दोड्डे ने प्रत्येक गांव में मनरेगा के तहत औसतन पांच योजना लेने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबुआ आवास के 43 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि नहीं जाने का कारण पूछा. वहीं आवास के प्रखंड समन्वयक के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बारे में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि मातृत्व अवकाश में है. प्रखंड कार्यालय परिसर में भीड़ भाड़ रहने के बारे में पूछे जाने पर बीडीओ श्री हसनैन ने बताया कि मईया सम्मान योजनाओं की भीड़ है. मंईयां सम्मान योजना के बारे में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पांच हजार दो सौ लाभुक ऐसे हैं, जिनके खाते में मईया सम्मान की राशि नहीं आयी है. सभी लाभुक से वांछित दस्तावेज जमा कराकर उनकी सूची जिला को भेजी जाएगी. उन्होंने दीवार में मंईयां सम्मान की सूची का भी अवलोकन किया. उपायुक्त ने प्रखंड प्रांगण में पेयजल, बिजली, शौचालय एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ मो अजफर हसनैन, सीओ रंजन यादव, बीपीओ संजीव प्रसाद, आशा रोज हांसदा, बाबूराम टुडू, सुजीत पंजियारा, विकास कुमार, मो जब्बार अंसारी आदि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post औचक निरीक्षण में मसलिया पहुंचे डीसी, 31 मार्च तक पीएम आवास का सर्वे पूरा करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग लड़की को मजदूरी कराने दिल्ली ले जाने के आरोपी को मिली सजा

डीजे प्रथम कुमार पवन की अदालत ने दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर मजदूरी कराने के लिए ले जाने के आरोप में दोषी पाकर सजा सुनायी है. अदालत ने दोनों आरोपी को भादवि 370 में 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को छह महीने की सजा अलग से काटनी होगी. वहीं अदालत ने दोनों को 363 में भी दोषी पाकर सजा सुनायी है. दोनों सजायें साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है. सजावार आरोपी देवा उर्फ देवसागर पहाड़िया और बिल्लो पहाड़ीन ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी की रहनेवाली है और दोनों पति-पत्नी है. दोनों के विरुद्ध सुंदरपहाड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी सं 71/2016 दर्ज हुआ था. दर्ज प्राथमिकी सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के पिता द्वारा दायर किया गया था. दोनों पति-पत्नी नाबालिग लड़की के पिता के घर आते-जाते थे और दोनों ने पीडिता के माता-पिता की अनुपस्थिति में उसे बहला फुसला कर मजदूरी कराने के लिए दिल्ली लेकर चले गये. खोजबीन के क्रम में जब पीड़िता के पिता को पता चला, तो मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और कोर्ट में चार्ज सीट दाखिल की. मामला सत्र अदालत में विचारण हेतु सत्रवाद 49/2017 में तब्दील हुआ. अदालत में विचारण के दौरान कुल छह गवाहों की गवाही हुई, जिसके आधार पर उक्त फैसला सुनाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नाबालिग लड़की को मजदूरी कराने दिल्ली ले जाने के आरोपी को मिली सजा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top